नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की आज बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। रेलवे कर्मचारियों के लिए मांग किए गए प्रोडक्टिविटी बोनस को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा शिपब्लिडिंग के लिए नया रिफॉर्म लाया गया है। यह रिफॉर्म करीबन 70 हजार करोड़ रुपये का है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में दी।
कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट
दीवाली से पहले ही रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कैबिनेट की ओर से प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोन्स को मंजूरी दे दी गई है। अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि – 10.90 लाख कर्मचारियों के लिए यह बोनस दिया जा रहा है। कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस के तौर पर 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी है। भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ की ओर से यह कहा गया था कि बोनस में बढ़ोतरी और मंजूरी जल्द होनी चाहिए। अभी कर्मचारियों को 7,000 रुपये प्रति महीने के आधार पर उत्पादकता से जुड़े बोनस दिया जा रहा है परंतु इसे 18000 रुपये प्रति महीने के आधार पर बोनस दिया जाएगा।Cabinet Briefing by Union Minister @AshwiniVaishnaw | @PIB_India https://t.co/onaSkWWl8n
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 24, 2025
