Blog

  • स्कूटी सवार दपंति को ट्रक चालक ने कुचला, मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    स्कूटी सवार दपंति को ट्रक चालक ने कुचला, मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    गाजियाबादः राजनगर एक्सटेंशन में पहलवान ढाबे के पास ओवरटेक करते समय ट्राला ट्रक के नीचे आकर स्कूटी सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक पति-पत्नी असम के रहने वाले थे। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम रितेश त्रिपाठी ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की राज एंपायर सोसाइटी में रहने वाले 28 वर्षीय अरूण छेत्रिय अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से ओमेगा चौराहे की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वह पहलवान ढाबे के पास पहुंचे तो एक ट्राला ट्रक को बायीं तरफ से ओवरटेक करते समय वह उसके नीचे आ गए।

    अरूण छेत्रिय और उनकी पत्नी ट्राला के नीचे आकर कुचल गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। एसीपी का कहना है कि अरूण मूलरूप से सिलीगुड़ी माल बाजार के रहने वाले थे। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली है। अरूण ने ट्राला ट्रक के बायीं तरफ से स्कूटी को ओवरटेक किया और एकाएक स्कूटी ट्राला की तरफ मोड़ दी। इससे वह हादसे का शिकार हो गए।

  • पंजाब: ISI को योल कैंट के नक्शे देने के मामले में फौजी और तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: ISI को योल कैंट के नक्शे देने के मामले में फौजी और तस्कर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पाकिस्तान में आईएसआई को हिमाचल के योल आर्मी कैंट के फोटो व नक्शे लीक करने के मामले में पुलिस ने पटियाला के फौजी और नशा तस्कर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर अमरीक सिंह समेत तीनों को बुधवार को समाना की अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अब पुलिस के रडार पर चंडीगढ़ या पंचकूला यूनिट का फौजी है। इसी फौजी से पटियाला का फौजी योल आर्मी कैंट की खुफिया जानकारियां लेकर आगे नशा तस्कर अमरीक सिंह को देता था। इस काम के बदले में नशा तस्कर से दोनों फौजी क्या लेते थे, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपियों में पटियाला के गांव बलवेड़ा निवासी फौजी मनप्रीत शर्मा और नशा तस्कर अमरीक सिंह का गुर्गा अवतार सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी गांव खुडा जिला पटियाला शामिल है। थाना घग्गा के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क ने मामले में नशा तस्कर समेत तीन आरोपियों का पांच दिनों का रिमांड हासिल होने की पुष्टि की। नशा तस्कर अमरीक सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले अपने गुर्गे अवतार सिंह को पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट शेर खान की तरफ से भेजी गई हथियारों की खेप से एक एके-47 और एक डिब्बा कारतूस दिए थे। अमरीक सिंह ने गुर्गे अवतार सिंह को आगे किसी व्यक्ति को सप्लाई करने को कहा था। पुलिस ने अवतार सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है, ताकि उस व्यक्ति के बारे में पता लगाकर सप्लाई किए हथियार व कारतूसों के बारे में जानकारी ली जा सके।

    गौरतलब है कि योल आर्मी कैंट की खुफिया जानकारियां देने के बदले में पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट शेर खान की ओर से अमरीक सिंह को दो एके-47 व 250 कारतूस दिए गए थे। जिनमें एक एके-47 अमरीक सिंह ने अपने एक अन्य गुर्गे काला सिंह को दी थी। जिसकी अभी गिरफ्तारी बाकी है। तस्कर अमरीक सिंह की तरह उसका गुर्गा अवतार सिंह भी नशे के कारोबार में काफी समय से लिप्त है। अवतार सिंह के खिलाफ नशा तस्करी समेत अन्य संगीन अपराधों के करीब 18 केस दर्ज हैं। इस समय अवतार सिंह पटियाला की सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में अवतार सिंह पेरोल पर घर गया और फिर फरार हो गया। जुलाई 2023 में ही पुलिस ने इसे दोबारा से गिरफ्तार किया है।

  • वरिष्ठ अधिकारी के घर CBI का छापा, बोरों में भरा मिला पैसा

    वरिष्ठ अधिकारी के घर CBI का छापा, बोरों में भरा मिला पैसा

    नई दिल्ली : केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केसी जोशी के घर से 2.61 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रधान मुख्य सामग्री अधिकारी के.सी जोशी को एक ठेकेदार से कथित तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

    ठेकेदार ने सीबीआई से संपर्क कर शिकायत की थी कि उसकी कंपनी पूर्वोत्तर रेलवे को उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है और उसे अनुबंध के आधार पर तीन ट्रकों की आपूर्ति का ठेका मिला था। जिसके लिए उसे प्रति ट्रक प्रति माह 80 हजार रुपये मिलने थे। अधिकारियों के मुताबिक ठेकेदार ने आरोप लगाया कि जोशी सरकारी ई-मार्केटप्लेस वेबसाइट से उनकी फर्म का पंजीकरण रद्द करने और उनका अनुबंध खत्म करने की धमकी देकर सात लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

