Blog

  • पंजाब : अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट : नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना सदर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक हवेली से 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान डिंपल के तौर पर हुई है। डीएसपी ग्रामीण हरकृष्ण सिंह ने बताया कि एसएसपी पठानकोट के दिशानिर्देशों के अनुसार नशों के सौदागरों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाई गई है।

    गुप्त सूचना के आधार पर थाना सदर पुलिस ने गांव भोआ में एक महिला की हवेली पर छापेमारी करते हुए 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पिछले लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है की यह अवैध शराब कहां से लाई गई है और इसे कहां पर पहुंचना था।

  • पंजाब : फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम, वाहनों की लगी कतारें, देखें वीडियो

    लुधियाना : जगराओं पुल पर उस समय लंबा जाम लग गया। जब सड़क पर पैचवर्क का काम चल रहा था। जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पैच वर्क दिन में नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो।

    उन्होंने कहा कि यह काम उस समय करना चाहिए, जब ज्यादा ट्रैफिक न हो। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे ट्रैफिक को डायवर्ट कर रहे है। ताकि लोगों को जाम में न फंसना पड़े।

  • जालंधरः SHO सहित 24 पुलिस कर्मियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट 

    जालंधर, ENS: देहाती पुलिस प्रशासन में एसएचओ सहित 24 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले कमिश्नरेट पुलिस ने 16 एसएचओ स्तर के अधिकारियों के तबादलें किए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर से तबादलों की सूचि सामने आई है। जारी सूची के अनुसार में मधु बाला, संजीव कपूर, बलजीत सिंह, जतिंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, राजेश ठाकुर, लखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, जीवन सिंह,  कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जोरावर सिंह, सतीष कुमार, रजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, अमरजीत कौर, कमलेश कौर, संदीप कौर, गुरमीत सिंह, तेजिंदर सिंह व हरीश कुमार शामिल हैं। 

  • पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में टेक्नीशियन की मौ’त

    नई दिल्ली : नर्मदापुरम की पेपर मिल में गुरुवार सुबह जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे की है। नाराज परिजन, कर्मचारी और यूनियन से जुड़े लोगों ने शव लेकर जा रही एंबुलेंस को ढाई घंटे तक रोके रखा। वे मिल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। SDOP पराग सैनी, तहसीलदार देवराम उईके, कोतवाली TI सौरभ पांडे मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। कर्मचारियों की मांग है कि घटना किसकी गलती से हुई, बताया जाए। केंद्र सरकार के प्रतिभूति कागज कारखाने के जूनियर टेक्नीशियन प्रयास गौर पीएम-5 पेपर मशीन की कपलिंग में फंस गए थे। उनका हाथ मशीन में आया, इसके बाद पेट का हिस्सा भी फंस गया। पेपर मिल में नोटों के लिए कागज बनाया जाता है।

    प्रतिभूति कागज कारखाना में ही सीनियर टेक्नीशियन मनोजीत पाल ने आरोप लगाते हुए कहा अधिकारी जबरदस्ती इलीगल काम कराते हैं। सीआर खराब करने की धमकी देते है।घटना के प्रत्यक्षदर्शी जूनियर टेक्नीशियन विनीत नंदेश्वर ने बताया, ‘मशीन में वैक्यूम लीकेज होने पर गीला पेपर लगाया जाता है। अधिकारियों के दबाव में ऐसा चलती मशीन में ही करना पड़ता है। आज सुबह साथी बुद्धदेव चौधरी वैक्यूम लीकेज में गीला पेपर लगा रहे थे। एक तरफ के लीकेज को उन्होंने प्रयास को बताया। दूसरे लीकेज को बंद करने की बात कहकर आगे चले गए। प्रयास काम के दौरान मशीन की चपेट में आ गए। मैं और बुद्धदेव दौड़े। इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन घटना हो चुकी थी।’

    विनीत का कहना है सेफ्टी मेजर फॉलो नहीं किए जा रहे। मशीन की दिक्कत बताई जा चुकी है। सभी को पता भी है। लेकिन हम पर दबाव डाला जाता है कि काम करना ही है। जूनियर टेक्नीशियन बुद्धदेव चौधरी ने बताया, ‘मशीन की मोटर पर पहले सेफ्टी गार्ड लगा हुआ था। बहुत दिनों से यह टूटा पड़ा हुआ है। किसी ने ध्यान नहीं दिया। जगह भी इतनी कम है कि बहुत मुश्किल से काम कर पाते हैं। मिल के जनसंपर्क अधिकारी संजय भावसार ने वर्कर्स के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार का संस्थान है, इसलिए दबाव डालकर काम का सवाल ही नहीं। नियमानुसार काम होता है। सुरक्षा नियमों का पूरा पालन किया जाता है। उन्होंने कहा हम जूनियर टेक्नीशियन के परिवार के साथ हैं। जांच कमेटी बना दी है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर 50 से अधिक परिवार भाजपा में हुए शामिल

    पटियालाः चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आप पार्टी के 50 से अधिक परिवार पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। जिनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और बीजेपी पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयिंदर कौर ने किया है। इस बीच बीजेपी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास झूठ और मजाक के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी गलती को सुधारने के लिए वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार का हिस्सा बनने मोती बाग पैलेस पहुंचे।

