ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने उस की पुश्तैनी जमीन से उसी के गांव के व्यक्ति ने चोरी से पेड़ काटे जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सतीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव त्युड़ी जिला ऊना ने बताया कि गांव में इस की व अन्य व्यक्तियों की कुछ जमीन इकट्ठा है। इसी के गांव के केशवानन्द उर्फ पम्मा ने बिना बताये चोरी से उस जमीन में से कुछ पेड़ काट लिए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने भा0द0स0 व 41,42 वन अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
