Blog

  • SC का डिप्टी स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी 

    SC का डिप्टी स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी 

    मुबंईः महाराष्ट्र में जारी सियासी जंग ने आज सुप्रीम कोर्ट में अलग रंग ले लिया। सुप्रीम कोर्ट से डिप्टी स्पीकर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट स्पीकर सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। बागी विधायकों की याचिका पर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को नोटिस थमाया दिया और 5 दिन में हलफनामा दाखिल करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। 

    पूछा गया है कि जब बागी विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था, तो उसे डिप्टी स्पीकर ने बिना सदन में रखे कैसे खारिज कर दिया? मतलब वह अपने खिलाफ आए नोटिस में खुद ही जज कैसे बन गए? कोर्ट में बागी विधायकों ने कहा कि डिप्टी स्पीकर की भूमिका खुद संदिग्ध है, ऐसे में वह उनको (बागी विधायकों) को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी कैसे कर सकते हैं?

    बागी विधायकों को पहले हाईकोर्ट का रखना चाहिए था रुखः वकील अभिषेक


    दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बागी विधायकों को पहले हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए था। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सड़कों पर भी शिवसैनिकों और शिंदे समर्थकों की जंग देखने को मिल रही है। ठाणे में आज बड़ी संख्या में शिंदे समर्थक सड़क पर उतरे और शिवसेना से बागी हुए नेताओं में समर्थन में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ मीटिंग्स का दौर भी जारी है। दोपहर में एकनाथ शिंदे बागी विधायकों संग बैठक करेंगे। वहीं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज फिर दिल्ली जाकर अमित शाह से मिलेंगे।

  • पंजाबः आर्मी कैंप में चली गोलियां, 2 की मौत

    पंजाबः आर्मी कैंप में चली गोलियां, 2 की मौत

    पठानकोटः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, मीरथल स्थित आर्मी के कैंप में गोली जवानों की ओर से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मीरथल स्थित आर्मी के कैंप में जवान ने अपने 2 साथियों पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों की मौत हो गई है।

    आरोपी जवान मौके से फरार

    सूत्रों मुताबिक गोलियां मारने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही आर्मी कैंप में हड़कंप मच गया है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं लगा। आर्मी के सीनियर अफसरों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत की हुई मौत

    आर्मी अभी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जवान लोकेश ने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। मृतकों की पहचान हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत के रूप में हुईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

    पंजाबः पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

    चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार को मोहाली की अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद एक बार फिर से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के रिमांड बढ़ाने की मांग की। अदालत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को एक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    मीडिया के सवालों से बचते दिखे धर्मसोत

    पुलिस साधु सिंह धर्मसोत को कैदियों वाली गाड़ी में नाभा जेल से लाया गया। मीडिया से रूबरू हुए धर्मसोत आज मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और कहा कि जो कुछ भी होगा आपके सामने होगा। कैदी वैन में साधु सिंह धर्मसोत के साथ उनके ओएसडी चमकौर सिंह भी साथ थे। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने धर्मसोत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

  • पंजाबः इस जिले चली गोली, लुटेरों ने व्यापारी से लूटे लाखों रुपए

    पंजाबः इस जिले चली गोली, लुटेरों ने व्यापारी से लूटे लाखों रुपए

    फतेहगढ़ साहिबः स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ (जिला-फतेहगढ़ साहिब) के प्रीतनगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां लुटेरों ने लोहा व्यापारी को गोली मारकर उससे लाखों रुपए लूट लिए है। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पहले व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाली फिर गोली मारकर व्यापारी से 12 लाख रुपए लूट लिए है।

    आरोपियों ने दफ्तर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    बताया जा रहा है कि लगभग तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक की पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि परमिंदर सिंह मंडी गोबिंदगढ़ जीटी रोड पर युवराज इम्पेक्स नामक फर्म में काम करता है। आरोपियों ने दफ्तर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जख्मी परमिंदर सरहिंद का रहने वाला है।

