Blog

  • Activa पर जा रही युवती को बाइक सवारों ने मारी गोली

    Activa पर जा रही युवती को बाइक सवारों ने मारी गोली

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूटी पर जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद वहां से गुजर रहे कैब ड्राइवर ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी हालत गंभीर है, फिलहाल उसके होश में आने का इंतजार हो रहा है। वारदात की सूचना के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी गोली मारने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, घायल की महिला की पहचान पल्लवी शर्मा के रूप में हुई है।

    उसकी शादी कई वर्ष पहले चंडीगढ़ में हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों से वह अपने बच्चों के साथ सेक्टर-99 के ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में रह रही थी। पल्लवी यहां ब्यूटी पार्लर का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 9 बजे पल्लवी अपनी स्कूटी पर सवार होकर द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते किसी काम से जा रही थी। जब वह सेक्टर-102 के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। गोली महिला को पीछे की तरफ से मारी गई जो उसकी कमर पर लगते हुए पेट के रास्ते बाहर निकल गई।

    वारदात के समय पास ही मौजूद कैब ड्राइवरों ने घायल महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल महिला के पिता राज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस से जब उन्हें सूचना मिली तो वह तुरंत ही गुरुग्राम के लिए निकल आए और अस्पताल पहुंच गए। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप की माने तो मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घायल महिला के होश में आने के बाद ही पता लग पाएगा कि वारदात के कारण क्या थे।

  • प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा का Rape, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम 

    प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा का Rape, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम 

    उत्तर प्रदेश: कौशांबी में  प्रिंसिपल ने कथित तौर पर एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया और प्रिंसिपल की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस कारण नाबालिग छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने छात्र को बचाया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो  गयी। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    हम बात कर रहे हैं कोखराज थाना क्षेत्र के एक कस्बे की। बताया गया है कि 29 अप्रैल 2022 को स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा के घर जाकर उसके साथ रेप किया। इस साल 6 अप्रैल को, किसी ने इस घटना को फिल्माया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल एक छात्र से बहस करते नजर आ रहे हैं। 

    पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने सुबह 6 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्रिंसिपल ने हमारी बेटी के साथ गलत व्यवहार किया। उसने उसका पीछा किया, उसे किसी को न बताने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। हम चाहते हैं कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

    पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस बात से वह परेशान थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। 

  • Punjab : कार ने महिला को रौंदा, मौ’त

    Punjab : कार ने महिला को रौंदा, मौ’त

    बठिंडा : एक कार चालक द्वारा महिला को रोंदने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान मंदीप कौर (53 वर्ष) पत्नी निर्बल सिंह निवासी कोठे अमरपुरा के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार कोठे अमरपुरा में रंजिश के चलते एक कार चालक ने एक महिला को कार के नीचे रौंद दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर रूबल जौड़ा, अनुराग जैन एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। जिन्होंने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 

  • हमलावारों ने किया BJP नेता पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    महोबाः उत्तर प्रदेश के जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाटा गांव में भाजपा नेता पर हमला होने का मामला सामने आया है। जहां महोबा में लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का विरोध करना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। आरोप है कि सपा की जीत से उत्साहित सपा समर्थक दबंगों ने बीजेपी के शक्ति केंद्र संयोजक पर प्राण घातक हमला किया है। इस दौरान पीड़ित का कहना है कि दबंगों ने लाठी-डंडे और तेधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

    इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक मइयादीन राजपूत को घेर कर सपा समर्थक दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात के पीछे की वजह लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का समर्थन न करना बताया जा रहा है। घायल बीजेपी नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी का वह विरोध कर रहा था। जिस पर उक्त हमलावर द्वारा सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का दबाव बनाया गया, जिससे इनकार करने पर सभी दबंग रंजिश मान रहे थे और इस लोकसभा चुनाव में सपा की जीत होने के बाद उक्त दबंगों ने बदले की नीयत से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

    बताया जा रहा हैं कि भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक मइयादीन राजपूत अपने चचेरे भाई के साथ महुआ गांव से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते पर पहले से घात लगाए दबंग हमलावर हो गए। सशस्त्रदबंग लाठी डंडे और धारदार हथियारों से प्राण घातक हमला कर भाजपा नेता को लहूलुहान का डाला और उसे अचेत अवस्था में छोड़कर मौत से फरार हो गए। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद हमलावर विकास,भूपेंद्र और हलकुट्टा सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार बताती है कि जहीर के आधार पर तीन नामजद सहित अज्ञातों पर धारा 307 जानलेवा हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab : बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab : बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखें वीडियो

    बेटे, पत्नी, प्रधान सहित निहंग पर लगे आरोप

    मोगा :  बेटे द्वारा मां को जलाने का मामला सामने आया है। गांव कपुरे में एक वृद्ध महिला जिसकी उम्र करीब 90 साल की बताई जा रही है, को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला करीब 17-18 प्रतिशत जल गई है। जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। वहीं महिला को जलाने का कारण घरेलू जमीन का बताया जा रहा है। राज कुमार ने बताया कि भाई, पत्नी, प्रधान, निहंग और भाई की साली पर आरोप लगाया कि उन्होंने मेरी मां पर तेल डालकर आग लगाई है।

    वही पीड़ित महिला के बेटे राज कुमार का कहना है कि मेरे भाई को बेदखल किया हुआ है। जिसको लेकर विवाद काफी टाइम से चल रहा था, वह मेरी मां को रोज डराता और धमकता था। आज उसने तेल निकाल कर मेरी मां के ऊपर डालकर आग लगा दी, जब मुझे पता चला तो मैं तुरंत घर पहुंच कर अपनी माता को अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू करवाया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सारी घटना की जानकारी पुलिस को भी बताई है पर पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

    सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि हमारे पास मलकीत कौर महिला का केस आया है। महिला के बेटे ने बताया कि मेरे भाई ने ही पेट्रोल डालकर माता को आग लगाई है। हमने उसका तुरंत ट्रीटमेंट शुरु कर दिया है। अब महिला की स्थिति कुछ ठीक है हमारी ओर से सारा ट्रीटमेंट चल रहा है।

  • Punjab: घर से नगदी और गहने चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा

    Punjab: घर से नगदी और गहने चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा

    लुधियानाः मंडी गोबिंदगढ़ में करीब एक महीने पहले कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना को पुलिस ने ट्रेस करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ बूटा निवासी तरलोकपुरी मंडी गोबिंदगढ़, करणवीर सिंह निवासी बीड़ कुंबड़ा, सुनील कुमार निवासी फोकल प्वाइंट अजनाली, रकीब खान निवासी गांधी नगर मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। एसपी (आई) राकेश यादव ने गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा किया है। राकेश यादव ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाली कारोबारी की पूर्व नौकरानी, उसके ड्राइवर पिता और 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर, डायमंड, आई-फोन, चोरी की रकम से खरीदी कार, दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि करीब एक महीने पहले मंडी गोबिंदगढ़ की चंद्रलोक कालोनी में रहते बड़े कारोबारी गौरव सिंगला व सौरव सिंगला के घर में चोरी हुई थी। 8 मई की शाम को दिल्ली में एक शादी में परिवार गया था। उन्होंने अपने नौकरों को घर की रखवाली के लिए छोड़ा था। रात करीब 12 बजे चार अज्ञात युवक घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए थे, जिन्होंने दोनों नौकरों को बंधक बना लिया और बेडरूम में घुस गए थे। लॉकर तोड़कर लाखों रुपये, दो चांदी के डिनर सेट, सोने-चांदी, हीरे के आभूषण, कीमती धातुएं, चांदी की मूर्तियां और एक आईफोन 15 प्रो चुरा लिया था।

