Blog

  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल पूरी तरह सुरक्षित, भ्रांतियों पर न दें ध्यान- राजीव शर्मा

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल पूरी तरह सुरक्षित, भ्रांतियों पर न दें ध्यान- राजीव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे चावल पूरी तरह सुरक्षित और फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला के कुछ राशनकार्ड धारकों के बीच यह भ्रांति फैल रही है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों से वितरित किए जा रहे चावलों में प्लास्टिक का चावल पाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी जानकारी पूरी तरह निराधार और गलत है। चावलों में जो कुछ दाने अलग दिखाई देते हैं, वे प्लास्टिक के नहीं, बल्कि फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है।

    राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि सामान्य चावल के साथ-साथ नागरिकों को अतिरिक्त पोषक तत्व एवं विटामिन भी मिल सकें।

    उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइड चावल में एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड तथा विटामिन B12 मिलाए जाते हैं, जो उपभोक्ताओं में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में सहायक हैं। जिला नियंत्रक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे फोर्टिफाइड चावल पूरी तरह सुरक्षित और लाभकारी हैं।

  • Punjab News: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंचायत चुनाव के बाद अब ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव की बारी है। जिसके लिए सभी पॉलिटिकल पार्टियां इस समय बहुत उत्साहित दिख रही हैं। सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में आज सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन पेपर फाइल किए हैं। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक ने भी अपने कैंडिडेट्स के साथ अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल किया।

    इस दौरान जब कैंडिडेट्स से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब विकास की राह पर चला है और उन्हें पंजाब और अपने इलाके पर बहुत गर्व भी है। वे पार्टी को सपोर्ट करना चाहते हैं और पार्टी ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरेंगे। दूसरी ओर इस बारे में कैबिनेट मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब विकास की राह पर है।

    चाहे वो पंजाब के लोगों को फ्री बिजली देने की बात हो या बेहतर हेल्थ सुविधाएं देने की। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय विकास का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां अपने आखिरी साल में विकास का काम कर रही थीं। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के पहले दिन से ही वो काम शुरू कर दिया था। यही वजह है कि राज्य के लोग आम आदमी पार्टी को पसंद करते हैं और 2022 की तरह इन चुनावों में भी पंजाब को लोगों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

  • उपायुक्त जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं

    उपायुक्त जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं

    त्वरित और प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन

    ऊना/सुशील पंडित: एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली, अंब, गगरेट और ऊना ब्लॉक की महिलाएं उपस्थित रहीं।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने एकल नारी शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ग़रीब बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग सुविधा ज़िला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में उनका भविष्य सुरक्षित एवं सुदृढ़ हो सके।

    उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य एकल नारियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

    उपायुक्त ने सभी उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं का तेज़, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    इस मौके पर एकल नारी संगठन से जुड़ी रजनी, सोनिका, नीलम और मीना सहित अन्य उपस्थित रहीं।

  • Punjab News: सवारियों से भरी Orbit Bus बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी Orbit Bus बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के गांव चन्नों के पास प्राइवेट ऑर्बिट बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान बस में 20 से 25 सवारियां मौजूद थी। इस दौरान अचानक बस में आग लग गई और बस आग का गोला बन गई। घटना के दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया।

    अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बस में लगी आग का धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया।

    लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने सभी की जान बचा ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक अरविंदर सिंह ने चलते हुए बस के पिछले हिस्से से धुआँ निकलता और जलने की दुर्गन्ध महसूस की। कुछ ही सेकंडों में आग तेज़ी से इंजन और ए.सी. यूनिट तक फैलने लगी। खतरे को समझते हुए, ड्राइवर और स्टाफ ने बस को हाइवे पर एक ढाबे के पास खुले मैदान में रोक दिया। जिसके बाद सभी यात्रियों से तुरंत बस से बाहर आने के लिए कहा गया और बस रुकते ही यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

    स्थानीय लोगों और स्टाफ ने मिलकर बस के कैबिन में रखा सामान बचाने की भी कोशिश की। पर कुछ ही मिनटों में आग और भड़क उठी और पूरी बस जल गई। हादसा भीषण था, लेकिन सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही संगरूर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू तो पा लिया गया, पर तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बस के एसी सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण आग लगने की घटना हुई। चालक अरविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया।