    जयइंदर कौर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने उनके पिता का अपमान न किया होता और उन्हें मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया होता तो वह कभी राजनीति का हिस्सा नहीं बनतीं। लेकिन अपने पिता के प्रति कांग्रेस का व्यवहार देखकर वह राजनीति में सक्रिय हो गईं है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में परिवार सत्ताधारी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में पटियाला जिले की जनता ने प्रणीत कौर पर भरोसा जताया तो 5वीं बार सांसद बनने वाली परनीत कौर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। अगर पटियाला से केंद्र तक सीधी पहुंच हो जाती है तो विकास की गति पहले जैसी हो जाएगी। इसके अलावा जिले भर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए उद्योग और बड़े प्रोजेक्ट लाना संभव होगा।

    इस मौके पर भाजपा के पटियाला जिला शहरी अध्यक्ष संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला को विकास की उन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जिसके बारे में मौजूदा सरकार सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली मौजूदा सरकार शायद यह नहीं जानती कि राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी, महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और श्री गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला देने का श्रेय कैप्टन अमरिन्दर सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बनी हुई इमारतों को रंग कर विकास का दावा नहीं कर सकता, लेकिन कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहर को नहरी पानी का प्रोजेक्ट दिया है और छोटी-बड़ी नदियों का सौंदर्यीकरण किया है। इस अवसर पर आलोवाल मंडल के भाजपा अध्यक्ष गुरभजन सिंह लचकानी, बिट्टू भादसों, गांव दयागढ़ के गैवी प्रधान गुरदीप सिंह मंडौर, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह मंडौर, राजिंदर सिंह, हैरी, प्रताप सिंह, संदीप सिंह, भाजपा ग्रामीण के महासचिव मनप्रीत सिंह , शिंगारा सिंह, सतनाम सिंह और अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाबः भाना सिद्धू के पिता, भाई-बहन सहित 18 लोगों पर FIR दर्ज

    बरनालाः सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर कुछ दिन पहले किसानों द्वारा सीएम भगवंत मान की कोठी के घेराव का ऐलान किया गया था। इस मामले में देर शाम पुलिस ने भाना सिद्धू को कुछ दिन बाद रिहा करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। वहीं अब भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने भाना सिद्धू के पिता, भाई, बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेल में बंद सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू के पिता बिकर सिंह, भाई आमना सिंह, बहन किरणपाल कौर, सुखपाल कौर, पंच रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, लक्खा सिधाना समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    3 फरवरी के धरने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य 10 धाराओं के तहत कुल 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई अज्ञात को भी नामजद किया गया है। जिसमें कहा जा रहा हैकि प्रितपाल सिंह, गुरमुख सिंह, जस्सी निहंग के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस पर हमला करने का आरोप है सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप भी शामिल है। इस दौरान पुलिस ने धारा 283, 186, 353, 279, 427, 307, 148, 149, 117, 268 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ NOC ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਚ ਜਮੀਨ ਦੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਈ ਹੁਣ ਐਨਓਸੀ ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਗਿਲਤ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕ ਖੱਜਲ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਵਿਚੋਲੀਏ ਨੂੰ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪੈਸੇ ਵੀ ਬਚਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋਕ ਹਿੱਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਸੀ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਗਿਲ ਤਹਿਸੀਲ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਵਕੀਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਜਰੂਰ ਲੈਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਨਹੀਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • भूंकप के झटकों से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

    सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र जनपद में वीरवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किय गये। भूकंप के झटके महसूस होते हुए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही देर बाद हालात स्थिर हो गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मांपी गई है। फिलहाल भूकंप से जनपद में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

    जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर लगभग 01.24 बजे भूकंप के हल्के झटके लगे। भूकंप का केंद्र सोनभद्र था। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता तेज नहीं थी। जिसके चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटको से धरती कांपी थी।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पास चोरों ने 2 दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    बठिंडाः मौड़ मंडी मे लगातार 2 दिन से चोरी की वारदात हो रही है। देर रात चोरों ने बस स्टैंड पर 2 दुकानों को निशाना बनाया है। जहां चोर दुकाने के ताले तोड़कर वहां से नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने एक साथ 2 दुकानों के ताले तोड़े। चोर रात करीब 2 बजे पहले बैंक के सामने एक दुकान के लोहे के सरिए से ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। इसके बाद चोरों ने पास की परचून की दुकान का ताला तोड़कर वहां से कीमती समान और करीब हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 2 चोर दुकानों के ताले तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं आज सुबह वारदात दौरान इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की रॉड को बरामद कर लिया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोर आते है। इस दौरान एक चोर दुकान का तोला तोड़कर अंदर घुस जाता है, जबकि दूसरा चोर बाहर का ध्यान रखता है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को भी चोरों ने अन्य दुकान को निशाना बनाया था। जिसके बाद देर रात फिर से चोरों ने अन्य दुकानों को निशाना बनाया है।  लगातार 2 दिन से हो रही वारदातों को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है।

  • फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एक फैक्ट्री में भीषण आग की घटना ने तहलका मचाया। फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई। उस दौरान कुछ लोग फैक्‍ट्री के अंदर काम कर रहे थे। हालांकि सभी सुरक्षित है।बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में कविनगर के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है, जिसमें गत्ते बनाने का काम होता है।

    दोपहर एक बजे के करीब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और तेजी से फैलती गई। इस बीच आग की घटना के बारे में तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ि‍या घटनास्‍थल रवाना हुई। इस दौरान फायर टेंडरों की मदद से आग को काबू में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।