Himachalबंगाणा के तुतडू में लगा पशु शिविर, हर पंचायत में पशु पालकों...

बंगाणा के तुतडू में लगा पशु शिविर, हर पंचायत में पशु पालकों को किया जाएगा लाभान्वित :डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से आवारा एवं पालतु कुत्तों के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर एवं ज़िला ऊना प्रशासन की ओर से नशा मुक्त अभियान संयुक्त रूप से क्रम जारी है।  रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिस का केवल बचाव है उपचार नहीं है। शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान और ज़िला प्रशासन के नशा मुक्त विशेष अभियान को लगातार गति के तहत उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सुखडायल के तहत तूतडू में जागरूकता / निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया जिस में पशु पालन विभाग से सहायक निदेशक ( परियोजना) ने बतौर मुख्यअतिथि ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ,प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा ,डाक्टर सतेंद्र ठाकुर के साथ शिरकत की ।
डॉक्टर परमार ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जानलेवा घातक बीमारी रेबीज का केवल बचाव है उपचार नहीं इस लिए अपने पालतु कुत्तों का पशु चिकित्सालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए ,टीकाकरण बारे जानकारी लेनी चाहिए ,समयवद टीकाकरण करवाना चाहिए ।उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत पूरे ज़िले में सितम्बर तक 10,000 आवारा तथा पालतु कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाना है साथ में स्टर्लिज़ेशन ऑपरेशन भी किए जाएँगे । अभी तक अभियान के तीन सप्ताह के बीच पूरे ज़िला में 1200 कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है उस में से आधे से ज़्यादा उपमंडल बंगाणा का योगदान है जिस के लिए उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर की शानदार कार्यशैली की प्रशंसा की क्योंकि वो जगह शिविर आयोजित करवाकर स्वयं जाकर पशु पालकों को पशु पालन की परियोजनाओं , पशु क्रेडिट कार्ड और नशा मुक्त ऊना अभियान बारे विस्तृत जानकारी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इसी स्थल पर एक विशाल स्ट्रलाइज़ेशन ऑपरेशन शिविर आयोजित कर आवारा तथा पालतु कुत्तों के निःशुल्क ऑपरेशन सितंबर माह में निःशुल्क किए जाएँगे।
 
इस से पहले डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर ने सहायक निदेशक महोदय और उपस्थित पशु पालकों का हार्दिक  स्वागत और अभिनंदन किया साथ साथ में पशु पालकों को किसान पशु कार्ड बनाने बारे विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा की हम ने उपमंडल बंगाणा में 100% पशु पालकों को पशु क्रेडिट कार्ड वारे जानकारी देने का लक्ष्य रखा है इस लिए सभी से गुज़ारिश है कि इस कार्यक्रम का लाभ उठा कर अपनी आर्थिकी को मज़बूत करें ॥ डॉक्टर सतेंद्र ने ज़िला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान बारे भी जानकारी दी तथा पशु पालकों  से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को अलग अलग प्रकार के नशे बारे जानकारी दें ,उन के ऊपर नज़र रखें क्योंकि नशा एक धीमा ज़हर है जो नवयुवाओं को बड़ी तेज़ी से अपने चंगुल में फँसा रहा है और हमारा समाज दिन प्रतिदिन खोखला होता जा रहा है। सभी पशु पालकों को नशे को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से नशे ख़िलाफ़ जन आन्दोलन चलाने की क़सम दिलवाईं गई ।
इस शिविर में लगभग पचास पशु पालकों ने हिस्सा लिया और 40 पालतु और 5 आवारा कुत्तों को मुफ़्त टीकाकरण किया गया पशु पालकों के अतिरिक्त नरेश कुमार, राज कुमार, भीम सिंह, सुरेश पशु औषधीयोजक और प्रशिक्षु वेटी फार्मासिस्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...