Blog

  • जालंधरः नाहौरियां बाजार में मैसर्ज चोपड़ा गारमैंट्स पर GST विभाग की दबिश

    जालंधरः नाहौरियां बाजार में मैसर्ज चोपड़ा गारमैंट्स पर GST विभाग की दबिश

    जालंधर/वरुण: महानगर के नाहौरियां बाजार में कपड़े की दुकान पर जीएसटी की दबिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट टैक्स ऑफिसर शैलेन्द्र सिंह ने शहर के पुराने बाजार स्थित मैसर्ज चोपड़ा गारमैंट्स पर दबिश दी है। इस दौरान उन्होंने दुकान से बिल, रजिस्टर, कच्ची पर्चियों सहित अहम दस्तावेज जुटाए है। विभाग द्वारा मैसर्ज चोपड़ा गारमैंट्स के शोरूम पर यह कार्रवाई करीब 3 घंटे तक चली।

    दरअसल, जीसएटी विभाग के अजय कुमार द्वारा असिस्टैंट कमिश्नर जालंधर-2 शुभि आंगरा को इस बाजार पर पैनी नजर रखने की हिदायतें दी गईं थी। जिसके बाद शुभि आंगरा द्वारा जानकारियां पुख्ता होने पर बाजार में स्थित मैसर्ज चोपड़ा गारमैंट्स कार्रवाई के आदेश दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त शोरूम द्वारा टैक्स स्लैब में गड़बड़ी करके 12 प्रतिशत जीएसटी वाले कपड़े 5 प्रतिशत के हिसाब से सेल किए जा रहे थे। जीएसटी विभाग की टीम ने शोरूम के राजेश चोपड़ा की मौजूदगी में दुकान में पड़े स्टोक का पूरा रिकार्ड नोट कर लिया है।

    अधिकारियों का कहना है कि इस मोबाइल पर व्हाट्सअप के जरिए आने वाले कागजात की जांच भी की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स के अजय कुमार ने बताया कि टैक्स की अदायगी में गड़बड़ी करने वालों पर विभाग द्वारा फोकस किया जा रहा है। सर्दियों के सीजन में रैडीमेड गारमैंट की सेल बढ़ती है लेकिन टैक्स में उम्मीद के मुताबिक बढ़ौतरी नहीं होती। इसी के चलते सभी असिस्टैंट कमिश्नरों को इस पर ध्यान केन्द्रित करने की हिदायतें दी गई हैं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर जाने क्या है तैयारियां, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर जाने क्या है तैयारियां, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः भारत में कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज देशभर में मॉकड्रिल हो रही है। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई, वेंटिलेटर्स, बेड और दवाइयों जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों को परखा जा रहा है। इसी के चलते आज शहर के सिविल अस्पताल में भी मॉक ड्रिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि जैसे कि सब जानते है कि कोविड को लेकर पूरे भारत मे लहर शुरू होने की संभावना है।

    जिसके चलते हमने अस्पताल में नॉडल ऑफिसर भी लगा दिए है। जिसमें डॉ संदीप भगत व डॉ सुरजीत सिंह को नॉडल अधिकारी लगाया गया है। इस लहर के बचने के लिए हमारे पास आइसोलेशन बेड की संख्या 384, ऑक्सीजन सहित बेड की संख्या 314 साथ ही ICU बेड हमारे पास 70 मौजूद है। हमारे पास ऑक्सीजन के दो पलांट भी मौजूद है। एक  ऑक्सीजन के पलांट में 1000 लीटर तो दूसरे में 700 लीटर कैपिसिटी है। इस दौरान हमने पहले से ही ऑक्सीजन के प्लांटों की सर्विस करवा ली है।

    डॉक्टर ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए हमारी और से पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसे भारत सरकार की और से गूगल शीट सबमिट करवाने के लिए उन्हें कहा गया है। इस दौरान हमने गूगल शीट तैयार करके सरकार को भेज दी है। डॉ राजीव शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए मास्क का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

  • कोरोना का कहरः इस दिन से शुरू होगी नेजल वैक्सीन, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के रेट भी हुए तय

