Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਹਫਤੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਹਫਤੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਗੁਰਮੇਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐੱਸ. ਐੱਚ.ਓ. ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਆਪਣੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਇਕ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਦੁਆਉਣ ਦੇ ਲਈ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। 

    ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਲੇ ਖੜ੍ਹੇ ਵਹੀਕਲਾ ਤੇ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੇ ਕਨੂੰਨ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ਵਿਚ ਹੀ ਰਹੀਣ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਾਬ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਵੀ ਕੁਝ ਗਲਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਸਾਨੂੰ ਦੇਣ। ਸੂਚਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦਾ ਨਾਮ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੌ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਾਜਿਕ ਬੁਰਾਈਆਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ।

  • बद्दी में एक महिला से पकड़ी 990 ग्राम अफीम

    बद्दी में एक महिला से पकड़ी 990 ग्राम अफीम

    बददी/सचिन बैंसल: बददी में एसआईयू विंग ने एक महिला से 990 ग्राम अफीम बरामद की है वही नालागढ़ में एसआईयू विंग ने वार्ड नंबर सात के एक व्यक्ति से 4.51 ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरप्तार कर लिया है। विंग के प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व  में टीम वार्ड सात के रहने वाले अक्कू कुमार  पुत्र बाबू राम से चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं एसआईयू विंग ने बदद्ी से सनसिटी मार्ग पर 990 ग्राम अफीम पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला यूपी के बरेली जिले के अलीगंज की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • बद्दी में रिलीज हुई लघु हिदी फिल्म हक

    बद्दी में रिलीज हुई लघु हिदी फिल्म हक

    फिल्म को देख कर भावुक हुई दर्शक

    बददी/सचिन बैंसल: एलकेएम फाउंडेशन के बैनर तले बनी लघु हिंदी फिल्म हक बद्दी के मेक्स थियेटर में रिलीज की गई। माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट(एचआर) एमके श्रीवास्तव ने मंत्रोच्चारण के साथ इस फिल्म का शुभारंभ कराया।  बच्चों द्वारा  अपने माता पिता के प्रति संवेदनहीनता पर बनाई गई इस समाजिक फिल्म को भारत सरकार की ओर से कला विद पुरस्कार से सम्मानित बालीवुड की सिने तारिका लीला सैणी ने इसमें नायिका का भूमिका निभाई है। लैला सैणी ही इस फिल्म की निर्माता निर्देशक भी है। फिल्म में नायक के रूप में संजीव बस्सी ने बच्चों के पिता के किरदार को बखूबी निभाया। बिरला टैक्स टाईल मिल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने इस फिल्म में एक अधिवक्ता का रोल किया। जिसके आधार पर उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया। ईएसआईसी से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए देवव्रत यादव ने माया राम के रोल में खूब जचे और अपने कलाकारी से दर्शकों की तालियां बटौरी।  कामगार नेता मेला राम चंदेल ने एक सरपंच की भूमिका में नजर आए।   कुल मिला कर फिल्मअपनी छाप छोडऩे में सफल रही।

    फिल्म का शौ  शुरू क करने से पहले थियेटर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मेक्स थियेटर के संचालक दिपेंद्र सिंगला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जबकि लाज मोटर के एमडी महेश कौशल, रामदेव स्वीट के संचालक भगा राम सैणी, वाईन कंोट्रेक्टर जितेंद्र राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने स्थानीय लोगों की ओर से बनाई हिंदी लघु फिल्म हक में काम करके  बेहतर प्रयास करने की सहारहना की। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरूआत है आगे चल कर यह स्थानीय कलाकार बड़ी फिल्म में भी नजर आ सकते है। फिल्म देखने के बाद सभी ने फिल्म की काफी तारिफ की।  इस मौके पर बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, कलर्स इंडिया कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री, दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल, मुकेश मल्होत्रा,  ल्यूमिनस कंपनी के सुनील और त्यागी, टोरेक कंपनी से सोनू चंदेल और विष्णु शर्मा, फिल्म की नायिका लीला सैणी, नायक संजीव बस्सी, मेला राम चंदेल, ऋषि ठाकुर, डीआर चंदेल, टेक चंद कौशल, सतीश कौशल,  ममता देवी, प्रदीप कुमार, हसराज भारद्वाज, ईएसआईसी के सहायक निदेशक छेरिंग सेंफेल उमेश कुमार मीणा, बाबू राम, सूरजभान, दीपक कुमार, बरोटीवाला पंचायत के उपप्रधान हितेंद्र सोनू, हंरबंस ठाकुर, विक्रम ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, सीमा बस्सी समेत गणमान्य मान्य लोग उपस्थित रहे।