    दोनों नौकरों को बंधक बनाने के बाद वे फरार हो गए थे। गौरव सिंगला ने दिल्ली से वापस लौट 9 मई को मंडी गोबिंदगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में गुरदीप सिंह बूटा के किराए के कमरे से चोरी का सामान मिला। जांच में सामने आया कि गौरव सिंगला के घर नन्नू निवासी दालोमाजरा काम करती थी। नन्नू का पिता तेजिंदर सिंह इनके पास ड्राइवर था। नन्नू ने अपने पिता से मिलकर साजिश रची। उन्होंने घर पर निगरानी रखी। जैसे ही परिवार दिल्ली शादी समारोह मे गया तो बाद में अपने साथियों संग मिलकर वारदात कर दी। चोरी करने के बाद आरोपी ऐशप्रस्ती में लग गए थे। रफीक खान ने चोरी की रकम में से इंडिका कार खरीदी। करणवीर ने नया मोटरसाइकिल खरीदा। गुरदीप सिंह ने यामहा खरीद लिया। नन्नू के हिस्से 3 लाख रुपए आए थे जो उसने अपने एचडीएफसी बैंक खाते में जमा करवा दिए थे। पुलिस ने इस खाते को फ्रीज करवा दिया है। 

  • ट्रिपल आईटी ऊना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

    ट्रिपल आईटी ऊना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

    ऊनासुशील पंडित: ट्रिपल आईटी ऊना ने एकीकृत सर्किट, संचार, और कंप्यूटिंग सिस्टम्स (ICIC3S-2024) पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसयूटी दिल्ली के प्रोफेसर पारुल गर्ग और सम्मानित अतिथि  आईइइइ के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. एम. एन. हूडा थे।

    सम्मेलन में 640 शोध पत्र प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं, जिन्हें चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया:

    – एकीकृत उपकरण और सर्किट

    – आरएफ, माइक्रोवेव और मिमी वेव

    – संचार और सिग्नल प्रोसेसिंग

    – कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और कंप्यूटिंग

    सख्त समीक्षा प्रक्रिया के बाद, केवल 91 शोध पत्र कठोर सहकर्मी समीक्षा के बाद प्रस्तुति के लिए चयनित हो सके। सम्मेलन में इन क्षेत्रों के प्रमुख विशेषज्ञ और अग्रणी वक्ता अपने अमूल्य विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे। सम्मेलन की कार्यवाही IEEE Xplore में प्रकाशित की जाएगी।

    प्रतिभागियों को तकनीकी सत्र, कार्यशालाएं, और पोस्टर प्रस्तुतियों से लाभ मिलेगा, जो हमारे समुदाय द्वारा विकसित नवीन अनुसंधान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करेंगे।

    सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए IIIT ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गार ने कहा, ‘यह सम्मेलन ज्ञान साझा करने और इस क्षेत्र में शोधकर्ताओं, पेशेवरों और उत्साही लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का एक मंच होगा।’

  • ऊना में बन विभाग ने लकड़ी तस्करों पर कसा शिकंजा 

    ऊना में बन विभाग ने लकड़ी तस्करों पर कसा शिकंजा 

    प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जा रही 12 गाड़ीयां पकड़ी 

     

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना बन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।बन विभाग द्वारा अलग अलग जगहों पर नाकाबंदी कर वड़ी कारवाई को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों से बन विभाग द्वारा लकड़ी तस्करों को लेकर दुसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। 

    इसी कड़ी में बीती रात बन विभाग द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जा रही गाड़ीयों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है जिसमें 12 गाड़ियों को जब्त किया गया है 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बन विभाग ने जिला ऊना वन अधिकारी सुशील राणा की अगुवाई में बीते सप्ताह से विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर लगाई गईं थीं। 

    इस कार्रवाई में दो बाहन विरोजे के अवैध निर्यात तथा दस वाहन खैर व अन्य चौड़ी पत्ती की बन सम्पदा के अवैध निर्यात के मामलों में जब्त किए गए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग को चोरी छिपे लकड़ी ले जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर हम ने पिछले दिनों विशेष टीमों का गठन कर दिया था। जिसमें विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट अफसर सुशील राणा ने बताया कि इस विशेष नाकाबंदी में 12 गाड़ियां प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जाती हुई पकड़ी गई हैं। जिनमें दो पिकअप गाड़ियां विरोजा (सब्जी के करेट के नीचे विरोजा)और एक गाड़ी खैर व नौ अन्य गाड़ीयां प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जाती पकड़ी गई है। इन गाड़ियों को लकड़ी सहित वन विभाग ने सीज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