    कोरोना का कहरः इस दिन से शुरू होगी नेजल वैक्सीन, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के रेट भी हुए तय

    नई दिल्लीः कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। जिसमें अब इंजेक्शन के अलावा नाक द्वारा दी जाने वाली दवा को भी हरी झंडी मिल गयी है। हालांकि, अब तक ये वैक्सीन लगाई नहीं जा रही थी। अब इसे कोविन पोर्टल पर लिस्टेड करने की मंजूरी भी मिल गई है। जिसके बाद iNNOVACC अब CoWin पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत निजी बाजारों के लिए 800 रुपए तय की गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में यह 325 रुपए में उपलब्ध होगी। जानकारी के मुताबिक नेजल वैक्सीनेशन जनवरी के चौथे सप्ताह में शुरू किया जाएगा।

    वैक्सीन का नाम iNCOVACC

    बताया जा रहा है कि राज्य सरकारों और भारत सरकार द्वारा बड़ी मात्रा में खरीद के लिए iNCOVACC की कीमत 325/ खुराक होगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का नाम iNCOVACC है। कोविन प्लेटफॉर्म पर अब ये वैक्सीन भी उपलब्ध होगी। ये वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज पर लगाया जाएगा।

    18+ को दी जा सकेगी नेजल वैक्सीन

    वर्तमान में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड और कोवोवैक्स, रूसी स्पुतिनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन कोविन पोर्टल पर लिस्टेड हैं। भारत बायोटेक ने बीते 6 सितंबर को घोषणा की थी कि उसकी दुनिया की पहले इंट्रानेजल COVID-19 वैक्सीन iNCOVACC (BBV154) को डीजीसीआई की ओर 18 वर्ष से ऊपर लोगों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

    कैसे दी जाएगी वैक्सीन? 

    यह वैक्सीन नाक के जरिए स्प्रै करके दी जाती है, मतलब वैक्सीन लेने वाले की बांह पर टीका नहीं लगाया जाता। इसकी दो खुराक दी जाती हैं। सूत्रों ने कहा कि राज्य या केंद्र सरकारों ने खरीद के लिए कोई अपील नहीं की है। दूसरे देशों से मंजूरी मिलने के बाद iNCOVACC को अन्य देशों में वैक्सीन को निर्यात करने की योजना बना रहा है। इस इंट्रानेजल को भारत में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए CDSCO से भी मंजूरी मिल गई है। वैक्सीन को वाशिंगटन विश्वविद्यालय, सेंट लुइस के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था।

  • पंजाबः सरकार की सख्ती, किराएदारों से बिल का पैसा वसूलने वाले मकान मालिकों के लेकर जारी किए आदेश

    पंजाबः सरकार की सख्ती, किराएदारों से बिल का पैसा वसूलने वाले मकान मालिकों के लेकर जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है। अब तक कई ऐसे घर हैं जहां बिजली बिल जीरो आया है। हालांकि ऐसे भी कईं मामले सामने आए हैं जहां मकान मालिक सरकार की इस स्कीम को दरकिनार करते हुए किराएदारों से बिजली बिल वसूल रहे हैं। लेकिन अब सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है। जी हां, अगर कोई मकान मालिक किराएदारों बिजल बिल वसूलता हुआ पाया गया तो उसे ही पूरा बिल देना पड़ेगा।

    दरअसल हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां मकान मालिक किराएदारों बिजली बिल जीरो आने पर भी वसूली कर रहे हैं। हालांकि नियमों के अनुसार किराएदार मकान मालिक की तरह ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में अब सरकार ने सख्ती कर दी है और अब अगर कोई भी मकान मालिक किराएदार से बिजली वसूलेगा तो उसे पूरा बिजली बिल देना पड़ेगा।

    पंजाब सरकार ने महंगी बिजली का बोझ कम करने के लिए एक जुलाई से हर महीने 300 यूनिट मुफ्त देने का ऐलान किया था। बता दें कि बिजली का बिल दो माह का इकट्ठा आता है, इसलिए सरकार द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार लोगों को 600 यूनिट मुफ्त मिल रहे हैं। वहीं मुफ्त बिजली बिल के चक्कर में कई लोगों ने घरों में 2-2 मीटर लगा दिए हैं तो कई लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ी है और बिल में भारी कमी आई है। कई जगह मीटर रीडिंग स्टाफ लगाकर बिल को नियंत्रित किया जा रहा है।