    डाक्टरों ने परमिंदर को पटियाला के अस्पताल में किया रेफर

    जख्मी परमिंदर को सरकारी हस्पताल मंडी गोविंदगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे पटियाला रेफर कर दिया। इस मौके पर मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    एसपी और डीएसपी ने की जांच शुरू

    पुलिस टीम की अगुआई एसपी राजपाल सिंह, डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह व थाना पर प्रभारी मोहम्मद जमील ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों लुटेरे बाइक पर सवार हो कर आए थे। अधिकारी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

    संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

    मुबंईः महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है। ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन भेजा है। राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया।

    उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय राउत को समन भेजने को लेकर ईडी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई इडी डिपार्टमेंट।” संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, मैं अब समझ गया हूं कि ईडी ने मुझे समन भेजा है। हम सब बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह साजिश चल रही है। 

    ईडी ने जब्त की थी संपत्ति

    इससे पहले ईडी ने प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था। प्रवीण राउत को संजय राउत का करीबी माना जाता है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति को भी हाल ही में कुर्क कर दिया था। ईडी ने 11 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें पालघर में प्रवीण राउत से जुड़ी संपत्ति करीब 9 करोड़ की है। जबकि 2 करोड़ की कीमत वाले दादर में फ्लैट और अलीबाग में प्लॉट के संजय राउत की पत्नी से जुड़े होने का आरोप है।

    इससे पहले प्रवीण का नाम दिसंबर 2020 में PMC bank scam case में जांच के दौरान आया था। जांच एजेंसी को पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल मुंबई के दादर में एक फ्लैट खरीदने में किया गया था। ईडी इन रुपयों के सोर्स की जांच कर रही है।

  • Assam Flood: असम में बाढ़ से 126 की मौत, 22 लाख लोग प्रभावित

    Assam Flood: असम में बाढ़ से 126 की मौत, 22 लाख लोग प्रभावित

    असम: जिलें में बाढ़ से 5 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलनों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इसके अलावा राज्य में बाढ़ 25 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग अभी भी प्रभावित हैं। हालांकि, रविवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, रविवार को बारपेटा, कछार, दर्रांग, करीमगंज और मोरीगांव जिलों के विभिन्न स्थानों पर 4 बच्चों समेत पांच लोग डूब गए। इसके अलावा दो जिलों में दो लोग लापता हैं।

    मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को किया दौरा

    राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कछार जिले के सिलचर और कामरूप के हाजो का दौरा किया। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियानों में लगी एजेंसियों को अपनी पहुंच बढ़ाने और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। सिलचर शहर के एक सप्ताह से जलमग्न रहने के कारण सरमा ने माना कि प्रशासन अभी तक सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

    उन्होंने कहा कि हम इससे इनकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की अपील की और सिलचर में परोपकारी गतिविधियों की सराहना की। सरमा ने कहा कि प्रशासन का करीब 50 फीसदी काम परोपकारी संगठन और लोग कर रहे हैं। ASDMA ने कहा कि अभी 2,542 गांव जलमग्न हैं और 74,706.77 एकड़ कृषि योग्य जमीन को नुकसान पहुंचा है। उसने कहा कि प्राधिकार 23 जिलों में 680 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहा हैं, जहां 2,17,413 लोगों ने शरण ले रखी है।

    किस जिले में कितने लोग प्रभावित?

    बुलेटिन के अनुसार, बालाजी, बक्सा, बारपेटा, कछार, चिरांग, दर्रांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रुगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, हैलाकांडी, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तमुलपुर और उदलगुड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 22,21,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बारपेटा में सबसे ज्यादा करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद नगांव में 5.13 लाख और कछार में 2.77 लाख लोग प्रभावित हैं। कछार, डिब्रूगढ़ और मोरीगांव जिलों में कई स्थान भी बाढ़ से प्रभावित हैं। शनिवार तक 24 जिलों में 25 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

  • पंजाबः IAS संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोस्टमॉर्टम आज, अफसरों पर FIR दर्ज करने पर अड़ी मृतक की मां

