उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7 वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब उद्योग मंत्री नहीं दे पाए। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से या तो उद्योग बंद हो रहे हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उद्योगों का हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और रोजगार देने में भी योगदान है लेकिन यह सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उद्योगों से उगाही की जा रही है, जिसके चलते यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण राज्य से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से उसने औद्योगिक क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय राज्य को मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजनाएं मिली थीं, लेकिन मौजूदा सरकार उद्योग बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ। उल्टा, बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के कारण उद्योग हिमाचल से बाहर जा रहे हैं। सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने से डर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस नेताओं के परिवार तक उगाही और दबाव डालने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकाल में धर्मशाला में इंवेस्टर मीट हुई जिसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के ज़रिए 96 हज़ार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13 हज़ार 488 करोड़ की 236 परियोजनाएं हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह भी शामिल हुए थे। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हज़ार 197 करोड़ रुपये की 287 परियोजनाएं ज़मीन पर उतरी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं शामिल हुए थे। हमने उद्योगों से हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया था जबकि यहां उद्योगपति डराकर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है।
Blog
-

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से हुआ राज्य से उद्योगों का पलायन: जयराम ठाकुर
हमारी सरकार ने निवेश के लिए जो माहौल बनाया, सुक्खू सरकार ने उसे तबाह किया विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा, बिजली की दरों में बढ़ोतरी भी मुख्य कारण, उगाही करके परेशान किए उद्योगपति ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है जिसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी भी एक मुख्य कारण रहा है। जबकि जबरन उगाही करके भी उद्योगपति परेशान किये गए जिसका परिणाम यह है कि आज निवेश के बजाय उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं जो चिंताजनक बात है। पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए जो माहौल बनाया गया था वर्तमान सरकार द्वारा पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया गया है। जिसका खामियाजा प्रदेश की आर्थिकी को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7 वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब उद्योग मंत्री नहीं दे पाए। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से या तो उद्योग बंद हो रहे हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उद्योगों का हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और रोजगार देने में भी योगदान है लेकिन यह सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उद्योगों से उगाही की जा रही है, जिसके चलते यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण राज्य से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से उसने औद्योगिक क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय राज्य को मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजनाएं मिली थीं, लेकिन मौजूदा सरकार उद्योग बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ। उल्टा, बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के कारण उद्योग हिमाचल से बाहर जा रहे हैं। सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने से डर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस नेताओं के परिवार तक उगाही और दबाव डालने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकाल में धर्मशाला में इंवेस्टर मीट हुई जिसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के ज़रिए 96 हज़ार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13 हज़ार 488 करोड़ की 236 परियोजनाएं हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह भी शामिल हुए थे। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हज़ार 197 करोड़ रुपये की 287 परियोजनाएं ज़मीन पर उतरी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं शामिल हुए थे। हमने उद्योगों से हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया था जबकि यहां उद्योगपति डराकर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है।
-

दोसड़का से पंजोआ रोड़ पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
थड़ा चौक से पिंडी आश्रम और एनएच नादौन से अंब मार्ग पर यातायात डायवर्ट
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अंब के तहत एनएच-70 दोसड़का से पंजोआ रोड़ ( किलोमीटर 0/0 से 3/250) पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्ग थड़ा चौक से पिंडी आश्रम और एनएच नादौन से अंब पर मोड़ा गया है। एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि सड़क के मरम्मत कार्यों पूर्ण होने तक वाहनों की आवाजाही निर्धारित वैकल्पिक मार्ग पर रहेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा ा115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है जिसके तहत रोड़ पर वाहनों की आवाजाही को असुरक्षित घोषित किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
-

