Blog

  • Punjab News: झील से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    Punjab News: झील से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर की झील नंबर दो से बुधवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी 72 वर्षीय साधू सिंह के रूप में हुई है। झील के पास मृतक की साइकिल भी पड़ी मिली और झील से शव मिलने पर मौके पर पहुंचे एनजीओ कार्यकर्ताओं ने शव को झील से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया।

    मिली जानकारी के अनुसार साधू सिंह घर से गुरुद्वारा साहिब में प्रार्थना करने गया था, लेकिन बाद में सूचना मिली कि उसकी लाश झील में पड़ी है।  फिलहाल पूरे मामले की जांच थरमल थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Punjab News: Helicopter से जरूरतमंदों तक पहुंचा राशन, देखें Live

    Punjab News: Helicopter से जरूरतमंदों तक पहुंचा राशन, देखें Live

    पठानकोट: पुलिस ने एक अनोखी और सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों तक हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री पहुँचाई। इस पहल की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लगातार बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण कई इलाकों में लोगों को रोज़मर्रा की जरूरी चीज़ें उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं।

    ऐसे में पुलिस ने राहत कार्यों को तेज करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य खाद्य सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य संकट की घड़ी में लोगों तक तुरंत मदद पहुँचाना है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पहल की जमकर सराहना की है।

  • Jalandhar News: पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    फिलौर: गोपाल कॉलोनी में पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। चोर पुलिसकर्मी के घर से सोने के गहने लेकर फरार हो गए, जिसकी शिकायत पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने थाना फिल्लौर की पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।

    इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अलमारियों व तिजोरियों के ताले तोड़कर तीन सोने की अंगूठी, एक सोने के झुमके, एक चांदी की झांझर और नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान कर गए।

    उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले भी गोपाल कॉलोनी में लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है, लेकिन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में एसएचओ फिलौर भूषण कुमार ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • तलाक की खबरों के बीच एक साथ दिखे Govinda-Sunita, गणेश चतुर्थी पर की कपल ने Twinning

    तलाक की खबरों के बीच एक साथ दिखे Govinda-Sunita, गणेश चतुर्थी पर की कपल ने Twinning

    बॉलीवुड: एक्टर गोविंदा को लेकर पिछले दिनों अफवाहें उड़ रही थी कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक लेने वाले हैं परंतु अब हाल ही में दोनों ने आज गणेश चतुर्थी की पूजा साथ में की है। इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें वह साथ में पूजा करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पैप्स को मिठाई भी बांटी है।

    दोनों ने एक साथ की बप्पा की पूजा

    तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा और गोविंदा ने एक साथ बप्पा का स्वागत किया और साथ में मिलकर पैपाराजी को मिठाई भी बांटी। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ में पोज दिए है। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है परंतु अब गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता और गोविंदा एक साथ दिखे हैं जिसके बाद दोनों की तलाक की खबरों पर विराम लग गया है।

    पैपाराजी को बांटी मिठाई

    इस दौरान कपल ने पैपाराजी को मिठाई भी बांटी हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ दिखी है। कपल मैरुन कलर के रंग में ट्विनिंग करता हुआ दिखा है जहां सुनीता मरुन कलर की सिल्क साड़ी और बालों में गजरा लगाकर बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं दूसरी ओर गोविंदा इस दौरान मरुन कलर के कुर्ता में बेहद हैंडसम नजर आए। अपने लुक को एक्टर ने गोल्डन चुनरी के साथ पूरा किया था। गोविंदा और सुनीता ने इस दौरान एक साथ जमकर पोज भी दिए। इस दौरान गोविंदा के बेटे यशर्वधन भी बप्पा का पूजन करते हुए दिखे। यशवर्धन कैमरे के सामने हाथ जोड़े दिखाई दिए।
  • जहां 10 साल पहले 83 हजार में नीलाम हुई थी दुकानें अब वहीं 4800 में बेची: जयराम ठाकुर

    जहां 10 साल पहले 83 हजार में नीलाम हुई थी दुकानें अब वहीं 4800 में बेची: जयराम ठाकुर

    एपीएमसी को सरकार ने चहेतों के लिए लगाया करोड़ों का चूना

    व्यवस्था परिवर्तन में हर दिन भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बना रही है सुख की सरकार

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट की हद मचा रखी है। जिस पराला मंडी में  10 साल पहले 50 से 83 हजार रुपए में दुकानें नीलाम हुई थी। उसी जगह बनी नई दुकानें आज 4800 में ही नीलाम हुई हैं। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम कानून के साथ जितना खेला जा सकता था उतना खेला गया। इस सरकार में लूट की खुली छूट दी गई है। दुकानों के बेस प्राइस बहुत कम रखे गए। ज्यादातर लोगों की एप्लीकेशन रिजेक्ट की गई जिससे अपनी मनमर्जी चलाई जा सके।

