Blog

  • विदेश में गैंगस्टर पंचम पर हुआ हमला, बेसुध करके हमलावार हुए फरार

    विदेश में गैंगस्टर पंचम पर हुआ हमला, बेसुध करके हमलावार हुए फरार

    जालंधर, ENS: गैंगस्टर पंचम नूर उर्फ पंचम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंचम पर मैक्सिको में जोगा फोल्डीवाड़ और उसके साथियों द्वारा हमला किया गया है। बताया जा रहा हैकि हमलावरों द्वारा इस सारे विवाद की वीडियो बना कर भारत भेजी गई है।

    इसी के साथ हमलावारों ने एक ऑडियो क्लिप भी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मैक्सिको में जोगा फोल्डीवाड़ और उसके साथियों द्वारा पंचम नूर पर हमला उसे बेसुध करके गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। वहीं ऑडियो क्लिप भी भेजा कर कहा गया कि “पंचम का काम हो गया” है। हमलावर अपने साथ पंचम की चप्पल भी ले आए जो वीडियो में दिखाई गई।

    हालांकि जोगा द्वारा इस वीडियो के जारी करने के बाद पंचम सोशल मीडिया पर लाइव हुआ। जिसके बाद उसने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। इस दौरान पंचम ने जोगा को धमकी भी दी है।

  • Punjab: मृतकों के परिजनों ने SSP दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: मृतकों के परिजनों ने SSP दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला में दो दिन पहले भाईयां गली में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना में राहुल दातर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक योद्धवीर के परिवारिक सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर न्याय की मांग के लिए बटाला शहर में रोष मार्च निकाला। जिसके बाद एसएसपी बटाला के कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया और बटाला अमृतसर रोड जाम कर दिया।

    इस अवसर पर बटाला पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान परिजनों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। इस मौके पर मृतक योद्धवीर के परिजनों ने कहा कि बटाला पुलिस उनके बेटे के हत्यारों को काबू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारो को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि डेढ महीने पहले उनकी मां हरजीत कौर की भी ट्रैक्टर के नीचे रोंद कर मौत के घाट उतार दिया था।

    लेकिन पुलिस से अभी तक इस घटना का न्याय नहीं मिला है। परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो, यह धरना दिन-रात जारी रहेगा। डीएसपी अजाद दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इन घटनाओं की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

  • सरेआम सब्जी विक्रेता का गला दबाकर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    सरेआम सब्जी विक्रेता का गला दबाकर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि सरेआम सब्जी विक्रेता का गला दबाकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला दिल्ली के भजनपुरा इलाके से सामने आया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सरेआम सब्जी विक्रेता के पास 2 युवक आए।

    इस दौरान एक युवक ने उसका गला दबा दिया और उसे दीवार के पास ले गया, जिसके बाद दूसरे युवक से पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह मामला 21 जुलाई का है। अभी तक इस मामले में पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिहाजा कोई घटना को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस वायरल वीडियो से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोल दिया है।

    राजधानी दिल्ली में आम आदमी किस हद तक सुरक्षित हैं, इस घटना से इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। एक मजदूर तबके का शख्स जो गली-गली घूमकर सब्जी बेचता है। अब अपराधी उसे निशाना बना रहे हैं। उसकी दिनभर की कमाई को एक झटके में बदमाश लूटकर ले जा रहे हैं और पुलिस शिकायत नहीं मिलने के कारण एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही। पुलिस को भी इंतजार है कि पीड़ित मामले में शिकायत दर्ज कराए, ताकि पुलिस जांच-पड़ताल के बाद वह आगे की कार्रवाई कर सके।

