Blog

  • पंजाबः बेटे की शादी करके आ रहे अकाली नेता की सड़क पर पलटी गाड़ी

    पंजाबः बेटे की शादी करके आ रहे अकाली नेता की सड़क पर पलटी गाड़ी

    मोगा: सर्दी का मौसम शुरू होते हुए सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं देर रात मोगा-लुधियाना मुख्य मार्ग पर अकाली नेता की गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। इस भीष्ण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ गई।

    हादसे में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला चंडीगढ़ से अपने साथियों के साथ बेटे की शादी समारोह में शामिल होकर मोगा लौट रहे थे, लेकिन जब वे बुग्घीपुरा चौक के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अकाली नेता रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला ने कहा कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और गाड़ी में सवार सभी लोग ठीक हैं।

  • पंजाबः किसानों ने भाजपा नेता के घर के सामने लगाया धरना, हाईवे जाम कर दी ये चेतावनी  

    पंजाबः किसानों ने भाजपा नेता के घर के सामने लगाया धरना, हाईवे जाम कर दी ये चेतावनी  

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक कस्ब कादियां में क्रांतिकारी किसान यूनियन के बैनर तले किसान एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए उन्होंने भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा के घर के सामने सड़क जाम कर धरना लगा दिया है। इस मौके पर दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता राजगुरविंदर सिंह और बच्चन सिंह ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन समय केंद्र सरकार ने जो मांगे मानने का वायदा किया था वह मांगे अभी तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से किया वादा तोड़ दिया है।

    उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र सरकार को एमएसपी लागू करना था, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी थी, बिजली संशोधन विधेयक 2020 को रद्द करना था, किसानों का कर्ज माफ करना था, मंत्री अजय मिश्रा और उनके किसानों के बेटे को हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने जैसी कई मांगें थीं जिन्हें केंद्र सरकार ने सहमति देने के बाद भी पूरा नहीं किया।

    इसके विरोध में संगठन द्वारा पूरे पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के सामने धरने का कार्यक्रम तैयार किया गया, जिसके बाद कादियां स्थित भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा के घर के सामने धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति के तहत 26 नवंबर को राज्यपालों को केंद्र सरकार के लिए मांग पत्र भेजे जाएंगे और संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी, अन्यथा उन्हें फिर से दिल्ली की ओर कूच किया जा सकता है।

  • पंजाबः अधिकारियों और गांव के लोगों में हुई बहस, माहौल तनावपूर्ण 

    पंजाबः अधिकारियों और गांव के लोगों में हुई बहस, माहौल तनावपूर्ण 

    गुरदासपुरः गांव हरदोछनी में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब गांव में अवैध कब्जा छुड़ाने आए प्रशासनिक अधिकारियों का गांव के लोगों से बहस हो गई। दरअसल, अधिकारी गांव में बन रहे आंगनबाडी केंद्र के लिए पंचायत की जमीन का कब्जा छुड़वाने के लिए आए थे, लेकिन जमीन पर कब्जा करने वाले गांव के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया।
    इस मौके पर गांव वालों ने कहा कि इस जगह पर हमारा काफी पुराना कब्जा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा हमें धमकाया जा रहा है और अधिकारी हमें बिना नोटिस दिए यहां से कब्जा हटा रहे हैं। गांव वालों ने मांग की है कि पुराने कब्जादारी होने के चलते उन्हें इस जगह से ना हटाया जाए। वहीं, बीडीओ गुरदासपुर कुलदीप सिंह ने कहा कि यहां आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस जगह पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिसे आज पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने में हमें कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। दूसरी ओर इस संबंध में मिली ताजा जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गांव के 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांव की पंचायती जमीन पर बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः सीएम मान के बड़े अहम फैसलें, इस दिन से शुरू होगी गन्ना मिल

    पंजाबः सीएम मान के बड़े अहम फैसलें, इस दिन से शुरू होगी गन्ना मिल

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार सुबह पंजाब सिविल सचिवालय में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी।  इसके अलावा गन्ने की कीमत सम्बन्धी नोटिफिकेशन मंजूर किया गया है। अब 380 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। इसमें 305 केंद्र सरकार के 50 रुपये पंजाब सरकार के और 25 रुपये गन्ना मिलों से मिलेंगे। कॉलेजों में लेक्चरर के 645 पद भरे जाएंगे।

    16 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। प्रिंसिपल भर्ती उम्र 45 से बढ़ाकर 53 साल करने का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है। प्रिंसिपल का दर्जा पीपीएस अधिकारी का होगा। रजिस्टर्ड गौशालाओं के 31 अक्तूबर तक के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए की गई सभी घोषणाएं पूरी कीं हैं। 20 तारीख से गन्ना मिल भी शुरू हो जाएगी और नियमों के अनुसार इस बार की पेमेंट किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

    सीएम मान ने आगे कहा कि 7 महीनों में खेती के लिए क्या किया इसका पता लगना चाहिए। क्योंकि पिछले कुछ समय से रिवाज बन गया है कि कही भी सड़क रोक कर धरना देकर बैठ जाओ, लेकिन मांगो को मानने के लिए समय लगता है। यहां रिवाज हो गया कि एक धरना मीटिंग के लिये एक धरना मीटिंग के बाद होता है। धरना देना अधिकार है। मैं जत्थेबंदियों को बेनती करता हूं कि आम लोगो के ट्रैफिक में अड़चन ना बने। सीएम माने ने आगे कहा कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के अकाउंट में 24.83 करोड़ भेजे हैं इससे 29 हजार किसानों को इसका लाभ हुआ है।

  • पंजाबः भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

    पंजाबः भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता के बेटे को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल के पुत्र उदयराज सिंह और उसके साथी अमृतराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उदय राज को लुधियाना में एटीएम से छेड़छाड़ के मामले में नामजद किया है।

    उदय राज के साथ उसका साथी अमृतराज भी है। आरोपियों ने एटीएम के डायलर पर गोली भी चलाई थी। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों की पहचान की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब उदय को पकड़ने गई थी तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

    जानकारी के मुताबिक एटीएम से ये छेड़छाड़ 6 नवंबर को हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद को गई थी। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर सुखमिंदर पाल सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पुलिस को कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मैं आरोपी का बचाव नहीं करूंगा।

    उदयराज सिंह की हरकतों को देखकर मैंने 3 फरवरी 2015 को उन्हें घर से निकाल दिया था। मैं लंबे समय से उनसे अलग रह रहा हूं। मैं और माताओं से कहूंगा कि वे अपने लड़कों के साथ सख्त रहें, पिता बच्चों के दुश्मन नहीं हैं। लोग मेरी सीधी-सादी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानते हैं। मां-बेटे को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए। मेरा और हमारे परिवार का इनसे कोई लेना-देना नहीं है।

  • पंजाबः जत्थेदार हरप्रीत सिंह की सरकार को दो टूक, देखें वीडियो

    पंजाबः जत्थेदार हरप्रीत सिंह की सरकार को दो टूक, देखें वीडियो

    जत्थेदार बोले, राजीव गांधी के हत्यारे रिहा हो सकते हैं तो बंदी सिंह क्यों नहीं

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर पहले से सिखों के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा है कि सिख स्थलों को उड़ाने और नरसंहार करने की धमकी दी जा रही है और पंजाब सरकार मूक दर्शक बनी हुई देख रही है।


    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार से कहा है कि श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने वाले लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सिख समुदाय के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि हिंदू राष्ट्र का दावा करना गलत नहीं है, फिर सिख राष्ट्र की बात कैसे हो सकती है। उनका कहना है कि सिख विरोधी व्यक्ति सरकारी सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं।

    उनका कहना है कि वे भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि सिखों के मसला जल्द हल किया जाए। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी के हत्यारे रिहा हो गए, लेकिन बंदी सिंहों को क्यों नहीं छोड़ा जा सकता। उनका कहना है कि देश में एक कानून होना चाहिए, अगर सिख कातिलों को जेल में बंद किया जाए तो हम भी देश में चैन से रह सकते हैं।

  • ‘अपनों’ ने किया युवती से गैंगरेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

    ‘अपनों’ ने किया युवती से गैंगरेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

    जयपुर: जयपुर में एक महीने के अंदर दो गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला मानसरोवर थाने का है, जहां एक युवती के साथ उसके ‘अपनों’ ने गैंगरेप किया है। इस मामले में पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मानसरोवर के एसीपी इस मामले को देख रहे हैं। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि नवलगढ़ झुंझुनूं निवासी 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं 25 दिन पहले भी छत्तीसगढ़ से आई एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

    अकेला पाकर युवकों ने की दरिंदगी

    युवती का आरोप है कि घर में अकेला पाकर चार परिचितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर मारपीट करने के साथ ही उसको जान से मारने के लिए गला भी दबाया। मानसरोवर थाने में बुधवार शाम पीड़िता ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि चारों आरोपी उसके परिचित हैं, जिनमें से दो उसके पड़ोसी भी हैं। जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय अकेला पाकर चारों आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जॉब की तलाश में आई युवती से भी हुआ था रेप 

    इससे पहले जयपुर में जॉब की तलाश में आई छत्तीसगढ़ की युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जयपुर के होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोप था कि 21 अक्टूबर को जीतू युवती को अपने साथ टोंक रोड स्थित होटल शिवम में लाया। होटल के रुम में आरोपी जीतू ने अपने दोस्त अमन, मनकुश, पिंटू, लोकेश और बलराम के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। परिचित युवक उसे होटल में ले गया, जहां दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

