Blog

  • पंजाबः 3 हजार से अधिक का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, देखें CCTV 

    होशियारपुरः चब्बेवाल चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप जैतपुर में कार सवार तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। दरअसल, ​पैट्रोल पंप पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक आए थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में 3381 रुपए का डीजल भरवाया। तेल भरवाने के बाद जब पंप के कर्मी ने उनसे पैसे मांगे तो युवक कहने लगा कि मैं दे दूंगा। इस दौरान युवक ने कर्मी से स्वाइप मशीन लेकर आने की बात कही।

    जब कर्मचारी स्वाइप मशीन उठाने के लिए गया, इस दौरान कार सवार बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी है। वहीं पंप के मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा : बरनाला बाइपास पर रात करीब 12 बजे के करीब बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव भिसियाना निवासी बठिंडा के ग्रीन सिटी रोड स्थित एंटीक पैलेस में हलवाई का काम करता है। रात करीब 12 बजे गांव निवासी 3युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

    जब वे बरनाला रोड पर आ रहे थे तो दूसरी ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सहारा जन सेवा वर्कर संदीप गिल ने बताया कि हलवाई का काम करने वाले दोनों घायलों की हालत गंभीर है। वे काम खत्म कर रात को घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: 2 गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान चली गोली, देखें वीडियो

    मोगा : बुकन वाला रोड पर प्लाट के कब्जे को लेकर 2 गुटों में झड़प का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी की नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट रैफर किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए जख्मी नवदीप सिंह हैप्पी के साथी कुलविंदर सिंह ने कहा के उनकी पुराने केस की तारीक थी। जिसके चलते वह नवदीप सिंह हैप्पी को लेने उनके घर गया था। वहां पर जाकर पता चला के नवदीप के बूकन वाला के प्लाट पर अज्ञात व्यक्ति खड़े है। नवदीप सिंह उसकी जीप पर बूकन वाला रोड पर उसके प्लाट में गए, उक्त अज्ञात व्यक्तियों से बात की तो उन व्यक्तियोंं ने कहा कि यह उनका प्लाट है, तभी नवदीप ने कहा यह उसका प्लाट है। इससे दोनों की बहस के दौरान हाथापाई शुरु हो गई। उसके बाद वह व्यक्ति अपनी गाड़ी के पास गए और वहा से वैपिन निकाला। कुलविंदर सिंह ने बताया कि जिसके बाद मैने गाड़ी पीछे भगाई।

    उन्होंने अपने वैपिन से गोली चलाई और ईंट-पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि नवदीप के गोली तो नही लगी परंतु गाड़ी का शीशा टूटने से नवदीप गंभीर ज़ख्मी हो गया। जिस को अभी फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए डाक्टर गिल ने कहा के हमे पास नवदीप सिंह 32 साल का मरीज आया है। जिस के नाक से खून बह रहा था, चेहरे पे शीशे के टुकड़े लगे हुए थे। उसकी हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। वही इस मौके पर जांच अधिकारी बसंत सिंह ने कहा के हमें सूचना मिली थी कि बूकन वाला रोड पर झगड़ा हुआ था। हम मौके पर पहुंचे है और जानकारी ले रहे है। एक व्यक्ति नवदीप सिंह जख्मी है। जिस को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः किसानों में भारी रोष, उखाड़े बैरिगेड्स, CM की रिहायश की ओर किया कूच, देखें वीडियो

    संगरूरः भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आज सुबह से पंजाब पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसानों को घरों में नजरबंद किया जा रहा था। लेकिन उसके बावजूद किसानों ने पटियाला हाईवे जाम करके वहां पर धरना लगा दिया। वहीं किसानों के धरने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई और बैरिगेड्स लगाकर किसानों को आगे जाने से रोका गया। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हलकी झड़प भी हुई। जिसके बाद किसानों में भारी रोष पाया गया। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेड्स उखाड़ कर फेंक दिए और ट्रैक्ट्रर ट्रालियां लेकर सीएम मान की रिहायश की ओर कूच कर दिया। 

    वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व सीएम चन्नी ने वीडियो भी जारी की है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कितनी देर तक रोका जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आग को एक दिन भड़कना ही भड़कना है। उन्होंने सीएम मान से कहा कि जो आपकी सरकार द्वारा लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। ऐसे काम से खुद पंजाब के आप हालात खराब कर रहे हो। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर मुझे हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, इसी से कयास लगाए जा रहे है कि लोगों के साथ क्या रवैय्या अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को ऐसे दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुगलों का राज नहीं रहा, अग्रेजों का राज नहीं रहा, इमरजैंसी नहीं रही तो यह हालात भी नहीं रहेंगे।

