Chandigarhरिश्वत लेते ASI Balkar को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

रिश्वत लेते ASI Balkar को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/प्रवेशः भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। वह मनीमाजरा थाने में तैनात था। सूत्रों के मुताबिक एक आत्महत्या मामले में आरोपी को राहत देने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित ने रिश्वत की सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद ट्रैप लगा कर यह गिरफ्तारी की गई। जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर, 2022 को मनीमाजरा में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। घटना में कानूनी राय लेने के बाद गुरप्रीत सिंह नामक आरोपी पर 24 दिसंबर, 2022 को केस दर्ज किया गया था। आरोपी समाधि गेट, मनीमाजरा का निवासी है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306(आत्महत्या को उकसाने) की धारा के तहत केस दर्ज हुआ था। मृतका न्यू दर्शनी बाग, मनीमाजरा की रहने वाली थी। इसी मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह को राहत देने के नाम पर एएसआई 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए सीबीआई ने दबोचा। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...