Blog

  • Jalandhar: महानगर में छाई धुंध की चादर, Visibility Zero, देखें Live

    Jalandhar: महानगर में छाई धुंध की चादर, Visibility Zero, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर मे देर शाम धुंध गिरनी शुरू हो गई थी। जैसे जैसे रात बढ़ने लगी धुंध की चादर भी बड़ने लगी। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही घंटो मे धुंध की वजह से जीरो विजिबिलिटी नजर आने लगी।

    जिससे शहर की सड़को पर सन्नाटा पसर गया। धुंध के कहर से आम जनता तो प्रभावित होती ही है। साथ ही क्राइम की वारदातों मे भी बड़ावा होता है। चोर और लुटेरे धुंध की आड़ मे राहगीरों और घरो को निशाना बनाने से गुरेज नहीं करते।

  • Jalandhar News: बस्तियात इलाके में नशे ने बुझाया घर का चिराग

    Jalandhar News: बस्तियात इलाके में नशे ने बुझाया घर का चिराग

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्तियात इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा नशे की चपेट मे आने से एक परिवार ने घर के चिराग को खो दिया। मृतक की पहचान पारस भगत के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और इलाका वासियों ने नशे के कारोबार को बंद करवाने की गुहार लगाई है।

    इस घटना से आहत होकर मृतक के परिजनों ने ऐलान किया कि जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस और सरकार से गुहार लगाई है कि नशे की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए ताकि की किसी और का बच्चा ज़िंदगी की जंग न हार सके।

  • Jalandhar News: Gulmohar City मे हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: Gulmohar City मे हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: गुलमोहर सिटी मे गुंडागर्दी का मामला सामने आया था। जिसमे हथियारों से लैस हमलावरों ने एक घर पर धावा बोल दिया था। इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आ गई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि हमलावरों ने मोहल्ले मे गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए नरिंदर छपरा के घर पर ईटे और पत्थर बरसाए।

    इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई। हमलावरों ने घर के अंदर गाड़ी की तोड़ फोड़ कर दी । इतना ही नहीं मोहल्ले मे कड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले मे राहुल चोपड़ा घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News : हाईटेंशन तारो की चपेट मे आया युवक, हालत गंभीर, देखे वीडियो

    Jalandhar News : हाईटेंशन तारो की चपेट मे आया युवक, हालत गंभीर, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते बचिंत नगर में छत से गुजर रही हाई टेंशन वोल्टेज के तारों में आने से युवक के झुलसने की खबर है। परिवार ने युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। लेकिन घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    घायल युवक की बहन अंजना ने बताया कि उनके घर पर एक छत है। जिसके ऊपर से हाई टेंशन वोल्टेज की तारे गुजरती हैं। घायल पवन छत पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। यह घटना रविवार शाम 6:00 बजे के करीब की है। मोहल्ला वासियों की मदद के साथ पवन को नीचे उतार इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

  • Jalandhar News: Gulmohar City मे हुई गुंडागर्दी, हमलावरों ने घर पर बोला धावा, देखे Live

    Jalandhar News: Gulmohar City मे हुई गुंडागर्दी, हमलावरों ने घर पर बोला धावा, देखे Live

    जालंधर (ENS):थाना रामामंडी के अधीन पड़ती गुलमोहर सिटी मे गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस हमलावरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। इस मामले मे जानकारी देते हुए नरिंदर कुमार ने बताया कि 1.5 महीने पहले सोडल के निकट सिल्वर प्लाजा मे बर्गर खाने गए उसके बेटे के दोस्तों की लड़ाई हुई थी।

    पीड़ित ने कहा कि आज शाम को वह लुधियाना से वापिस आ रहा था। जब वह रामामंडी पंहुचा तो उसे घर से कॉल आया कि कुछ युवको ने ने घर पर हमला कर दिया है। इस घटना मे हमलावरों ने जमकर घर पर ईटे और पत्थर बरसाए। इतना ही नहीं घर मे दाखिल होने की भी कोशिश की, लेकिन घर मे मौजूद लोगो ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

    बताया जा रहा है कि राहुल चोपड़ा को हमलावरों ने घायल कर दिया । जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के दो बेटे है बड़ा राहुल और छोटा साहिल चोपड़ा, जो तहसील मे वसीका नवीस का काम करते है। पीड़ितों के मुताबिक उन पर हमला हरदियाल नगर 3 स्टार कॉलोनी मे रहने वाले कृष्णा ने करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News : इस जिले में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखे वीडियो

    Punjab News : इस जिले में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखे वीडियो

    मोगा:जिले के गांव चुग्गा के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस मुकाबले मे दो बदमाशों को लगी है और दो भागने में हुए कामयब हो गए। 28 जनवरी को मोगा के कोट ई सेखा के पास से चार बदमाश KIA गाड़ी छीन कर फरार हो गए थे।

    मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय गाँधी ने बताया कि इस मामले मे जांच करते हुए आज रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी मोगा एरिया में घूम रही है और किसी वारदात को अंजाम देने वाले है। मोगा पुलिस के सीआईए टीम ,धर्मकोट पुलिस और कोट ई सेखा पुलिस ने गाड़ी की पीछा करते हुए मोगा के गांव चुग्गा लिंक रोड पर पुलिस ने गाड़ी में सवार 5 बदमाशो की घेराबंदी की गई।

    गाड़ी में सवार बदमाशो ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग दो बदमाश टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जख्मी बदमाशों की पहचान विशाल वासी हरिके, बॉबी वासी फतेहगढ़, हरप्रीत और साहिल मौके से भागने में कामयाब हो गए।