  • पंजाबः भाना सिद्धदू मामले में गरमाया माहौल, पू्र्व सीएम चन्नी को किया नजरबंद, देखें वीडियो 

    संगरूरः भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। दरअसल, आज किसानों द्वारा सीएम भगवंत मान की रिहायश का घेराव करने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद संगरूर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान जहां कई किसान नेताओं को नजरबंद किया गया, वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व सीएम चन्नी ने वीडियो भी जारी की है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि कितनी देर तक रोका जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आग को एक दिन भड़कना ही भड़कना है। उन्होंने सीएम मान से कहा कि जो आपकी सरकार द्वारा लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। ऐसे काम से खुद पंजाब के आप हालात खराब कर रहे हो। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर मुझे हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, इसी से कयास लगाए जा रहे है कि लोगों के साथ क्या रवैय्या अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को ऐसे दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुगलों का राज नहीं रहा, अग्रेजों का राज नहीं रहा, इमरजैंसी नहीं रही तो यह हालात भी नहीं रहेंगे।

  • सरकारी आवास में मिला जज का शव, जाने मामला

    बदायूं :  सरकारी आवास में सिविल जज का शव फंदे से लटकता मिला है। शनिवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। 29 साल की ज्योत्सना राय बदायूं में जूनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है। क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है। यह अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी पर जिला जज, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्कवॉयड को बुलाकर कमरे की जांच कराई।

    बताया जा रहा है कि महिला जज कुछ समय से परेशान चल रही थीं। ज्योत्सना राय के शव के पास उनका फोन भी बरामद हुआ है। मूलरूप से मऊ की रहने वाली ज्योत्सना की बदायूं में दूसरी पोस्टिंग थीं। वह बदायूं में अप्रैल-2023 में आई थीं। इससे पहले अयोध्या जिले में तैनात थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्योत्सना की अभी शादी नहीं हुई थी। सरकारी आवास में अकेले रहती थीं। सरकारी आवास के जिस कमरे में उनका शव बरामद हुआ है। उसके बगल वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला है। फिलहाल घटना को लेकर अभी पुलिस अफसर ऑफिशियली कुछ नहीं बोल रहे है।

    एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ज्योत्सना राय रोज सुबह साढ़े 10 बजे अपने दफ्तर पहुंच जाती थीं। आज जब वो समय से अपने दफ्तर नहीं पहुंची तो उनके सहयोगियों ने उनको फोन किया। कई बार फोन नहीं उठाने पर उनके घर पर कुछ कर्मचारियों को भेजा गया। वहां काफी देर तक उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो उनका शव लटका हुआ था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। 

  • पंजाबः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से शनिवार (3 फरवरी) को इस्तीफा दे दिया। BL पुरोहित ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है। बता दें कि पुरोहित को 21 अगस्त 2021 को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह तमिलनाडु और असम के राज्यपाल थे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

     

    पंजाब में उनका कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा। खासतौर पर भगवंत मान सरकार के बनने के बाद से उनके और सीएम के रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई थी। पंजाब विधानसभा के सत्र को बुलाने को लेकर तो दोनों में रार इतनी बढ़ी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। वे अक्सर सरकार से विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब मांगते रहते थे। अक्तूबर में पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों को मंजूरी देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके विरोध में सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी ने उनका विरोध किया था। 

  • भाजपा महिला मोर्चा प्रधान पर मुकदमा दर्ज

    नूंहः हरियाणा के नूंह जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगीना खंड की ग्राम पंचायत भादस की पूर्व महिला सरपंच और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू बाला, मनरेगा एबीपीओ साजिद और मेट पर मनरेगा में फर्जी जॉब कार्डों के आधार पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह करवाई सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम द्वारा की गई है। सीएम फ्लाइंग के एएसआई सचिन कुमार ने नगीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020–21 में उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि ग्राम पंचायत भादस में मनरेगा योजना के तहत सरपंच व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मिलकर फर्जी जॉब कार्डों के माध्यम से गांव में निर्माण कार्य कराए। 

