Blog

  • जालंधरः नहीं थम रहा पिटबुल का कहर, महिला को बुरी तरह से नोचा 

    जालंधरः नहीं थम रहा पिटबुल का कहर, महिला को बुरी तरह से नोचा 

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा पिटबुल पर बैन होने के बावजूद कुछ लोगों ने अभी भी इस नस्ल के कुत्तों को घरों में रखा हुआ है। वहीं ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है, पड़ोसिए के घर में रखे पिटबुल ने महिला को बुरी तरह से नोच दिया। महिला की पहचान 37 वर्षीय अनमोल के रूप में हुई है। महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। कुत्ते ने महिला की बाजू और सिर पर गहरे जख्म कर दिए। महिला की बाजू पर पिटबुल ने 2 से 3 जगहों से बुरी तरह से नोचा है।

    गौर हो कि देश भर में पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग और रोटवीलर सहित लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो रहे 24 विदेशी ब्रीड के डॉग पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग को इंपोर्ट करने के बाद देश में इनकी ब्रीडिंग को भी पूरी तरह अवैध घोषित किया जा चुका है। लेकिन अभी जिन लोगों ने इन ब्रीड के डॉग पाले हुए हैं, उन्हें उनकी नसबंदी करानी होगी जिससे संख्या बढ़ने से रोकने के आदेश जारी है। 

    दरअसल, देश में विदेशी ब्रीड वाले डॉग के शिकार बने लोगों के वीडियो तेजी से वायरल हुए थे। जिसके बाद भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेरी मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दरअसल, दिल्ली के एनडीएमसी इलाके में विदेशी ब्रीड के डॉग ने मासूम बच्ची पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद डेरी मंत्रालय ने एनिमल हस्बैंड्री कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई। कमिटी में अलग-अलग संगठनों और एक्सपर्ट को शामिल किया गया। कमिटी ने जिन विदेशी ब्रीड के डॉग को चिन्हित किया, उनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रोटवीलर सहित 24 विदेशी ब्रीड के डॉग को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला गया है। इन्हें बैन डॉग कहा गया है। अब इनमें से किसी भी ब्रीड के डॉग का इंपोर्ट, ब्रीडिंग और देश में खरीद-फरोख्त अवैध होगी।

  • आज CM केजरीवाल पूजा अर्चना के बाद करेंगे रोड शो

    आज CM केजरीवाल पूजा अर्चना के बाद करेंगे रोड शो

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सीएम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक जमानत याचिका दायर की थी। इस पर काफी लंबी बहस चली। एक तरफ जहां ईडी के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश कीं तो वहीं दूसरी तरफ सीएम केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने भी बचाव में दलीलें दीं। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद देर शाम तक केजरीवाल जेल से बाहर आए। केजरीवाल 1 जून तक बाहर रहेंगे। इसके बाद 2 जून को सरेंडर करना होगा।वहीं जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वह शनिवार की सुबह सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो करेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर रिहाई के बाद आज से 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे।

    इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं अब तीन चरणों का मतदान बाकी है। ऐसे में तीन चरणों के मतदान से पहले केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी बात है। दिल्ली में भी लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सीएम केजरीवाल के बाहर आने से आप को चुनाव प्रचार में बल मिलेगी। 1 जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम दिन है और 1 जून ही केजरीवाल की अंतरिम जमानत का आखिरी दिन होगा। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

  • इंसानियत शर्मसार ! युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार ! युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में थाना रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव में एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को मार डाला। एक साथ पांच हत्याएं करने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर रक्तरंजित हथौड़ा मिलने की बात कही जा रही है। गांव अनुराग सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है।  बताया जा रहा है कि अनुराग शराब के नशे में था। उसने पहले मां सावित्री देवी (62) पत्नी वीरेंद्र सिंह को सिर में गोली मारी।

    उसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी आष्वी (12), आरना (08) को छत से फेंक दिया। उनकी मौके पर मौत हुई है। पुत्र आदविक (04) को लखनऊ ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने खुद को गोली मार ली। शनिवार की तड़के यह वारदात बताई जा रही है। सुबह घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। सीओ दिनेश शुक्ल पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने हत्या के सम्बंध में बताया है कि युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच की हत्या की है।

