Blog

  • पंजाबः आधा किलो अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार फिरोजपुर पुलिस नशे की रोकथाम के लिए नशे का कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत आज जीरा पुलिस ने आधा किलो अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि सदर जीरा थाने की पुलिस ने 500 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

    उनकी पहचान मोहम्मद उबेश अंसारी पुत्र वकील अहमद और मोमिन अली पुत्र केसर अली निवासी मझगवां थाना विशारतगंज जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि पूछताछ में पता चल सके कि वह अफ़ीम कहां से लाए  और उसे आगे कहां बेचने जा रहे 

  • उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिसम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विभिन्न शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद 3ः30 बजे माउंट कार्मल स्कूल रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  
  • पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ आज श्री शिव शक्ति मंदिर भवन, किदवई नगर लुधियाना में पहुंचे। जहां उन्होंने  भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी स्पीकर रहे सतपाल गोसाईं की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा की लीडरशिप रही। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि सतपाल गोसाई लोगों के जमीनी स्तर के नेता थे। हमेशा हक सच के लिए गोसाई लड़ते रहे है। हमें उनके दिखाए रास्तों पर चलना चाहिए।

    लुधियाना में पुलिस ने दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया है इसके बावजूद अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। जेलों से ड्रग रैकेट चलाए जा रहे है। अपराधियों के लिए जेल सेफ हाउस बन चुके है। सरेआम जेलों से छुटपुट बदमाशों की भंगड़ा डालते की वीडियो तक रिलीज हो चुकी है। इसका मतलब यही है कि सरकार की अधिकारियों के भी मनों से विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। अधिकारी सरकार की किसी भी अथॉरिटी को मान ही नहीं रहा। लगातार व्यापारियों को थ्रेट काल मिल रही है। जेलों से नशा, फिरौती, सुपारी किलिंग आदि चल रही है। भगवंत मान अपनी कमजोरी पर पर्दा डाल रहे है। अपनी कमजोरियों का ठीकरा भगवंत मान केन्द्र सरकार के सिर थोप रहे है।

  • मुख्यमंत्री ज़िला ऊना में करेंगे 287.70 करोड़ रूपये की 18 विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ज़िला ऊना में करेंगे 287.70 करोड़ रूपये की 18 विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिसम्बर को ज़िला ऊना के प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ज़िला ऊना के लिए करोड़ों रूपयों की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 बजे पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में पहुंचेगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः35 बजे पुराना बस स्टैंड में ऊना व गगरेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 287 करोड़ 68 लाख 47 हजार 900 रूपये कुल 18 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। जिसमें 274 करोड़ 92 लाख 19 हजार के 10 विकासकार्यों का शिलान्यास तथा 12 करोड़ 76 लाख 28 हजार रूपये के 8 विकासकार्याें का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुराने बस स्टैंड में ही एक भारी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री 3ः30 बजे तक परिधि गृह ऊना में जन समस्याएं सुनेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3ः45 बजे पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित होने वाले 32 मैगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा सयंत्र की आधारशिला रखेंगे। 
  • जालंधरः रिकवरी एजेंट को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा में रिकवरी एजेंट को लोगों ने काबू किया है। दरअसल, किशनपुरा में एक घर में रिकवरी करने के लिए गए एजेंट पर परिजनों ने गाली-गालौच करने और हाथापाई करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद परिवार ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। प्रीति ने बताया कि उसका लेडिज लोन हुआ था। किश्त लेट हो जाती है। इस मामले को लेकर उक्त एजेंट के अधिकारी से बात भी हो चुकी है। वहीं आज यह एजेंट उनके पास आया और उससे गाली गालौच करने लगा। इस दौरान उक्त एजेंट ने उस पर किट और एक लाख रुपए चोरी करने के आरोप लगाए। प्रीति ने कहा कि उसके घर में कोई भी नहीं था लेकिन उक्त एजेंट द्वारा गलत व्यवहार किया गया।

    वहीं इस मामले को लेकर लोन के दफ्तर में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी एजेंट को उनके घर नहीं भेजा गया है। ऐसे में परिवार ने आरोप अगर उक्त लोन दफ्तर के अधिकारियों ने इस एजेंट को नहीं भेजा है तो यह कहां से आकर उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। जबकि दूसरी ओर उक्त एजेंट जतिन ने कहा कि उसे जसविंदर मेडम ने रिकवरी के लिए भेजा है। उक्त एजेंट का कहना है कि उसने कोई गाली गालौच नहीं की है और ना ही कोई गलत व्यवहार किया है। उक्त एजेंट ने कहाकि परिवार के द्वारा उसके साथ बदतमीजी करते हुए तलवार निकाल ली गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਕੋਲ ਨਸ਼ੇ ‘ਚ ਧੁੱਤ ਮਿਲਿਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਠੱਲ੍ਹ ਪਾਉਣ ਲਈ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦਲਦਲ ਡੂੰਘੀ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ‘ਚ ਝੂਲਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਨੇ ਬਾਹਰ ਕਢਿਆ ।

