Blog
-

कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने भरा नामांकन पत्र
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा , प्रवीण पादा, सुरेंद्र ठाकुर , अरुण ठाकुर, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। -

जिला ऊना से छः उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला ऊना से शुक्रवार को छः उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार, नरेश कुमार सुपुत्र राम दास, गांव व डाकघर सैंसोवाल तहसील हरोली ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 42-गगरेट से एक उम्मीदवार चैतन्य शर्मा सुपुत्र राकेश शर्मा, गांव अभयपुर, डाकघर भद्रकाली तहसील घनारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 41-चिंतपूर्णी से एक उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार सुपुत्र छोटू राम, गांव और डाकघर खड्ड हरोली ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से सतपाल सिंह रायजादा सुपुत्र स्व. प्रेम पाल सिंह, गांव लाल सिंगी व डाकघर रैंसरी तहसील ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 45- कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कंवर सुपुत्र जगदीश सिंह गांव गैहरा, डाकघर थानाकलां तहसील बंगाणा ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया जबकि दविंदर कुमार सुपुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चरारा तहसली बंगाणा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तथा 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके अलावा 29 अक्तूबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं।
-

पंजाबः अकाली नेता जगमीत बराड़ को झटका, कारण बताओ नोटिस जारी
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के नेता जगमीत सिंह बराड़ की मुश्किलें बढ़ गई है। जगमीत बराड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, पार्टी विरोधी बयान देने को लेकर पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अगर वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कारण बताओ नोटिस अकाली दल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका द्वारा जारी किया गया है।
-

जालंधरः पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह गिरफ्तार, जाने मामला
जालंधर, (वरुण/हर्ष) : पंजाब में अवैध खनन मामले पर कार्रवाई करने को लेकर भले ही सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है। लेकिन राज्य में अभी भी अवैध खनन के मामले सामने आ रहे है। आज रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स वसूली के मामले में आप सरकार के पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आप पार्षद दविंदर सिंह रौनी सहित अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह को गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज हुई एफआईआर के तहत रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स कर रहे तीनों आरोपी गाड़ी में सवार थे।

इन पर सतलुज दरिया से रेत खनन दौरान गुंडा टैक्स वसूली करने का आरोप है। आजाद पार्षद दविंदर सिंह रौनी हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे जो सतलुज दरिया पर माइनिंग दौरान गुंडा टैक्स वसूली के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। माइनिंग इंस्पेक्टर ने थाना बिलगा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को घेर लिया। गाड़ी में उनके साथ दो व्यक्ति और सवार थे, जिनके पास रेत से संबंधित पर्चियां थी। रौनी महानगर के वार्ड संख्या 66 गोपाल नगर के पार्षद हैं।
इलाके के लोगों की शिकायत और घेराबंदी के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाकर तीनों को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह बताए गए हैं। यह सभी पार्षद की गाड़ी में ही सवार थे पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है। मौके से ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर भी मिले हैं, जो रेत से भरे हुए थे।
-

पंजाबः दुबई से गुदा में छिपाकर लाया 22 लाख रुपए का सोना, युवक काबू
अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की ओर से कई बार विदेशों से गलत तरीके से यात्रियों द्वारा लाए गए सोने को काबू किया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी भी विदेशों से गलत तरीके से सोना लाने के मामले थम नहीं रहे है। वहीं आज फिर विभाग ने सोने की तस्करी पकड़ी है। शातिर स्मगलर सोने की पेस्ट बनाकर अपनी गुदा में छिपाकर ला रहा था ताकि मेटल डिटेक्टर इसकी पहचान न कर सके। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुबई से सुबह फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। सभी यात्रियों की इमिग्रेशन व कस्टम विभागों द्वारा जांच की गई।
इसी दौरान एक युवक की चाल में थोड़ा अंतर दिखने के बाद उसे रोक लिया गया। जब उसकी अच्छी तरह से जांच की गई तो उसकी गुदा से 2 छोटे पैकेट निकले। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उसमें सोने की पेस्ट डाली गई थी। अमृतसर एयरपोर्ट कस्टम अधिकारियों ने जब सोने की पेस्ट की जांच की तो उसका कुल वजन 497 ग्राम आंका गया। जिसके बाद सोने की प्यूरिफिकेशन प्रोसेस के लिए भेज दिया गया। जिसमें से 411 ग्राम सोना बरामद किया गया है। भारतीय इस सोने की वेल्यू 21.90 लाख रुपए आकी गई है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-

जालंधरः पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
जालंधर/वरुणः लोहियां से बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना के मुख्य निरीक्षक सुरजीत सिंह पड्डा के नेतृत्व में सूचना मिलने पर लोहियां पुलिस एक घर में पहुंची और घर में आग लग सिलेंडर को बाहर निकाला। जान से खेलने वाली इस कार्रवाई दौरान गैस सिलेंडर की आग बुझाई। इस जानलेवा ऑपरेशन के दौरान बड़ा धमाका होने से बचाया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के हवलदार केवल कृष्ण और हवलदार जगदीप सिंह ने बड़ी हौंसले का प्रमाण दिया। इस मौके पर पुलिस मुख्य निरीक्षक सुरजीत सिंह पड्डा, एएसआई सरबजीत सिंह, हवलदार लवदीप सिंह, जसपाल सिंह जोसन सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।
-

