Breaking Newsबोर्ड एग्जाम 2024 को लेकर CBSE का आया बड़ा फैसला

बोर्ड एग्जाम 2024 को लेकर CBSE का आया बड़ा फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए बड़ा फैसला लिया है। CBSE की ऑफिशियल वेबसाइटcbse.gov.inपर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं के छात्रों को कोई रैंक या फिर डिवीजन नहीं दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि छात्रों के मेंटल प्रेशर को कम करने के लिए CBSE ने ये कदम उठाया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इस फैसले के बाद बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे छात्र बेहतर तरीके से अपनी एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। CBSE बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉक्टर संयम भारद्वाज की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि बोर्ड एग्जाम 2024 में छात्रों को मिले मार्क्स के परसेंटेज भी नहीं जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं देगा। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं में अंकों के प्रतिशत की गणना भी सीबीएसई के द्वारा नहीं की जाएगी। यह नोटिफिकेशन सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में एक और जरूरी बात का उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने बोर्ड परीक्षा में पांच से ज्यादा विषय लिए हैं तो सर्वोत्तम 5 विषयों को निर्धारित करने का फैसला छात्र को एडमिशन देने वाले संस्थान या सीबीएसई बोर्ड के छात्र की भर्ती करने वाला नियोक्ता खुद कर सकता है।

इसमें भी सीबीएसई बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी फिलहाल डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर देगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...