    पंजाबः IAS संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोस्टमॉर्टम आज, अफसरों पर FIR दर्ज करने पर अड़ी मृतक की मां

    चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के आइएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे 26 वर्षीय कार्तिक पोपली का आज परिवार की सहमति के बाद पीजीआई में डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा। हालांकि इससे पहले पोस्टमार्टम प्रक्रिया आज होगी या नहीं यह साफ नहीं हो पा रहा था। दरअसल, संजय पोपली और उनकी पत्नी पोपली ने विजिलेंस टीम पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया।

    अफसरों पर FIR दर्ज करने पर अड़ी मृतक की मां

    कार्तिक की मां पोपली पंजाब विजिलेंस अफसरों पर एफआइआर दर्ज करने पर अड़ी। उनका कहना है कि जब तक बेटे को गोली मरने वाले अफसर सहित टीम पर एफआइआर नहीं दर्ज होगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। कार्तिक पोपली के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखा गया है।

    कार्तिक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी थी गोली

    बता दें कि कार्तिक ने शनिवार को विजिलेंस टीम के सामने सेक्टर-11 स्थित कोठी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। कार्तिक को इलाज के लिए पीजीआइ ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। वहीं, संजय पोपली को देर रात जीएमसीएच-32 से करीब 3 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। जीएमसीएच-32 में आइएएस संजय पोपली को सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड उसके बाद साइकेट्रिक और मेडिसिन विभाग में ले जाया गया।

    अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर मजिस्ट्रेट ने संजय पोपली को न्यायिक हिरासत में भेजा

    पांच से छह घंटे तक जीएमसीएच-32 में इधर-उधर मेडिकल चेकअप कराने के बाद विजिलेंस की टीम आइएएस संजय पोपली को अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर साथ ले गई। विजिलेंस ने संजय पोपली को रात को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। हालांकि विजिलेंस ने उसके रिमांड की मांग नहीं की। इस पर मजिस्ट्रेट ने संजय पोपली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • लख लाहनत- सीमा आर्ट ने 8वीं बार किया निगम की बेसमैंट पर कब्जा, वर्कशाप चालू

    लख लाहनत- सीमा आर्ट ने 8वीं बार किया निगम की बेसमैंट पर कब्जा, वर्कशाप चालू

    चालान भेज दिया है अब अदालत से समन जारी करवाया जाएगा: मनदीप सिंह

    जालंधर/अनिल वर्मा: निगम प्रशासन द्वारा अपनी ही बेसमैंट का कब्जा खाली करवाना इतना मुश्किल हो चुका है कि अब तहबाजारी विभाग ने अपने हाथ खड़े कर सीमा आर्ट से अपनी बेसमैंट का कब्जा खाली करवाने के लिए अदालती कारवाई शुरु की है।

    तहबाजारी विभाग के सुपरीडैंट मनदीप सिंह ने कहा कि सीमा आर्ट द्वारा बेसमैंट में बनाए जा रहे बैरीकेट कई बार बाहर फैंके गए और कब्जा खाली करवाया गया मगर कुछ ही दिनों पर वह दोबारा यहां अपनी वर्कशाप चालू कर देता है इस बार अदालती कारवाई शुरु की गई है और जल्द ही कोर्ट से समन जारी करवाया जाएगा। बता दें कि सीमा आर्ट निगम की बेसमैंट में कई सालों से निजी वर्कशाप चलाई जा रही है जहां बैरीकेट तथा फ्लैक्स बोर्ड का काम किया जाता है।

    यही नहीं अब सीमा आर्ट के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि उसने बेसमेंट के बाद निगम की बाहर वाली पार्किग एरिया पर भी अपनी वर्कशाप फैला दी है और यहां भी अपने कंडम वाहन तथा बैरीकेट रखे गए हैं। यहां आसपास के दुकानदार भी निगम को कई बार यहां कब्जा खाली करवाने के लिए कह चुके हैं । दुकानदारों का कहना है कि उन्हे यहां अपना वाहन खड़ा करने में बहुत परेशानी होती है क्योंकि आधी से ज्यादा पार्किग पर सीमा आर्ट का कब्जा है। 