    शिकायत के आधार पर निष्पक्ष तरीके से जांच की गई तो पाया कि सरपंच ने जिन मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाए हुए थे, उन मजदूरों ने कभी मनरेगा में काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा यही नहीं रुका बल्कि जॉब कार्ड किसी अन्य व्यक्ति का और बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति का लगाया हुआ था। ऐसे सैकड़ों लोगों के जॉब कार्ड गांव में बनाए हुए थे। जो निर्माण मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से कराया जाना था । उस कार्य को सरपंच और पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा मशीनों का उपयोग करते हुए कराया गया तथा मनरेगा मजदूरों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें मनरेगा मजदूरी के पैसे डलवाकर निकाले गए। 

    सचिन कुमार ने बताया कि जांच में कुल 70 हजार 452 रुपए का गबन पाया गया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच अंजू बाला,मनरेगा एबीपीओ साजिद हुसैन और मेट( मनरेगा की मॉनिटरिंग करने वाला) के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी,409,420,467,468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले की जांच कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कौन-कौन संलिप्त है और कितना गबन हुआ है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਕਮੀ, SMO ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ 26 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲਾ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ, ਟੈਸਟ ਵੀ ਅੰਦਰੋਂ ਹੀ ਸਸਤੇ ਹੋਣਗੇ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਡਾਕਟਰ ਬਾਹਰ ਦੀ ਦਵਾਈ ਨਹੀਂ ਲਿਖੇਗਾ। ਪਰ ਇੰਨੇ ਦਿਨ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਦਾਵਿਆਂ ਦੀ ਫੂਕ ਨਿਕਲਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦੋ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗਰਾਉਂਡ ਜੀਰੋ ਤੇ ਜਾਕੇ ਝਾਤ ਮਾਰੀ ਤਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਦਾਖਿਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਦਵਾਈਆਂ ਤਾਂ ਲਿਖ ਦਿਤੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰੋਂ ਇਕ ਅੱਧੀ ਦਵਾਈ ਹੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ, ਬਾਕੀਆਂ ਬਾਰੇ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕੇ ਬਾਹਰ ਤੋਂ ਲੈ ਲਓ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟੈਸਟ ਵੀ ਜਿਆਦਾਤਰ ਬਾਹਰ ਦੇ ਹੀ ਲਿਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਅੰਦਰੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਟੈਸਟ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ।

    ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਜ਼ਮੀਨੀ ਸਤਰ ਤੇ ਇਹ ਸਭ ਕੁਝ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਏ। ਓਥੇ ਹੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐਸਐਮਓ ਡਾਕਟਰ ਰਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ EDL ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਲਿਸਟ 226 ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਹੈ। ਜੋ ਤਕਰੀਬਨ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚੋਂ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਬਾਕੀ Non EDL ਦਵਾਈਆਂ ਮੰਗਾਵਉਣੀਆ ਪੇਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਆਨ ਲਾਈਨ ਆਰਡਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਿਚ ਕੁਝ ਦਿਨ ਲਗ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬਾਕੀ ਇਸ ਸਿਲਸਿਲੇ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਲਗ ਸਕਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਦਰੁਸਤ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : चोरी के 8 मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार, देखें वीडियो

    संगरुर : पुलिस चौकी कौहरीया की टीम ने चोरी के 8 मोटरसाइकिलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह, जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। एसएचओ गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि माननीय एसएसपी सरताज सिंह चाहल ओर डीएसपी परिथवी सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर दिडबा पुलिस द्वारा क्राईम करने वाले लोगों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत गुप्त सूचना मिली कि गांव रोगला से कुछ लोग चोरी का स्पलेंडर मोटरसाइकिल पातडा साईड लेकर जा रहें है, तो पुलिस पार्टी ने नागाखेडी में नाकाबंदी कर आरोपी रविन्द्र सिंह को काबू कर लिया और उसे चोरी का स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी रविन्द्र सिंह का 2 दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ करने पर 7 ओर चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सभी मोटरसाइकिल पटियाला की अलग-अलग जगहों से जैसे कुछ काली माता मंदिर ओर कुछ पार्कों से चोरी किए गए थे। आरोपी रविन्द्र सिंह को काबू कर लिया और दूसरे आरोपी जसविंदर सिंह को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। जिन लोगों के मोटरसाइकिल चोरी हुए थे, उनको विभाग की कार्रवाई के तहत बरामद किए मोटरसाइकिल सौंप दिए जाएंगे।