Blog

  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक मैग्जीन के लिए किए गए फोटोशूट को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले मामला दर्ज करवाया था।

    रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील या कामुक सामग्री दिखाने या बेचने), 293 (अश्लील वस्तु को बेचना और वितरण करना) और 509 (महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा उनपर आईटी एक्टर की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने दर्ज सोमवार को दर्ज करवाई थी। इस संस्था का नाम श्याम मंगाराम फाउंडेशन है। संस्था के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    संस्था ने दी शिकायत, कहा- रणवीर की कई न्यूड तस्वीरें हो रही वायरल 

    रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं। ये तस्वीरें जिस तरह से खींची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा।”

    संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप

    रणवीर सिंह इस फोटोशूट की वजह से पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया। उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। उनके न्यूड फोटोशूट को एक्टर का एक बोल्ड स्टेप बताया है। लेकिन कई लोगों ने देश की सामाजिकता और संस्कृति को बिगाड़ने वाला बताया।

    रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए करवाया था फोटोशूट

    रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोग रणवीर और उनके फोटोशूट की चर्चा कर रहे हैं।

  • जालंधरः विदेश रहते 22 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत 

    जालंधरः विदेश रहते 22 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत 

    जालंधर, (वरुण):  जिले से दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला जालंधर के निझरां गांव में लंबे समय से अमरीका में रहते सब्जियों के व्यापार के प्रसिद्ध कारोबारी जसवीर सिंह जस्सी का बेटा पुनीत निज्जर की अमरीका के मुख्य मार्ग पर भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उसके 2 और साथियों की भी मौत हो गई। पुनीत निज्जर की उम्र 22 साल बताई जा रही है। हादसे के सूचना परिजनों को मिलने पर पूरे इलाके में मातम छा गया। 

    कार में आग लगने से जिंदा जले तीनों बास्केटबॉल के खिलाड़ी

    जानकारी के अनुसार मृतक तीनों युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी थे, जो न्यू जर्सी इलाके में एक टूर्नामेंट खेलने आए थे। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई और वे जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को बाहर निकाला और उनके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी।

  • पंजाबः AG अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः AG अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार ने नियुक्त किया था। उन्होंने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा भेजा है। हालांकि इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं।

    इस बारे में एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू ने कहा कि इसका कोई बड़ा कारण नहीं है। वह अपने प्रोफेशन में ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है। इस वक्त वह पंजाब में बेअदबी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में सरकार की पैरवी कर रहे थे।

    AG के ऑफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति का फंसा था पेंच

    हाल ही में एडवोकेट जनरल के ऑफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति को लेकर पेंच फंसा था। केंद्रीय एससी कमीशन ने इस मामले में सरकार को रिजर्वेशन देने को कहा था। हालांकि एडवोकेट जनरल सिद्धू का कहना था कि इसमें रिजर्वेशन के बजाय हमें लॉ अफसरों की काबिलियत देखनी चाहिए। पंजाब सरकार एससी कमीशन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गई थी। हालांकि अचानक सरकार ने अपनी पिटीशन वापस ले ली।

    आईएएस अफसरों से बहस की भी चर्चा

    एडवोकेट जनरल डॉ. अनमोल रतन सिद्धू को लेकर यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पहले उनके ऑफिस के कुछ अफसरों की आईएएस अफसरों से बहस हो गई थी। इसको भी उनके इस्तीफे के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

  • किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी का बागः डीसी

    किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी का बागः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मंदिर ट्रस्ट एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जालंधर-धर्मशाला एनएच पर चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग 5 किमी दूर किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से माता का बाग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 

    किन्नू में पेट्रोल पंप के पास लगभग 10 कनाल भूमि मंदिर ट्रस्ट के नाम पर है, जहां पर माता का बाग बनाया जाना प्रस्तावित है। इस बाग को धार्मिक दृष्टि से विकसित करने के साथ-साथ लोगों के लिए सुविधाएं जुटाने के दृष्टिगत विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना की डीपीआर बन चुकी है और काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा जा चुका है। 

    मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा “माता का बाग चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। किन्नू में एनएच किनारे मंदिर की भूमि है, जहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क व झूले इत्यादि के साथ-साथ कैफेटेरिया, शौचालय व दुकानें तैयार की जाएंगी। इसके अलावा माता की चरण पादुकाएं व माता की प्रतिमा बाग में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगी। यहां पर माता का एक बड़ा झंडा भी स्थापित किया जाएगा। यहां पर एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए यह एक बेहतर सुविधा केंद्र बनेगा, जहां पर श्रद्धालु कुछ देर रुक कर आराम कर सकेंगे और यहां से प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य को निहार सकेंगे।”

    1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले माता के बाग के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसे लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही टेंडर कर दिए जाएंगे और निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। 

    माता के बाग परियोजना के संदर्भ में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एच एल शर्मा ने कहा “बाग का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डिजाइन में कुछ आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें ठीक कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक या दो सप्ताह के भीतर डिजाइन फाइनल हो जाएगा तथा इसके बाद इस परियोजना का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिसे लगभग एक वर्ष के अंतराल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। माता का बाग श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।”

  • भारत को झटकाः कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जाने मामला

    भारत को झटकाः कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जाने मामला

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले और हाल में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच चुके भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ाकॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार चोट की वजह से वह इस इवेंट से बाहर हो रहे हैं।

    राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है। इन खेलों में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैंस को पदक की उम्मीद थी।  विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने वाले चोपड़ा ने स्पर्धा के फाइनल में 88.13 मीटर का थ्रो फेंका था।

    विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में हुए थे नीरज चोपड़ा चोटिल

    सूत्रों के अनुसार नीरज चोपड़ा को इंजुरी विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान ही हुई थी। फाइनल में छह अटेम्प्ट में उन्होंने तीन फाउल भी किए थे। नीरज ने मेडल जीतने के बाद कहा था, ‘चौथे थ्रो के बाद, मुझे अपनी जांघ में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, मैं इतना प्रयास करने में सक्षम नहीं था। यह मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं थ्रो कर सकूं। उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा। मुझे सुबह तक पता चल जाएगा कि यह कैसा लगता है या चिंता की कोई बात है।’

    न्यूज एजेंसी के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया, ‘नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया है।’

    नीरज चोपड़ा को है ग्रोइन इंजुरी

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन किया गया था। इसमें ग्रोइन इंजुरी की बात सामने आई है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम करने की सलाह दी गई है। यही वजह है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नहीं खेल सकेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था। इस स्पर्धा में अब भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं।

  • पंजाबः कॉलेज में पेपर देने आए छात्रों से उतरवाए कड़े, भारी हंगामा 

    बठिंडा: जिलें के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पेपर देने आए छात्रों को कड़ा उतारने के लिए कहा गया। इनमें कई सिख छात्र भी शामिल थे, जिसके कारण सिखों में रोष पाया गया। यह मामला शहर के मलोट रोड स्थित रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज से सामने आया है, जहां जेई का पेपर देने आए छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर मारपीट की गई। इसका छात्रों के अभिभावकों की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा है।

    जेई का पेपर देने आए छात्र शगनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अबोहर से जेई का पेपर देने आया था, लेकिन उसे कॉलेज के मेन गेट पर रोककर लोहे का कड़ा उतारने के लिए कहा गया, छात्र ने बताया कि यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसे पेपर में बैठने नहीं दिया जाएगा।

    शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह बलियांवाली ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बकायदा कड़ा उतवाए जा रहे व्यक्ति से सवाल-जवाब किए गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। हर कोई अपने धार्मिक चिन्हों को पहनकर कहीं भी जा सकता है। सिख संगठन के नेता ने भी 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

