Blog

  • बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अडानी के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दामों में कटौती कर दी है। दिल्ली में दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद और नोएडा में 5 रुपये की कटौती की गई है। वहीं IGL पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया गया है। यह कीमतें कल रविवार यानी 9 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। पहले यह 79.56 प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।

  • उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

    समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें सभी विकासात्मक कार्य -उप मुख्यमंत्री

    प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य – डिप्टी सीएम 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपमुख्मंत्री ने ईसपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर में यहां के भवन, रास्ते, लाइटें, पानी एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर भव्य मंदिर तैयार किया जायेगा, जिससे यहां पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मंदिर समिति के सदस्यों को सुविधा उपलब्ध होंगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन के साथ जोड़ा जायेगा, ताकि प्रदेश की आर्थिकी भी  सुदृढ़ हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कुठारबीत ऊठाउ सिंचाई योजना के तहत निर्मित होने वाले अप्पर बीत क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 ट्यूबबेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा अन्य टयूबवैलों का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 2 माह के भीतर सभी ट्यूबबेल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्यूबबेल के निर्माण से क्षेत्र के लोगो को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि दामामियां गांव के प्रत्येक घर में पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध की जाएंगी जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने रामपुर पुल के दोनांे छोर पर निर्माणाधीन प्याऊ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्याऊ का कार्य लगभग 40 लाख रुपए से किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और लगभग 1 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त रामपुर पुल पर वर्षा शालिका एवं सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल आज के दौर में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बन चुका है। साथ ही स्थानीय लोग भी यहां पर सैर करने निकलते है। उन्होंने कहा कि प्याऊ के निर्मित होने से यहां पर आने वाले लोगो को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल के तर्ज पर अन्य पुलों का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है ताकि लोगो को बेहतर सुविधा के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने संतोषगढ़ पुल के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया।

    उप मुख्यमंत्री ने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए 31.05 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी की परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में इनडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा जिससे छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरोली एवं पंडोगा को 15-15 लाख रुपए से उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जायेगा ताकि यहां के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय हरोली का भी  निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    उप मुख्यमंत्री ने कुठार बीत में 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमराली में बनने वाले 25 लाख लीटर की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक के लिए जगह का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, एसई जल शक्ति नरेश धीमान, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, आरएम एचआरटीसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः इस दिन सुशील रिंकू के हक में चुनावी रैली करेंगे CM भगवंत मान 

    जालंधरः इस दिन सुशील रिंकू के हक में चुनावी रैली करेंगे CM भगवंत मान 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और आप पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हालांकि अकाली दल और भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है। वहीं आज जालंधर दौरे पर आए सुखबीर बादल ने बसपा से साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं आप पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बसकट ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान करतारपुर की अनाज मंडी में 10 अप्रैल को बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर हरचंद बसकट ने कहा सिर्फ सुशील रिंकू ही लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि सीएम मान और आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे है। सुशील रिंकू जो भी वोट मिले समझ लेना कि वह वोट सीएम मान और केजरीवाल को जा रही है। 

    वहीं दूसरी ओर लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू ने उपस्थित समूह नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी शिद्दत से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह और उनके क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता व समर्थक मिलकर काम करेंगे और उपचुनाव को बड़े अंतर से जीतेंगे।

    सुशील रिंकू ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक बड़ी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। केंद्र सरकार की सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। बेकसूर लोगों को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। अगर हम नहीं लड़े तो वह दिन दूर नहीं जब 2024 के बाद देश में चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी नीति ला सकती है। 

  • IIT सलोह में आयोजित हुई एलुमनाई मीट

    IIT सलोह में आयोजित हुई एलुमनाई मीट

    टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट हिमाचल के सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने मुख्य रूप से की शिरकत