  • जालंधर: इस वजह से मंडप छोड़कर चला गया दुल्हा, किया शादी से इंकार

    जालंधर: इस वजह से मंडप छोड़कर चला गया दुल्हा, किया शादी से इंकार

    जालंधर/वरुणः फिल्लौर से दहेज की मांग पूरी ना होने पर दूल्हा का मंडप छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध लड़की के परिजनों ने डीएसपी को जानकारी दी और लड़के व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    लड़की के पिता नरेश कुमार ने बताया कि वह 4 बेटियों का पिता है और मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बीते दिन उसकी बेटी की शादी थी और शाम 5 बजे बारात आई लड़के की मां और मामा मुझे एक तरफ ले गए और मुझसे कहा कि उन्हें 5 सोने की अंगूठी दो या फिर नकद दो।

    यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। लड़की के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़के वालों के आगे बहुत मिन्नतें की लेकिन वह नहीं मानें और बारात वापिस ले गए। इस मामले में डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिली है और लड़के के परिवार को बुलाया गया है और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे

    भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे

    महाराष्ट्रः पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक भीषण कार दुर्घटना हुई। पुणे से मुंबई जाने वाली मारुति सुजुकी अर्टिंगा कार चला रहे ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई इस कार दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह एक्सीडेंट इतना जबर्दस्त था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार को बिलकुल सामने से धक्का लगा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार ढेकू गांव से होकर गुजर रही थी तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और एक अज्ञात वाहन के पीछे जाकर टकरा गई।

    कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। कार में सवार लोग अलग-अलग ठिकानों के थे। सभी लोग मुंबई की तरफ जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद थोड़ी देर के लिए पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ।

    जख्मी लोगों को इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया। इसी दौरान एक और शख्स की मौत हो गई। ड्राइवर और अन्य दो लोगों का इलाज शुरू है। मृतकों में अब्दुल रहमान खान (उम्र- 32) मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले थे। वसीम साजिद काजी रत्नागिरी जिले के राजापुर के रहने वाले थे. 30 साल के राहुल कुमार पांडे नवी मुंबई (फ्लैट नंबर- 605, रिद्धेश्वर हाउसिंग सोसाइटी, कामोठे) के रहने वाले थे, आशुतोष नवनाथ गांडेकर (23 साल) मुंबई के अंधेरी पश्चिम (अशोक धर्मा चॉल, म्हातारपाडा, अंबोली) के रहने वाले थे। इसके अलावा मृतकों में अनिल सुनिल सानप का नाम भी शामिल है।

    घायलों में ड्राइवर मच्छिंद्र आंबोरे (38), अमीरुल्ला चौधरी और दीपक खैराल शामिल हैं। जिस महिला को हल्की चोटें आईं हैं, वह अस्फिया रइस चौधरी (25) मुंबई के कुर्ला इलाके की रहने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और एक की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया गया।

  • जालंधरः फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की गरमाई राजनीति, लोगों ने हाईवे किया जाम

    जालंधरः फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की गरमाई राजनीति, लोगों ने हाईवे किया जाम

    जालंधर/वरुणः शहर के फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर फेंके जा रहे कूड़े को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। दरअसल, आज फिर से लोगों ने ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर फेंके जा रहे कूड़े को लेकर लोगों नकोदर हाईवे जाम कर दिया है। लोगों ने कहा कि वह पिछले 5 दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं वह रिप्रेजेंटेशन असिस्टेंट को दे आए हैं। इस मामले को लेकर वह डीसी, एनजीटी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सीएमओ को पत्र भी लिख चुके हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट में रेहड़ियों के माध्यम से लाए जा रहे कूड़े से वह वहां पर डंप नहीं होने देंगे।

    लोगों का कहना है ट्रीटमेंट प्लांट के कारण पहले ही परेशानी हो रही है और अब नगर निगम यहां पर कूड़े का डंप बनाकर लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी करने जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर ट्रीटमेंट प्लांट है तो इसे सिर्फ वही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट को भी नगर निगम ढंग से नहीं चला पा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं।


    कैंट, मॉडल टाउन इत्यादि का कूड़ा अब यहां पर डंप कर देने से लोग बदबू से बीमार पड़ जाएंगे और उनका घरों में रहना मुहाल हो जाएगा। पिछले कल फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट के गेट पर धरने को लेकर इलाके के लोगों की मीटिंग भी हई थी। जिसमें अजय चतरथ, करमप्रीत सिंह, भूमित सिंह, गुरजीत सिंह, कपिल शूर, डॉ. कुंदरा, दिनेश, नितिन इत्यादि शामिल हुए थे। सभी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट में कूड़ा नहीं आने दिया जाएगा। लोगों की परेशानियों को और ज्यादा नहीं बढ़ने दिया जाएगा।