  • Punjab: आंगनवाड़ी सेंटरों में आ रहे घटिया राशन सबंधी दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    Punjab: आंगनवाड़ी सेंटरों में आ रहे घटिया राशन सबंधी दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब राज्य के बठिंडा ज़िले की आंगनवाड़ी कैंद्रों मे घटिया राशन सपलाई होने का मामला सामने आया है। पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन की महिला नेता ने कहा कि बठिंडा के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दिया जाने वाला राशन घटिया है, जिसमें खिचड़ी पंजीरी व अन्य राशन का समान शामिल है। आंगनवाड़ी कैंद्रों में आपने वाले बच्चों के माता-पिता लगातार हमसे इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। इसी सबंध में हमने कई बार सरकार को शिकायत की है, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। जिसके कारण आज हम सभी आंगनवाड़ी कैंद्रों के मुलाज़मों ने केंद्री मंत्री के नाम पर मांग पत्र देने के लिए डी.सी.दफ्तर पहुंचे हैं।

    उन्होंने कहा कि पहले आंगनवाड़ी कैंद्रों में आने वाला राशन सही था, लेकिन अब सरकार ने जिस प्राइवेट कंपनी को राशन भेजने का ठेका दिया है, वह राशन सही नही दे रही। उन्होंने कहा की अगर हमारी मांगो की ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में हम संघर्ष ओर तेज़ करेंगे।

  • Phagwara : मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Phagwara : मामूली बात को लेकर युवकों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश : प्लाई रोड पर ऑनलाइन कोरियर का काम करने वाले लड़कों का आपस में झगड़ा हो गया। जिसके चलते दो युवक जख्मी हो गए। घायलों की पहचान राजकुमार एवं हरमन के तौर पर हुई है। घायलों को इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है।

    कोरियर सर्विस के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि उनका अप्लाई रोड पर ईकॉम ऑनलाइन कोरियर सर्विस का काम है और उनके ऑफिस में लगे लड़कों का सुपरवाइजर के साथ झगड़ा हो गया। जिसके चलते जख्मी लड़के ने अपने साथियों को बुलाकर सुपरवाइजर से मारपीट की। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Ford-Hyundai के सर्विस सेंटर में भीषण आग, 35 गाड़ियों ने पाया काबू

    Ford-Hyundai के सर्विस सेंटर में भीषण आग, 35 गाड़ियों ने पाया काबू

    पटनाः बिहार में राजधानी पटना में फोर्ड-हुंडई के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए की गाड़ियां जलकर नष्ट हो गई। वहीं सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 35 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना में कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गई।

    सूत्रों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, हुंडई सर्विस सेंटर के ओनर का कहना है कि नई-पुरानी मिलाकर करीब 50 गाड़ियां जल गई हैं। वहीं, फोर्ड की बाहर खड़ी 7-8 गाड़ियां जली हैं।

  • शरीर में रहती है एनर्जी की कमी, तो इन बातों का रखें ध्यान

    शरीर में रहती है एनर्जी की कमी, तो इन बातों का रखें ध्यान

    हेल्थ टिप्सः अक्सर देखा गया है कि कई लोग थकान महसूस होने पर कोल्ड ड्रिंक्स समेत कई तरह की चीजें खाते-पीते हैं। लोगों को लगता है कि इन चीजों से उनके शरीर में एनर्जी रहेगी। लेकिन इन चीजों का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप चलने-फिरने और थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी करने के बाद थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको कुछ नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए। जिससे शरीर में एनर्जी लेवल हाई हो सकता है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक जब शरीर में फ्लूड की कमी हो जाती है, तब थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में थकान महसूस होने पर पानी जरूर पिएं। इससे आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिल जाएगी और मेटाबॉलिज्म इंप्रूव हो जाएगा। जिससे शरीर तेजी से एनर्जी का प्रोडक्शन करेगा। कई रिसर्च में पता चला है कि सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से रातभर का डिहाइड्रेशन दूर हो सकता है और शरीर में नई ताजगी भर सकती है।