भारत के नए Defense System को देख उड़ी पाकिस्तान की नींद, चीनी Experts भी हुए हैरान
नई दिल्ली: भारत के स्वदेशी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम का परीक्षण सफलतापूर्वक रहा है। ऐसे में इसके परीक्षण के बाद दुनिया भर के देश चिंता में नजर आ रहे हैं। अब भारत भी उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो चुका है जिनके पास अपना युद्ध के लिए तैयार डिफेंस सिस्टम है। चीनी एक्सपर्ट्स भी डिफेंस सिस्टम की ताकत देखकर चौक गए हैं। उन्होंने इसको भारत की एक बड़ी उपलब्धि भी बताया है। ओडिशा के तट पर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शनिवार को दोपहर 12:30 बजे इसका सफल परीक्षण किया गया है। ये एयर डिफेंस सिस्टम एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट भी कर सकता है। परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री का भी बयान आया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस टेस्ट ने भारत की मल्टी लेयर्ड वायु रक्षा प्रणाली को स्थापित कर दिया है। यह दुश्मन के कई हवाई हमलों से देश की जरुरी फैसलिटिज की रक्षा करने में मदद करेगी।आखिर क्या है IADWS?
यह एक मल्टी लेयर्ड डिफेंस सिस्टम है। यह क्विक रिएक्शन सरफेस-टू एयर मिसाइल्स, वैरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और लेजर-बेस्ट डायरेक्टेड एनर्जी वेपन को एकसाथ ले जाने में सक्षम है। इसे केंद्रीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर के साथ नियंत्रित कर सकते हैं। शनिवार को जो टेस्ट हुआ है इसमें IADWS ने तीन टारगेट्स को एक साथ ही निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। लक्ष्यों में दो हाई-स्पीड अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स भी शामिल थे और एक मल्टी हेलीकॉप्टर ड्रोन था। एक अधिकारी ने कहा है कि आईएडीडब्ल्यूएस के सभी घटक मिसाइल्स, ड्रोन डेटिक्शन, वेपन सिस्टम कमांड, कंट्रोल और रडार सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।टेंशन में चीन
भारत के इस डिफेंस सिस्टम ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है। खासतौर पर चीन और पाकिस्तान की सांसें अटकी हुई हैं। भारत के अलावा कुछ ही देश हैं जिनके पास ऐसे डिफेंस सिस्टम है जो कि युद्ध के लिए तैयार लेजर डिफेंस सिस्टम है। इन देशों की अगर बात करें तो इसमें अमेरिका, रूस, चीन, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और इजरायल जैसे नाम शामिल है। वहीं चीन के पास अपना LW-30 लेजर डिफेंस सिस्टम है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी मैग्जीन एयरोस्पेस नॉलेज के एडिटर वांग यान ने कहा है कि IADWS का व्हीकल-बेस्ड एयर डिफेंस मिसाइल QRSAM और मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम VSHORADS न सिर्फ तकनीकी तौर पर नया है बल्कि इसकी लेजर प्रणाली भारत की क्षमता में एक जरुरी प्रगति है।पाकिस्तान की उड़ी नींदें
भारत के इस टेस्ट से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है। एक ओर भारत है जो अपने बल पर एक से एक खतरनाक मिसाइलें और डिफेंस सिस्टम बना रहा है। वहीं पाकिस्तान के पास 81% हथियार चीनी हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट् में यह बताया गया है कि पाकिस्तान को 81% मिलिट्री हार्डवेयर चीन सप्लाई करता है। वहीं चीनी एक्सपर्ट्स की ऐसी बातें सुनकर पाकिस्तान की नींदे उड़ चुकी हैं और टेंशन भी बढ़ गई है। वहीं भारत ने भी उस समय में IADWS का टेस्ट किया जब पाकिस्तान के साथ उसके रिश्ते कुछ ठीक नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने जैसे पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन्स को डिटेक्ट करके उनकी परखचे उड़ाए हैं उससे पहले ही वो डर में है। वहीं अब तीन महीने बाद भारत के इस नए परीक्षण ने उसकी चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। -

श्री वैष्णो देवी मार्ग पर भयानक हादसा, 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो
14 घायल, यात्रा पर लगी रोक जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बीच माता-वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हुआ है। यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ जहां से रोज हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाते हैं। इस भूस्खलन के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास में बचावकार्य जारी है। घटना दोपहर 3 बजे के पास हुई। खास बात यहां यह है कि यात्रा को सुबह ही रोक दिया गया था परंतु पुराने मार्ग पर दोपहर 1:30 मिनट तक यह जारी थी हालांकि बाद में इस पर भी खराब मौसम के चलते अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई थी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है और वहीं यात्रा भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
सुबह 6.15 बजे यात्रा को बहाल कर दिया गया। खराब मौसम तथा बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा इस समय सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन के साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी की यात्रा पर करीबी निगाह रखे हुए हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए रात को यात्रा स्थगित की गई थी। यात्रा मार्ग पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा सुचारू रूप से जारी है। हां, आसमान में बादल छाए रहने व खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही है। वहीं रात को यात्रा स्थगित कर दिए जाने की वजह से श्रद्धालु परेशान हुए परंतु सुबह यात्रा आरंभ होते ही उन्होंने राहत की सांस ली।श्री वैष्णो देवी मार्ग पर भ यानक हादसा, 5 लोगों की मौ त https://t.co/I8zUvSZIQY#SanjuSamson #GanpatiBappaMorya #mannukyakareggatrailer pic.twitter.com/MmifaGzdCq
— Encounter India (@Encounter_India) August 26, 2025 -