    पासआउट हुए 300 के करीब स्टूडेंट हुए शामिल

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश  के ऊना जिला के सलोह में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में  एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। जिसमे इस संस्थान से पिछले पांच सालों में पासआउट हुए 300 के करीब स्टूडेंट भी शामिल हुए। इस एलुमनाई मीट में मुख्यातिथि के रूप में  हिमाचल टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने मुख्य रूप से की शिरकत की। जबकि डीसी ऊना राघव शर्मा व ट्रिपल आईटी सलोह ऊना के डायरेक्टर व अन्य  स्टाफ भी इस मीट में मौजूद रहा। मुख्य अतिथि अभिषेक जैन को सम्मानित किया गया।

    मीडिया से रूबरू होते हुए हिमाचल टेक्निकल एजुकेशन के सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने बताया की इंडियन इंस्टिट्यूट इंफॉर्मेशन ऑफ टेक्नोलॉजी संस्थान ऊना जो कि भारत का एक बहुत ही अग्रणी संस्थान और हिमाचल की शान है। जिसमे आज पहली एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इस संस्थान से पिछले 5 सालों में पास आउट हुए 300 के करीब विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे हैं इससे पहले एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधीश राघव शर्मा व अन्य अधिकारी भी संस्थान के मौजूद रहे। इसमें चर्चा की गई कि किस प्रकार से यह संस्थान हिमाचल के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योगदान दे सके। आजकल सूचना प्रौद्योगिकी का समय है और सूचना प्रौद्योगिकी के इस समय में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान ट्रिपल आईटी उना में है उससे हम किस प्रकार नौकरियां क्रिएट कर सकते हैं। किस तरह से हम इंडस्ट्री एक्टिविटीज आईटी सेक्टर में ला सकते हैं और किस तरह से विभिन्न विभागों की गतिविधियों में आईटी सेक्टर का इस्तेमाल करके लोगो के जीवन के स्तर को बढ़ाया जा सके। 

    सचिव शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आईटी डॉ. अभिषेक जैन, आईएएस ने संस्थान के पहले पूर्व छात्रों की बैठक के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईआईआईटी ऊना का दौरा किया। इस अवसर पर राघव शर्मा डीसी ऊना,, डॉ. आरुषि जैन नीति निदेशक, भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली और कार्तिक सुंदररमन मुख्य रणनीति अधिकारी, आर्य.एजी ने इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. अभिषेक जैन ने कैंपस का दौरा किया और 05 साल की छोटी अवधि के भीतर इस तरह के राज्य के बुनियादी ढांचे को खड़ा करने के लिए संस्थान को बधाई दी, जिसमें से 02 साल कोरोना के कारण कम उत्पादक थे। डॉ. जैन ने आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने और स्टार्ट-अप संस्कृति बनाने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए संस्थान को प्रोत्साहित किया।

    डॉ. जैन ने संस्थान के पूर्व छात्रों से संस्थान से जुड़े रहने और समाज को वापस देने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईआईआईटी ऊना ने राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया। टेक पार्क में तीन सुविधाएं, बिग डेटा रिपॉजिटरी और कम्प्यूटेशनल फैसिलिटी फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर और सेंटर फॉर डिजाइन, डेवलपमेंट और फैब्रिकेशन की कल्पना की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए बिग डेटा रिपॉजिटरी और कम्प्यूटेशनल सुविधा जटिल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित परियोजनाओं के लिए आवश्यक बड़े डेटा भंडारण और गणना के लिए एक केंद्रीकृत बुनियादी ढांचा होगा। राज्य एआई-आधारित उत्पाद विकास के लिए विशेष राज्य विशिष्ट बिग डेटा रिपॉजिटरी बनाएगा। सुविधा उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग क्लस्टर, ग्राफिक प्रोसेसिंग क्लस्टर और डेटा स्टोरेज क्लस्टर की मेजबानी करेगी। एआई/एमएल कार्यक्रम की पेशकश करने वाले शैक्षणिक संस्थान, एआई-आधारित स्टार्ट-अप, शोधकर्ता और सरकारी/निजी संगठन राज्य में एआई-संस्कृति बनाने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर का उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित स्टार्ट-अप, प्रोटोटाइप विकास के लिए आवश्यक बुनियादी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टूल और बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के लिए समर्थन और प्रोटोटाइप के व्यावसायीकरण के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करना है। केंद्र स्मार्ट कृषि, नैनो टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थकेयर पर ध्यान केंद्रित करेगा। केंद्र हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को सेवाओं, उत्पाद विकास सहायता और उत्पाद आईपीआर और व्यावसायीकरण समर्थन के रूप में प्रदान करेगा। संभावित उपयोगकर्ता स्टार्ट-अप, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थान, शोधकर्ता, सरकारी/निजी संस्थाएं और एसएमई हैं।

