Blog

  • पंजाब: इस जिले मे पराली के डंप को लगी भयानक आग, देखे वीडियो

    कोटकपूरा: मोगा रोड पर पराली की गांठों के डंप मे भयानक आग लगने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि यह आग बिजली की तारों की स्पार्किग से लगी है। फायर बिग्रेड की गाडियों व सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। 

    बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह मोगा रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि आग की लपटों से निकलता धुआँ दूर- दूर तक फेल गया है। जिसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड और फरीदकोट के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर बचाव कार्य के प्रयास करने के निर्देश दिए।

    आग इतनी भयानक लगी है कि जिसे देख प्रशासन ने फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।

  • लैंडिंग के समय आखों में लेजर लाइट पड़ने से पायलट की आंखें हुई बंद, फिर…

    नई दिल्लीः बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट के लैंड‍िंग करने के वक्‍त एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। फ्लाइट के लैंड करने से ठीक पहले कॉकपिट में पायलट्स की आंखों के सामने एक तेज लेजर बीम लगी ज‍िससे कुछ समय के ल‍िए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इससे उनकी अचानक आंखे बंद हो गईं। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरलाइंस प्राध‍िकरण ने इस घटना को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर गंभीर च‍िंता जताई है।

    मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, एयरपोर्ट अध‍िकार‍ियों ने बताया कि शाम 7.30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ई 223 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पर उतरना था। फ्लाइट के लैंड‍िंग करने से पहले उसको आसपास कहीं लेजर बीम का सामना करना पड़ा ज‍िसकी वजह से पायलट और सह-पायलट के आंखों में अस्थायी तौर पर अंधेरा छा गया। लेजर बीम की वजह से उनको कुछ क्षण दि‍खना बंद हो गया। 

    इस मामले में एयरपोर्ट पुल‍िस स्‍टेशन को सूचि‍त क‍िया गया। इसके बाद स्‍थानीय पुल‍िस स्‍टेशन ब‍िधानगर को इसकी श‍िकायत की गई। हालांक‍ि, पुल‍िस सूत्रों का कहना यह भी है क‍ि ल‍िख‍ित में उन्हें कोई श‍िकायत प्राप्‍त नहीं हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। 

    जानकारी के मुताब‍िक घटना के वक्‍त फ्लाइट में 165 यात्री सवार थे। इसमें चालक दल के 6 अन्‍य मैंबर भी सवार थे। इस घटना को लेकर जब यात्र‍ियों को पता चला तो हड़कंप मच गया। वहीं, एयरपोर्ट ऑथोर‍िटी ने लेजर का प्रयोग करने और एयर स‍िक्‍युर‍िटी को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है।

  • सगाई का लहंगा लेने गई युवती ने गवाई जान

    उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां शादी से पहले एक हादसे में युवती की दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को लड़की की शादी होनी थी. इससे पहले 4 अप्रैल को सगाई का कार्यक्रम था. इसके लिए लड़की पिता के साथ लहंगा बुक करने बाजार गई थी. लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. इस हादसे में उसका पिता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

    मामला कमासिन थाना क्षेत्र का है. तिलौसा गांव के रहने वाले शिवशरण विश्वकर्मा की बेटी पूजा देवी की शादी 18 अप्रैल को होनी थी. 4 अप्रैल को इंगेजमेंट का प्रोग्राम था. परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे. शनिवार शाम शिवशरण बेटी को लेकर इंगेजमेंट के लिए लहंगा बुक करने के लिए कमासिन बाजार गए थे. बेटी को शॉपिंग कराकर वो स्कूटी से घर लौट रहे थे.

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 107 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 107 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  12,700/- रूपये वसूल किए गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों का चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए गए I इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में  7000/- रूपये वसूल किए गए हैं I     
  • पंजाब : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में गिरी, एक की मौ’त, 6 घायल, देखें वीडियो

    रोपड़ : पंजाब में तेज रफ्तार होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार माजरी गांव के पास रात के समय चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद ट्रॉली नहर में गिर गई।  इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रॉली वाले टैंट का सामान वापस करने जा रहे थे।  

  • संत निरंकारी मिशन ने पंजावर  में चलाया स्वच्छता अभियान 

    तालाब व बाजार  को किया क्लीन :  मुखी सुरेंद्र सिंह  

    ऊना/सुशील पंडित :संत निरंकारी मिशन के तहत  हरोली क्षेत्र के गांव पंजावर मे  सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया । रविवार को कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन ब्रांच के मुखी महात्मा सुरेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह , जगतार सिंह ,मनदीप कुमार ,हजारा सिंह ,प्रवेश कुमार ,जसवीर सिंह ,कैलाश देवी ,त्रिशला,नरेश कुमार ,सुमन कुमारी ,अरमान व निर्दोष कुमारी समेत सभी  अनुयायियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया । इस दौरान  पंजावर बाजार के तालाब के इर्द गिर्द साफ सफाई की गई ।

    कूड़ा कचरा हटाया गया। सभी ने सामुहिक रूप से इस कार्य को अंजाम दिया। कई जगह प्लास्टिक व अन्य प्रकार का कचरा पड़ा हुआ था जिसे हटाया  गया।  संत निरंकारी सगत  ने बाजार में साफ सफाई की । बाजार में निकलकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। बता दें कि रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत देश भर के 1500 स्थानों पर 900 शहरों में नदियों, तटों, बावडिय़ों, कुओं, खड्डों में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया

    जिसमें लाखों संत निरंकारी शामिल हुए। उन्होंने देश भर में इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।  सथानीय मिशन मुखी सुरेंद्र सिंह ने  लोगों से अपील की है कि अपने जल स्रोतों को साफ सुथरा रखें। स्वच्छ जल से कई जलजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि सभी नागरिक अपना दायित्व समझेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे जल स्रोत गंदे नहीं होंगे तथा क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का लिय सभी भक्तो का आभार जताया ।

  • खड्ड कॉलेज में एनएसएस व्लांटियर सीख रहे स्वादिष्ट खाना बनाने के गुर 

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत सरस्वती पूजन  व गणेश वंदना से हुई । दूसरे दिवस की रिपोर्ट सुहानी चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात गुरबख्श कोर द्वारा  प्रस्तुत आज का विचार” सपने वह नहीं होते जो हम नींद में देखते हैं सपने तो वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते “पर चर्चा हुई ।

    स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती  मैं विगत दो दिनों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए आज के दिन की दिनचर्या प्रस्तुत की तथा आज के विचार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने शिवम के निर्देशन में परेड का अभ्यास किया । स्वय सेवी स्वादिष्ट खाना भी तैयार कर रहे हैं । चाय पान के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, हनुमान मंदिर,बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया तथा ग्रुप नंबर 5 और 6 एन एस एस वाटिका के लिए जगह तैयार की।

    बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित  सतीश कुमार  ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के हर एक पहलू को लेकर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया  तथा उनके द्वारा किए गए सवालों  का जबाब देकर शंकाओं का समाधान किया। शिवानी ने मंच संचालन किया । हरीश शर्मा तथा श्रीमती आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही ।

  • 58 परिवारों महिला मंडल नेहरू युवक मंडल को बांटे 16 लाख 8 हजार के चैक

    कुटलैहड़ के हर गांव की हर महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर बनायेंगे आत्म निर्भर: देवेंद्र भुट्टो

    भुट्टो ने डेरा बाबा रुद्रानन्द जी महाराज में सेवादारों केलिए प्रदान की नई गाड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने रविवार को कुटलैहड़ के समस्त महिला मंडलों और युवक मंडलों को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। और करीब 58 परिवारों को 16 लाख 08 हजार की धनराशि कुटलैहड़ के महिला मंडल नेहरू युवक मंडल को प्रदान की। वहीं 3 लाख 80 हजार की धनराशि करीब एक दर्जन उन परिवारों को अपनी निजी आय से आर्थिक सहायता प्रदान की जो गरीबी रेखा की अंतिम पंक्ति पर खड़े हैं। जिनके पारिवारिक सदस्य अस्पतालों में उपचाराधीन है। 

