ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा के डुमखर में एक ट्राला ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारों के मुताबिक प्रेमवती निवासी मैंहमदपुर, तहसील विलारी, जिला मुरादावाद उतर प्रदेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि 21 नवंबर को वह डुमखर में सड़क के किनारे मौजूद थी तो तेज गति से आ रहे एक जीप ट्राला न एचपी 78ए 0542 ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। यह हादसा जीप ट्राला चालक द्वारा तेज रफतारी, गफलत व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। जिस विनह पर उपरोक्त जीप ट्राला चालक गनी मोहम्मद के विरुद्ध धारा 279 और 337 के तहत बंगाणा थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
Popular Categories
Follow us
Popular
Popular Categories