    चर्चा है कि सीमा आर्ट को निगम की बेसमैंट में कब्जा करवाने के पीछे सैंट्रल हल्के के एक दिगज कांग्रेसी नेता का हाथ था तथा जब तक कांग्रेस सत्ता में रही तब तक निगम ने यहां कब्जा खाली करवाने के लिए कोई कारवाई नहीं की अब सत्ता पलट होने के बाद भी निगम सीमा आर्ट्स से कब्जा खाली करवाने में असमर्थ है।

    चालान भेज दिया है अब अदालती कारवाई होगी-मनदीप सिंह

    सीमा आर्ट्स को पिछले महीने चालान भेज दिया था मगर कोई ज्वाब नहीं आया और न ही कब्जा खाली किया गया अब अदालती कारवाई शुरु कर दी गई है। जल्द ही अदालत से समन जारी करवाया जाएगा।

  • जालंधरः DAVIET में तीसरी मंजिल से गिरे 2 छात्र, एक की मौत

    जालंधरः DAVIET में तीसरी मंजिल से गिरे 2 छात्र, एक की मौत

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। कबीर नगर पर स्थित डेविएट कॉलेज में बीती रात छात्रों के बीच खूनी टकराव हुआ। छात्रों के बीच यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि किशन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज नजदीकी श्रीमन अस्पताल में करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रों के इस विवाद के चलते 2 छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए है। 

    बर्थडे पार्टी को लेकर हुआ विवाद

    हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात की यह घटना है। डेविएट के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के इंचार्ज डाक्टर संजीव नवल ने बताया कि देर रात होस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन का बर्थ-डे पार्टी को लेकर विवाद हुआ। मामूली नोकझौंक से नौबत हाथापाई तक आ गई।

    बिहार के रहने वाले दोनों छात्र 

    डाक्टर नवल के मुताबिक दोनों छात्र बिहार के रहने वाले हैं और डेविएट में बीएससी के छात्र हैं। डेविएट की ओर से घटना की सूचना छात्र के घर वालों को सूचित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस कानूनी कारवाई कर रही है।

  • पंजाब विधानसभा में आप बजट पेश: 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान

    पंजाब विधानसभा में आप बजट पेश: 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का एलान

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आप सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। इस बजट को वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में पेश कर रहे हैं। यह बजट 1.55 लाख करोड़ का है। बजट दौरान वित्त मंत्री चीमा ने एलान करते हुए कहा कि एक जुलाई से पंजाब के लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन एमएलए वन पेंशन से सालाना 19 करोड़ 50 लाख की बचत होगी। इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इस बारे में वित्तमंत्री पहले भी स्थिति साफ कर चुके हैं।

    वहीं आप की हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए को लेकर भी बजट पर नजर रहेगी। मान सरकार बजट में इसका कोई प्रावधान रखती है या नहीं, विरोधी भी इस पर नजर जमाए बैठे हैं।

    केंद्र पर निर्भर हुआ पंजाब

    चीमा ने कहा कि 2011-12 में पंजाब को केंद्र से 23% इनकम प्राप्त हुई। 2021-22 में यह इनकम 46% हो गई। इस दौरान राज्य का टैक्स 72% से घटकर 48% हो गया। इसमें 24% की कमी हुई। जिससे पंजाब अपनी कमाई के बजाय केंद्र पर निर्भर होकर रह गया।