    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने रविवार को कुटलैहड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद में महिला सेवादारों को नई गाड़ी प्रदान की। ज्ञात रहे विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने उक्त धार्मिक स्थल में सेवादार महिलाओं को चुनाव के दौरान गाड़ी देने का वायदा किया था।

     विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए करीब एक दर्जन महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें छोटी छोटी इंडस्ट्रीज लगाई जाएगी। जिस में आचार बड़ियां के अलावा अन्य छोटी छोटी सामग्री बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि हमारे कुटलैहड़ की हर महिला आत्म निर्भर बनकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। 

    भुट्टो ने कहा कि जिस स्वयं सहायता समूह को आत्म निर्भर बनाने के लिए छोटी मशीनरी लगाई जाएगी। बही जो सामग्री या समान स्वय सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी उन्हें मार्किट में बेचने के लिए हम भी कोशिश करेंगे। और हर गांव में स्वय सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का प्रचार भी होगा। 

    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को आत्म निर्भर बनाना हैं। और कुटलैहड़ में हर महिला हर युवक आत्म निर्भर बनकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद केवल कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समाजसेवा को चुना है और हमने कुटलैहड विस क्षेत्र में उन परिवारों को भी करीब से देखा है। जो दो वक्त की रोटी के लिए कितनी मेहनत करते है। हालांकि कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी मेरी विधायक सैलरी के अलावा अन्य समाज सेवी लोग मेरे साथ जुड़कर कुटलैहड़ में कुछ गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन फिर भी हम उन रसूखदारों से आग्रह करते हैं कि अपनी पंचायत में केवल दो से तीन परिवारों को चुनें जो आर्थिकी से कमजोर हैं, और उनकी मदद करें। 

    वहीं भुट्टो ने महिला मंडलों में महिला मंडल बलह, रायपुर, रीवाड़, हटली केसरू, दगरू, धुन्दला, मलांगड़, मुछाली, सुकड़ियाल, जसाणा, हथलौन, डोहगी अप्पर, खडोल,अरलू , हटवाना, ढियूंगली, बढवार, चमियाडी, चुल्हडी, जखोला, चपलाह,करोड़, औरा,टुडेटा,  धनेत, कोहडरा, अप्पर तनोह, डोहगी जखोला, चपलाह गारला, भुड़ियान ब्राह्मणा, धरेत, चंगर हिण्डोला, खेड़ी, ठठूँ, बंगाणा, चामुखा, करोड, अरलू गुरमुख, जन्डूर, कोटला, बोहरू, मतोह, करमाली,डोलू, लठियानी, परोइयाँ कलां, डोहक, मंदली, भलेती, बल्ह खालसा शामिल रहे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ,सुरिंदर ठाकुर ,महासचिव अजय शर्मा,उपप्रधान जीवन शर्मा,नीना धीमान के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

     10 करोड़ की लागत से बन रही डेरा बाबा रुद्रानंद से झंवर सड़क

    भुट्टो ने कहा कि विधायक बनते ही हमें नाबार्ड से 25 करोड़ की धनराशि उपलब्ध हुई। जिसमें से हमने 10 करोड़ डेरा बाबा रुद्रानंद से झंवर की सड़क जो जनता की पुरानी मांग थी उसके लिए स्वीकृत किए। वहीं 15 करोड़ की धनराशि हमने समूर कोहडरा पेयजल योजना के लिए स्वीकृत किए। भुट्टो ने कहा कि वसाल भी बहुत जल्द मैरिज पैलेस बनेगा। उसके लिए हमने भूमि चयन प्रतिक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि कुटलैहड़ में करीब दस मैरिज पैलेस का शिलान्यास हो चुका है और सात पर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है व कुछ अप्रैल माह में बनकर जनता को समर्पित हो जायेंगे। 