    अपने चहेतों को लाभ देने के लिए प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों  और बागवानों के हितों की रखवाली करने वाली एपीएमसी सरकार के चहेतों के हितों की रखवाली करने में व्यस्त है। जिस कारण से किसान और बागबान परेशान हो रहे हैं। सरकार के इस कदम से प्रदेश को मिलने वाले राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। यह संगठित लूट है जो सरकार द्वारा संरक्षित है। इस विषय पर जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणधीर शर्मा द्वारा प्रश्न किया गया तो सरकार सही जवाब देने की बजाय इधर-उधर की बात करने लगी। भ्रष्टाचार हुआ है, यह सरकार की जानकारी में है इसके बाद भी भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई करने की बजाय सरकार उनका बचाव कर रही थी। भ्रष्टाचार से हुई दुकानों के आवंटन को रद्द करने का आश्वासन सरकार द्वारा नहीं दिया गया।विधानसभा के अंदर सरकार द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने सदन से वॉक आउट किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार हर दिन प्रदेश को लूटने में लगी है। किसानों-बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्हें लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। सरकार का ध्यान प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की बजाय चुनिंदा मित्रों पर है और उन्हीं के विकास के लिए सरकार नियम कानून ताक पर रखकर काम कर रही है। सरकार के इस खेल में जो करोड़ों रुपए की लूट हो रही है, यदि उसका लाभ एपीएमसी को मिलता तो किसानों-बागवानों का भी भला होता। अफसोस की बात यह है कि प्रदेश के हित सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान की व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार प्रदेश में घोटाले के रिकॉर्ड तोड़ रही है और भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। भ्रष्टाचार करने के लिए सरकार ने कोई भी जगह नहीं छोड़ी।  एपीएमसी की तीन मंडियों पराला, टूटू और शिलारू में कुल 70 दुकानों के लिए आने वाले 133 आवेदनों में से 63 आवेदन रद्द कर दिए गए। सरकार द्वारा 70 दुकानों के लिए 70 आवेदन स्वीकार किए गए। बाकी आवेदनों को रिजेक्ट करके बेस प्राइस से चंद रुपए अधिक में दुकानें सरकार के चहेतों को आवंटित कर दी गई। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 10 साल पहले जहां पर 50 हजार से लेकर 83 हजार तक दुकानों की बोली लगी थी।  आज वहां 4800 में ही दुकान क्यों बेची गई? भारतीय जनता पार्टी सभी दुकानों के आवंटन को रद्द करके फिर से उनके टेंडर कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करती है।

  • Punjab News: बाढ़ ग्रस्त इलाके में प्रताप बाजवा और विधायक राणा इंद्र में हुई तकरार, देखें Live

    Punjab News: बाढ़ ग्रस्त इलाके में प्रताप बाजवा और विधायक राणा इंद्र में हुई तकरार, देखें Live

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत के कार्य किए जा रहे है। वहीं आज कपूरथला में बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने के लिए कांग्रेस एलओपी प्रताप सिंह बाजवा, आम पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और विधायक राणा इंदर प्रताप पहुंचे। दरअसल, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को 100 फुट गहरे पानी में चलने वाले गाड़ी में दौरा कर रहे थे। इसी बीच राणा इंदर प्रताप भी वहां आ पहुंचे। दूसरी ओर मौके पर आम पार्टी के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भी आ गए।

    लोगों की भीड़ में जब प्रताप सिंह बाजवा गाड़ी में बैठकर पानी की तरफ दौरा करने के लिए जा रहे थे तो उसी दौरान इंद्रप्रताप राणा रास्ते में खड़े थे। जहां दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। विधायक के साथ मौजूद लोगों ने आरोप लगाए कि जिस दिन गांव बाढ़ से ग्रस्त थे उस समय प्रताप बाजवा दौरा करने नहीं पहुंचे। लोगों ने नारा लगाया जित्थे राणा ओत्थे जाणा। जिसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रताप बाजवा ने सीएम मान से तमिलनाडु से वापिस आकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव वासी और पशुओं को लेकर बाढ़ ग्रस्त इलाको में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले कहा था फसल 100 प्रतिशत खराब होने पर 50 हजार एकड़ मुआवजा देने का ऐलान किया था, ऐसे में वह वायदे को दोहराए।

    वहीं एसएसपी ने बताया कि आज बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा किया गया। सरकार द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाको में राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहाकि लोगों को खाने के लिए राशन मुहैय्या करवाए गए है, वहीं पशुओं के लिए चारे के पुख्ता प्रबंध भी किए गए। एसएसपी ने बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए इलाकों से बाहर आकर कैंप में प्रशासन के साथ पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है आने वाले समय में बारिश ओर ज्यादा हो और इलाके में पानी ओर आने की संभावना है। लखोरिया में राहत कैंप बनाए गए है, जहां लोगों के खाने, पशुओं के चारे और मेडिकल की सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

