Blog

  • यागी तूफान का कहर, 2 की मौत, 100 से अधिक घायल, Red Alert जारी

    यागी तूफान का कहर, 2 की मौत, 100 से अधिक घायल, Red Alert जारी

    नई दिल्ली – चीन में यागी  तूफान ने 2 लोगों की जान लेने के बाद और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया है। चीन के प्राधिकरण ने यागी के चलते 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर विस्थापित कराया है। बताया जा रहा है कि ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई।

     100 लोगों के घायल होने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई है और 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यागी तूफान जो कि चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।

     चीन ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।

  • अफीम सहित नशा तस्कर गिरफतार

    अफीम सहित नशा तस्कर गिरफतार

    पंचकूला। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई की गई। जहां, राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने बद्दी रोड के पास से 580 ग्राम अफीम समेत एक नशा तस्कर को थाना पिंजौर इलाके से गिरफ्तार किया। हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा एनसीबी यूनिट अम्बाला की एक पुलिस टीम बद्दी रोड, रेलवे ओवरब्रिज पिंजौर पर मौजूद थे।

    तभी गुप्त सूचना सूचना मिली की जैनेंद्र लांबा पुत्र सुरेंद्र उर्फ काका वासी गांव मानपुर नानक चंद जिला पंचकूला जो अफीम बेचने का काम करता है और अभी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने गांव मानपुर नानक चंद से अफीम लेकर पिंजौर की तरफ आएगा। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मानपुर नानक चंद गांव के बाहर हुड्डा सेक्टर 30 के मोड पर एक्टिवा सहित काबू कर लिया गया।

    मामले संबंध में थाना पिंजौर जिला पंचकूला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी जैनेंद्र लांबा को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 600 चालान 

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 600 चालान 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 600 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 64,200/- रूपये वसूल किए गए।
    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए।
    इसी कड़ी में जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एण्ड ड्राइव के तहत 07 चालान काटे गए।
  • डंडे के प्रहार से किया घायल, मामला दर्ज 

    डंडे के प्रहार से किया घायल, मामला दर्ज 

    ऊना/ सुशील पंडित: चिंतपूर्णी में आपसी झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में दी गई शिकायत में रोशन लाल शर्मा पुत्र जयचन्द निवासी प्रताप नगर अम्व ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि शम्भू नाथ सत्संग घर का कंक्रीट डंगा उखाड़ कर रास्ते में डाल रहा था ज़व मैंने उसे वहाँ पर कचरा डालने से मना किया तो वह मान गया लेकिन यशपाल इसके साथ गाली गलौज करने लगा पड़ा व इसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया जिससे यह घायल हो गया।

    पुलिस ने यशपाल निवासी थनिकपुरा तहसील अम्व जिला ऊना के विरुद्ध धारा126(2) ,115(2) BNS के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Parcel के जरिए भेजे गए करोड़ों के सोने-चांदी के गहने और 85 लाख की नगदी बरामद

    Parcel के जरिए भेजे गए करोड़ों के सोने-चांदी के गहने और 85 लाख की नगदी बरामद

    नई दिल्ली – रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने पार्सल विभाग से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस संबंध में आरपीएफ ने आयकर विभाग को सूचना देकर आभूषण उन्हें सौंप दिए हैं। ट्रेन के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और इनकम टैक्स की टीम ने पार्सल की जांच की।

    चेकिंग के दौरान कोच में 24 बक्से संदिग्ध पाए गए। सभी नगों को अलग से चेक किया गया। उसमें 85 लाख रुपए कैश, 38 लाख का सोना और 365 किलो चांदी मिली। साथ ही इसमें चांदी के गहने और बर्तन मिले। अभी यह नहीं पता चल सका है की आभूषण कहां से आए थे और कहा भेजा जा रहा था। वहीं RPF ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैश और ज्वैलरी बरामद किया है। आरपीएफ ने सभी समान को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

    फिलहाल इसकी जांच इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को सौंप दिया गया है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर ट्रेन में समानों की गहन जांच चल रही है। RPF ने बताया कि सूचना मिली थी कि की मुंबई राजधानी और पूर्वा एक्सप्रेस में भारी मात्रा में अवैध तरीके से कैश, गोल्ड और चांदी लाया जा रहा है।

    आरपीएफ ने समान को कब्जे में ले लिया है। इनकम टैक्स और GST विभाग इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और हावड़ा से ये पार्सल भेजे गए थे। ये पार्सल दिल्ली के किसी कारोबारी के लिए भेजे गए थे। ये समान किसके नाम आए थे, अभी तक उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।