  • ऊना में ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ तेज़

    ऊना में ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ तेज़

    डीसी–एसपी ने ली बैठक, संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों को तुरंत सक्रिय होने निर्देश ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को जिले में मिशन मोड पर आगे बढ़ाते हुए निर्णायक गति दी है। उपायुक्त जतिन लाल ने चिट्टा और नशे को लेकर चिन्हित संवेदनशील पंचायतों की नशा निवारण समितियों की गुरुवार को बैठक कर उन्हें तत्काल सक्रिय मोड में काम करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में नशा और तस्करी को समाप्त करने के लिए अभियान को और प्रभावी बनाना प्राथमिकता है।
    जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का लक्ष्य नशा-मुक्त हिमाचल है। प्रदेश सरकार ने चिट्टे को जड़ से मिटाने की व्यापक मुहिम शुरू की है। इस दिशा में जनभागीदारी सबसे आवश्यक है। डीसी जतिन लाल ने बताया कि जिले की सभी 245 पंचायतों में समितियां गठित की गई हैं, जिनमें से चिट्टे को लेकर चिन्हित जिले की 10 संवेदनशील पंचायतों पर विशेष फोकस किया गया है। गुरुवार को इन्हीं 10 पंचायतों की नशा निवारण समितियों के साथ बैठक कर उन्हें उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। हर सदस्य अपने क्षेत्र को चिट्टा-मुक्त बनाने का संकल्प ले बैठक में उपायुक्त ने कहा कि समिति का प्रत्येक सदस्य अपने क्षेत्र को चिट्टा-मुक्त बनाने का व्यक्तिगत संकल्प ले। उन्होंने नशे से जुड़ी हर सूचना प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को समझना अत्यंत आवश्यक है और ऐसी हर सूचना जो नशे की दिशा में संकेत दे, उसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह मत सोचें कि हम जानकारी क्यों दें, समाज के प्रति अपना दायित्व समझें, यह सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और मामले में तुरंत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में चिट्टे की सप्लाई–डिमांड चेन को तोड़ना सबसे अहम है, जिसके लिए समुदाय, युवाओं और परिवारों के बीच समितियों को निरंतर संवाद बनाए रखना होगा।
    उन्हें कहा कि समितियों को सरकार ने गंभीर जिम्मेदारी सौंपी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चिट्टे-नशे पर जागरूकता के लिए विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। जल्द ही इसके निर्देश जारी कर दिए जाएंगें। इनका एजेंडा नशा निवारण पर केंद्रित होगा। समितियों की हफ्ते में एक बैठक अनिवार्य, एसडीएम करेंगे समीक्षा उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संवेदनशील पंचायतों की समितियां सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से बैठक करें और इसकी सूचना दो दिन पूर्व एसडीएम के कार्यालय को भेजें, ताकि उपायुक्त और एसपी स्वयं भी समय–समय पर निरीक्षण कर सकें। एसडीएम मासिक समीक्षा करेंगे। समिति अध्यक्ष बैठक की कार्यवाही एसडीएम को भेजेंगे जबकि सदस्य सचिव (हेड कांस्टेबल) इसकी विस्तृत रिपोर्ट एसपी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि समितियां अपने क्षेत्र में नशे की स्थिति का आकलन, नियमित समीक्षा, नशा बेचने वालों व उपभोक्ताओं की पहचान, पुलिस–प्रशासन को त्वरित सूचना, स्कूलों व समुदाय में जागरूकता कार्यक्रम, प्रभावित परिवारों की सहायता और सामुदायिक एक्शन प्लान तैयार करने जैसे कार्यों पर फोकस करें। ये है समितियों की संरचना समितियों में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अध्यक्ष बनाए गए हैं और क्षेत्र के पुलिस हेड कांस्टेबल सदस्य सचिव हैं। इनके साथ पंचायत सचिव, महिला मंडल/युवक मंडल प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और ग्राम रोजगार सहायक सदस्य होंगे। पंचायत प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य एक्स-ऑफिशियो सदस्य रहेंगे। आवश्यकता अनुसार समितियों का विस्तार भी किया जाएगा। चिट्टे से जुड़ी सूचना देने वालों को 10 लाख तक इनाम जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल सरकार ने चिट्टा तस्करी पर नकेल कसने के लिए इससे संबंधित सूचना देने वालों के लिए इनाम योजना लागू की है। सूचना पर पकड़े चिट्टे की मात्रा के अनुसार इनाम 10,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक दिया जाएगा। बड़े गिरोह की सूचना देने पर 5 लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार निर्धारित की गई है। नशे से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए राज्य सरकार का आपातकालीन नंबर 112 जारी किया गया है। जानकारी न छुपाएं, सप्लाई चेन पर होगा वार.. पर डिमांड खत्म करना सबसे जरूरी – एसपी अमित यादव बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि समिति के हर सदस्य को अपने क्षेत्र में अत्यधिक सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को अनदेखा न किया जाए। यदि किसी को कोई नाम, कोई सूचना, समिति की बैठक में बताने में संकोच हो तो सूचना व्यक्तिगत तौर पर सदस्य सचिव को दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
    उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पर सख्त वार किया जाएगा, परंतु जब तक डिमांड खत्म नहीं होती, नशे पर लगाम कठिन है। इसलिए रोकथाम, जागरूकता और काउंसलिंग नशे से लड़ाई का सबसे मजबूत हथियार है। उन्होंने कहा कि समितियां समुदाय स्तर पर लगातार जागरूकता, काउंसलिंग और मोटिवेशन कार्यक्रम चलाएं  ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। ये रहे बैठक में उपस्थित बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी, चिन्हित संवेदनशील पंचायतों के जनप्रतिनिधि  व नशा निवारण समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
  • पुरानी सब्जी मंडी के निगम ने बनाए शौचालय बने शोपीस