  • इंसानियत शर्मसार एक घंटे रोड पर पड़ी रही Deadbody

    इंसानियत शर्मसार एक घंटे रोड पर पड़ी रही Deadbody

    जीरकपुर: इंसानियत उस समय शर्मासार हो गई जब एक युवक की बॉडी जीरकपुर चंडीगढ़ रोड पर पड़ी रही। एक घंटे तक पड़ी रही बॉडी को किसी ने भी नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि युवक जीरकपुर से जोमैटो का खाने का ऑर्डर लेकर पंचकूला में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने युवक को पीछे से टक्कर मार डाली।

    टक्कर युवक के ऊपर से ही गुजर गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यहां यह है कि किसी भी व्यक्ति ने 108 फोन नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को नहीं बुलाया और करीबन 1 घंटे तक बॉडी सड़क पर ऐसे ही पड़ी रही। मौके पर आई एंबुलैंस ने भी बॉडी को उठाने से मना कर दिया।

    एंबुलैंस चालक ने बताया कि हमको पीछे से यह ऑर्डर है कि आप किसी भी बॉडी को नहीं उठा सकते। इस दौरान काफी देर तक बॉडी रोड़ पर पड़ी रही। सेठी ढाबे की एंबुलेंस को फोन किया गया जिसके बाद सोनू सेठी पहुंचे और उन्होंने बॉडी को उठाकर अपनी एंबुलैंस से डेराबसी के अस्पताल में पहुंचाया।

     

  • पुलिस ने काटे 226 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 226 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 226 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 76 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 51400 /- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 500/-रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है और आगामी कार्यावाही हेतु अदालत भेजा जा रहा है।

  • अवैध खैर की लकड़ी सहित कैंटर गाड़ी पकड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज

    अवैध खैर की लकड़ी सहित कैंटर गाड़ी पकड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: वनखण्ड अधिकारी भरवाईं रेंज ने अवैध रूप से लोड खैर की लकड़ी सहित एक कैंटर गाड़ी पकड़ी है और दो लोगों पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार वनखण्ड अधिकारी लौहारा भरवाईं रेंज वन मण्डल ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती रात वन रक्षक प्रभारी चौआर वीट राहुल ने इसे दूरभाष पर सुचित किया गया कि टीका लोहारा (अरणवाहल रोड़) पर कैंटर गाड़ी संख्या (एचपी 72 डी 1548) में लकड़ी लोड हो रही  है  तो यह अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचा व मौके पर पाया की गाड़ी में 18 खैर मौछे व एक मुंड्डी सुखी जिनकी अनुमानित कीमत 35000/- रु. है, लोड किए हुए पाये गए । मौके पर बन विभाग की टीम द्वारा उपरोक्त गाड़ी को खैर की लकड़ी सहित (मौछों) कब्जे में लिया गया है ।

    वहीं वन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने रजत पुत्र राजेश कुमार निवासी चलाली त0 परागपुर जि0 कांगड़ा व, अनिल कुमार पुत्र हरवंत राय निवासी जिज्जर त0 अम्ब जि0 ऊना के विरुद्ध बन अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

  • Jalandhar News: गर्माया गुरु घर की जमीन का मामला, SC Commission ने DC से मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गर्माया गुरु घर की जमीन का मामला, SC Commission ने DC से मांगी रिपोर्ट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव धलेता में श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर दर्ज जमीन पर कब्जा करने का मामला गर्मा गया है। हाल ही में इस मामले में रविदास भाईचारे द्वारा विरोध किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर एससी कमिशन जसवीर सिंह गढ़ी ने एक्शन लेते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को सूमोटो नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। एससी कमिशन ने बताया कि एसएसपी ने इस मामले में कहा कि इस जमीन को लेकर मौके पर लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करने के लिए गए थे। इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल के पास मामला है, ऐसे में वह ही इस मामले को लेकर अवगत करवा सकते है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ – ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿਵਾਦ: SC ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਸੀ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਰਿਪੋਰਟ ਤਲਬ
    जिसके बाद एससी कमिशन द्वारा डिप्टी कमिशन को पत्र जारी करके जमीन को लेकर अब जवाब मांगकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर जालंधर से 2 सितंबर, 2025 को एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है, जिसमें विवादित गुरुद्वारा की संपत्ति का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि जिसमें गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्लन ने आरोप लगाया था कि पास किए गए मते में सरपंच की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम के आगे ना ही गुरु लगाया ना जगदगुरु न ही सतगुरु लगाया है। जिससे उनके मन को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में सरपंच सहित जिन लोगों ने मते में साइन किए है उन पर बेअदबी का केस दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी गुरुद्वारे, मस्जिदें बनाई जाती है वह शामलात जमीनों पर ही बनाई जाती है, किसी की जमीन पर कब्जा करके नहीं बनाई गई। उन्होंने सभी भाइचारे को एक जुट होकर कब्जे वाली जमीन को छुड़वाने के लिए आगे आने की अपील की थी।