पहाड़ों से गिरे पत्थर, एक के बाद एक कई गाड़ियां आईं चपेट में, देखें वीडियो
तवांग: अरुणाचल प्रदेश के बालीपारा, जारिदोर, तवांग नेशनल हाईवे पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। वेस्ट कमिंग जिले के डिरांग एरिया में हुए इस भूस्खलन का भयावह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। बड़े-बड़े पत्थर तेजी से गिरे, जिससे कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। कुछ गाड़ियां खाई में भी गिर गईं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।
-

Phagwara News: ट्रक के टायर और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
कपूरथला: फगवाड़ा हाईवे पर खड़े ट्रक के टायर और ड्राइवर सीट पर पड़े पैसे चोर चोरी करके फरार हो गए। चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। ट्रक ड्राइवर दिनेश ने बताया कि वह कपूरथला से गाड़ी लोड करके बनारस के लिए जा रहा था। जब वह फगवाड़ा के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी का टायर फट गया। उसके बाद उसने गाड़ी को साइड लगाकर पेंचर लगाने के लिए दुकान को ढूंढना शुरू किया।
तभी बोलोरो गाड़ी में आए कुछ लड़कों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और 10-12 किलोमीटर करीब दूर ले गए। जहां पर जाकर उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जब वह पैदल ही वापिस अपनी गाड़ी के पास आए तो देखा कि ट्रक के पिछला टायर और गाड़ी में पड़े मोबाइल और 5 हजार रुपए कैश गायब हो गए थे। पीड़ित द्वारा थाना सिटी फगवाड़ा के पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
-

Jalandhar News: सरिये से भरे ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में व्यक्ति घायल, देखें Live
जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर सरिये से लदे ट्रक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस घटना में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। लोगों के अनुसार रिक्शा चालक के सरिया गर्दन में घुस गया। गनीमत यह रही कि ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। पीड़ित को उपचार को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसका उपचार करवाया गया। घटना में ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के अनुसार ट्रक खराब होने के कारण रास्ते में खड़ा था। इस दौरान ई-रिक्शा पीछे से आ रहा था और सड़क में गड्ढा होने से ट्रक से टक्कर हो गई।
घटना के दौरान सरिया ट्रक से बाहर होने के कारण ई-रिक्शा चालक की गर्दन में घुस गया। वहीं ट्रांसपोर्ट मालिक सर्बजोत ने कहा कि वह घटना में ई-रिक्शा के हुए नुकसान की भरपाई खुद कर देंगे। इस दौरान उन्होंने व्यक्ति के उपचार की भरपाई करने का भी आश्वासन दिया। व्यक्ति ने कहाकि ट्रक कंडा से भार तोलकर आ रहा था। इस दौरान अचानक ट्रक खराब हो गया। पिछले 2 घंटे से ट्रक की रिपेयरिंग की जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। लोगों का कहना हैकि ट्रक से सरिया 3 फीट बाहर था और सरिये पर लाल कपड़ा नहीं बांधा हुआ था।
-

Punjab News: बारिश से बिगड़े हालत, सेना ने Dhruv Helicopter से शुरू किया Rescue देखें Live
पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिसके चलते प्रशासन और एनडीआरएफ टीमों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं बमियाल सेक्टर स्थित काजला गांव से ध्रुव हेलीकॉप्टर द्वारा 6 लोगों को बचाया गया। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण काजला और ताश पतन गांव के लोग फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरएफ निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं एसएसपी पठानकोट ने सेना से संपर्क किया, जिसके बाद जब थोड़ी देर बारिश रुकी, तो हवाई सहायता की मदद से काजला गांव के लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया।
दरअसल, राज्य के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, मंत्री बरिंदर गोयल, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, दसूहा विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन, हलका टांडा विधायक जसवीर सिंह राजा, डीसी आशिका जैन, एसडीएम अंकुश, हलका इंचार्ज प्रोफेसर जी.एस. मुल्तानी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
-