    बदमाशों ने मौके पर पुलिस के ऊपर 4 फायर किये थे। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए 5 राउंड फायर किये। इन बदमाशों ने पंजाब के कई जिले में वारदाते की हे। पुलिस को एक 32 बोर पिस्टल और तेजधार हथियार बरामद हुए है।

  • Jalandhar News : कार चालक ने नकाबपोशों पर चलाई गोलियां, देखे CCTV

    Jalandhar News : कार चालक ने नकाबपोशों पर चलाई गोलियां, देखे CCTV

    जालंधर (ENS): थाना 8 के अधीन आते बाबा नगर मे गोलिया चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी की शाम 5 बजे के करीब xuv गाड़ी का 3 नकाबपोश बाइक पर पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही बाइक सवार युवकों ने कार सवार व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जानकरी के मुताबिक कार चालक ने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। जिसे देख बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। थाना 8 के प्रभारी गुरमुख सिंह देओल ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई थी। पुलिस ने जसविंदर सिंह को बयान दर्ज करवाने के लिए कई बार बुलाया, लेकिन वह अभी तक थाना परीसर मे बयान दर्ज करवाने नहीं आया है। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमे गोली चलने से पहले नकाबपोश तीन युवक बाइक पर सफेद रंग की XUV का पीछा करते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद हमलावर कार चालक पर धावा बोल देते है। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

  • Under 19 Women T20 World Cup जीत Team India ने रचा इतिहास

    Under 19 Women T20 World Cup जीत Team India ने रचा इतिहास

    नई दिल्ली : महिला टीम ने अंडर-19 T 20 वर्ल्ड कप जीत कर देश की बेटियों ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 52 गेंद शेष रहते 11.2 ओवर में एक विकेट पर 84 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की है।

    इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम ने दो साल पहले ऋचा घोष की कप्तानी में यह ख़िताब जीता था। भारत की इस जीत का श्रेय गोंगडी त्रिशा की फाइनल में खेली गई बेहतरीन ऑलराउंड पारी को दिया जा रहा है। त्रिशा ने नाबाद 44 रन बनाए और भारत ने 11.2 ओवर में 83 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही सानिका चाल्के ने भी 22 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली. इससे पहले त्रिशा (15 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई. पारुनिका सिसोदिया (छह रन पर दो विकेट), आयुषी शुक्ला (नौ रन पर दो विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन पर दो विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। मैच के अंतिम पलो मे स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास इकट्ठी पूरी टीम जश्न मनाने लगी और खुशी से मैदान की ओर दौड़ पड़ी। भारतीय ध्वज में लिपटी महिला क्रिकेटरों ने खिताब जीत का स्वागत किया।

     
  • Himachal News: कार सवारों से 208 ग्राम चरस पकड़ी

    Himachal News: कार सवारों से 208 ग्राम चरस पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव जोगीपंगा में एसआईयू टीम ने 208 ग्राम चरस पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने वंगाणा थाना के अंतर्गत गांव जोगीपंगा में नाकाबंदी कर एक अल्टो कार संख्या (एचपी 65 ए 1879) जिसमें दो व्यक्ति सवार थे को जांच के लिए रोका। जिनसे जांच के दौरान 208 ग्राम चरस पकड़ी गई। आरोपित व्यक्तियों की पहचान कर्म चन्द पुत्र गुलाब सिंह गांव टिक्कर डाकघर बल्ह व कर्म सिंह पुत्र हरी सिंह गांव टिहरी तहसील पदर जिला मण्डी के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  
  • किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    ऊना/ सुशील पंडित: किसानों की आय बढ़ाने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में जिला ऊना में उगाई जाने वाली विभिन्न फलदार फसलों की खेती और उसके वेहतर रखरखाव संबंधी 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 3-7 फरवरी 2025 तक करने जा रहा है । बागवानी बिभाग जिला ऊना के उप – निदेशक डॉ के.के. भारद्वाज ने रविवार शाम ऊना से 25 किसानों के दल को हरी झंडी दिखा कर रबाना किया तथा सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किसानों को शुभकामनायें दीं l प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व बागवानी विभाग बंगाना के बागवानी प्रसार अधिकारी मोहम्मद अरशद कर रहे हैं l

    डॉ भारद्वाज ने बताया कि जिला ऊना में कई तरह की बागवानी फसलें उगाई जा सकती है जिसमें आम, सिटरस फ्रूटस, ड्रैगन फ्रूट, अनार, अमरुद, पपीता, जापानी फल, आडू, प्लम एवं नाशपाती प्रमुख हैं। जिले के किसान नवीनतावादी और मेहनती हैं। जिले में फल फसलों को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएँ हैं। इन्हीं संभावनाओं को मध्य नजर रखते हुए केंद्र प्रायोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले के किसान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से बागवानी की नई-2 तकनीक सीख सकें और उसे अपने खेतों में अपना सकें l बागवानी विभाग द्वारा नई एवं अधिक आय देने वाली फसलों जैसे कि ड्रैगन फ्रूट, एवोकाड़ो एवं जापानी फल की खेती को भी अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसानों की आय के साथ-साथ फल फसलों में विविधता लाई जा सके l

    उप – निदेशक डॉ भारद्वाज के अनुसार सरकार ने बागवानी विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं । इन योजनाओं का लाभ उठाकर जिला के किसान स्वरोजगार के साथ-साथ अपनी आए बढ़ा सकते हैं l प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी विकास से संबंधित सभी स्कीमें ऑनलाइन कर दी गई हैं जिसका लाभ अब किसान घर बैठे उठा सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं l