Blog

  • Jalandhar: बिन बुलाए रिंग सेरेमनी समारोह में पहुंचकर शराब पीने के मामले में 2 ASI सस्पेंड, देखें वीडियो

    Jalandhar: बिन बुलाए रिंग सेरेमनी समारोह में पहुंचकर शराब पीने के मामले में 2 ASI सस्पेंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड़ स्थित पैलेस इलीजियम में बिन बुलाए पहुंचे 4 पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी में नशे में धुत्त होने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर मौजूद आप विधायक रमन अरोड़ा ने मामले की जांच की तो पता चला उक्त पुलिस कर्मी थाना पतारा के थे। जिसके बाद विधायक रमन अरोड़ा ने देहात के एसएसपी से मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा था। वहीं इस मामले में 2 पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। दअरसल, इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते 2 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

    जिसमें एएसआई केवल सिंह और एएसआई सुरिंदर पाल को सस्पेंड किया गया। वहीं इस मामले को लेकर थाना पतारा के एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हेों सूचना मिली थी कि होशियारपुर रोड़ पर स्थित गांव हजारा के नजदीक पड़ते इलीजियम मैरिज पैलेस रिंग सेरेमनी समारोह था। जिसमें कई वीआईपी लोग आए हुए थे। इस दौरान वहां पर थाना पतारा के 4 कर्मी केवल सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, अमनदीप व लवदीप सिंह को पैलेस के आसपास गश्त पर तैनात किया गया था। इस दौरान दो पुलिस कर्मी केवल सिंह और सुरिंदर पाल पैलेस के अंदर चले गए, जबकि 2 पुलिस कर्मी अमन व लवदीप बाहर सरकारी गाड़ी में बैठे रहे थे।

  • Punjab :  पुलिस ने अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए समय-समय पर चलाए नशे के विरुद्ध सर्च अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत जिला मोगा के थाना अजितवाल द्वारा मोगा , लुधियाना बाईपास पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

    इसी दौरान पुलिसने टाटा एस पिकअप को रोकर तलाशी ली तो, करीब 150 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराम बरामद की गई। थाना प्रभारी एस .आई हरविंदर सिंह मंड ने कहा की ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं और गाड़ी का नंबर ट्रेस कर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • ऊना में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में 286 लाभार्थी बच्चों को दी गई 67.54 लाख सामाजिक सुरक्षा राशि

    ऊना में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में 286 लाभार्थी बच्चों को दी गई 67.54 लाख सामाजिक सुरक्षा राशि

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत साल 2024 की पहली छमाही में 286 लाभार्थी बच्चों को 4-4 हजार रुपये की प्रथम किश्त के तौर पर 67.54 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा राशि प्रदान की गई है। यह धनराशि 18 से 27 साल तक के अनाथ बच्चों को अप्रैल से सितंबर 2024 की अवधि के लिए दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। वे मंगलवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिले में लाभार्थी बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वावलंबन में सहायता के लिए इस साल अब तक 31 मामलों में 20.48 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की गई है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉंसर स्कीम और आफ्टर केयर योजना में 155 मामलों में करीब 36 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समूरकलां स्थित विशेष गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में बाल कल्याण और संरक्षण की दिशा में किए कार्यों की समीक्षा की गई।

    सरकार बनी निराश्रितों का संबल
    जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से 27 वर्ष की आयु तक अनाथ बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस ओर विशेष बल है कि सरकार निराश्रितों का संबल बने। इसके लिए कानून बनाकर प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है। अनाथ बच्चों को क्लोथ अलाउंस व त्यौहार मनाने के लिए भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उनकी उच्च शिक्षा, रहने के खर्च के साथ ही हर महीने 4000 रुपये पॉकेट मनी भी राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। उनकी स्वास्थ्य देखभाल की जा रही है। बच्चों को नामी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि तथा 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया है।

    चाइल्ड हेल्पलाइन पर आए 39 मामले
    उपायुक्त ने बताया कि जिले में अप्रैल से जून के तीन महीने की अवधि में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और 112 पर कुल 39 मामले प्राप्त हुए, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई। इनमें अप्रैल में 11, मई में 10 और जून में 18 मामले प्राप्त हुए। प्राप्त हुए मामलों में बाल मजदूरी के 7 मामले, बाल भिक्षावृत्ति के 3, बाल विवाह का 1, गुमशुदगी का 1, बाल स्वास्थ्य समस्या के 4 और शेल्टर निवेदन के 5 मामलों समेत बच्चों की सुरक्षा व कल्याण से जुड़े अन्य केस प्राप्त हुए।
    जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता शर्मा,एएसपी संजीव भाटिया,क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी उत्तम डोड, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन मीनाक्षी राणा सहित अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने बाल संरक्षण और कल्याण के लिए व्यवस्थागत सुधारों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।

  • Punjab: अब इस इलाके में दिखे संदिग्ध, देखें वीडियो

    Punjab: अब इस इलाके में दिखे संदिग्ध, देखें वीडियो

     पठानकोट : पठानकोट के बाद अब खबर सामने आ रही है कि पंजाब के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के गांव कीड़िया गंडियाल में मोटरसाइकिल सवार 2 संदिग्ध दिखाई दिए। जिनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में जब प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कल शाम करीब 6 बजे 2 लोग मोटरसाइकिल पर थे, जिनके पास एक बड़ा बैग था।

    उन्होंने कहा कि पहले इन दोनों व्यक्तियों को इलाके में कभी नही देखा। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदिग्धों ने खाकी रंग के कपड़े पहने हुए थे और एक व्यक्ति की लंबी दाढ़ी थी और दूसरे संदिग्ध ने चेक टोपी पहन रखी थी। लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही है, लेकिन संदिग्धों के बारे में कुछ पता नही लगा।

  • Jalandhar: ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma ने Auto Union से की बैठक, जारी किए ये आदेश

    Jalandhar: ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma ने Auto Union से की बैठक, जारी किए ये आदेश

    जालंधर, ENS: महानगर में ऑटो चालकों के चलते आ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने ऑटो यूनियनों के साथ मीटिंग की। इस दौरान ऑटो यूनियनों को आर रही समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा आज ऑटो यूनियनों के प्रमुखों के साथ बैठक की गई। इस मीटिंग में एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर और ट्रैफिक पुलिस के सभी जोन इंचार्ज (ईआरएस) भी शामिल हुए। जिसमें फैसला लिया गया कि जिला प्रशासन की देखरेख में शहर में ऑटो चालकों के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

    लगातार हो रही क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए इस कमेटी के दौरान सभी ऑटो चालकों के लिए वर्दी अनिवार्य की जाएगी, जिस पर नेम प्लेट लगी होगी। सभी ऑटो रिक्शा पर एक क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा, जिसमें चालक और ऑटो रिक्शा के बारे में जानकारी होगी। सभी ऑटो चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाएगा। सभी ऑटो चालक अपनी पुलिस वेरिफिकेशन को यकीनी बनाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य जालंधर शहर में यातायात प्रवाह और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार करना है।

     

     

     

  • विदेश में Punjabi युवक की हादसे में मौत, देखें वीडियो

    विदेश में Punjabi युवक की हादसे में मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : श्री हरगोबिंदपुर साहिब के एक युवक की अमेरिका में हादसे में मौत की सूचना मिली है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह पुत्र सकत्तर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक श्री हरगोबिंदपुर साहिब के रहने वाले मलकीत सिंह कुछ समय पहले अपनी प्रॉपर्टी बेचकर रोजी रोटी कमाने और अच्छे दिनों की उम्मीद से अमेरिका गया हुआ था।

    लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गत दिवस मलकीत सिंह की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मलकीत सिंह अपने पीछे 2 छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। मलकीत सिंह पूरे परिवार का एक ही सहारा था। बुजुर्ग माता-पिता ने एनआरआई भाईयों और एनजीओ संस्थाओं से मदद की अपील की है।

  • Punjab: कल School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab: कल School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    संगरूरः जिला संगरूर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के चलते छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, संगरूर जिले के सुनाम उधम सिंह वाला में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को राज्य स्तर पर मनाए जाने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों, यूनिवर्सिटी, शिक्षा संस्थानों में 31 जुलाई को बंद रहेंगे।

  • Punjab: घर में घुसकर निहंग बाणे में सिंहों ने किया युवक का बेरहमी से कत्ल, काटी हाथ की कलाई

    Punjab: घर में घुसकर निहंग बाणे में सिंहों ने किया युवक का बेरहमी से कत्ल, काटी हाथ की कलाई