पंजाबः दुकानदार ने की Golden Temple के मॉडल की बेअदबी, SGPC से जताई नाराजगी
अमृतसरः पंजाब में बेअदबी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं आज अमृतसर में गोल्डन टेंपल के मॉडल की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक दुकानदार गोल्डन टेंपल को तोड़ता दिख रहा है। निहंग सिखों ने गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में दुकानदार व उसके बेटे के खिलाफ सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। निहंग सिखों ने आरोप लगाया कि गोल्डन टेंपल के सामने बनी मार्केट में शॉप नंबर 102-103 के मालिक कश्मीर सिंह व उसके बेटे ने यह बेअदबी की है।
जिसकी शिकायत उनकी तरफ से गलियारा चौकी में दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वीरवार रात कश्मीर सिंह की दुकान पर एक हिंदू व्यक्ति गोल्डन टेंपल का मॉडल देने आया था। उसने 12 हजार रुपए में वे मॉडल तैयार किया था। लेकिन जब उस हिंदू युवक ने अपना मेहनताना मांगा तो कश्मीर सिंह के साथ उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई। निहंग सिखों ने बताया कि कश्मीर सिंह ने उस मॉडल को गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया।
इसके बाद उसे पैरों से ठोकरें भी मारी। मामला सामने आने के बाद सभी सिख इकट्ठे होकर दुकान पर भी गए। अब गलियारा चौकी में उसके खिलाफ शिकायत की गई है। निहंग सिखों ने इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह जो शिकायत उनकी तरफ से की गई है, इसे एसजीपीसी या धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से किया जाना चाहिए थे। बेअदबी की घटनाएं रोज हो रही हैं, लेकिन एसजीपीसी इस पर सख्त कदम नहीं उठा रही है।
-

इनोसेंट हार्ट्स में इको फ्रेंडली दीपावली सप्ताह का शुभारंभ
जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में इको फ्रेंडली दीवाली’ मनाने के लिए ‘फेस्ट ऑफ फेस्टिविटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैम्पस के विद्यार्थियों के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (जीएमटी, लोहारां) और द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ढेर सारी गतिविधियाँ आयोजित की गई।
इस अवसर पर कैम्पस को आकर्षक रंगोली डिजाइनों, जीवंत रंगों और अन्य अलंकरणों से सजाया गया। छात्रों ने हर गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने ‘प्ले विद कलर्स’ गतिविधि में सुंदर और रचनात्मक रंगोली तैयार की और ‘स्लेश द कैनवस’ गतिविधि में अपने कलात्मक कौशल का परिचय दिया।
एक विशेष प्रतियोगिता ‘कुकिंग विदाउट फायर’ आयोजित की गई, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के मास्टर शेफ ने नमकीन, मीठे और पेय व्यंजनों में अपनी इनोवेशन का प्रदर्शन किया।
छात्रों के सजावट कौशल को प्रदर्शित करने के लिए ‘एन्हांस यूअर कॉर्नर्स’ और ‘तोरण मेकिंग’ गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने दीवाली उत्सव के लिए सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया।
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों से कैंडल डेकोरेशन तथा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ‘क्रैकर्स आर ऑफ नो यूज़’,दे आर जस्ट एनवायरनमेंट अब्यूस’, ‘सेलिब्रेट अ सेफ दीवाली’आदि स्लोगन लिखे।
डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डायरेक्टर द्वारा इस तरह के एक अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक टीम के प्रयासों की सराहना की गई। शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स ने कहा कि पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ गूंज रहा है, उम्मीद है कि यह दिवाली सभी के जीवन में अत्यधिक शांति और समृद्धि लाएगी।
-

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग
जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के इनो किड्स जीएमटी, केपीटी व लोहारां ब्रांच के नन्हे डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया विद्यार्थियों ने ‘सीजंस’ थीम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच में मुख्य मेहमान की भूमिका डायरेक्टर सीएसआर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, लोहारां में डिप्टी डायरेक्टर इनो किड्स अलका अरोड़ा, के पी टी रोड पर स्थित स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस, प्रोफेसर राहुल जैन ने निभाई।
मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला। ज्योति प्रज्वलन के के बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने ,’सीजंस’ थीम के अंतर्गत भारत में सभी प्रकार के मौसम को दर्शाते हुए नृत्य द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा डिप्टी डायरेक्टर इनोकिडस अलका अरोड़ा प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर पलक बौरी गुप्ता को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर पलक ने अभिभावकों को समझाया कि वे हमेशा अपने बच्चे द्वारा किए गए छोटे से छोटे काम को भी सराहें। बच्चे को अभिभावकों के प्रेम के साथ-साथ समय की भी जरूरत है। उन्होंने बच्चों के इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अध्यापकों की भरपूर मेहनत की भी प्रशंसा की।
-

आईईसी यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बरोटीवाला/सचिन बैंसल: सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने छात्रों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढाने के लिए अपने परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने छात्रों सहित आसपास के स्कूलों और पोलटेक्निक कॉलेजों के लगभग 50 छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीन दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रनिंग, शॉट-पुट थ्रो, स्प्रिंट, लॉंग जंप, हाई जंप, शतरंज, कैरम, कबड्डी सहित कई अन्य इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आईआईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की विशेष तौर पर सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति महोदय द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक और अभिभावक, छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।