    बता दें कि आदेशों के मुताबिक एक घर में पति-पत्नी दूसरा कनेक्शन नहीं ले सकते। पिता अपने पुत्र के नाम तथा पुत्र अपने माता-पिता के नाम स्वघोषणा पत्र देकर दूसरा कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। बिजली रेगुलेटरी कमिशन के आदेशानुसार 10 से 15 दिन के अन्दर मीटर लगाया जाना चाहिए।

  • नोवोसिबिर्स्क में भयंकर आग लगने जलकर राख हुआ माल गोदाम, देखिए वीडियो

    नोवोसिबिर्स्क में भयंकर आग लगने जलकर राख हुआ माल गोदाम, देखिए वीडियो

    नोवोसिबिर्स्क: रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक नोवोसिबिर्स्क शहर के एक गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार धमाके हुए। जिसके बाद पूरे गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से दो हजार स्क्वायर मीटर का गोदाम स्वाहा हो गया है।

    गोदाम में आग लगने के बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम भी शुरू कर दिया गया। आग इतनी भयंकर थी कि तत्काल कोई राहत नहीं मिला। वीडियों में आप देख सकते है कि आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। 

  • बैकफुट पर आई सरकारः एयरपोर्ट पर टीचर्स की कोरोना ड्यूटी का आदेश लिया वापिस

    बैकफुट पर आई सरकारः एयरपोर्ट पर टीचर्स की कोरोना ड्यूटी का आदेश लिया वापिस

    नई दिल्‍लीः राजधानी दिल्ली में शिक्षकों और अन्‍य टीचिंग स्‍टाफ को एयरपोर्ट पर कोरोना ड्यूटी में लगाने का आदेश वापस ले लिया गया है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से डीएम वेस्ट द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इस ड्यूटी से इन्हें एग्जेम्प्ट किया जा रहा है। 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक के लिए अलग-अलग शिफ्ट में 85 टीचर्स और अन्य टीचिंग स्टाफ की एयरपोर्ट पर ड्यूटी लगाई गई थी। इस आदेश का टीचर्स ने भी विरोध किया था और सवाल उठ रहे थे। अब इस आदेश को वापस लेते हुए कहा गया है कि ज़रूरत पड़ी तो सिविल डिफेंस स्टाफ को एयरपोर्ट पर लगाया जाएगा।

    बता दें कि दिल्ली में सभी सरकारी नियोजित शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात किए जाने का आदेश दिया गया था।क्योंकि शहर के स्कूल 01 से 15 जनवरी, 2023 तक विंटर वेकेशन के लिए बंद होने वाले हैं। सोमवार 26 दिसंबर को, दिल्ली में 0.39 प्रतिशत पॉ‍जिटिविटी रेट के साथ 7 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा अब 2,007,159 तक पहुंच गया है। 26,521 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल के नजदीक दो भाईयों पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, एक की मौत

    पंजाबः सरकारी अस्पताल के नजदीक दो भाईयों पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, एक की मौत

    अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं देर रात मनांवला में सरकारी अस्पताल के नजदीक गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान बाइक सवार दो सगे भाईयों में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गांव वडाली डोगरां के 28 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ शेरा और 24 वर्षीय उसका भाई परमिंदर सिहं बब्बू पुत्र बलवंत सिंह अपने बाइक से मनांवला से गांव वडाली डोगरां आ रहे थे।

    इसी दौरान एक पलसर बाइक पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने उनपर गोलियां चला दी। इस घटना दौरान 28 वर्षीय लखविंदर सिंह की छाती पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय परमिंदर सिंह की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल परमिंदर को उपचार के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल परमिंदर के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब में कोरोना का डरः एक ही दिन में 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

    पंजाब में कोरोना का डरः एक ही दिन में 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