    वहीं सुबह-सुबह शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए कॉफी पी सकते हैं। इसमें कैफीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हमारे दिमाग में सतर्कता बढ़ती है। हालांकि कैफीन का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। एनर्जी बढ़ाने के लिए फलों का सेवन करना भी लाभकारी होता है। फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां आपकी थकान से छुटकारा दिला सकती है।
    इसके अलावा कई बार शरीर में विटामिन्स की कमी हो जाती है, जिससे लोगों को थकान महसूस होती है। इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर से मिलकर मल्टीविटामिन टेबलेट ली जा सकती हैं। अगर आपको लगातार हद से ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपनी जांच करानी चाहिए. कई बार अत्यधिक थकान बीमारियों का संकेत भी हो सकती है।

  • एक घंटे में 2 बार आया Earthquake, सहमे लोग

    एक घंटे में 2 बार आया Earthquake, सहमे लोग

    हरियाणा : फरीदाबाद में गुरुवार को भूकंप आया। यहां एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसके बाद लोगों घरों से बाहर आए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा।

    पहली बार भूंकप सुबह 10:54 बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही।

  • Jalandhar: सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई Gurpreet Kaur का निगम चुनाव को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई Gurpreet Kaur का निगम चुनाव को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री दो दिन के लिए जालंधर दौरे पर है। जहां बीते दिन जालंधर पहुंचे सीएम मान ने लोगों की समस्याए सुनी। वहीं दूसरे दिन सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में पहुंची। जहां गुरप्रीत कौर भार्गव कैंप में स्थित सतगुरु कबीर मंदिर में नतमस्तक हुई। इस दौरान गुरप्रीत कौर ने मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से जीत हासिल करवाने पर लोगों का आभार जताया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जालंधर में आप के वालंटियर सहित लोगों का धन्यावाद करने के लिए आई है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि जालंधर के 2 दिन दौरे पर सीएम मान आप लीडरशीप के साथ आज मीटिंग करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

    इसके साथ ही डॉ. गुरप्रीत कौर का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों से जालंधर में स्थित आवास पर उनकी समस्याओं को सुनकर हल करने का वादा किया था। इसी के चलते कल और आज दो दिन के दौरे पर वह लोगों को आ रही परेशानियों को सुन रहे है और उसे हल करते हुए वह लोगों के किया गया अपना वादा पूरा कर रहे हैं। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर गुरप्रीत कौर ने कहा कि इस चुनाव में भी उनकी पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा और जालंधर में आप पार्टी मेयर बनाएंगी।

  • Swimming Pool में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    Swimming Pool में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    हरियाणा : गुरुग्राम के सेक्टर-37D की पॉश सोसाइटी बीपीटीपी पार्क शीरीन में 5 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। स्विमिंग पूल में तैरने आई सोसाइटी की अन्य महिला ने बच्चे को पूल में पड़ा देखा तो उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्‌ठा किया। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चा पानी में उतरने के कुछ ही पल बाद डूब जाता है। पूल के पास ही टहल रहा लाइफ गार्ड भी उसकी ओर ध्यान नहीं देता। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना के बाद बच्चे के दादा ने लाइफ गार्ड, क्लब मैनेजर, पूल संचालक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड पर मुकदमा दर्ज करवाया है। गत शाम करीब सवा छह बजे मिवांश अपनी दादी के साथ स्विमिंग पूल में तैरने के लिए गया था। बच्चे के दादा का कहना है कि जब मिवांश की दादी उसके लिए कुछ खाने के लिए लेने ऊपर घर में आई, तभी बच्चा 4 फुट वाले स्विमिंग पूल में चला गया।

     जब वह पानी में उतरा तो कुछ क्षण बाद ही डूब गया। शोर सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और आसपास घूम रहा लाइफ गार्ड भी आया। उसने आनन-फानन बच्चे को पूल से निकाला। लाइफ गार्ड ने पहले बच्चे की छाती दबाकर उसे होश में लाने की कोशिश की। जब बच्चे पर इसका कोई असर नहीं हुआ तो वह बच्चे को अस्पताल ले गया। वहां बच्चे की मौत हो गई। पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।