Blog

  • विधायक की वोट के बाद नगर परिषद बददी पर कांग्रेस का कब्जा

    विधायक की वोट के बाद नगर परिषद बददी पर कांग्रेस का कब्जा

     पार्षद तरसेम चौधरी बने नगर परिषद बद्दी के नए अध्यक्ष

     देरी से आने पर पूर्व अध्यक्ष जस्सी नहीं डाल पाए वोट

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को काफी गर्मा गर्मी में संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद का चुनाव नालागढ़ एसडीएम दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में संम्पन हुआ। जिसमे पार्षद तरसेम चौधरी नगर परिषद बददी के  नए अध्यक्ष बने।शनिवार सुबह से ही नगर परिषद प्रांगण में भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
     शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा के सभी पार्षद नगरपरिषद बद्दी के हाल में पहुंच गए । 
    लेकिन काफी लम्बे इंतजार करने के बाद लगभग 12:10 पर कांग्रेस विधायक रामकुमार कांग्रेस समर्थित पार्षदों को लेकर नगर परिषद हॉल में दाखिल हुए। लेकिन अभी भी पूर्व अध्यक्ष जस्सी राम हॉल में उपस्थित नहीं थे। समय सीमा को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।लगभग 12:30 पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष जस्सी राम नगर परिषद हॉल में पहुंचे और साथ के साथ ही वापस भी चले गए क्योंकि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी । वह लेट थे जिस पर उन्हें वोट नही डालने दिया गया। लगभग 2 बजे चुनाव का नतीजा घोषित किया गया।
    नतीजे के दौरान कांग्रेस को 5 और भाजपा को 4 वोट पड़े और तरसेम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस की ओर से विधायक राम कुमार ने भी वोट डाली जो कि कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई क्योंकि हॉल में  कुल 8 पार्षद थे जिसमें 4 भाजपा और 4 कांग्रेस के थे। ऐसे में विधायक की वोट निर्णायक साबित हुई और जिसने नगर परिषद में कांग्रेस की जीत  का परचम लहराया। विधायक राम कुमार ने कहा की नगर परिषद में कांग्रेस की जीत बद्दी में विकास की जीत हुई है । उन्होंने कहा भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में नगर परिषद को नरक परिषद बना कर दिया है। जिसकी हालत काफी दयनीय है लेकिन अब बद्दी की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है ।कांग्रेस  जो कि सुख की सरकार है वह एक बार फिर नगर परिषद में आ गई है और बद्दी को विकास की राह पर लेकर आएगी।
    जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नगर परिषद में भी कांग्रेस का परचम लहराने के बाद विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी ।बद्दी के जितने भी रुके हुए कार्य हैं वह शीघ्र ही पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, मोहनलाल, सुशील कौशल, मनोनीत पार्षद मदनलाल, कुलदीप सिंह ,राहुल बंसल ,मदन ,रमन कौशल, अक्षर पाल कौशल, संजीव कुंडलस, संजीव कौशल, रोहित, विजय लुवाना, सौरभ रविंद्र नाथ ,राजीव कौशल दलवारा ,अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक कुमार कौशल, सोनी कुमार, सुशील कुंडलस कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह, पंकज भंडारी ,मक्खन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस की ओर से सुरजीत चौधरी का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन सुरजीत चौधरी ने अध्यक्ष पद की कुर्बानी देते हुए नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का परचम लहरा दिया है क्योंकि अगर सुरजीत चौधरी अध्यक्ष पद पाने की जिद करते तो तरसेम चौधरी भाजपा की झोली में जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरजीत चौधरी की सूझबूझ के कारण तरसेम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया और 5 साल बाद नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ।
    नगर परिषद बद्दी में कुल 9 पार्षद है जिसमें से 4 भाजपा व चार कांग्रेस समर्पित पार्षद है ।ऐसे में आजाद प्रत्याशी जस्सी राम की वोट का काफी महत्व था ।लेकिन देरी से आने के कारण जस्सी राम को वोट नहीं डालने दिया गया। जिस पर वह बिना वोट डाले ही कर लौट गए।
    आजाद प्रत्याशी जस्सी राम वोट न डालने से एक बार फिर नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष पद के लिए चार चार वोट बराबर हो गई थी ।ऐसे में विधायक द्वारा अपने वोट का इस्तेमाल करना कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी बन कर सामने आया है ।भाजपा और कांग्रेस के चार चार वोट डालने के बाद निर्णय नहीं हो पाया था कि अध्यक्ष पद कांग्रेस का है या भाजपा का। ऐसे में विधायक चौधरी रामकुमार ने अपनी सूझबूझ के साथ अपनी वोट का इस्तेमाल किया और नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का परचम लहरा दिया।
  • जालंधरः हेरोइन और नशीली गोलियों सहित एक महिला और 3 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन और नशीली गोलियों सहित एक महिला और 3 व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत अलग-अलग मामलों में 3 व्यक्तियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की है। वहीं थाना मेहतपुर की पुलिस में 13 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जतिंदर उर्फ भिंडी उत्तर पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी धीना थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जसपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जितेंद्र को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना लंबाडा की पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन, 170 नशीली गोलियां और 4500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान बलवीर कुमार उर्फ काला निवासी थाना सदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमर सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई हंसराज गश्त के दौरान गांव में निजरां के पास मौजूद थी, जहां उन्हें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नाकेबंदी को देख अपने हाथ से लिफाफा फेंक कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा तो नाकेबंदी पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने जब उसे रोक कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से आठ ग्राम हेरोइन और 170 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं दूसरी ओर थाना फिलौर की पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान शुवम उर्फ गग्गू निवासी गन्ना पिंड और दीपाली निवासी तारागढ़ जिला पठानकोट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई चरणजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी शुवम से 8 ग्राम और दीपाली के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके यह सप्लाई कहां से लेकर आते थे और उनकी गिरफ़्तारी भी दिखाई जा सके।