    पुरानी सब्जी मंडी के निगम ने बनाए शौचालय बने शोपीस

    लंबे समय से लटका ताला

    कई वर्षो के बाद तो शौचालय बने, लोगों को नहीं मिल रहा इसका लाभ

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी ने छह माह पूर्व बद्दी साई मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप शौचालय बनाए है। यहां पर शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों को समस्या थी लेकिन हैरानी इस बात की है कि शौचालय तो बन गए है लेकिन यह लंबे समय से बंद पड़े है। जिससे लोगों को खुले में शौच करना पड़ रहा है।

    बद्दी साई मार्ग पर शौचालय की सबसे बड़ी समस्या थी। यहां पर लोगों की मांग पर छह माह पूर्व नगर निगम ने शौचालय बनाए लेकिन अब यह शौचालय शौ  पीस बने हुए है। इसका किसी को भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय बनने के बाद भी लोगों को वहीं समस्या दोबारा उत्पन हो गयी है। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि निगम ने कई सालो के बाद तो यहां पर शौचालय बनाए लेकिन अब जब वह बन कर तैयार हो गई है तो उन्हें बंद कर दिया गया है। जिसका दुकानदारो व आम लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।

    नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमीत आजाद ने बताया कि शौचालय बनने के  बाद दो बार इन्हें चालू किया गया लेकिन हर बार कुछ शरारती लोग  शौचालय में तोड़  फोड़ करते है और यहां तक की टायलट शीट में पत्थर भर देते है जिससे यह शौचालय खराब हो सकता है। इसके अलावा देखरेख के अभाव में यहां पर टायलट शीट व नलके भी चोरी होने का खतरा है।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने नगर व्यापार मंडल को आफर किया है कि निगम की ओर से सुबह व शाम को सफाई कर दी जाएगी। लेकिन दिन के समय कोई व्यक्ति अगर इसके देखरेख की जिम्मेदारी लेता है तो इसे  शुक्रवार को ही खोल दिया जाएगा। निगम एक व्यक्ति को यहां पर खाली बैठने के लिए दस हजार रुपये मासिक वेतन नहीं दे सकते है। अगर व्यापार मंडल ऐसा कुछ करती है तो उसे सुबह दस से सांय पांच बजे तक खोल दिया जाएगा उसके बाद रात के समय इसे बंद कर दिया जाएगा।

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर Rahul Gandhi के बयान का Kangana Ranaut  ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर Rahul Gandhi के बयान का Kangana Ranaut ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: लोकसभा में आज दिल्लीं में बिगड़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने आज सुबह 10:30 बजे संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं US डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पॉलिसी की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। अगर उनकी पॉलिसी अच्छी होती, तो रुपये की वैल्यू बढ़ जाती। इससे पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। हम जो चाहें कह सकते हैं और अपनी तारीफ कर सकते हैं लेकिन इससे पता चलता है कि दुनिया में हमारी करेंसी की कोई वैल्यू नहीं है।

    वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस आरोप पर कि विपक्ष के नेता को देश के दौरे पर आए गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं है, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, “यदि ऐसा हो रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे नहीं लगता कि विपक्ष के नेता या किसी अन्य को देश के मुद्दों पर बोलने से रोका जाना चाहिए।” जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सासंद कंगना ने नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, “ये सरकार के फैसले होते हैं। अटल जी देशभक्त थे। पूरे देश को उन पर गर्व था।

    लेकिन देश के लिए राहुल गांधी की भावनाएं काफी शंकास्पद हैं। इंटरनेशनल साज़िशें या देश में दंगे करवाने की बात हो या ‘टुकड़े-टुकड़े’ की साज़िशें, यह थोड़ा शंकास्पद है, लेकिन अगर राहुल गांधी अपनी तुलना अटल जी से कर रहे हैं, तो मेरा उनके लिए बस एक सुझाव रहेगा कि भाजपा में शामिल हो जाइए, आप भी अटल जी बन सकते हैं। ईश्वर ने आपको जीवन दिया है, आप भी अटल जी बन सकते हैं।” दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्षी नेता से मिलने से रोक रही है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले उन्होंने कहा, “आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है। यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय होता था और मनमोहन सिंह जी के समय भी होता था। आजकल यह होता है कि जब बाहर से कोई आता है या मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार सुझाव देती है कि बाहर से आने वाले अतिथि या उनके (राहुल के) बाहर जाने पर वहां के लोग नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें।”