    डिजाइन, विकास और निर्माण केंद्र उत्पाद डिजाइन, विकास और निर्माण के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों के सहकारी संघ संचालित एकीकरण के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। केंद्र सरकार और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के साथ प्रकाशन, निर्देश, प्रशिक्षण और निरंतर बातचीत के माध्यम से उत्पाद विकास और ज्ञान हस्तांतरण प्रयासों में संलग्न होगा। केंद्र 3डी-प्रिंटिंग आधारित डिजाइन और विकास, खिलौने उद्योग सशक्तिकरण, सेमीकंडक्टर निर्माण, पीसीबी डिजाइनिंग, एंटीना निर्माण और परीक्षण, और विनिर्माण और 5जी और उससे आगे के लिए परीक्षण सुविधा पर ध्यान केंद्रित करेगा। संभावित उपयोगकर्ता विनिर्माण उद्योग, स्टार्ट-अप, अनुसंधान केंद्र (सरकारी/निजी), शैक्षिक संस्थान और हॉबीस्ट हैं। संस्थान ने कौशल विकास केंद्र, हरोली में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) [मेजर इन वेबसाइट डिजाइनिंग/ऐप डेवलपमेंट], बी.एससी. (इलेक्ट्रॉनिक्स) [आईओटी में प्रमुख], बी.एससी. (गणित) [एआई/एमएल में प्रमुख], बी.एससी. राज्य सरकार और संस्थान के बीओजी के अनुमोदन के अधीन स्थानीय छात्रों के लिए जैव सूचना विज्ञान और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन आदि।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के गुरु नगरी में पहुंचने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

    पंजाबः नवजोत सिद्धू के गुरु नगरी में पहुंचने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

    अमृतसरः जालंधर दौरे पर आज नवजोत सिंह सिद्धू ने दिवगंत सासंद संतोख चौधरी के परिवार से मुलाकात कर दुख सांझा किया। इसके बाद वह गुरू नगरी में पहुंचे। जहां गोल्डन गेट पर समर्थकों ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। हालांकि कोई बड़ा नेता सिद्धू के स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। अमृतसर सिद्धू की कर्मभूमि है। यहां से वह सांसद और विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली। अमृतसर पहुंचने पर नवजोत सिद्धू ने कहा पंजाब गुरुओं-पीरों की धरती है। यहां हमेशा न्याय होता है, यहां की धरती का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जब तक मेरे जैसे पहरेदार इस धरती पर रहेंगे, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

    इससे पहले सिद्धू जालंधर गए थे। जहां उन्होंने पूर्व सांसद संतोख चौधरी के परिवार से मुलाकात की। जिसमें चौधरी की पत्नी व जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट कमलजीत कौर से भी मुलाकात की। इससे पहले 1 अप्रैल को रिहा होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अधिकतर समय अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर के साथ ही बिताया। डॉ. नवजोत कौर का बीते दिनों ही कैंसर स्टेज-2 का ऑपरेशन हुआ था। सिद्धू रविवार को गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने के लिए जाएंगे।

  • अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अंबिकापुरः सहकारी बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों विधायक बृहस्पत सिंह ने सहकारी बैंक के कर्मचारी को सबके सामने बीच बाजार में थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जमकर बवाल मचा। जिसके बाद बैंक कर्मचारी 2 दिन का सामूहिक अवकाश ले चुके हैं। इसके बाद अब बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

    बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे संभाग की सभी शाखाओ के प्रभावित होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें इससे पहले बैंक कर्मी 2 दिन का सामूहिक अवकाश कर चुके है। जिसके बाद अब शासन स्तर से कोई पहल नहीं होने पर बैंक के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