    चंडीगढ़ः चीन समेत 5 देशों में कहर ढा रहे कोरोना से निपटने के लिए भारत में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के बाद पंजाब के लोगों में कोविड की बूस्टर डोज लगवाने में जागरूकता बढ़ गई है। हालांकि राज्य में कोरोना के नए मामले बहुत ही कम हैं लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट के आने के बाद लोग अब बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं। कोरोना को लेकर एकाएक जागरूकता कहें या नए वैरिएंट का खौफ, पंजाब में बूस्टर डोज लगवाने में एक ही दिन में 732 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    रविवार को जहां 180 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई, वहीं सोमवार को दूसरे ही दिन यह संख्या 1,499 तक पहुंच गई। हालांकि पंजाब में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है। अब रोजाना 1,000 से ऊपर लोग कोविड की तीसरी खुराक लेने सामने आ रहे हैं। 23 दिसंबर को 1,616 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया, वहीं 780 लोगों ने पहली और दूसरी डोल लगवाई।

    25 दिसंबर को कुल 100 लोगों ने कोविड की पहली और दूसरी डोज लगवाई, जबकि 180 लोगों ने बूस्टर डोज ली। सोमवार को 45 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के 30, 18 से 44 वर्ष के वर्ग में 123 लोगों ने पहला टीका लगवाया। इसी तरह 18-44 आयु वर्ग में 333 युवाओं ने दूसरी डोज लगवाई, जबकि 15 से 17 वर्ष के किशोरों में 18 ने पहली और 100 ने दूसरी डोज लगवाई। सोमवार का बूस्टर डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 1,499 रहा।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर युवक ने पड़ोसियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर युवक ने पड़ोसियों पर चलाई गोलियां, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के टिब्बा थाना के इलाका आदर्श कॉलोनी में गोलियां चलने का मामला  सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर युवक ने अपने पड़ोसियों पर फायर करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इस झगड़े दौरान युवक ने 3 फायर किए है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों में झगड़ा घर के बाहर पड़ी बजरी से शुरू हुआ था। बजरी के कारण सीवरेज ब्लॉक हो गया, इसी को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि इस दौरान युवकों ने पड़ोसियों के साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया।

    पड़ोसियों ने जब विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। हमले में चार पांच लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलियां चलने की आवाज के साथ इलाके में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भागते लोग सीसीटीवी में भी कैद हो गए। बताया जा रहा है कि घायल हुए लोग सोमाया फैशन फैक्ट्री के है जिनकी संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। घटना स्थल से हमलावर फायरिंग करके मौके से फरार हो गए।

    इलाका निवासी मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि जैसे ही पता लगा कि इलाके में लड़ाई हो रही है तो युवकों को रोकने लगे। इतने में युवक गोलियां चलाने लगे। वहीं दूसरी तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हालत कुछ नाजुक है उसका कोई कसूर नहीं था वह चाय लेकर आ रहा था। इस दौरान दो लोगों के हाथ में पिस्टल थी। कुल 8 से 9 लोग हमला करने वाले थे। ये सभी लोग चिट्‌टा बेचने वाले है। आरोपी फरार है, लेकिन इनके परिजनों को पुलिस ने पकड़ा है। शाहनवाज ने बताया कि गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी रजत, लाली भाई है। बि्ट्‌टू और गग्गू इनके साथी है। कई बार पुलिस इन्हें पकड़ चुकी लेकिन कुछ ही घंटों में ये लोग छूट जाते हैं।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लेकिन इस मामले को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। 

  • होशियारपुर से दुखद खबरः करंट लगने से ASI की हुई मौत

    होशियारपुर से दुखद खबरः करंट लगने से ASI की हुई मौत

    होशियारपुरः दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी पूरे शबाब पर है। इसी दौरान होशियारपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां ठंड से बचने के लिए हीटर लगाकर ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि एएसआई पुलिस लाइन के गेट से ड्यूटी कर रहे थे, जिनकी करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

    पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान एएसआई ने परनम सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी नानक सिंह ने बताया कि एएसआई की आज सुबह पुलिस लाइन में ड्यूटी थी। हीटर से करंट लगने से आग लग गई और उसकी मौत हो गई।