Breaking NewsJalandhar के Travel Agent गनी संधू पर केस दर्ज

Jalandhar के Travel Agent गनी संधू पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अमेरिका से डिपोर्ट हुए यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामले दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। वहीं फरीदकोट जिले के रहने वाले एक युवक की शिकायत पर भोगपुर के ट्रैवल एजेंट के गनी संधू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिले के गांव बग्गेआना में कुछ दिन पहले अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस ने ट्रैवल एजेंट और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है ट्रैवल एजेंट फिलहाल वह इंग्लैंड में रह रहा है। ट्रैवल एजेंट ने 40 लाख रूपए लेकर गुरप्रीत सिंह को डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। अमेरिका से लौटने के बाद युवक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि इस ट्रैवल एजेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे धोखे में रहते हुए गलत तरीके से अमेरिका भेजा था। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अमेरिका ने उसे वापस भारत भेज दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस ने कहा कि उसके कुछ दोस्त अमेरिका गए थे और उनसे जानकारी लेकर उसने मार्च 2024 में इंग्लैंड में रहने वाले ट्रैवल एजेंट गनी संधू से फोन पर संपर्क किया। उसने 40 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की पेशकश की।

जिसके बाद उसने गनी संधू को अपने पासपोर्ट की प्रतियां भेज दी। जिसके बाद उसका इटली का वीजा आ गया और गनी संधू ने 20 लाख रुपए लेकर उसे इटली में बुला लिया। पिछले साल 31 अगस्त को वह दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर इटली पहुंच गया। लगभग चार महीने तक इटली में रहने के बाद गनी संधू ने गुरप्रीत का साल्वाडोर का वीजा लगवा दिया और उसे विभिन्न देशों के माध्यम से मेक्सिको भेज दिया। जहां गनी संधू ने उससे शेष 20 लाख रुपए मांगे और कहा कि इसके बाद उसे अमेरिका भेज दिया जाएगा।

शेष 20 लाख रुपए का भुगतान लेकर गनी संधू ने उन्हें मेक्सिको से अमेरिका भेज दिया। जहां से डिपोर्ट होकर वह गांव लौट आया। इस मामले में डीएसपी कोटकपुरा जतिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट हुए गुरप्रीत सिंह ने पुलिस के पास विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी होने की शिकायत दी थी। शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट गनी संधू और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...