Punjab News: शोक में डूबा इलाका, एक साथ 5 श्रद्धालुओं का हुआ संस्कार, देखें वीडियो
फरीदकोटः गांव रामेआना से धार्मिक यात्रा पर गए जत्थे की महिंद्रा पिकअप गाड़ी की कैथल (हरियाणा) के पास हरियाणा रोडवेज की बस के साथ टक्कर में 5 बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं में आज 5 सेवकों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत की मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि कार सेवा वाले बाबा मखन सिंह और उनके चार अन्य सेवकों की बीते दिन हरियाणा में सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी।
वे हरियाणा के कैथल में एक बरसी समारोह में शामिल होने गए थे। जिनकी गाड़ी को पीछे से बस ने टक्कर मार दी थी और बाबा मखन सिंह सहित गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार आज गांव रामायण के गुरुद्वारा साहिब में किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद संगतों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बातचीत करते हुए गांव निवासी धर्मजीत सिंह और हलका विधायक अमोलक सिंह ने बताया कि उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब में कार सेवा वाले संत रहते हैं।
उन्होंने बताया कि बीते दिन बाबा मखन सिंह गांव के 4 अन्य सेवकों सहित हरियाणा के कैथल में किसी बरसी समारोह में शामिल होने गए थे। जिनकी गाड़ी को एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। जिसके कारण इस हादसे में बाबा मखन सिंह सहित 4 अन्य सेवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों के शव देर रात गांव रामायण पहुंचे और आज उनका अंतिम संस्कार गुरुद्वारा साहिब में ही किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में काफी शोक का माहौल है और वे प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर जहां सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं द्वारा भी शोक में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बातचीत करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि पांच सेवकों के एक साथ अकाल निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में बस ने सेवकों की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ, उस बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पंजाब और हरियाणा सरकार से मृतक सेवकों के परिवारों की आर्थिक मदद करने की भी अपील की।
-

एसडीएम ऊना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित
जिला में बैंको ने जून तिमाही में बांटे 1041.57 करोड़ के ऋण
विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा ऋण प्रदान करने के निर्देश
सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सयम पर दें मंजूरी – एसडीएम
ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को बचत भवन ऊना में जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एसडीएम ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय पर शिक्षा ऋण प्रदान करने और सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को मंजूरी प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही किसानों को लाभान्वित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने को भी कहा।
विश्व मोहन देव चौहान ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत की गई उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण की कम उपलब्धि पर चिंता जताई। उन्होंने सभी बैंकों को जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने और प्राथमिक क्षेत्र में ऋण वितरण में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और नीतियों का पालन करते हुए बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को ऋण योजनाओं का लाभ मिले, जिससे आमजन और उद्यमियों को लाभ पहुंच सके। उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। इसके अलावा बैंकिंग प्रणाली में ग्राहकों के साथ आए दिन हो रही धोखाधड़ी के लिए उचित कदम उठाने तथा अधिक से अधिक ग्राहकों को जागरूक करने एव सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।
एसडीएम ने पहली तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने मार्च 2026 तक 3167.11 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले में जून तिमाही तक 1041.57 करोड़ के ऋण वितरित किए। बैंकों की जमा राशि 15465.61 करोड़ हो गयी है, इसमें 7.88 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 10.57 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4764.15 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 30.80 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि बैंकों ने 30 जून, 2025 तक किसानों को 53,047 कृषि कार्ड बांटे हैं। बैकों ने जून तिमाही के दौरान 231.55 करोड़ के कृषि ऋण, 6.23 करोड़ शिक्षा ऋण और 51.21 करोड़ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण वितरित किए हैं। उन्होंने बैंकों को जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडी अनुपात को बढ़ाने के लिए जिला के बैंकों को ऋण वितरण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए तथा खराब ऋण की समय पर रिकवरी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, भारतीय रिजर्व बैंक से जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक संजीव कुमार सक्सेना, डीडीएम नाबार्ड सबरिना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक सुधीर कुमार शर्मा, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उद्योग विभाग से अखिल सहित सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।