Blog

  • अंब की वरेट खड्ड में मृत मिली मादा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने करवाया पोस्टमार्टम

    अंब की वरेट खड्ड में मृत मिली मादा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने करवाया पोस्टमार्टम

    ऊना/ सुशील पंडितः चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत वरेट की खड्ड में मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। इस तेंदुए को गांव के ही किसी व्यक्ति ने देखा तो उन्होंने तुरन्त इस बारे पुलिस को सूचना दी, जिस पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मृत तेंदुआ मिलने की जानकारी मिलते ही उक्त स्थान पर काफी संख्या में स्थानीय लोग तेंदुए को देखने पहुंच गए।  गिरधारी लाल रेंज अधिकारी भरवाईं ने वन विभाग की टीम सहित मृत तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए उपमंडल अम्व लाया गया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।मादा तेंदुए की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

  • महाविद्यालय ऊना की महिला फुटबाल टीम ने  जीती प्रतियोगिता, कुल्लू की टीम को 10-0 से हराया 

    महाविद्यालय ऊना की महिला फुटबाल टीम ने  जीती प्रतियोगिता, कुल्लू की टीम को 10-0 से हराया 

    ऊना/सुशील पंडितः राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की महिला फुटबाल टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय फुटबॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता जीती। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार विगत दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम को 10-0 से बुरी तरह रौंदकर प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी।

    इस टीम की खास बात यह रही कि महाविद्यालय ऊना की टीम के खिलाफ पूरे प्रतियोगिता में किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीम ने कोई भी गोल नहीं कर सकी। महाविद्यालय की महिला फुटबाल टीम ने ऊना पहुंच कर प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल से मुलाकात की। प्राचार्य बंसल ने टीम के सभी सदस्यों तथा टीम कोच को माला पहनाकर स्वागत किया तथा अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आपदा के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए रखा मौन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आपदा के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए रखा मौन

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी, रोड सेफ्टी क्लब और रोवर रेंजर इकाई बंगाणा के तत्वाधान में व डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी, उपयुक्त ऊना के आदेश पर  जन जागरूकता और क्षमता निर्माण अभियान आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस  ‘समर्थ 2023 के उपलक्ष्य में आपदा के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए स्मरण मौन अवस्था रखा गया। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र व  स्टाफ मौजूद रहे।
    इस उपलक्ष पर इस उपलक्ष पर  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा, डॉ.रमेश ठाकुर, रेंजर हेड अनु लखनपाल, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ.विनोद कुमार, प्रोफेसर रीना, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद,प्रोफ़ेसर अरविन्द रत्न, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा,एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, कामना, एनएसएस हेड बॉय तीक्ष्ण आर्य, हेड सबिता, एनसीसी के अंडर ऑफीसर पायल ठाकुर, कैडेट नेहा सोंखला, अंशिका, कुलभूषण और आरती मौजूद रहे।
  • Swami Vivekanand school में फटा एयर बैलून सिलेंडर, 33 बच्चे घायल, 1 की हालत गंभीर

    Swami Vivekanand school में फटा एयर बैलून सिलेंडर, 33 बच्चे घायल, 1 की हालत गंभीर

    सरगुजा: शहर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल के अंदर एयर बैलून सिलेंडर फटने से कई छात्र घायल हो गए हैं। स्कूल परिसर के अंदर हिंदू युवा मंच के लोग एयर बैलून में गैस भर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिस समय ये हादसा हुआ, उस दौरान स्कूल में लंच ब्रेक था। लिहाजा सैकड़ों बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे। इसी दौरान हिंदू एकता युवा मंच के लोग स्कूल परिसर के अंदर एयर बैलून में गैस भर रहे थे। तभी सिलेंडर फट गया और 33 बच्चे घायल हो गए।

    बैलून में गैस भरने वाले लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना में घायल 11 बच्चों को चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में रखा गया है। 22 बच्चों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गुब्बारा फुलाने वाली संस्था के सदस्यों का भी मिशन व निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। स्कूल में सिलेंडर फटने की खबर लगते ही कलेक्टर एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। तेज आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच्चे काफी डर गए हैं। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर स्कूल में घटना की जानकारी होने के बाद कई बच्चों के पैरेंट्स भी स्कूल पहुंच गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हुए हैं। यहां घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

    बता दें कि हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसी तैयारी के मद्देनजर काफी बड़ा एयर बैलून भरा जा रहा था। यह कार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। एयर बलून होने के कारण स्कूल के बच्चे भी उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। और वह भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

  • ਪੰਜਾਬ  : ਜੱਜ ਬਣ ਕੇ ਆਈ ਮਨਮੋਹਨ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਰ ਦਾ ਹੋਇਆ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜੱਜ ਬਣ ਕੇ ਆਈ ਮਨਮੋਹਨ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਰ ਦਾ ਹੋਇਆ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਰਸੂਲਪੁਰ ਦੀ ਧੀ ਨੇ ਜੱਜ ਬਣ ਕੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਨਾਂ ਚਮਕਿਆ। ਪਿੰਡ ਰਸੂਲਪੁਰ ਤੋਂ ਸਧਾਰਨ ਕਿਸਾਨ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਧੀ ਮਨਮੋਹਨ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਰ ਜੱਜ ਬਣ ਕੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਸੀ। ਮਨਮੋਹਨ ਪ੍ਰਤੀ ਕੋਰ ਪੁੱਤਰੀ ਸ੍ਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ ਅੱਜ ਜਦ ਹੀ ਜੱਜ ਬਣਕੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੱਜ ਮਨਮੋਹਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸਾਥ ਨਾਲ ਮਹਿਨਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਗੋਲ ਨੂੰ ਅਚੀਵ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਭਰਾ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਜੋਬਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਮੱਲੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫਖਰ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧੀ ਜੱਜ ਬਣ ਕੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ ਹੈ।

  • पंजाब : भूमि और जल संभाल विभाग के कार्यालय में हाईवोल्टेज आने से हुआ धमाका,  देखें वीडियो

    पंजाब : भूमि और जल संभाल विभाग के कार्यालय में हाईवोल्टेज आने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    पठानकोट : मलिकपुर चौंक स्थित भूमि और जल संभाल विभाग के कार्यालय में अचानक हुए संदिग्ध धमाके में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी की पहचान गगनदीप मेहरा पुत्र रमेश मेहरा निवासी शाहपुरकंडी के तौर पर हुई। घायल के होठों और सिर पर 5 टाँके लगे हैं। इस घटना सबंधी जानकारी देते हुए केवल कृष्ण भूमि रक्षा अधिकारी और जसपिंदर सिंह भूमि रक्षा अधिकारी ने बताया वह लोग स्टाफ के साथ अपने- अपने कार्यालय में काम में व्यस्त थे कि अचानक धमाका हो गया।

    जिससे कार्यालय के शीशे और बिजली के उपकरण जल गए। उन्होंने बताया कि इस धमाके में एक कर्मचारी भी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह धमाका कार्यालय के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन बिजली की लाईन के कार्यालय में लगे पेड़ों के संपर्क में आ जाने के कारण से हुआ है। उन्होंने इस सबंधी पावरग्रिड विभाग को लिखित तौर पर शिकायत कर दी गई है। फिलहाल अभी तक पावरग्रिड विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी यहां नही पहुंचा है ।