  • जालंधरः व्यक्ति ने घर में खुद को लगाई आग

    जालंधरः व्यक्ति ने घर में खुद को लगाई आग

    जालंधर, ENS: कालिया कॉलोनी में बीते दिन देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की पहचान कालिया कालोनी निवासी रिंकी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रिंकी की दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी शादी की और अब  दूसरी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ हरियाणा में फर्जी दस्तावेज का मामला भी चल रहा है।

    जिसको लेकर हरियाणा पुलिस कई बार उसके घर पर छापेमारी कर चुकी है। जिसकी वजह से वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ कहीं और रहता है। कई बार इस घर में आकर रहता है। वही जानकारी अनुसार शुक्रवार को वह परिवार के साथ झगड़ा कर आया था। इस घर में उसने आकर खुद को आग लगा ली। जैसे ही पड़ोसियों को पता लगा तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • जालंधर में जन्में और पद्मश्री से नवाजे गए प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का हुआ नि+धन, देखें वीडियो

    जालंधर में जन्में और पद्मश्री से नवाजे गए प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का हुआ नि+धन, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2012 में पद्मश्री से नवाजे गए पंजाब के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक सुरजीत पातर का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से लुधियाना में हुई है। पातर की मौत की खबर से शोक की लहर है। पातर ने किसान आंदोलन में किसानों के समर्थन में पद्मश्री लौटाने का ऐलान तक कर दिया था। बता दें कि जालंधर के गांव पातर कलां में जन्मे सुरजीत पातर ने साहित्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, पातर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से पीएचडी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में पंजाबी के प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया और वहीं से सेवानिवृत्त हुए।

    उन्होंने कई प्रसिद्ध कविताएं लिखीं। जिसमें हवा में लिखे अक्षर, शब्दों का मंदिर, पतझड़ का बाजेब, सुर जमीन, बृख अर्ज करे, अंधेरे में सुलगड़ी स्वर्णमाला शामिल हैं। वह पंजाब के प्रसिद्ध लेखक, कवि और शायर थे। सुरजीत पातर को 2012 में पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्हें 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1999 में पंचानंद पुरस्कार, 2007 में आनंद काव्य सम्मान, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • आज का राशिफल, 11 मई 2024

    आज का राशिफल, 11 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी जरूरी काम को करने से पहले ईश्वरका आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। इससे आपका ही समय बचेगा। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। किसी तरह की मानसिक उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। अपने स्वभाव को बैलेंस रखें आपके सभी काम बनेंगे। आज पुत्र पक्ष से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमे आपका पैसा खर्च होगा। आज अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक काम का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जाएगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। आज सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ किसी पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

    तुला राशि-

    आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आज हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना और एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यपार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

    धनु राशि- 

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी न करें। आज रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज कोई जरूरी कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत फिट रहेगी।

    मकर राशि- 

    आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा। आस पास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है।  आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे और उचित बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ बेवजह न उलझे और ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा।  आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी। साथ में मूवी देखने जाएंगे।

  • जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    करतारपुर, ENS: जालंधर के करतारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करतारपुर के कमेटी बाजार में स्थित वालिया स्टूडियो में आग लग गई। आग की सूचना दुकान के मालिक और करतारपुर फायर ब्रिगेड को दे दी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियां लेकर पहुंचे गई।

    जानकारी के मुताबिक 2 मंजिला इमारत में लगी आग को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। वालिया स्टूडियो के मालिक कुलदीप सिंह वालिया ने बताया की शाम 7 बजे के करीब लड़का दुकान बंद करके गया था। 10 मिनट बाद ही किसी ने फोन करके बताया की दुकान से धुआँ निकल रहा है, तो तुरंत ही दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। स्टूडियो में पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया, उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया है। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।

  • जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर : ब्लैंकेट बेल के मामले में चन्नी के बयान का शीतल अंगुराल ने लाइव होकर पलटवार किया है। इस दौरान शीतल ने कहा कि आज उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है कि पूर्व सीएम चन्नी ने उनके ब्लैंकेट बेल के मामले में एक प्रेस वार्ता की थी। जिसको लेकर शीतल ने कहा कि वह कुछ दिन के मेहमान है इसलिए वह कुछ भी कह सकते हैं। शीतल अंगुराल ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत काम करेगा तो उसका परिवार उक्त व्यक्ति का साथ नहीं देगा। हाई कोर्ट से जमानत लेने के मामले में शीतल ने कहा कि चेन्नई साहब जो आपके साथी हैं यहां रखे हुए पेड लोग और आपको लोगों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था। उन्होंने कहा कि वे लोग आज काफी पछतावा करते होंगे कि वह एक अनपढ़ है। शीतल ने चन्नी को कहा कि लीगल सलाह लेकर ही कुछ बोल देते। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह देखेंगे कि क्या कानूनी कार्रवाई की जाए, इसके लिए वह लीगल सलाह लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेरी कोई छवि को खराब करेंगा तो उन्हें भी हक है डेमोक्रेसी में बहुत कुछ करने का। शीतल ने कहा कि जो कुछ चन्नी साहब बोल रहे हैं यह सब उन्हें बुक नहीं पड़ेगी।

  • पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    लुधियाना : नगर निगम से देर रात नोटिस मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने आज सुबह नामांकन भरने से पहले 2 करोड रुपए की राशि जमा करवा दी है। इसके बाद अब उन्होंने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने बताया कि वह सामान की पैकिंग कर रहे हैं और सामन को बीजेपी दफ्तर में शिफ्ट कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा अब वह भाजपा दफ्तर में ही रात गुजारेंगे।उन्होंने कहा कि नगर निगम के मामले को लेकर कहा कि वह कह रहे है कि सरकारी घर में वह 10 साल से रह रहे है। बिट्टू ने कहाकि सरकारी घर में कोई बिना मर्जी से रह सकता है।

    उन्होंने कहा कि 3 सरकारें बदल गई, जिसमें अकाली दल, कांग्रेस और आप पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी ने नोटिस नहीं दिया कि वह अवैध रूप से रह रहे है। बिट्टू ने कहा कि नामाकंन भरने से एक दिन पहले नोटिस देकर कहा जा रहा है कि अवैध रूप से मैं रह रहा हूं। इस दौरान कोठी में रहने के सवाल पर बिट्टू ने कहाकि वहां पर अब कहां उस कोठी में रह सकते है। जिसके चलते अब उन्होंने कोठी खाली करने के लिए समान निकालना शुरू कर दिया है। बिट्टू ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नामांकन को रिजेक्ट करने के लिए यह किया गया है।

    बिट्टू ने आरोप लगाया कि इस कोठी 1 महीने का एक लाख रुपए किराया और मार्केट के रेट से डबल पैसे तानाशाही के चलते वसूले गए हैं। बिट्टू ने कहा 2 कमरों का एक लाख रुपए और उसे अधिक कमरे का दुगना 2 लाख रुपए के हिसाब से महीने का किराया बनाया गया और उसे 10 साल के साथ जोड़ा गया। उन्होंने आज सुबह अपनी बुजुर्गों की जमीन गहने पर रखकर पैसे जमा करवा दिए है। बिट्टू ने कहा कि उसने अपने दादा-दादी की जमीन को गहने पर रख दिया है। बिट्टू ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि वह किसी तरह टेंट लगाकर समय बिताएंगे। इस थेरे एनी आम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उन्होंने 100 लोगों को घर से बेघर कर दिया है।

  • 39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 दिन बाद शुक्रवार (10 मई) की शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर तिहाड़ जेल से बाहर आए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। रिहाई के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा-‘आप से निवेदन है हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं। संघर्ष के खिलाफ लड़ रहा हूं। आज आपके बीच आके अच्छा लग रहा है। कल सुबह 11 कनॉट प्लेस हनुमान जी के मंदिर में मिलेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।’

    केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 1 अप्रैल (39 दिन) से तिहाड़ जेल में बंद थे। अदालत ने आज दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। हालांकि, उनके वकील ने 5 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी।