Blog

  • पंजाबः Amarnath Yatra के रजिस्ट्रेशन को लेकर बैंक में हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सिविल लाइन में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। वहीं आज रजिस्ट्रेशन के दौरान पंजाब नेशनल बैंक में हंगामा शुरू हो गया। व्यक्ति ने बताया कि इसी बैंक में हमेशा की तरह रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जहां किसी व्यक्ति द्वारा मिसबिहेव किए जाने के कारण सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा हर साल की तरह इस साल भी पंजाब नेशनल बैंक की इसी ब्रांच से रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। व्यक्ति ने कहा बैंक में सुचारू ढंग से केवाईसी हो रही थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    एक व्यक्ति अपना आपा खो गया और पहले जाने की होड़ में उसने दूसरे व्यक्ति को धक्का मार दिया। व्यक्ति ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान एक पक्ष की माता आई विटनेस थी और उनकी बारी आ गई थी, जबकि उक्त व्यक्ति की आने वाली थी। इस दौरान वह साथ में अपनी टर्न करने को लेकर कहने लगा। इस दौरान वहां कर्मियों ने कहा कि सीरियल वाइस चल रहा है, जब आपका नंबर आएगा तो आपका भी केवाईसी कर दिया जाएगा। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान बैंक के कर्मियों ने सभी रजिस्ट्रेशन करवाने आए यात्रियों को बाहर निकाल दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन करवाने आए यात्रियों को दोनों पक्षों के झगड़े के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि दो पक्षों में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने को लेकर राजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों में विवाद को सुलझा लिया गया है और दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया है।

  • अग्निवीर का एग्जाम देने आए बाइक सवार युवकों की पिकअप से टक्कर, 2 की मौ+त

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार 3 में से 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा शास्त्री कॉलोनी कट के पास पड़ाव पुलिस थाने के सामने पुल पर हुआ। तीनों युवक अंबाला कैंट में NH-44 पर स्थित आशा राम स्कूल के सामने शाहपुर अग्निवीर का एग्जाम देने के लिए आए थे। मृतक की शिनाख्त चरखी दादरी निवासी प्रवीण (19) व छछरौली निवासी अमीर अली (17) के रूप में हुई है।

    पिकअप गाड़ी अंबाला सिटी से मृत गायों को गौशाला से भरकर शाहाबाद की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, यमुनानगर के छछरौली निवासी अजय अपने साथ अमीर अली के साथ अंबाला कैंट अग्निवीर का एग्जाम देने के लिए आया था। यहां, एग्जाम खत्म होने के बाद चरखी दादरी निवासी प्रवीण ने लिफ्ट मांगी थी। इसके पश्चात वे बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पड़ाव थाने के सामने शास्त्री कॉलोनी कट के पास पहुंचे तो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर चोटें आई हुई हैं।

    सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने पिकअप गाड़ी और बाइक को अपने कब्जे में लिया। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंच दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया है।थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पिकअप गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के साथ-साथ मृत गाय कहां से लेकर आ रहे थे ? उसकी भी जांच करेगी। दलीप कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक के एक्सीडेंट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • पंजाब : 2 किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान भरत पुत्र रामपाल यूपी और बिंदर पुत्र मखन भगता भाई जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपियों से 2 किलो अफीम बरामद की है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    वही जानकारी देते हुए डीएसपी हरिंदर सिंह डोड ने कहा के हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर भरत जो कि यूपी का रहने वाला है, बस स्टैंड बाघा पुराना पर खड़ा है, जो किसी का इंतजार कर रहा है। मौके पर हमारी पुलिस पार्टी टीम पुहंची ओर आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की गई।

    पूछताछ के दौरान उसके दूसरे साथी बिंदर जिसने अफीम लेनी थी, उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के ऊपर थाना महिना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः पवन टीनू पर बरसे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो 

    चन्नी बोले- नेता के करीबी चला रहे लॉटरी-सट्टा और नशा

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुुनावों को लेकर पंजाब की हॉट सीट पर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नेताओं की जुबानी जंग शुरू हो गई है। पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से स्थानीय होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां चन्नी ने कहा कि मेरे जठेरे जालंधर में हैं। इसका मतलब है कि मेरा मूल स्थान जालंधर है और जालंधर के लोग मेरी जठेरे हैं। चन्नी ने कहा कि मैं जालंधर में अपने घर पर ही रहूंगा। जहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पवन टीनू पर शायराना अंदाज में बरसते नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले टीनू पहले जट कर लिया, फेर कर लिया दर्जी, आजकल टीनू अमीरजादे नाल, कल नू की करूं टीनू दी मर्जी। चन्नी ने कहा कि बापू रोशनी होता है और बापू को देखकर बच्चा पढ़ता है, अगर बापू गलत रास्तें पर चल जाए तो औलाद गलत हो जाती है। ऐसे में अगर लीडर गलत हो जाए तो समाज का विकास रूक जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लीडरों को कोई स्टैंड नहीं होता। जिसका कोई स्टैंड नहीं होता उसके साथ लोग स्टैंड नहीं करते।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    चन्नी ने कहा कि ऐसे नेता हमारे समाज को क्या दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि जिनके अपने किरदार अच्छे नहीं है, वह नौजवानों को क्या दिशा देंगे। चन्नी ने कहा कि लालच में आकर जो नेता दल बदल रहे है। चन्नी ने कहाकि नेता तो दल बदलने में लगे हुए है, लेकिन इनमें वर्करों का क्या दोष है। उन्होने कहा कि वर्कर वहीं पर खड़ा है। चन्नी ने शायराना अंदाज में कहा कि वह मौसम वांगू बदल गए असी ओथे दे ओथे खड़े रहे। चन्नी ने कहा कि उन्होंने दोआबा की धरती में आकर देखा और यहां की डिवेल्पमेंट देखी है। इस दौरान उन्होंने एनआरआई लोगों को कहा कि वह उनके यहां सेवा करने के लिए आए है। चन्नी ने कहा कि अगर वह जीत हासिल करते है तो किसी एनआरआई की जमीन पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जो कोई विदेश जाना चाहता है तो वह वहां पर अच्छी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए जाता है तो वह जा सकता है। ऐसे में उनके विदेश जाने के लिए फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। चन्नी ने कहा कि आटा-दाल स्कीम जो है उसका अफीम की तरह नशा है। आटा-दाल से वोट लेकर लोगों को लुभाया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि आटा-दाल तो हमारे नौजवान खुद खरीद सकते है, लेकिन उन्हें नौकरी देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई, अच्छे अस्पताल देने पर विचार करना चाहिए। वहीं नशे के कारोबार को लेकर कहा कि पंजाब में नशा चरम पर है। उन्होंने कहा कि नेता के करीबी खुद लॉटरी चला रहे है, सट्टा चला रहे है, और नशे को यह लोग चला रहे है।

    चन्नी ने कहा कि इसे खत्म करने पर उनका फोकस होगा। वहीं आप पार्टी के 13-0 के बयान पर कहा कि 13-0 होगा लेकिन 13 पर कांग्रेस की जीत दर्ज होगी। वहीं तेजिंदर बिट्टू, करमजीत चौधरी सहित अन्य नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने चन्नी ने कहा कि सत्ता के लालच में आकर लीडर गए है, लेकिन वर्कर कोई नहीं पार्टी छोड़कर गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को इसका कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इसका फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वर्करों को आगे आने का मौका मिलेगा।

  • जालंधर: पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, चुनाव के 1 महीने बाद गिर जाएंगी आप पार्टी की सरकार, देखें वीडियो

    कहा- पंजाब में बने फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसे हालात 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर भोगपुर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पंजाब में अधिकतर सरकारी कर्मियों को सैलरी नहीं मिली है। सरकार पर निशाना चाहते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब में फाइनेंशियल इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। चन्नी ने कहा इसमें अधिकतर पुलिस मुलाजिम है। उन्होंने कहा कि आज 23 अप्रैल हो गई है लेकिन उन्हें सैलरी नहीं मिली। सरकार पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि मंत्री कहते हैं कि सरकारी खजाना भरा हुआ है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उन्होंने कहा अगर खजाना भरा हुआ तो एक तारीख को कर्मियों को सैलरी क्यों नहीं मिल रही। चन्नी ने कहा कि लोन लेकर आप पार्टी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि 80 हजार करोड़ रुपए का लोन 2 सालों में सरकार ने ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पंजाब को कर्जे के नीचे दबा रही है। चन्नी ने कहा कि अर्थव्यवस्था इतनी डाउन हो गई है कि  सरकारी कर्मियों को अभी तक उनकी सैलरी नहीं मिल रही। चन्नी ने कहा कि एक मैं के बाहर एक महीना नहीं लगेगा कि आप पार्टी की सरकार गिर जाएगी।