  • पेखुबेला मे एन सी सी कैडेटों ने सीखे आपदा  से लड़ने का गुर

    पेखुबेला मे एन सी सी कैडेटों ने सीखे आपदा  से लड़ने का गुर

    ऊना/सुशील पंडित: जवाहर  नवोदय विद्यालय  पेखूबेला में शुरू हुए एनसीसी कैंप में अग्निशमन विभाग व होमगार्ड वाहिनी के जवानों ने संयुक्त तौर पर  मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर होमगार्ड वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा , ऊना के कंपनी कमांडर अवतार सिंह, अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन राज कुमार पर आधारित टीमों  ने कैडेट्स को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  जवानों ने मॉक ड्रिल करके आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया । आग बुझाने के तरीके बताए गए ।  वताया गया की आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। वाहिनीं  अधिकारी धीरज शर्मा ने  कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए। कम्पनी कमांडर अवतार सिंह ने  शिवर मे एनसीसी कैडेट्स को आपदा के बारे में विस्तार से जानकारी दी ओर आपातकालीन सेवाओं के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया गया। लीडिंग फायरमैन राज कुमार ने आग के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस मौके पर एनसीसी के ऑफिसर अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः 3 साल बाद पाकिस्तान की जेल से वापिस आया नौजवान

    पंजाबः 3 साल बाद पाकिस्तान की जेल से वापिस आया नौजवान

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के गांव कामलपुर का नौजवान हरजिंद सिंह 3 साल के बाद पाकिस्तान की जेल से वापिस अपने गांव आया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लाहौर जेल से 3 साल बाद रिहा होकर गुरदासपुर का रहने वाला हरजिंदर नामक नौजवान वापिस अपने घर जिला गुरदासपुर के गांव कामलपुर पहुचा है। नौजवान के मन में अभी भी खौफ देखा जा सकता है। जेल से वापिस अपने घर आए नौजवान ने कहा कि पाकिस्तानी जेल से रिहा होकर उसे दूसरा जन्म मिला है। उसने कहा कि पाकिस्तानी जेल में अभी भी 15 के करीब नौजवान बंद है जिनमें से 5 नौजवान अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं।

  • उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं

    उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के दुलैहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका अवश्य निभाएं। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि वह इस पुनीत कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लें। उपमुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में चैथे रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
    उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में पेश आने वाली दिक्कतों और समस्याओं पर भी गौर किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश बिट्टू, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, युवा कांग्रेस सचिव नितीश शर्मा, बीडीसी सदस्य जोधविंदर सिंह और रमा देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ में तैनात चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श – मुकेश अग्निहोत्री

    वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इसके लिए अधिकारी सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने में भरपूर सहयोग दें। ऊना के सर्किट हाउस में शनिवार देर शाम जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 205 करोड़ रुपए की लागत से 165 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव किया जा रहा है। इसी तरह नाबार्ड में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्य प्रगति पर है।
    उपमुख्यमंत्री ने एडीबी के विभिन्न प्रोजेक्ट पर भी संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। ऊना शहर और इसके आसपास के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी विस्तृत डीपीआर बनाने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। विभिन्न खड्डों की तटीयकरण के प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया।वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि जिला में 55 पेयजल योजनाओं के अंतर्गत 487 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हंै जिसमें से 266 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। इसी तरह ंिसंचाई योजनाओं पर 210 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं जिसमें से 114 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न निर्माणाधीन ट्यूबवेल पर भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की।उपमुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली की सुविधा मुहैया करवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, विभिन्न अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे। 
  • पंजाबः पूर्व पार्षद के बेटे ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो 