  • पंजाबः टैगोर थिएटर में नहीं होगी सीएम मान और विपक्ष की डिबेट, बदली जगह 

    पंजाबः टैगोर थिएटर में नहीं होगी सीएम मान और विपक्ष की डिबेट, बदली जगह 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमत्री सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को पंजाब के मुद्दों पर 1 नवंबर को होने वाली डिबेट के लिए टैगोर थिएटर बुक किया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि यह डिबेट टैगोर थिएटर में नहीं होगी। इस इस डिबेट के लिए जगह बदल दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर महाडिबेट पीएयू लुधियाना में होगी। पंजाब सरकार ने लुधियाना में पीएयू ऑडिटोरियम बुक करवा लिया है। बताया जा रहा है कि टैगोर थिएटर पर डिबेट के लिए वहां के डायरेक्टर द्वारा मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि थिएटर में सभ्याचारक व संगीत के प्रोग्राम होते हैं। यहां पर राजनीतिक बहस व धार्मिक प्रोग्राम नहीं होंगे। इसी चलते अब पंजाब सरकार द्वारा पीएयू लुधियाना में महाडिबेट रखी गई है। अब लुधियाना में ओपन डिबेट होगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਸਥਾ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਸਨ । ਕਈ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਿਤਾਰੇ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੀ ਆਸਥਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੀ । ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਤੇ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਵੀ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫਿਲਮ ਦੇ ਅਦਾਕਾਰ ਦਕਸ਼ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ 13 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸਿਨਮਾ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਓਟ ਆਸਰਾ ਲੈਣ ਵਾਸਤੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਫਿਲਮ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਫਿਲਮ ਹੈ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਦੇਖਣ ਵਾਲੀ ਫਿਲਮ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਰੇ ਇਸ ਫਿਲਮ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਦੇਖਣ।

  • पंजाबः कांग्रेस सरपंच की हत्या करने के मामले में इस गैंग से 2 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः कांग्रेस सरपंच की हत्या करने के मामले में इस गैंग से 2 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। इस बीच दिल्ली पुलिस को मिले विशेष इनपुट के आधार पर राजधानी में छिपे डल्ला के 2 शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों शूटर पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्या करके दिल्ली में छुप गए हैं। स्पेशल सेल के अलावा खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इनके निशाने पर पुलिस अधिकारी या बड़े नेता हो सकते हैं। 

    स्पेशल सेल इसी इनपुट पर काम कर रही थी तभी स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को 12 अक्टूबर रात को जानकारी मिली कि प्रगति मैदान इलाके में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के 2 शूटर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। जानकारी ये भी मिली की इन्हीं दोनों शूटरों ने पंजाब के मोंगा में कांग्रेस नेता और सरपंच की हत्या की थी। स्पेशल सेल की टीम ने शूटर कृष्ण और गुरबिंदर को रोकने की कोशिश तो एक आरोपी ने बैग से हैंड ग्रेनेड निकाल कर पुलिस की तरफ फेंकने की कोशिश की जिसके जवाब में स्पेशल सेल की टीम ने गोली चलाई और आरोपियों को दबोच लिया। स्पेशल सेल की टीम ने शूटर कृष्ण और गुरबिंदर को रोकने की कोशिश तो एक आरोपी ने बैग से हैंड ग्रेनेड निकाल कर पुलिस की तरफ फेंकने की कोशिश की जिसके जवाब में स्पेशल सेल की टीम ने गोली चलाई और आरोपियों को दबोच लिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਈਸਰੋਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਈਸਰੋਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਭਾਰਤ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਨੀਆ ਇਸਰੋ ਨੂੰ ਸਲਾਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਚੰਦਰਮਾ ਦੀ ਸਤ੍ਹਾ ‘ਤੇ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਕਰਮ ਲੈਂਡਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਗਿਆਨ ਰੋਵਰ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਇਸਰੋ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਲਈ ਹੋੜ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ । ਭਾਰਤ ਦੁਨੀਆ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਅਜਿਹਾ ਦੇਸ਼ ਹੈ ਜੋ ਚੰਦਰਮਾ ਦੇ ਦੱਖਣੀ ਧਰੁਵ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਸ ਸਫਲਤਾ ਤੋਂ ਹਰ ਕੋਈ ਹੈਰਾਨ ਹੈ ਅਤੇ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਇਸਰੋ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸਰਦਾਰ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਪੂਰੇ ਸੰਸਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਰੁਤਬਾ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਸਾਡੇ ਲਈ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਯੂਥ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਕੇ ਹੀ ਉੱਚ ਵਿੱਦਿਆ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਆਪਣੀ ਸਟੇਟ ਤੇ ਆਪਣੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਨਾਮ ਰੋਸ਼ਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।