  • Jalandhar : Punjab Police से रिटायर्ड AIG को मिली धमकी, Fir दर्ज

    Jalandhar : Punjab Police से रिटायर्ड AIG को मिली धमकी, Fir दर्ज

    जालंधर (ens) : पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एआईजी लखविंदर पाल सिंह खैहरा को विदेशी नंबर से काल कर धमकी मिलने की खबर है। इस मामले की शिकायत एआईजी लखविंदर पाल ने कमिशनरेट पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित सतविंदर पाल और अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में एआईजी ने बताया है कि उसे विदेशी नंबर +64220007700 नंबर से काल आई थी। काल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें जान मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी है ।

  • Punjab : किसान की बेटी ने परिवार का बढ़ाया गौरव, बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

    Punjab : किसान की बेटी ने परिवार का बढ़ाया गौरव, बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

    चंडीगढ़ : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स, एसएएस नगर की उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, संस्थान की पूर्व छात्रा पलवी राजपूत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया और पासिंग आउट परेड में भाग लिया, जिसकी देखरेख उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने की।

    लेफ्टिनेंट पलवी राजपूत, जिन्हें आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था, पठानकोट जिले के एक गौरवशाली किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं। इस संस्थान की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुई हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने किया।

    लेफ्टिनेंट पलवी राजपूत को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी सफलता पंजाब की और बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बेटियों की आकांक्षाओं का सक्रिय रूप से समर्थन कर रही है, जो रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी के रूप में सेवा करना चाहती हैं।

    इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, पंजाब सरकार ने मौजूदा ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एक एनडीए तैयारी विंग की स्थापना की। उन्होंने बताया कि एनडीए तैयारी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 के लिए निर्धारित है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माई भागो एएफपीआई में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ एक पूरी तरह से आवासीय परिसर है और यह देश में अपनी तरह का एकमात्र है।

  • सवारियों से भरा Pickup खाई में गिरा, 3 की मौ’त, कई गंभीर घायल

    सवारियों से भरा Pickup खाई में गिरा, 3 की मौ’त, कई गंभीर घायल

    रतलाम – शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप 60 फीट गहरी खाई में पलटने की खबर सामने आई है। हादसा रावटी-धोलावाड़ के बीच सुबह करीब 9 बजे हुआ।  जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 12 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल है। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिकअप के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। पिकअप में सवार होकर 50 से ज्यादा लोग फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव और धोलावाड़ डैम के पास घाट चढ़ते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। गाड़ी रिवर्स होकर खाई में पलट गई।

    आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। घायलों में बच्चे भी हैं। घायलों ने बताया कि अचानक से पिकअप वाहन रिवर्स हुई। तीन से चार पलटी खाते हुए गाड़ी खाई में जा गिरी। ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया। वह गाड़ी पलटने से पहले ही कूद गया। सभी मजदूर रावटी के खेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं।

  • फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, 5 की मौ’त

    फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, 5 की मौ’त

    नई दिल्ली – मणिपुर में एक बार फिर हिंसा होने का मामला सामने आया है। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हिंसा मणिपुर के जिरीबाम में हुई है। यहां उग्रवादियों ने एक सोते हुए शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। नई दिल्ली – मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है।

    सूबे के जिरीबाम में हथियारबंद समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक जिरीबाम में आज सुबह ताजा हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो विरोधी समूहों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में 4 अन्य लोग मारे गए।

    पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने जिला मुख्यालय से करीब 5 KM दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर उसे सोते समय गोली मार दी। हत्या के बाद करीब 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें 3 पहाड़ी उग्रवादियों सहित 4 हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।

  • Punjab : Car के Sunroof पर बैठ Reel बनाने वाले युवकों पर चला पुलिस का डंडा, देखें वीडियो

    Punjab : Car के Sunroof पर बैठ Reel बनाने वाले युवकों पर चला पुलिस का डंडा, देखें वीडियो

    दसूहा : सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें युवक कार की छत पर बैठकर रील बना रहे है। वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त दसूहा मियाणी फ्लाईओवर रोड़ पर दिन दिहाड़े कार सवार युवक हुल्लडबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया और 48 घंटे के अंदर कार को हिमाचल से बरामद कर लिया।

    जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि हरप्रेम सिंह ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी का नबर ट्रेस कर हिमाचल से कार को दसूहा लाकर बाउंड कर कार सवार युवकों पर कार्यवाही की जा रही। जिनमे से 2 युवकों को राउंडअप किया जा चुका है और अन्य कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।