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने जाना पालकवाह दुर्घटना में घायलों का कुशलक्षेम

    अतिरिक्त उपायुक्त ने जाना पालकवाह दुर्घटना में घायलों का कुशलक्षेम

    मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दी 20 हजार की आर्थिक मदद

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने 22 जुलाई की सुबह पालकवाह चौंक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जाकर कुशलक्षेम जाना तथा उनके उपचार से संबंधित जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों के उपचार व खानपान का विशेष ध्यान रखा जाए।
    दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ने बताया कि 22 जुलाई दिन शनिवार की सुबह पालकवाह में हुई सड़क दुर्घटना में घायल 4 व्यक्तियों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है एक व्यक्ति क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा एक व्यक्ति ऊना के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई है उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में रमेश पुत्र गणपत तथा मोमवती पत्नी रमेश नामक दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मृतक आपसी रिश्ते में पति-पत्नी थे। मृतकों के बेटे दीनदयाल को तहसीलदार हरोली के माध्यम से फौरी राहत के रूप में 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजित 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 21 और 22 जुलाई को दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें 90 अध्यापकों ने भाग लिया।यह वर्कशॉप चंडीगढ़ के बेस्ट रिसोर्स पर्सन एजुकेटर एंड टीचर ट्रेनर मृदुल झींगन द्वारा ली गई। जिनका शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है ।यह वर्कशॉप प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चली। वर्कशॉप में 21 जुलाई को क्रिएटिव टीचिंग स्ट्रेटेजी तथा 22 जुलाई को ब्लूम्स टैक्सनॉमी के बारे में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में शिक्षकों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया गया। शिक्षकों को बताया कि बच्चे अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हो।
    शिक्षकों को बताया गया कि पाठ्यक्रम  क्षेत्रों की विषय वस्तु के सीखने सिखाने के साथ कला को जोड़ना चाहिए। कई बार कला बहुत सरलता से विषय वस्तु की अवधारणा को स्पष्ट कर सकती है। ब्लूम टैक्सनॉमी विद्यार्थी के बौद्धिक विकास में योगदान देती है। इसके वर्गीकरण के उपयोग से विद्यार्थी एक विषय को अपने तरीके से समझ सकता है और उसके समाधानों पर अपनी सोच से  विचार कर सकता है। नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया ताकि सभी अध्यापक नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकें। वर्कशॉप में प्रतिभाग करने वाले 90 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने रिसोर्स पर्सन मृदुल झींगन का धन्यवाद किया और कहा कि आगे के लिए भी ऐसी वर्कशॉप का स्कूल में आयोजन किया जाता रहेगा।
  • जालंधरः 24 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर सहायक गिरफ्तार 

    जालंधरः 24 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर सहायक गिरफ्तार 

    जालंधर,ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले की नगर पंचायत माहिलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी जूनियर सहायक को रविंदर कुमार निवासी ऊना (हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि 14-07-2023 को रविंदर कुमार ने भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन “9501 200 200” पर शिकायत दर्ज की थी कि वह 2011 से 2016 तक नगर पंचायत, माहिलपुर में सैक्शन अधिकारी के रूप में तैनात था और उसके खिलाफ थाना माहिलपुर में आईपीसी की धारा 306, 506 के तहत दर्ज किए गए मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें 28-12-2021 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 

    शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) 3,40,116 रुपये जारी करवाने के लिए कार्यकारी अधिकारी (ईओ) कार्यालय में आवेदन किया और अपने व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भी भेजा था। आरोपी जूनियर सहायक शीशपाल ने पीएफ की राशि जारी करने के एवज में 22-06-2023 को उससे रिश्वत मांगी और उसने आरोपी ने जूनियर सहायक द्वारा भेजे गए रिश्वत के 24000 रुपये अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी शीशपाल के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 18 दिनांक 22-07-2023 दर्ज करके आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः NRI कत्ल केस में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः NRI कत्ल केस में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    लुधियाना : एनआरआई बिंद ललतो कत्ल केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, कत्ल केस का मास्टरमाइंड कोई ओर नहीं बल्कि घर का नौकर बल सिंह ही निकला है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बल सिंह ने पूछताछ में बताया कि बनिंदरदीप सिंह ने उसे कई बार लोगों के सामने पीटा। इसलिए उसने 5 बदमाशों को बनिंदरदीप सिंह की हत्या के लिए 2 लाख 70 हजार सुपारी दी थी। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह, सोहिल अली, जगरात सिंह, बल सिंह, देवराज उर्फ कालू, वरिंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी जसप्रीत पर 1 मामला व जगराज पर 5 मामले दर्ज हैं।

    दरअसल, आरोपी बल सिंह पिछले 15 साल से एनआरआई के घर में काम कर रहा था और एनआरआई के माता-पिता उसे अपना बेटा मानते थे। बताया जा रहा है कि मृतक बनिंदरपाल सिंह अपने नौकर बल सिंह को उसकी मां के बारे में गलत शब्द बोलकर लोगों के सामने अपमानित करता था। इसके अलावा आरोपी जगराज सिंह उर्फ ​​गाजा का मृतक के साथ मकान पर कब्जे को लेकर पैसे का लेनदेन था, जो हत्या का कारण बना। पुलिस ने वारादत का खुलास करते हुए बताया कि हमलावरों ने पहले फार्म हाऊस की रैकी की थी। उसके बाद मौके मिलने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

    यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक बनिंदर अवैध जमीन पर कब्जे करता था। इसी के चलते उसके कई लोगों की रंजिश थी। बता दें कि 4 दिन पहले बाइक सवार 4 लोगों ने तेजधार हथियारों से बनिंदरपाल की हत्या कर दी थी। बनिंदरदीप का एक कोठी का विवाद चल भी रहा था। पुलिस पहले उस एंगल पर भी काम कर रही थी। पुलिस को पहले दिन से नौकर बल पर शक था। उसे ट्रैप कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी महदूदपुरा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक की मिली थी। वहीं से पुलिस ने आरोपियों को लोकेट करना शुरू किया। पुलिस ने इस केस में 100 से अधिक कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 दरात और 2 बाइक बरामद किए हैं।

    मृतक बनिंदरदीप के दोस्तों ने बताया कि हमलावरों ने पहले फार्म हाउस की रैकी की थी। इसके बाद मौका मिलने पर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि बनिंदरदीप सिंह अवैध जमीनों पर कब्जे करता था। इस कारण उसकी कई लोगों से रंजिश थी। उस पर जगराओं सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया था कि मामला गंभीर है। इस कारण मृतक के दोस्तों व अन्य नजदीकियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक कोठी का विवाद हाल ही में चल रहा था। पुलिस उस मामले में भी जांच कर रही है। बनिंदर रुपिंदर गांधी फिल्म में भी काम कर चुका है। मृतक कनाडा में पीआर और दो बच्चों का पिता भी था।

  • ਪੰਜਾਬ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅਜਨਾਲਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ  ਦੀ ਪਹਚਾਣ ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਸ਼ੇਰੂ ਵਜੋ ਹੋਈ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਲਾਸ਼ ਸੁੱਟੀ ਮਿਲੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਇਲਾਕ਼ੇ ਵਿਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲਗਾਂ ਤਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ‘ਚ ਲੈਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਓਹਨਾ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਹਨ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਤੋਂ ਚਾਕੂ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਤਲ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੰਡੀ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦਾ ਨਾਂ ਪ੍ਰਦੀਪ ਮਹਾਜਨ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਹਲਵਾਈ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਰਿਸਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाएं, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाएं, देखें वीडियो

    वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    मोगाः पंजाब में सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में अभी भी लोग सरेआम नशा बेच रहे है। वहीं मोगा जिले में की बात करें तो आए दिन जिले में नशा बेचने की वीडियो सामने आ रही है। जिसमें महिलाएं सरेआम नशा बेच रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।

    वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वीडियो वायरल होने के महज 8 घंटो के अंदर बड़ी करवाई करते हुए नशा बेचने वाली 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 अल्ट्रा जीन गोली और 5 ग्राम हीरोइन बरामद की है। इस दौरान मोगा पुलिस के एसपीडी अजय राज सिंह ने आम जनता से अपील की हमारा सहयोग करें। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • अहम खबरः Mata Chintpurni के मेलों को लेकर DC ने निर्देश किए जारी

    अहम खबरः Mata Chintpurni के मेलों को लेकर DC ने निर्देश किए जारी

    होशियारपुर: माता चिंतपूर्णी के 17 अगस्त से शुरु हो रहे मेलों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मेले शुरु होने से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। दअअसल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगरों के दौरान डीजे और सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लंगर लगाते समय साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाए, ताकि वातावरण प्रदूषित न हो सके।

    डीसी ने लंगर कमेटियों से अपील की है कि वह सड़क पर आकर लंगर लगाने की बजाए निर्धारित स्थानों पर ही लंगर लगाएं। लंगर लगाने के लिए पंजीकरण करवाना भी जरूरी है, जोकि एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में होगा। बता दें कि 17 अगस्त से शुरू हो रहे मेले  ,  25 अगस्त तक चलेंगे। जिला प्रशासन को उचित प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। तीर्थयात्रियों को मोबाइल टॉयलेट, फायर टेंडर, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। डी.सी. ने श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा कि भारी वाहनों का यूज ना करें क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।

    वहीं दूसरी ओर चिंतपूर्ण प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए 600 पुलिस और 700 अतिरिक्त गृह रक्षक तैनात किए जाएंगे। मेले में पानी बिजली और सडक़ सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न विभागों को आदेश जारी कर दिए है। लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने के लिए 20 हजार रुपए फीस मंदिर कार्यालय में जमा करवानी होगी जिसमें मेले के बाद साफ सफाई का निरीक्षण करने के बाद लंगर संस्थाओं को दस हजार सिक्योरिटी वापस दे दी जाएगी। लंगर की परमिशन एसडीएम अम्ब द्वारा दी जाएगी। सडक़ के आमने सामने एक साथ लंगर संस्था को सागर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    मेले में स्वास्थ्य विभाग की सेवा से मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को मुफ्त दवाइयां दी जाएगी। सावन अष्टमी मेला में मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नारियल मंदिर में ले कर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वही मेले के दौरान मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी जिसमें अस्त्र शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा तो वही ढोल नगाड़े और लाउडस्पीकर चलाने पर भी पाबंदी रहेगी। बैठक में बताया गया कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चिंतपूर्णी जगह जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं तथा नजऱ रखने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की जाएगी।

    मेले में बड़े वाहनों को मंदिर न्यास की भरवाईं में बनी पार्किंग में ही खड़े करने की अनुमति होगी। छोटे बाहनों को बाबा माई दास सदन तथा बस स्टैंड में खड़े करने की अनुमति रहेगी। मंदिर रोड पर मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बैठक में एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, सीएमओ एसके वर्मा, वी एम ओ राजीव गर्ग, मंदिर अधिकारी अजय ठाकुर, लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा, एटीओ अशोक डोगरा, वारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, छपरोह की प्रधान शशि कालिया, व्यापार मंडल प्रधान वासुदेव पाधा विभिन्न ओर विभागों के उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

  • बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    नई दिल्लीः जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक की सुरक्षा में हुई चूक मामले में तिहाड़ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मलिक वर्तमान में आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

    दरअसल, यासीन मलिक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया। उसे सामना खड़ा देख जज हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया था, जिसमें यासीन मलिक की व्यक्तिगत पेशी की आवश्यकता रही हो।  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ को बताया कि यासीन मलिक जैसे उच्च जोखिम वाले दोषियों को कोर्ट में व्यक्तिगत रुप से पेशी के लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन मना रखी है। अदालत में भी अनुमति लेने की प्रक्रिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी लेटर लिखा था।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को लिखा। मेहता ने लिखा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है। यासीन मलिक जैसा आतंकवादी और अलगाववादी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति, जो न केवल आतंकी फंडिंग मामले में दोषी है, बल्कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध जानता है, भाग सकता था, जबरन ले जाया जा सकता था या मारा जा सकता था।

    तुषार मेहता ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 268 के तहत मलिक के संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पारित एक आदेश का भी जिक्र किया। मेहता ने कहा कि यह आदेश जेल अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से दोषी यासीन मलिक को जेल परिसर से बाहर लाने से रोकता है। दिल्ली जेल विभाग ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और अगले तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।