    ਨਸ਼ੇ ਕਰਕੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਇੰਨ੍ਹੀ ਹਾਲਤ ਮਾੜੀ ਸੀ ਕਿ ਬੈਠਿਆ ਵੀ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਰਸਤੇ ਰਾਹੀਂ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਤੋਂ ਨਿਤ ਨਵੀਂ ਅਜਿਹੀ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਵੇਲੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜੇ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਫੇਰ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲ ਦਾਖਲ ਹੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਤਾਂ ਬਹੁਤ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ।

     

  • पंजाबः मारे गए गैंगस्टरों का हुआ संस्कार, परिवार का रो रोककर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः कारोबारी पर गोली चलाने और लूट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू कर लिया था। वहीं दो गैंगस्ट पुलिस मुठभेड़ में मारे गए है। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दोनों गैंगस्टरों संजू बामण और शुभम गोपी का शुक्रवार को शिवपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान दोनों के पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। वह शव पर लेटकर रोते दिखाई दिए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बेटे गलत संगत में आ गए थे। जिस कारण गैंगस्टरवाद में उन्होंने कदम रखा। संजू के पिता राम कुमार ने कहा कि 10 साल से बेटे को बेखल किया हुआ था। 3 साल से उन्होंने उसका चेहरा तक नहीं देखा था। आज जब उसे देखा तो वह गोलियां से छलनी था। 

    वहीं इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एनकाउंटर के दौरान संजू बामण को 6 गोलियां लगी। छाती और कमर के पास से गोली छू कर भी निकली है। शरीर पर कई जगह गोलियों के निशान हैं। इसके साथ एनकाउंटर में मारे गए दूसरे गैंगस्टर शुभम गोपी को 2 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम में यह भी स्पष्ट हुआ है कि बदमाशों से किसी तरह की कोई मारपीट आदि नहीं की गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हुए थे। दो डॉक्टरों की टीम ने SDM पूर्वी विकास हीरा की देखरेख में पोस्टमार्टम किया था। रात 8 बजे तक पोस्टमार्टम चला था।

  • कपूरथलाः कोर्ट ने अकाली नेता की पत्नी सहित 3 अफसरों को भेजे समन

    कपूरथला: बहुचर्चित जीता मौड़ ड्रग केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कपूरथला की अदालत ने सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विधायक पत्नी गुनीव कौर ग्रेवाल सहित तीन पुलिस अफसरों को बतौर आरोपी समन भेजे हैं। गौरतलब है कि पंजाब की 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब पुलिस की एसटीएफ विंग ने कपूरथला में एक हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह उर्फ ​​जीता मौड़ को गिरफ्तार किया। रणजीत सिंह के साथ इस धंधे में लंबे समय तक जालंधर में तैनात रहे पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी विमलकांत व मनीष नाम के थानेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एसटीएफ की टीम ने  जीता मौड़ करनाल से काबू किया था। एसटीएफ ने कुछ हथियार और 100 ग्राम ड्रग्स जब्त किया था। एसटीएफ ने कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद, मचा हड़कंप

    एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद, मचा हड़कंप

    तिरुवनंतपुरम : केरल के अलाप्पुझा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के थलावडी में शुक्रवार को 2 बच्चों सहित एक परिवार के 4 सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सुनू, सौम्या और उनके 2 बच्चे आदि व आदिल के रूप में की गई। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    ऐसे हुई घटना की जानकारी

    गुरुवार शाम को दंपति ने अपने एक दोस्त को बुलाया था, जो सौम्या को खून चढ़ाने के लिए उसके साथ जाता था, उसे शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद आने के लिए कहा था। जब सुनू की मां जो परिवार के बगल में रहती थी, ने सुबह उनमें से किसी की आवाज नहीं सुनी तो वह घर गई और शव पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    ब्लड कैंसर का चल रहा था इलाज

    जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पति-पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले और बच्चों को उनके बिस्तर पर चादर से ढंका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सौम्या एक नर्स के रूप में काम करती थी और उसका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। इस बीच सुनू एक दुर्घटना के बाद रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ित हो गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि चूंकि दोनों का इलाज चल रहा था और उनके पास पैसे की कमी थी, इसलिए उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो रहा था।

  • गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस ने की मुनादी

    कासगंज : जिले में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एक और अपराधी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। कोतवाली कासगंज की पुलिस ने जुआ सट्टा के कारोबारी शाहिद उर्फ गुड्डू की अवैध रूप से अर्जित एक करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं कासगंज जनपद में पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पुलिस लगातार अपराधियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी विनय शंकर तिवारी और अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अपराध पर लगाम लगाने को लेकर यूपी की योगी सरकार हर मोर्चे पर सख्त है।

    सुआ-सट्टा के कारोबार में लिप्त था आरोपी

    बता दें कि यूपी पुलिस लगातार माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी पूर्वांचल के बाहुबली रहे स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी की लगभग 72 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने कुर्क किया थी। विनय शंकर पर बैंकों से 1200 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप था। वहीं एक अन्य मामले में माफिया अतीक अहमद की 5.0510 हेक्टेयर यानि लगभग 20 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई थी। कुर्की की यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। यह आदेश पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की कोर्ट ने पारित किया था। अतीक की कुर्क की गई अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार 100 रुपये थी।