  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    हरियाणा : फतेहाबाद के मेहुवाला गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। युवक का शव क्षत-विक्षप्त हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान विक्रम (22) निवासी सिरढान के तौर पर हुई है। वह मजदूरी करता था और अविवाहित था।

    मंगलवार की देर शाम वह मेहुवाला गांव क्षेत्र में गोरखपुर धाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे बुरी तरह कटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ सकते है चुनाव

    मानसाः लोकसभा चुनावों को लेकर एक ओर पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता के चुनावी मैदान में उतरने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आजाद चुनाव लड़ सकते है। कहा जा रहा है कि मूसेवाला के कत्ल के बाद उन्हें किसी पार्टी पर विश्वास नहीं रहा, इसलिए वह आजाद चुनाव लड़ सकते है।

    हालांकि इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता ने कोई अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में अगर वह बठिंडा से चुनाव लड़ते है तो जालंधर के बाद बठिंडा सीट पर सभी सियासी पार्टियों की नजर रहेंगी। क्योंकि बठिंडा सीट पर अकाली दल का लंबे समय से दबदबा रहा है। इस सीट पर अकाली दल ने हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है। 

  • पंजाबः किसानों के विरोध को लेकर रवनीत बिट्टू का आया बयान, विपक्ष को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    लुधियाना : भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसानों को विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठीचार्ज कर गलत कर रही है और किसानों पर मुकदमे दर्ज किये जा रहे है। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है और उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। एस.बिट्टू ने कहा कि कहेंगे, हम कहेंगे तो दे देंगे उम्मीदवार 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    वहीं लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने आज चुनाव प्रचार के दौरान गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने बीजेपी की उपलब्धियां गिनाईं और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकार है। किसानों को विरोध करना है। लेकिन सरकार उन पर गैरकानूनी तरीके से लाठी चार्ज कर रही है और मुकद्दमें दर्ज किए जा रहे है।

    साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। कोई प्रताप बाजवा की पार्टी का है, तो कोई कहता है कि वह राजा वड़िंग की पार्टी का हूं। कोई खुद हाईकमान की गुटबाजी से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास लुधियाना से कोई उम्मीदवार नहीं है। बिट्टू ने आगे कहा कि कांग्रेस को पहली सूची में उम्मीदवार घोषित करना था लेकिन अब दो सूचियां जारी हो चुकी है।

    जिसमें से लुधियाना से उम्मीदवार का जिक्र नहीं होने पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को लुधियाना से उम्मीदवार नहीं मिला तो वे अपनी पार्टी से उम्मीदवार देंगे। उन्होंने कहा कि वह करीब डेढ़ साल तक किसानों के पक्ष में आंदोलन कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि किसानों को एक बार संदेश देने के बाद बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहिए।

  • पंजाबः ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ली है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीआरएस लेकर वह खुद को पिंजरे से बाहर महसूस कर रहे हैं। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।

    यह पहला मौका नहीं जब सीनियर अधिकारियों ने वीआरएस ली है। इससे पहले आईएएस अधिकारी परमपाल कौर की तरफ से वीआरएस ली थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। वहीं, पार्टी की तरफ उन्हें बठिंडा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल सिंह तरफ से भी अपना इस्तीफा सरकार को भेजा गया था। वह कपूरथला के डीसी रह चुके हैं। लेकिन कई दिनों से तैनाती न मिलने से नाराज चल रहे थे। उनकी कुछ समय बाद ही रिटायरमेंट बताई है।

  • बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, स्कूली बच्चों समेत 30 यात्री थे सवार; मची अफरा-तफरी

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। धर्मपुर में मनुधार-कमलाह मार्ग पर चल रही एक HRTC बस का टायर निकल गया। हादसा मनुधर में सुबह करीब 10.45 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे। बस के अगले टायर जैसे ही सड़क से बाहर निकले। इससे यात्रियों में अफरा-तफरा मच गई। अच्छी बात यह है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना के अनुसार, HRTC की बस नंबर HP 0‌‌3B7010 ब्रैहल रूट पर जा रही थी और मनुधार में हादसे का शिकार हो गई।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा गाड़ी को पास देते वक्त हुआ है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही HRTC की मैकेनिकल टीम जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच गई है। अब तक की जांच में दावा किया जा रहा है कि यह हादसा बस स्किड होने से हुआ है, क्योंकि दो दिन पहले धर्मपुर क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इससे जमीन बस स्किड हुई। HRTC ने दूसरी बस भेजकर सभी सवारियों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा दिया है।