    पंजाबः पूर्व पार्षद के बेटे ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो 

    अमृतसरः ज़िला अमृतसर के लोहगढ़ में देर रात गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक  अमृतसर के लोहगढ़ में देर रात को पूर्व पार्षद के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। इस घटना में घायल हुआ यूवक अपने मामा के घर आया हुआ था। घायल होने के बाद युवक को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना वाली जगह पर गोलियों के खोल मिले है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तालाश जारी कर दी है।

  • अस्पतालों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए निर्देश

    अस्पतालों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए निर्देश

    हिसारः हरियाणा के अस्पतालों से अब स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी गैर-हाजिर नहीं रह पाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के सभी सिविल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में बायोमेट्रिक मशीनें लगानी अनिवार्य कर दी हैं। विज ने निर्देश दिए हैं कि जहां मशीनें नहीं हैं वहां तत्काल लगाई जाएं और जहां मशीनें खराब पड़ी हैं वह सही कराई जाएं।

    स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार देर शाम चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों की डयूटी लगाएं और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें तथा जिन जिलों में प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं उन केंद्रों की जांच भी की जाए।

    अस्पतालों में हाजिरी को लेकर सख्त रुप अपनाने के पीछे भी बड़ी वजह है। हाल ही में विज के द्वारा अस्पतालों के औचक निरीक्षण में कई अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले थे, जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर से इसकी गोपनीय जांच कराई, जिसमें यह बात सामने आई कि अस्पतालों से कई अधिकारी कर्मचारी गायब रह रहे हैं। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन को लेकर विज ने फैसला किया है।

    स्वास्थ्य मंत्री विज इससे पहले हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर चुके हैं। नया ड्रेस कोड डॉक्टरों समेत टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, माली, फील्ड वर्कर आदि पर भी लागू किया गया है। ड्रेस कोड की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोषी को उस दिन गैरहाजिर माना जाएगा। किसी भी तरह की जींस, स्कर्ट, शॉर्ट्स और पलाजो भी ड्रेस का हिस्सा नहीं होंगे।

  • पंजाबः सीएम मान और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया में छिड़ी ट्विटर वार

    पंजाबः सीएम मान और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया में छिड़ी ट्विटर वार

    जालंधर/वरुण: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा है। जिसके बाद बिक्रम मजीठिया ने भी शायराना अंदाज में सम्मान सहित उनके मंत्रियों पर निशाना साधा है। मजीठिया ने ट्वीट कर कहा है कि शराब पीकर तख्तों पर जाने वाले, शहीदों की यादगारों पर सियासत चमकाने वाले, दरबार साहब के हमले के लिए जिम्मेवार परिवारों से जफ्फी पाने वाले, गुरु घरों पर 144 धारा लगाने वाले, टल्ली होकर जहाज से निकाले जाने वाले सहित शायराना अंदाज में कई आरोप लगाए है।

    बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत मान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया के गले मिलने को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”जनरल डायरों को रोटी खिलाने वाले… धार्मिक स्थलों पर टैंक चढ़ाने वाले… गुरु साहिब जी की बेअदबी करवाने वाले… देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले… किसान विरोधी कानून बनाने वाले… स्मगलरों को गाड़ियों में बिठाने वाले… बात-बात पर ताली ठुकवाने वाले… शहीदों की यादगारों से पैसे कमाने वाले… होण सारे इकट्ठे… इन्हें कहते हैं “एक ही थाली के चट्टे-बट्टे…।  कहा था। सीएम भगवंत मान मान और बिक्रम मजीठिया में ट्विटर वार शुरू हो गई है।