     

  • Haryana news: अवैध खनन रोकने गई पुलिस को बदमाशों ने घेरा, देखें वीडियो

    Haryana news: अवैध खनन रोकने गई पुलिस को बदमाशों ने घेरा, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर में अवैध खनन को रोकने गई पुलिस को बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश पुलिस के कब्जे से टिप्पर छुड़वाकर भाग गए। इसके बाद पीएचसी प्रवीण की शिकायत पर पिंजौर की थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी की ओर नानकपुर दुकानों के पास एक बिना नंबर का टिप्पर अवैध खनन से भरा आता हुआ नजर आया। टिप्पर को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया। टिप्पर के ड्राइवर से इसकी सूचना अपने मालिकों को दे दी।

    ड्राइवर के साथी दो स्कॉर्पियों में बैठ कर आए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। दोनों स्कॉर्पियों में दो-दो युवक थे। उन्होंने आते ही बहस करनी शुरु कर दी और टिप्पर वहां से निकाल ली। इसके बाद दोनों स्कॉर्पियो पुलिस की ओर गलत तरीके से चला कर वहां से भाग गए।

    इसके बाद पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो का पीछा किया। इस दौरान एक स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे जांच पड़ताल की जा रही है। पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मढ़ावाला चौकी के अंतर्गत पुलिस के द्वारा अवैध माइनिंग को रोकने के मकसद से एक टिप्पर को रोका।

    टिप्पर में अवैध माइनिंग की हुई थी। इसके बाद अवैध माइनिंग करने वालों की दो स्कॉर्पियो गाड़ियां मौके पर आई और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस के कब्जे से उन्होंने अवैध माइनिंग का टिप्पर छुड़वा लिया।

    इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हमने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जल्द ही इस मामले में बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कार और बुलेट की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा व्यक्ति, 2 घायल, देखें वीडियो

    कार और बुलेट की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा व्यक्ति, 2 घायल, देखें वीडियो

    हापुड़: पिलखुवा एलीवेटिड रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां खराब खड़ी कार से टकराई बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अयान और साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिलीजानकारी के अनुसार फ्लाईओवर से अयान 50 फीट नीचे सड़क पर गिरने से घायल हो गया। दरअसल, जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से आई बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना बुलेट अयान फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरा।

    हादसे में बुलेट सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिएअस्पताल भेजा और वहीं पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। पिलखुवा पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह एक कार पंचर होने की वजह से पिलखुवा के पिलर नंबर 144 के ऊपर फ्लाईओवर पर साइड में खड़ी थी कि पीछे से आए बाइक सवारों ने खड़ी कार में टक्कर मार दी।

    जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय अयान पुत्र अब्दुल निवासी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर टक्कर लगने से फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर सड़क पर जा गिरा जिसको उपचार हेतु जीएस हॉस्पिटल पिलखुवा भेजा गया। वहीं बाइक चालक अली पुत्र अब्दुल्ला निवासी मोहल्ला पटियापाड़ा थाना चांदपुर जिला बिजनौर 21 वर्ष को घायल अवस्था में तत्काल सरस्वती अस्पताल पिलखुवा जनपद हापुड़ में उपचार के लिए लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया तथा यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल का हुआ कत्ल, लोगों ने मार्किट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल का हुआ कत्ल, लोगों ने मार्किट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    गाजियाबादः गोविंदपुरी स्थित मैन मार्केट में दिन दहाड़े सर्राफा गिरधारी लाल सोनी का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी मार्केट में गिरधारी लाल सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच अचानक से एक युवक ने आकर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसी बीच गिरधारी लाल के बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसे पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनते ही आसपास मौजूद व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन आसपास मौजूद भीड़ ने आरोपी को घेरकर उसकी जमकर पिटाई की और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

    लोगों ने बताया कि गोविंदपुरी कॉलोनी की मैन मार्केट के रहने वाली गिरधारी लाल सोनी सराफा कारोबारी थे। घर के बाहर ही उनकी गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया की सुबह गिरधारी लाल दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगे तभी पैदल आए एक हमलावर ने उन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। परिजन गिरधारी लाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना से व्यापारियों और लोगों में रोष पैदा हो गया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर धरना शुरू कर दिया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मौके पर पहुंच कर व्यापरियों से बात की। एडीसीपी अलोक प्रियदर्शी भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर एसीपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारियों से बातचीत की है। व्यापारियों को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।