  • स्वयं की आवाज सुनने वाला मनुष्य कभी उग्र नहीं हो सकता: तरुण डोगरा

    स्वयं की आवाज सुनने वाला मनुष्य कभी उग्र नहीं हो सकता: तरुण डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : देव भूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित ग्राम पंचायत झंबर में चल रहे 9 दिवसीय श्री रामकथा महायज्ञ में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा ने अपने मुखविंद से प्रवचनों की अमृत बर्षा करते हुए कहा कि विनम्रता का अर्थ सबकी सुन लेना नहीं, परंतु स्वयं की सुन लेना है। विनम्र मनुष्य का अर्थ ही वह मनुष्य है, जो दूसरों की कम और स्वयं की आत्मा की आवाज को ज्यादा सुनता हो। स्वयं की आवाज सुनने वाला मनुष्य कभी भी उग्र नहीं हो सकता, क्योंकि उग्रता का कारण ही केवल इतना सा है, कि स्वयं की आवाज को अनसुना कर देना।

    उन्होने कहा कि कई बार हम कठिन दौर से गुजरते हैं यही जीवन है। जो हुआ है अच्छे के लिए हुआ है, हमें नकारात्मक में भी सकारात्मकता ढूंढनी चाहिए। हमें जीवन को भरपूर जीना है और सकारात्मकता पर ध्यान देना है। उन्होने कहा कि हमारा अत्याधिक लगाव समस्याएं पैदा करता है। वह जो अपने प्रियजनों से अत्यधिक जुड़ा हुआ है। उसे चिंता और भय का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सभी दुखों की जड़ लगाव है। इसलिए खुश रहने के लिए हमें लगाव छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता सार में स्पष्ट कहा गया है कि जो पुत्र पैदा ही न हुआ हो अथवा पैदा होकर मृत हो या फिर मूर्ख हो। इन तीनों में से पहले दो ही बेहतर हैं न कि तीसरा, कारण यह है कि प्रथम दोनों तो एक बार ही दु:ख देते हैं। जबकि तीसरा हर-पल दुखदायी होता है।

    आचार्य तरुण डोगरा ने कहा कि भगवान ने अनेक अवतारों में जन्म लेकर इस धरती को अधर्म से धर्म के मार्ग पर चलाया है और आज उस प्रभु के द्वारा ये सारी सृष्टि रचित है जिसे इस धरती का एक-एक जीव जानता है लेकिन आज के इस युग में लोग भगवान को न मानकर अपने आपको स्वंय भगवान का स्थान देने लगे हैं। जिससे इस धरती पर प्रलय आने का भी योग बन सकता है, क्योंकि अगर ये मानव रूपी जीवन स्वंय ही भगवान बन जाए तो इस सारी सृष्टि का संचार कौन करेगा? उन्होने सैकड़ों की तादात में बैठे भक्तों को बताया कि बर्ष में एक बार इस मानव रूपी जीवन को सुप्रसिद्ध स्थान *गया जी* में जाकर अपने पूर्वजों का भगवान को साक्षी मानकर पिंडदान जरूर करना  चाहिए, ताकि हमारे इस नश्वर जीवन का उद्धार हो सके। वहीं, कथा के दौरान श्रोताओं से खचाखच भरे हुए पंडाल में ऐसे लग रहा था मानो कि भगवान श्री राम स्वंय धरती पर अवतरित होकर विराजमान हो गए है। वहीं चौथे दिन अंतिम पंक्तियों की ज्ञान गंगा बहाते हुए उन्होने कहा कि अगर दिल में भगवान को पाना है तो प्रभु सिमरन मात्र से ही हमारे पास पंहुच जाते हैं, क्योंकि ऐसा सत्य एवं ग्रंथों में वर्णित है।

  • 36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    पटना: बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सूबे के कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर,बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, औरंगाबाद, मधेपुरा, छपरा, कैमूर, शेखपुरा, सीवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण जिले का नया डीएम बनाया है। वे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव हुआ करते थे। वहीं, पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है. कैमुर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को वहां से हटाकर बिहार सरकार के पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वही, सहरसा के डीएम आनंद कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है. सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय का भी तबादला किया गया है. उन्हें सिवान से हटाकर खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है।

    औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर कर उन्हें पूर्वी चंपारण का नया डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा का तबादला बिहार सरकार के नियोजन एंव प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कर दिया गया है। उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें औऱंगाबाद का नया डीएम बनाया गया है। बक्सर के डीएम अमन समीर को बक्सर से हटा कर सारण(छपरा) का नया डीएम बनाया गया है। शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को वहां से हटाकर कैमुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, अरवल की डीएम जे. प्रियदर्शिनी को शेखपुरा का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात वर्षा सिंह को अरवल का नया डीएम बनाया गया है। शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सिवान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

    सरकार ने कटिहार के डीएम को भी बदल दिया है। बिहार सरकार में प्राथमिक शिक्षा निदेशकर रवि प्रकाश को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार में पशुपालन निदेशक विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का नया डीएम बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के निदेशक वैभव चौधरी को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी का तबादला कर दिया है। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना का परियोजना निदेशक के साथ-साथ राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सचिव बनाया गया है। उन्हें बिपार्ड का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। 

    सीमा त्रिपाठी को राज्य परिवहन आयुक्त से हटाकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक अरुण कुमार ठाकुर को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।  

    वेटिंग फॉर पोस्टिंग अलंकृता पांडेय को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। महनार के एसडीओ सुमित कुमार को छपरा का नगर आयुक्त बनाया गया है। बांका के एसडीओ प्रीति को सीतामढ़ी का डीडीसी बनाया गया है। मुंगेर के एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल को रोहतास, सासाराम का नगर आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को किशनगंज का डीडीसी बनाया गया है। 2019 बैच की अधिकारी प्रियंका रानी को सारण, छपरा का डीडीसी बनाया गया है। 

    2006 बैच अधिकारी नंद किशोर, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पहले से ही वे सहकारिता विभाग में  विशेष सचिव के पद पर हैं साथ ही बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं। वेटिंग फॉर पोस्टिंग 2016 बैच के अधिकारी अभिषेक कुमार को उद्यान, बिहार, पटना का निदेशक बनाया गया है।  

  • कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    बिलासपुरः परीक्षा के दौरान नक़ल करते पकड़ी गई एक छात्रा इस पूरे घटना से इतनी आहत हुई की उसने सुनसान इलाके में अपनी ही चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला बिलासपुर जिले का हैं। मृतिका का नाम नेहा टंडन बताया जा रहा हैं।

    जानकारी के मुताबिक़ नेहा टंडन बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह जरहाभांठा क्षेत्र के शासकीय कॉलेज में बीएससी सेकेण्ड ईयर की छात्रा थी। नेहा इसी कक्षा की परीक्षा दिला रही थी तभी उसे नक़ल करते हुए पकड़ लिया गया था। खुद के पकड़े जानें के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वही अब उसकी लाश सकरी थाना क्षेत्र से बरामद की गई हैं। उसका शव एक पेड़ पर झूल रहा था। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਘਰ ‘ਚੋਂ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋਏ ਚੋਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਘਰ ‘ਚੋਂ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋਏ ਚੋਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਖਬਰ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਅੱਜੋਵਾਲ ਤੋਂ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਵੇਰਕਾ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ ਨਜ਼ਦੀਕ ਸਥਿਤ ਇਕ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕੁੱਲ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਨੂੰ ਆਧਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਅਗਲੀ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਦੂਜਾ ਘਰ ਸਲਵਾੜਾ ਮੁਹੱਲੇ ਚ ਹੈ ਤੇ ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਾਦੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਘਰ ਚ ਭੋਗ ਪਾਇਆ ਜਾਣਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਉਥੇ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 8.30 ਵਜੇ ਉਹ ਘਰ ਆਇਆ ਤਾਂ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ ਤੇ ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਵੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਸਨ। ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਘਰ ਚੋਂ 5 ਲੱਖ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੀ ਨਕਦੀ, 200 ਡਾਲਰ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 10 ਤੋਂ 12 ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ । ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।