  • दिल दहलाने वाला मंजरः खेतों में धू-धू कर जलने लगी 23 लाशें, जानें मामला

    उत्‍तर प्रदेशः यदि एक साथ 23 शव धू-धूकर जलने लगे तो वहां की परिस्थितियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जब एक साथ 23 शव गांव पहुंचे तो वहां के हालात का अंदाजा लगाना भी कठिन नहीं है। उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में ऐसा ही हृदयविदारक दृश्‍य देखने को मिला जब सड़क हादसे में मारे गए 23 लोगों का शव एक साथ पहुंचा। ऐसा लगा मानो काल खुद यहां उतर आए हों। हर तरफ मातमी सन्‍नाटा पसर गया। घरों, गलियों, चौक-चौराहों से सिर्फ रोने और सिसकने की आवाजें आ रही थी। महिलाओं, बच्‍चों, पुरुषों, बुजुर्गों के करुण क्रंदन से लगा मानो आसमान रो पड़ा हो और जमीन फट गई हो। कासगं सड़क हादसे में मारे गए 9 बच्‍चों और 13 महिलाओं समेत कुल 23 शवों का रविवार को खेत में एक साथ अंतिम संस्‍कार किया गया।

    उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नगला कसा और आसपास के गांवों में बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों के शव एक साथ पहुंचने से हाहाकार मच गया। इन शवों का अंतिम संस्कार रविवार को नगला कसा और पास के गांवों के खेतों में ही किए गए। कासगंज के पटियाली इलाके में एक सड़क हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों की शनिवार को मौत हो गयी थी। जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गई थी। इस हादसे में 9 बच्चों और 13 महिलाओं समेत 23 लोगों की मौत हो गयी तथा कई घायल हो गये।

    पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को लेकर परिजन गांव पहुंचे। उसके बाद से पूरे इलाके में करुण क्रंदन सुनाई पड़ रहा है, जिससे बड़ा ही हृदय विदारक दृश्य देखा गया। ग्राम पंचायत खिरिया के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र (48) ने बताया कि हमने अपनी इतनी उम्र में ऐसा हादसा नहीं देखा। चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।’

    प्रधान ने बताया कि गांव में अपने-अपने खेतों में लोगों का अंतिम संस्कार किया। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी। खिरिया ग्राम पंचायत के नगला कसा के सर्वाधिक 18 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ग्राम सगोगर रोरी के तीन बच्‍चों और एक महिला की मौत हुई। जबकि ग्राम बनार की एक 10-वर्षीय बालिका भी शामिल थी। 

    प्रधान ने बताया कि गांव में बहुत ही दर्दनाक मंजर देखें है। अंतिम दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक या अन्य कार्यक्रमों के दौरान जिस तरह ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लोग जाते हैं उसे रोका जाना चाहिए, क्योंकि इस तरह के हादसे असहनीय दु:ख देकर जाते हैं। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि ये एक ऐसी हृदय विदारक घटना है जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

  • पंजाब : क्लीनिक में डॉक्टर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    अबोहर : नई आबादी गली नंबर 13 निवासी एक फिजियोथैरेपी डॉक्टर ने दंपती से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता जब परिजनों को चला तो उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया व शैरी नरूला को बताया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सिटी नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। सूचना पर ASI भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर दंपती का नाम लिखा गया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक दिनेश कुमार लखीरा (25) पुत्र हरी शंकर के भाई मुकेश ने बताया कि वह जब सुबह उठे तो देखा भाई का शव घर में ही बनी क्लीनिक में लटक रहा था, जिसके बाद उसने इस बाबत नर सेवा समिति के प्रधान को सूचना दी। इस दौरान शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला।

    जिसमें दिनेश कुमार ने लिखा है कि उससे नई आबादी निवासी एक दंपती ने किसी कंपनी में 25 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाए थे। जिसके बाद कंपनी भाग गई। इस 25 लाख में कुछ पैसे उसके और कुछ अन्य लोगों के थे। कंपनी भागने के बाद जिन लोगों ने पैसे लगाए थे, वह उसे परेशान करने लगे। मृतक ने 25 लाख रुपए दंपती से मांगे, लेकिन दंपती ने पैसे देने से इनकार कर दिया। मृतक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का जिम्मेदार उक्त दंपती को ठहराया है। ASI भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है