     जोशी के गोरखपुर आवास पर CBI ने छापा मारा था। सीबीआई के छापे में जोशी के घर से कई बोरों में भरा हुआ पैसा मिला। जोशी पर रेलवे के ठेकों में अग्रिम घूस लेने का आरोप है। सीबीआई ने आरोपी आधिकारी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे अधिकारी को लखनऊ की एक अदालत में पेश किया गया है।

  • जालंधरः सीएम मान के दौरे से पहले मिड डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान को घर में किया नजरबंद

    जालंधरः सीएम मान के दौरे से पहले मिड डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान को घर में किया नजरबंद

    जालंधर,ENS: अमृतसर दौरे के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज जालंधर दौरा है। यहां दोनों मुख्यमंत्री बजट से पूर्व उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और बजट के लिए उनके सुझाव और मांगों को सुनेंगे। लेकिन उससे पहले ही सरकार अमृतसर की तरह यहां पर भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी नेताओं का उनके घरों में ही कैद करके नजरबंद कर दिया है। दरअसल, प्रशासन को शक था कि कर्मचारी नेता अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के दौरे में खलल डाल सकते हैं।

    इससे पहले ही एहतियातन पुलिस प्रशासन ने सरकार के आदेश पर सभी कर्मचारी यूनियनों के नेताओं को घरों में बंद कर दिया है। सर्व शिक्षा अभियान नान टीचिंग स्टाफ यूनियन के प्रधान शोभित ने बताया कि वह दफ्तर के लिए निकलने वाले थे कि उससे पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें दफ्तर नहीं जाने दिया और कहा कि आपको मुख्यमंत्री के दौरे को मद्देनजर रखते हुए हाउस अरेस्ट किया गया है। आपके विभाग को आपके बारे में सूचना दे दी गई है। आज आप ऑफिस नहीं जा पाएंगे। उन्होंने कहा हालांकि उनका आज कोई विरोध प्रदर्शन का भी कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाय अपने विरोध से डर रही है।

    इस मामले को लेकर जब कर्मचारी नेता शोभित भगत से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहले उन्हें घर पर नजरबंद किया गया था। उन्होंने मौके पर घर में मौजूद पुलिस के अधिकारियों को कहा कि आप उन्हें ड्यूटी पर जाने से कैसे रोक सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वहव कुछ नहीं कर सकते ऊपर से ही आदेश हैं। शोभित ने कहा कि इस पर उन्होंने कहा कि वह अपने सीनियर अधिकारी से बात करवा दें। इस पर घर में मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने डीसीपी जगमोहन से फोन पर बात करवाई। शोभित ने कहा कि उन्होंने डीसीपी से कहा कि उन्हें सरकारी ड्यूची पर जाने से किस कानून के तहत रोका जा रहा है। यदि उन्हें नजरबंद करना ही है तो वह दफ्तर में करें। घर में पुलिस भेज कर कैसे वह ऐसा कर सकते हैं। इस पर डीसीपी जगमोहन ने उन्हें ऑफिस पुलिस की मौजूदगी में भेजा और अब दफ्तर में भी नजरबंद करके रखा है।

  • बाल गृह में अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पलों से पीटा, देखें CCTV

    बाल गृह में अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पलों से पीटा, देखें CCTV

    आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के राजकीय बाल गृह की अधीक्षिका बच्चों को चप्पलों से पीटती है। उन्हें मनहूस होने का ताना भी देती है। इसकी सच्चाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से मिली है। मंगलवार को राजकीय बाल गृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बाल गृह की अधीक्षिका पूनम पाल एक बच्ची को चप्पल से बेरहमी से पीटती हुई दिख रही है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जांच के लिए राजकीय बाल गृह में भेजा। जांच में दोषी पाए जाने पर अधीक्षिका को पद से हटा दिया गया है। अधीक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इस पूरे मामले से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।

    पचकुईंयां स्थित राजकीय बाल गृह में कुल 28 बच्चे बंद हैं। बाल गृह की अधीक्षिका पूनम पाल का व्यवहार बच्चों और कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं है। बाल गृह में तैनात कर्मचारी अधीक्षिका के तानाशाही रवैए से काफी परेशान रहते हैं। इस संबंध में बाल गृह में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से शिकायत भी की है। इधर, बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के लिए जांच टीम को बाल गृह में भेज दिया। जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि बाल गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर वीडियो सही पाया गया। वीडियो 4 सितंबर का है। अधीक्षिका का बच्चों के साथ व्यवहार अमानवीय था। प्रथम दृष्यता में अधीक्षिका पूनम पाल को दोषी पाया गया है। जिस पर उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

