Blog

  • Jalandhar: नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar: नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर। शहर में नशे तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कार्रवाई की गई। जिसके तहत थाना शाहकोट की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 215 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव राजेवाल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें पैदल आता हुआ युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 215 नशीली गोलियां बरामद हुई।

  • पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    तरनतारनः शहर चोहला साहिब में रंगदारी न देने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानदार को गोली मारने की खबर सामने आई है। दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

    आपको बता दें कि प्रीत टेलीकॉम मोबाइल शॉप चोहला साहिब के मालिक को गोली मारी गई है, कुछ दिन पहले एक गैंगस्टर ने उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

  • जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर मोहिंदर भगत के साथ CM MANN निकाल रहे रोड शो, देखें Live

    जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर मोहिंदर भगत के साथ CM MANN निकाल रहे रोड शो, देखें Live

    जालंधर(ens):जालंधर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान वेस्ट हलके के 3 अलग-अलग वार्डों में वेस्ट हलके से उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए आज रोड शो निकाला। उन्होंने रोड शो शुरू करने से पहले दिलबाग नगर में स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने प्रचार शुरू किया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक व पार्टी वर्कर मौजूद थे।

    रोड शो को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि वेस्ट हलके में डब्ल्यू वाला वेस्ट नहीं, बी वाला बेस्ट बनाना हैं। अब सभी की जांच होगी और सभी के खिलाफ मामले दर्ज होंगे। अब उन्हें चिंता सता रही है। इसके बाद कहा कि जैसे शूगर नापने वाली मशीन उपलब्ध है। उसी तरह लोगों के दिल देखने वाली अगर कोई मशीन होती होती तो सबसे पहले मैं खरीदता। रिंकू और शीतल अगुराल ने धोखा किया।


  • एमएसपी से 30 प्रतिशत अधिक लाभ पर शराब बेची तो होगी कार्रवाई: विनोद सिंह डोगरा

    एमएसपी से 30 प्रतिशत अधिक लाभ पर शराब बेची तो होगी कार्रवाई: विनोद सिंह डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला ऊना में शराब की खुदरा दुकानों एल-2 अथवा एल-14 पर निर्धारित एमएसपी 30 प्रतिशत से अधिक शुल्क लिए जाने पर 8 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिनकी जांच पड़ताल उपरान्त आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
    विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि गत वर्ष तक शराब का अधिकतम बिक्री मूल्य यानि एमआरपी निर्धारित किया जाता रहा है जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार द्वारा शराब का न्यूनतम बिक्री मूल्य यानि एमएसपी निर्धारित किया गया है। वार्षिक आबकारी घोषणाएं 2024-25 की शर्त संख्या 10.37 के अनुसार शराब विक्रेता एमएसपी पर 30 प्रतिशत तक ही लाभ ले सकता है।
    उन्होंने बताया है कि यदि कोई एल-2 अथवा एल-14 शराब विक्रेता एमएसपी से 30 प्रतिशत से ज्यादा शुल्क लेता या बिना होलोग्राम शराब बेचते हुए पाया जाता है तो विभाग के मोबाइल नम्बर 9736661553,  कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226088 या ई-मेल  dcste-una@hp.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • अम्व: ट्रेन से टकराकर महिला की मौत

    अम्व: ट्रेन से टकराकर महिला की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन चुरूडू के पास एक महिला की ट्रेन से टकराकर कर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना अम्व के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चुरुडू के समीप दौलतपुर से चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने के कारण  महिला की मौत हुई है। स्टेशन मास्टर द्वारा घटना संबंधी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस द्वारा मौक़े  पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज व आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वहीं शव की पहचान कमला देवी (75) पत्नी दलीप चंद गांव सेरी डाकघर हम्वोली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम साबरमती एक्सप्रेस दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से चलकर चुरूडू रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी। इसी दौरान कमला देवी अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गई। ज़ख्मों की ताव न सहते हुए बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज पुरुषोत्तम चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में किस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • 13 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठक : उपायुक्त

    13 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठक : उपायुक्त

    गांव को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने को लेकर होगी विशेष चर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए नियम बनाए गए हैं जिसमें ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख घटकों के कार्यान्वन को शामिल किया गया है। इसी संदर्भ में जिला ऊना की सभी गांवों को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल घोषित करने के उद्देश्य से समस्त ग्राम पंचायतों में 13 जुलाई को ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।

    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के दिशा.निर्देशों के तहत किसी गांव को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल घोषित करने से पहले ग्राम सभा का प्रस्ताव अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि गांव को खुले से शौच मुक्त बनाने के साथ.साथ ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख घटकों के बेहतर प्रबंधन की दृष्टि से गांव को आदर्श भी बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर गांवों ने खुले में शौच मुक्त मॉडल बनने के लिए आवश्यक प्रोटोकाल को पूरा कर लिया है। इसी के चलते जिला ऊना में भी गांव को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठक निर्धारित की गई है।

    उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से इस ग्राम सभा की विशेष बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान किया ताकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