    जानें बजट में क्या क्या हुए एलान

    • शराब से 9,648 करोड़ रुपए की कमाई होगी। पिछले साल से यह 56% ज्यादा है।
      जीएसटी वसूली में 27% बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे सरकार के खजाने में 4350 रुपए का इजाफा होगा।
    • पिछले साल के मुकाबले 17.8% फीसदी कमाई बढ़ेगी। 95,378 करोड़ रुपए का योगदान बढ़ेगा। कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे।
    • पंजाब सड़क, पुल और भवनों के निर्माण के निर्माण और रखरखाव के लिए 2102 करोड़ रुपए रखे जाएंगे।
    • पटियाला की बड़ी और छोटी नदी का पुनर्निर्माण और लुधियाना में बुड्‌ढा नाला का नवीनीकरण होगा।
    • अमृतसर और जालंधर में सरफेस वाटर की सप्लाई की जाएगी।
    • पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करेंगे। राज्य में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाली गाड़ियों को उत्साहित करेंगे। पंजाब में 45 नए बस स्टैंड और मौजूदा 61 बस स्टैंड का नवीनीकरण होगा।
    • बठिंडा के जनता नगर और मुल्तानियां रोड पर पुल बनाया जाएगा।
    • मोहाली में 17.5 एकड़ में नई जेल बनाई जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।
    • पंजाब पुलिस के लिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें विदेशों में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
    • पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 108 करोड़ का बजट रखा गया है। हर पुलिस जिले में 30 करोड़ की लागत से साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
    • पंजाब में पर्यटन के स्थानों को विकसित करने के लिए इको, रूरल, कल्चर और धार्मिक टूरिज्म पर फोकस करेगी। जंगलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।
    • पूर्व फौजियों की भलाई और मदद के लिए मोहाली में ओल्ड एज होम बनेगा।
    • राज्य के एनसीसी केंद्रों और ट्रेनिंग सेंटरों के लिए 5 करोड़ रुपए रखे गए।
    • उच्च शिक्षा के लिए सभी सरकारी कॉलेजों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और नए कॉलेजों के लिए 95 करोड़ रुपए रखे गए।
    • गरीब लोगों के लिए आटे की होम डिलीवरी शुरू करेंगे। इसके लिए 497 करोड़ का बजट रखा गया है।
    • पंजाब शिक्षा एवं सेहत फंड नाम से ट्रस्ट बनाया गया है। इसके लिए सरकार अपना हिस्सा देगी। इसमें एनआरआई भी अपना हिस्सा डाल सकते हैं। उन्हें सरकार एक-एक पैसे का हिसाब देगी।
    • हर जिले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऑफिस बनेगा।
    • पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए 3163 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछली सरकार के मुकाबले 48% ज्यादा है।
    • राज्य में व्यापारिक कमीशन का गठन होगा। जिसके मेंबर व्यापारी और कारोबारी होंगे।
    • मोहाली के नजदीक फिनटैक सिटी स्थापना की जाएगी। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए मोहाली में 490 एकड़ जमीन एक्वायर की जा रही है।
    • वैट रिफंड के मुद्दे 6 महीने में हल होंगे।
      औद्योगिक बिजली को छूट जारी रहेगी। उद्योगों के विकास के लिए नई पॉलिसी आएगी।
    • किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इस मसकद के लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
    • हुनर विकास केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए 641 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1232 करोड़ के मुकाबले 1351 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 67 करोड़ रुपए रखे गए हैं। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 79 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को वित्तीय संकट से निकालने के लिए 200 करोड़ का बजट रखा गया है। फिरोजपुर और मलोट यूनिवर्सिटी के लिए ग्रांट डबल होगी।
    • पंजाब में 9 सरकारी कॉलेजों में नई लाइब्रेरी के लिए 30 करोड़ रखे गए हैं।
    • जनरल कैटेगिरी के बच्चों के लिए सीएम स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसके लिए 30 करोड़ रुपए रखे गए हैं। यह रकम प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएगी।
    • मिड डे मील स्कीम के लिए 473 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है।
    • शिक्षा के लिए 2022-23 में स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा बजट रखा गया है।
    • टेक्निकल एजुकेशन में 45% का बढ़ावा किया गया है। मेडिकल एजुकेशन में 57% की बढ़ोतरी की गई है।
