Unaअनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दमखम दिखाते हुए गगरेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में पहुंचे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चैतन्य शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत होगी जबकि उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है।
मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में जाकर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह से जुट गये हैं। उधर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान छेड़ रखा है।
दिन हो या रात, सुबह हो या शाम अथवा दोपहर चैतन्य शर्मा के कदम सम्पर्क अभियान के तहत लगातार बढ़ते जा रहे हैं और घर घर जाकर चैतन्य शर्मा न केवल दस्तक दे रहे हैं अपितु आम जनमानस की समस्याओ को भी सहज भाव से सुन रहे हैं। चैतन्य शर्मा भाजपा वूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवम  कार्यकर्ताओं और आम जनमान्स  के  साथ  बैठक करके  उनके जरूरी सुझावों पर अमल कर  रहे है । साथ ही आम जनमानस से मिलकर 1 जून को हो रहे लोकसभा एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं चैतन्य शर्मा ने  आह्वान किया है कि 1जून को होने वाले उपचुनाव के लिए जुट जाएँ ताकि उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में  भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू ही गयी थी जिस दिन भाजपा सरकार द्वारा खोले गये कार्यालयों एवम संस्थानों को प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए बंद कर दिया था, फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार से भी प्रदेश सरकार ने सबक नहीं लिया और राजनितिक मर्यादाओं से परे बयानबाजी की जा रही है जो कि अफ़सोसजनक है। उन्होंने बताया कि गगरेट के हित कि खातिर उन्हें मजबूरन क्रांति का बिगुल बजाना पड़ा और अब घर घर जाकर वह प्रदेश सरकार की असलियत बताते हुए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं और जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...