  • Jalandhar : 144 धारा लागू, जानें मामला

    Jalandhar : 144 धारा लागू, जानें मामला

    जालंधर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं (ओपन स्कूल सहित) 04.07.2024 से 20.07.2024 तक आयोजित की जा रही हैं। इसके मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू की गई है। उक्त आदेश डॉ. अमित महाजन पीसीएस अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालंधर द्वारा जारी किए गये है।

  • Punjab : भारी मात्रा में अफीम व हैरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार

    Punjab : भारी मात्रा में अफीम व हैरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार

    जालंधर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम और हेरोइन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत पुलिस पार्टी जालंधर के गवर्नमेंट कॉलेज के नजदीक लाडोवाली रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति डीसी ऑफिस की तरफ से पैदल आ रहा है और उसके दाहिने हाथ में एक थैला है। पुलिस पार्टी को देखकर योगेश अबरोल उर्फ ​​बावा पुत्र राकेश कुमार निवासी मकान नंबर 875 अर्जन नगर जालंधर ने थैला फेंककर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने थैले की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसके खिलाफ थाना नई बारादरी जालंधर में धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 145 दिनांक 27-06-2024 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो एफआईआर लंबित हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। इसी तरह, स्वप्न शर्मा ने बताया कि जालंधर के नखा वाला बाग के नजदीक उदय नगर के पास गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने वडाला गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते देखा। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवकों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिनकी पहचान यदवीर घारू उर्फ ​​यादू पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव सलापुर बेट थाना तलवंडी चौधरियां कपूरथला और खुशविंदर सिंह उर्फ ​​लाभा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव कलरू थाना सुल्तानपुर कपूरथला के रूप में हुई है।

    गिरफ्तार व्यक्तियों के इकबालिया बयानों के आधार पर एक अन्य आरोपी आदित्य पुत्र रूपेश कुमार निवासी मकान नंबर 156/6 भारगो कैंप नजदीक आरके वैष्णो ढाबा जालंधर को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है और भविष्य में और जानकारी साझा की जाएगी।

  • Punjab: Bus Stand के पास रेहड़ी और Activa चालक को टक्कर मारकर नाबालिगों ने भगाई गाड़ी, दोनों काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand के पास रेहड़ी और Activa चालक को टक्कर मारकर नाबालिगों ने भगाई गाड़ी, दोनों काबू, देखें वीडियो

    पटियालाः पुराने बस स्टैंड के पास से एक हरियाणा नंबर HR26/CG6977 कार गुजरी। कार में ड्राइवर के साथ एक अन्य युवक भी था। तेज कार चलाते हुए उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज के नीचे पहले रेहड़ी वाले व एक्टिवा चालक को टक्कर मारी। इसके बाद ये कार रुकी नहीं और आगे आने वाली हर चीज को उड़ाती चली गई। जिसके बाद 6 से 7 किलोमीटर तक लोग उस कार के पीछे भागे। अंत में उसे रोका गया। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। वहीं आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी नाबालिग लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

    सड़क पर टक्कर मारती हुई कार को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार तकरीबन 6 किलोमीटर तक बेलगाम होकर दौड़ती रही। कार के सामने जो भी आया, कार उसे उड़ाती गई। कार ने दो दर्जन के करीब ई-रिक्शा, रेहड़ियों, दो पहिया वाहन सवारों और दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्ड्स को टक्कर मारी।

    कार को अंत में एक चौक पर लोगों ने रोक लिया। गुस्साए लोगों ने कार से निकले युवकों की जमकर पिटाई की। कार को भी बुरी तरह से तोड़ दिया। पुलिस को सुचित कर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक नाबालिग हैं। युवकों ने नशा किया या कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के परिवार के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: नहर में जोड़े ने लगाई छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में जोड़े ने लगाई छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में एक लड़का-लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। इस हादसे लड़की की मौत हो गई लेकिन लड़के को लोगों ने नहर से बाहर निकाल लिया। यह घटना सुबह 11 बजे के करीब की है। दसूहा मुकेरियां मुख्य सड़क पर कस्बा ऊंचीबसी नहर पर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए एक जोड़े ने मोटरसाइकल पुल पर खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। संयोग की बात यह रही कि उस समय एक नौजवान अमरजीत जो लोगों को डूबने से बचाने वाली रेस्क्यू टीम में काम करता है, वहां से गुजर रहा था।

    अमरजीत ने लड़की और लड़के को छलांग लगाते हुए देख लिया। अमरजीत का कहना है कि, मैं तुरंत दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया और लड़के को बचा लिया, परंतु लड़की की डूबने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दसूहा हरप्रेम सिंह ने बताया की मृतक लड़की गांव धनोवा की रहने वाली और लड़के की पहचान करन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव बधाईयां के रूप में हुई है।

    दोनों ने नहर में छलांग लगाई। जिसमें लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के को बचा लिया गया। मृतक लड़की के शव को दसूहा मोर्चरी में रखवा दिया गया है और दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। लड़की की माता का आरोप है की उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 कक्षा में पढ़ती थी। लड़का करन अक्सर उसे परेशान करता रहता था। लड़की की मां का कहना है की मेरी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, उसे जबरदस्ती नहर में फेंक गया है।