Breaking NewsInspector सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

Inspector सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उतरप्रदेशः प्रतापगढ़ जिले की कंधई थाने की पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट व अभद्रता करने के मामले में एक पुलिस निरीक्षक सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंधई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरेन्द्र ठाकुर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने मानवाधिकार आयोग व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 2021 में पचांयत चुनाव के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज वालिया, उप निरीक्षक शैलेन्‍द्र तिवारी व सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक महिला के घर में घुस कर मारपीट, लूटपाट और अभद्रता करने के आरोप में शुक्रवार देर शाम संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

एसएचओ ने घटना का ब्‍यौरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद गांव की साजिदा बेगम ने राज्य मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया था कि उसकी रिश्तेदार तजरून निसा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बेलखरनाथ द्वितीय से प्रत्याशी थी, जिसके लिए उनका पुत्र शुजातउल्ला सहयोग कर रहे थे। शुजातउल्ला इलाहबाद उच्‍च न्‍यायालय व प्रतापगढ़ दीवानी अदालत में वकालत करते हैं। शिकायत में कहा गया था कि चुनाव के दौरान 19 अप्रैल 2021 को मझानीपुर मतदान केंद्र पर बिना मत डाले मतदाताओं को वापस भेजा जा रहा था, जिसका शुजातउल्ला ने विरोध किया, तो अन्य पक्ष से उसकी कहा सुनी हो गयी, जिस पर पुलिस ने शुजातउल्ला के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

शिकायत में दावा किया गया है कि थाना कंधई के तत्कालीन प्रभारी नीरज वालिया ने 20 अप्रैल 2021 को पुलिस बल के साथ रात में दबिश दी और बिना कुछ पूछे घर का सामान तोड़ने फोड़ने लगे व आलमारी में रखे जेवरात समेटने के बाद उनकी बहू-बेटी से मोबाइल छीन लिया तथा उनके नाबालिग पोते-पोतियों को बिस्तर से उठा कर फेंक दिया। मामले की जांच करने के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट सात सितंबर 2021 को बार काउंसिल को प्रेषित की जिसमें नीरज वालिया समेत अन्‍य पुलिसकर्मी दोषी पाए गये। बार काउंसिल के अध्यक्ष ने भी यह रिपोर्ट तलब की थी। मानवाधिकार आयोग और डीजीपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...