    तरनतारनः जिले के पट्टी के वार्ड नंबर 6 से बड़ी घटना सामने आई है। जहां निहंग बाणें में आए सिंहों ने घर में घुसकर युवक का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग बाणें में सिंहों ने तेजधार हथियार से युवक की हत्या कर दी।

    बताया जा रहा है कि निहंग बाणें में सिंहों ने युवक का कत्ल इतनी बेरहमी से किया कि इस घटना में उक्त युवक की कलाई भी काट दी। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच में हुए विवाद की असल वजह सामने नहीं आई है।

  • Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप 

    लुधियाना : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान सिमरनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। सिमरनप्रीत का एक 5 महीने का बेटा है। जानकारी के मुताबिक मृतका का पति उसके शव को DMC अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर चला गया। मकान मालिक ने मृतक महिला के मायके परिवार को सूचित किया। मायके परिवार ने शव को DMC अस्पताल से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मृतका की मां गगनदीप कौर का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई है। वह उनसे दहेज की मांग करते थे। सिमरनप्रीत के चचेरे भाई गुरपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी बहन की शादी करीब डेढ़ साल पहले लुधियाना के गांव माणकवाल में भूपिंदर सिंह के साथ हुई है। भूपिंदर चीमा चौक पर चिकन कॉर्नर चलाता है। खुद का मकान होने के बावजूद वह घर में कलह रहने के कारण उनकी बहन के साथ किराए के मकान में रह रहा है।

    गुरपिंदर ने कहा कि उन्हें बीते दिन सिमरनप्रीत की मकान मालकिन का फोन आया, जिसने बताया कि सिमरनप्रीत को DMC अस्पताल लेकर गए है। उन्होंने जब उसके पति भूपिंदर सिंह को फोन किया तो उसने कहा कि सिमरनप्रीत की मौत हो गई है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। गुरपिंदर ने कहा कि कुछ दिन पहले सिमरनप्रीत के साथ ससुराल पक्ष वालों ने मारपीट की। वह उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने मां-बाप से 5 लाख रुपए लेकर आए। सिमरनप्रीत ने सारी बात अपने पिता हरदीप सिंह से बताई। हरदीप श्री नगर में वर्दियां सिलाई करने का काम करते है।

    उन्होंने सिमरनप्रीत से कहा कि वह लुधियाना आकर परिवार से बातचीत करेंगे। पैसों की डिमांड न पूरी होने के कारण सिमरनप्रीत से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। गुरपिंदर ने कहा किउन्होंने बहन का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम वह तभी करने देंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती। पुलिस चौकी बसंत एवन्यू की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अनुसार जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • दिनदहाड़े AAP नेता की माता का गोली मारकर कत्ल, देखें CCTV

    दिनदहाड़े AAP नेता की माता का गोली मारकर कत्ल, देखें CCTV

    ग्वालियर: प्रीतम विहार कॉलोनी के माधौगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जहां घर के बाहर आप नेता की 55 वर्षीय सास को दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सरेआम इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान अनीता गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या का मुख्य निशाना उसका छोटा बेटा था, लेकिन गोली उसकी मां को लग गई। परिजनों ने घायल महिला को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक महिला अनीता गुप्ता के दामाद व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता रोहित गुप्ता ने बताया कि उनकी सासू मां अपने बेटे के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर वापस लौट रही थीं, तभी बाइक पर दो युवक आए और साले से चैन छीनने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से सास की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अनीता गुप्ता अपने छोटे बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के पास से लौट रही थीं। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंची, नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर खड़े हो गए। बदमाशों ने जय गुप्ता पर बंदूक तानकर चेन देने की बात कही। जब जय ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे धमकाया और गोली चला दी। गोली जय गुप्ता को न लगकर उसकी मां को जा लगी। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

    घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि वारदात के पीछे चेन लूट और पुरानी रंजिश की बातें सामने आई हैं। मृतक के दामाद रोहित गुप्ता का कहना है कि बदमाशों ने चेन लूटने का बहाना बनाकर और पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई है। उनके साले सत्यम गुप्ता का सत्यम ट्रैवल्स के नाम से बसों का व्यवसाय है, जिससे पुरानी दुश्मनी हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान चेन लूट और पुरानी रंजिश से संबंधित सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अशोक सिंह जादौन, CSP ग्वालियर, ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।