ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 104 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 80 पद सिक्योरिटी गार्ड, 20 पद सुपरवाइज़र और 4 पद एचआर के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 6 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से हेमंत सोरेन वापसी कर सकते हैं। खबर है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलें और अपना इस्तीफा सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि जल ही हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिल कर सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।
28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जिसे 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था। चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति के अध्यक्ष और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