    • स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए स्टेट मैनेजर की तैनाती होगी। स्कूल के अध्यापक और प्रिंसिपल सिर्फ पढ़ाई कराएंगे। इसके लिए 123 करोड़ की रकम रखी गई है।
    • टीचर्स, स्कूल हेड, एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेटर के ट्रेनिंग प्रोग्राम और कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए देश और विदेश में शार्ट और मीडियम टर्म कोर्स कराए जाएंगे। इसके लिए 30 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • स्टूडेंट्स को विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए 100 स्कूलों की शिनाख्त की गई है। जहां प्री प्राइमरी से 12वीं तक डिजिटल क्लासरूम, लैब, ट्रेंड स्टाफ होगा। स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
    • सरकारी स्कूलों में मॉडर्न क्लासरूम के लिए 500 स्कूलों को चुना गया है। इसके लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है।
    • सरकारी स्कूलों में छत पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। अभी 19176 स्कूलों में 3596 स्कूलों में लगे हैं। इस साल में 100 करोड़ की लागत से बाकी स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे
    • सरकारी स्कूलों में चारदीवारी समेत दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2728 ग्रामीण और 212 शहरी स्कूलों में चारदीवारी नहीं है। 2310 ग्रामीण और 93 शहरी स्कूलों में चारदीवारी टूटी हुई है। हर जिले में अतिआधुनिक स्कूली बुनियादी ढांचे के लिए बजट में 424 करोड़ का बजट अलॉट किया गया है।
    • सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी से 8वीं तक सभी स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म मिलेगी। इसके लिए 23 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए पंजाब यंग एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। हर स्टूडेंट को 2000 रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है।
    • सेहत के लिए 4731 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है।
    • इस साल 117 मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। इसके लिए 77 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। 15 अगस्त से 75 मोहल्ला क्लीनिक काम करना शुरू कर देंगे।
    • सड़क हादसे में जख्मी को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली दिल्ली सरकार की फरिश्ते स्कीम पंजाब में लागू होगी। पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा। इसका खर्चा सरकार उठाएगी। जो जख्मी को अस्पताल लाएगी। उसे सरकार सम्मानित करेगी।
    • स्टेट मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। जो सेहत व्यवस्था को देखेगा और कमियों को दूर करेगा। शुरूआत में इसे सरकार चलाएगी। बाद में इसे पेशेवर प्रबंधन वाली एजेंसी को सौंपा जाएगा।
    • 2 साल में पटियाला और फरीदकोट में 2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किए जाएंगे। 2027 तक 3 और ऐसे अस्पताल बनाए जाएंगे।
    • पंजाब में उभरते खिलाड़ियों के लिए 25 करोड़ रुपए रखे गए। पंजाब के स्टेडियम अपग्रेड करने और संगरूर के लौंगोवाल में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
    • मेडिकल एजुकेशन के लिए राज्य को कवर करने के लिए अगले 5 साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद राज्य में मेडिकल कॉलेजों की गिनती 25 हो जाएगी। इस साल मेडिकल शिक्षा के लिए 1033 करोड़ रुपए रखे गए। पिछले साल के मुकाबले यह 57% ज्यादा है।
    • सरकारी मेडिकल कॉलेज अपग्रेड करने और एमबीबीएस सीटें बढ़ाने पर गौर किया जाएगा। संगरूर में संत अतर सिंह स्टेट इंडस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज कॉलेज बनेगा। जिसमें 100 एमबीबीएस सीटें होंगी। इसके लिए 50 करोड़ की रकम रखी गई है।
    • पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए 3163 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछली सरकार के मुकाबले 48% ज्यादा है।
    • राज्य में व्यापारिक कमीशन का गठन होगा। जिसके मेंबर व्यापारी और कारोबारी होंगे।
      किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए उत्साहित करने के मकसद से 450 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
    • किसानों को मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी रहेगी। इस मसकद के लिए 6947 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
    • खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 2022-23 के लिए 11560 करोड़ रुपए रखे गए हैं।