    बाल गृह में काम करने वाली कविता का कहना है कि वह सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, लेकिन अधीक्षिका उससे निजी काम भी लेती है। आया के पद पर तैनात बबिता का कहना है कि पूनम पाल बच्चों को आए दिन पीटती है। कई बच्चे इसके डर के कारण बीमार हो गए हैं। इनके इलाज में भी लापरवाही की जाती है। जब उनका विरोध किया जाता है तो उन्हें हटाने और कोर्ट में घसीटने का भय दिखाती है। राजकीय बाल गृह में काम करने वाली अंजू, बेबी, दीपाली आदि से जिलाधिकारी से अधीक्षिका की शिकायत की है।

    जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वे जांच करने के लिए राजकीय बाल गृह में पहुंचे थे। उन्होंने आया और अधीक्षिका से बयान लिए थे। अधीक्षिका का कहना था कि बच्ची एक खेल खेल रही थी, जिसमें उसने अपने आपको एक बॉक्स में बंद कर लिया था। इसके बाद उस बच्ची ने ऊपर से उस बॉक्स की कुंडी भी लगवा ली थी। ये काम वह कई बार कर चुकी थी। जब अधीक्षिका को इसकी जानकारी हुई तो आवेश में आकर उसने बच्ची की पिटाई लगाई थी। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार से अधीक्षिका ने बच्ची की पिटाई लगाने की बात को स्वीकारा है।

    चाइल्ड राइट ऐक्ट के लिए काम करने वाले नरेश पारस का कहना है कि अधीक्षिका के तानाशाही रवैए की कहानी पुरानी है। प्रयागराज में एक 12 साल की बच्ची ने आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस प्रकरण में उन्हें अधीक्षिका पूनम पाल के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि जिस कैंपस में बाल गृह संचालित होता है। वही बाल कल्याण समिति की 5 सदस्सीय टीम भी रहती है। इसके अलावा दो सदस्यीय टीम बाल संरक्षण अधिकारी की भी बनी हुई है, जो हर महीने की जांच निरीक्षक की रिपोर्ट देती है। आखिर वे क्या काम कर रहे हैं। बच्चों के साथ बाल गृह में मारपीट और उत्पीड़न हो रहा है। निगरानी करने वाली टीम मूक बनी हुई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : करोल बाग के इलाके में गुरुवार सुबह होते ही एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना है। आग की सूचना मिलने के तत्काल बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पानी की कोशिश में जुटे है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है। दिल्ली फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे है। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के डिविजनल अफसर वेदपाल का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं चला है।

     इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर विभाग के अफसर के मुताबिक आग लगने की घटना सुबह छह बजे की है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आगे की जांच जारी है। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थी। घटना में गोदाम के अंदर रखा टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।

  • जालंधर : DGP ने  इस मामले को लेकर जारी किए आदेश

    जालंधर : DGP ने इस मामले को लेकर जारी किए आदेश

    जालंधर : पंजाब पुलिस राज्य में श्री गणपति उत्सव को देखते हुए सख्त सुरक्षा प्रबंध करने में जुट गई है। गणपति उत्सव इस बार 19 सितम्बर को शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी वाले दिन शुरू होगा और 28 सितम्बर 2023 को अनंत चतुर्थी वाले दिन समाप्त होगा। जिस दिन बप्पा की मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एसएसपीज को कहा कि श्री गणपति उत्सव को देखते हुए प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा प्रबंध सख्त किए जाएं और साथ ही मंदिरों के आसपास पुलिस गश्त का घेरा और बढ़ाया जाए।

    डी.जी.पी गौरव यादव ने बताया कि राज्य में अमन-शांति को बरकरार रखना राज्य पुलिस का पहला उद्देश्य है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य को अपराधमुक्त बनाने के निर्देश दिए हुए है। जिस पर पूरी तरह से अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी सभी पुलिस अधिकारी फील्ड में विभिन्न तरह के पुलिस आप्रेशनों में भाग लेंगे। पंजाब पुलिस प्रमुख ने श्री गणपति उत्सव वाले दिन राज्य में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। राज्य पुलिस ने श्री गणपति उत्सव को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध अभी से कड़े करने शुरू कर दिए हैं ताकि समाज व देश विरोधी तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए।