  • Punjab: गौ माता पर हो रहे अत्याचार के मामले में 3 दिन बाद हुआ मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    Punjab: गौ माता पर हो रहे अत्याचार के मामले में 3 दिन बाद हुआ मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोल: पंजाब भर से आए दिन गौ माता के अत्याचार होने के मामले  सामने आ रहे है। इसी के चलते सनातन धर्म हित संघर्ष कमेटी की विशेष टीम ने कुछ लोगों को काबू करके पुलिस के हवाले करवाया है। दरअसल, पठानकोट के माधोपुर कैंट में सहित आसपास इलाके में पिछले दिनों ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही थी। जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई करते हुए कुछ व्यक्तियों को काबू करके पुलिस के हवाले किया। उनका कहना है कि तीन दिन के बाद पुलिस ने इस मामले में रिंकू मसीह पर एफआईआर दर्ज की है।

    वहीं प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि पिछले 3 दिन से गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर वह संघर्ष करते आ रहे है और अब जाकर प्रयास करने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं जाएगा। इस अवसर पर प्रधान रवि शर्मा ने सनातन पर हो रहे प्रहार को लेकर कहा कि वह इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि गौं अत्याचार के मामले में सभी हिंदू संगठन एकजुट हो रहे हैं और सनातन धर्म को बचाना बड़ा आवश्यक है। वहीं आज उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन से संघर्ष करने के बाद आज सुजानपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया है। इस अवसर पर पंजाब प्रधान संजीव ठाकुर, प्रधान बिन्नी वर्मा, प्रधान नरोत्तम मानस, प्रधान रकेश कुमार शुरी आदि मौजूद थे।

  • Punjab: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की अंतरिंग कमेटी की बैठक, देखें Video

    Punjab: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की अंतरिंग कमेटी की बैठक, देखें Video

    कंगना और अमृतपाल को लेकर कही यह बात

    अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अंतरिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और शिरोमणि समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर एसजीपीसी के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी और हर सिख कुलविंदर कौर के साथ खड़ा है। कंगना रनौत पंजाब के बारे में सीधे बयान देकर पंजाब और पंजाबी समुदाय को बदनाम करना चाहती है। इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।

    उन्होंने कहा कि कुलविंदर कौर की कंगना के सात जाती दुश्मन नही थी। वह एक अधिकारी के रूप में हवाई अड्डे पर ड्यूटी कर रही थी। क्योंकि जब पंजाब में सीमा पर बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था तो कंगन रनौत ने हमारी परम सम्मानित मां महिंदर कौर के बारे में बहुत गलत बात की थी, कि ऐसी 100 रुपये में मिल जाती है। उन्होंने कहा कंगना रनौत को अपनी जीभ पर नियंत्रण नही है, उसी को भाजपा ने हिमाचल से टिकट देकर सांसद बनाया है।जिसका अपनी जुबान पर कोई नियंत्रण नहीं है। कारण यह है कि पहले भी पंजाबी समुदाय के बारे में बुरा बोल चुकी हैं और मोदी की तारीफ करती हैं। इस मौके पर राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि अमृतपाल और सरबजीत सिंह खालसा की जीत से पूरा सिख समुदाय खुश है।

    अमृतपाल अब एसजीपीसी पर निशाना साध रहे हैं, अमृतपाल द्वारा दी गई ऐसी चेतावनी के बारे में अमृतपाल को पता है, हमें उनकी जीत पर कोई आपत्ति नहीं है। सरबजीत सिंह खालसा एक बहुत बड़े परिवार के बेअंत सिंह के बेटे हैं जिन्हें जनता ने सांसद बनाया और सम्मान दिया। इस परिवार के तीन सदस्य सांसद बने है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माननीय अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी के लिए है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ज्यादातर एजेंडे उस टीम के हैं जो हमारे प्रबंधक से संबंधित हैं। प्रधान साहिब ने अपने सदस्यों के साथ इस बात को बड़ी गंभीरता से साझा किया कि हम सतगुरु श्री गुरु रामदास पातशाह की 2 बड़ी शताब्दी मना रहे हैं, जो साढ़े चार साला अमृतसर में 13 और 14 सितंबर को बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है।