  • Punjab: ट्रेन से टकराकर ASI की मौत

    Punjab: ट्रेन से टकराकर ASI की मौत

    बठिंडा: मानसा रोड अंडरब्रिज के पास स्थित रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला थाना में तैनात एएसआई का शव बरामद हुआ है। मृतक का शव रेलवे लाइन के बाहर पड़ा था। परिजनों ने उक्त मामले को हादसा बताया और आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

    परिजनों का कहना है कि वह मानसा रोड पर स्थित अपना प्लाट देखने जा रहे थे। फोन पर बात करते समय वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान एएसआई ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल पुत्र लाभ सिंह निवासी गुरु की नगरी (बठिंडा) के तौर पर हुई।

    थाना जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सहारा जन सेवा की मदद से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे वरिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शॉर्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शॉर्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में शामिल शॉर्प शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस को जगरूप रूपा और मनु कुस्सा के एनकाउंटर के बाद सूचना मिली थी कि एनकाउंटर से कुछ देर पहले दीपक मुंडी भी उनके साथ मौजूद था, लेकिन वह पहले ही वहां से भागने में कामयाब रहा।

    जिसके बाद पिछले 2 दिन से अमृतसर के बॉर्डर एरिया में पुलिस की एक बड़ी मूवमेंट चल रही थी जिसमें आज पुलिस ने सफलता हासिल की है। लेकिन दीपक मुंडी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है जबकि पता चला है कि दीपक मुंडी को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व स्पेशल टास्क फोर्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।  

    अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी भी समय हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के करीब 60 दिन बीत जाने पर दीपक मुंडी पुलिस के साथ आंख मिचोली खेल रहा था मगर पुलिस को सटीक सूचना मिली और उसके आधार पर उसे पकड़ा गया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    पंजाबः सीएम मान ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़ः सीएम भगंवत मान ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ के मेमोरियल हाल पहुंचे। इस अवसर पर सीएम मान सम्मान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय जवानों ने कारगिल जीती थी। उन्होंने कहा कि सेना के लिए ऐसे मौके आते रहते हैं जब दुश्मन अपने पैर जमाने की कोशिश करता है और बड़ी बहादुरी से उनका सामना करता है। इन योद्धाओं की वजह से ही हम लोग सुरक्षित हैं इसलिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान

    इस अवसर पर मान सरकार ने ऐलान किया है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मान ने कहा कि शहीदों के नाम को जरूर पढ़ा जाना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से हम लोग बहादुरी से चलते हैं। मान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीमा पर ड्यूटी पर तैनात जवानों की वजह से हम सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मान आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान बुड्ढे नाला रिनोवेशन प्रोजेक्ट के सिलसिले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजिंदर शेखावत के साथ मुलाकात करेंगे।

    1999 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में 500 जवान हुए थे शहीद

    बता दें कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 60 दिनों तक युद्ध हुआ था, जिसमें भारत की जीत हुई थी और  भारत द्वारा कारगिल जीत लिया गया था। इसमें 500 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे, जिन्हें आज यह श्रद्धांजलि दी गई है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मान ने कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की भी सराहना की। इसके अलावा मान ने एनसीसी के बच्चों से भी मुलाकात की और उनका मनोबल भी बढ़ाया। 

  • जालंधरः सांप के काटने से 5 साल की रिया की मौत

    जालंधरः सांप के काटने से 5 साल की रिया की मौत

    जालंधर, (वरुण): देहात से दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नूरमहल थाना क्षेत्र के पास के गांव बाठ में सांप के काटने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची के पिता हरदीप सिंह उर्फ दीपा ने बताया कि मेरी दो बच्चियां है। जिसमें एक की उम्र 7 साल और दूसरी की उम्र 5 साल है।

    उन्होंने बताया कि रात को हम सभी परिवार वाले कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घर में सांप को देखकर मेरी बेटी रिया (5) ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

    जब हमने देखा तो बेटी को सांप ने काट लिया था। हम तुरंत अपनी बेटी को इलाज के लिए नूरमहल के एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर के इलाज के दौरान बेटी के पूरे शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।