  • फिर लौटेगा लॉकडाउन? अब इस वायरस की दस्तक ने बढ़ाई टेंशन, अलर्ट जारी

    फिर लौटेगा लॉकडाउन? अब इस वायरस की दस्तक ने बढ़ाई टेंशन, अलर्ट जारी

    स्कूल-कालेज और सरकारी संस्थान बंद

    कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है। यहां की सात ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। कोझिकोड के जिला अधिकारी ए गीता ने सात पंचायतों में सभी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह सात से शाम पांच बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि केरल में मिला वायरस का प्रकार बांग्लादेश वैरियंट है, जो मानव से मानव में फैलता है।

    केरल में निपाह वायरस के अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि पुणे से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (एनआइवी) की टीम निपाह वायरस की जांच के लिए केरल आएगी। कोझिकोड मेडिकल कालेज में एनआइवी की टीम चमगादड़ों का सर्वे भी करेगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से घबराने नहीं और एहतियात बरतने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि सभी को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और प्रतिबंधों में पूरा सहयोग करना चाहिए।

    केरल में निपाह के मामलों की पुष्टि के बाद कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए सीमा पर चेकपोस्ट खोलने को कहा है। पुलिस को केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले फलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

  • बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन तक बारिश के आसार

    बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन तक बारिश के आसार

    नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। 15 और 16 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश होने की संभावना जताई है। राजधानी के मौसम के 19 सितंबर तक हल्की बारिश वाला ही बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया था।

    IMD के मुताबिक 15-16-17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

  • जालंधरः बाबे के वेश में आया लुटेरा दंपति से गहने लूटकर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधरः बाबे के वेश में आया लुटेरा दंपति से गहने लूटकर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: बैंक से लौट रहे बुजुर्ग दंपति का पीछा कर बाबा के वेश में लुटेरे ने घर में घुस 16 लाख के गहने लूट लिए। आरोपी ने बुजुर्गों को सेहत की परेशानी से छुटकारा दिलाने का झांसा देते हुए घर का सोना डबल करने को कहा। दंपति ने सोना दिया तो उसे पोटली में बांध कर आरोपित ने दूसरी पोटली उनको थमा दी और साथियों के साथ रफ्फूचक्कर हो गया। घटना जालंधर के राजनगर में मंगलवार दोपहर करीबन सवा एक बजे की है। आरोपियों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन स्पष्ट न होने कारण आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जतिंदर सिंह ने कहा आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च कर रही है।  

    रेज और बजरी की दुकान चलाने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी मनजीत कौर मंगलवार को बैंक गए थे। मनजीत कौर के मुताबिक जब वो बैंक से निकले तो एक बाबा ने उनसे किसी गुरुद्वारा के बारे में पूछा। आरोपी बाबा ने कहा वो गुरुद्वारा साहिब में सेवा करना चाहता है तो उन्होंने पास के गुरुद्वारे की जानकारी दी। आरोपी उनको आशीर्वाद देते हुए दुआएं देने लगा। तभी एक महिला और उसका साथी आया जो खुद को पति पत्नी बता रहे थे। उन्होंने कहा बाबा जी बड़े पहुंचे हुए है आप बड़े भाग्यशाली है जो उन्होंने आप से बात की। दोनों ने कहा वे बाबा जी को अपने घर ले जाना चाहते है। जिस पर बाबा ने गुस्सा दिखाते हुए उनके घर जाने से मना कर दिया और बुजुर्ग दंपति को मीठा पानी पिलाने को कहा।

    पीड़ित हरभजन सिंह ने कहा घर बैंक से दूर है इस लिए वे यहां मीठा पानी नहीं पिला सकते। इतना कह वे दोनों घर की तरफ निकल गए। बाबा एक अन्य साथी की बाइक पर सवार होकर उनके पीछे आ गया और उनके कष्ट दूर करने की बात करने लगा। तभी वहीं दंपति भी पीछे आ गए जो बैंक के बाहर मिले थे। उन्होंने कहा वे घर के बाहर खड़े है और बाबाजी को अपने घर लेकर ही जाएंगे। बाबा और उसका साथी घर के अंदर आ गए और उनको बातों में लगा लिया। मनजीत कौर ने कहा बाबा ने उनकी पुत्रवधू को चावल लाने और चाय बनाने के लिए कहा। पुुत्रवधू रसोई में व्यस्त हो गई और बाबा ने कष्ट दूर करने और गहने डबल बनाने के लिए गहनों की झाड़ फूंक करने को कहा। पीड़िता ने कहा बाबा ने उन्हें सम्मोहित कर दिया और वे घर के सारे गहने लेकर बाबा के पास बैठ गई। बाबा ने गहनों को सफेद कपड़े में बांधा और झाड़ फूंक का ड्रामा किया और पोटली वापिस उनको दे दी। बाबा वहां से चला गया तो उन्होंने पोटली खोली जिसमें घास फूस और फूल निकलने। वे समझ चुके थे उनसे लूट हुई है।