ऊना/सुशील पंडित : महिला थाने में छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने लिदकोट के एक व्यक्ति पर गाड़ी में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान जसविंदर कुमार पुत्र मंगत राम निवासी लिद्कोट तहसील बंगाना जिला ऊना के रूप में हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे गाड़ी में बिठाया और भाखड़ा ले गया। वहां जाते समय गाड़ी में उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं जिससे वह बहुत घबरा गई। महिला की शिकायत पर ऊना के महिला थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 A, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
