Blog
-

हिमाचल प्रदेश को फिर से मिल सकता है ब्राह्मण मुख्यमंत्री: पंडित शशि पाल डोगरा
ऊना/सुशील पंडित: जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने अंक गणना के आधार पर एक और भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह गणना नई सरकार के मुखिया को लेकर की है। उनकी गणना कहती है कि अगली सरकार की कमान किसी ब्राह्मण नेता के हाथ में हो सकती है। इसके पीछे उनकी ठोस दलील है और वह यह है कि अंक गणना का जो योग इस समय बन रहा है, ठीक वैसा ही योग 1977 और 1990 में भी बना था। पंडित डोगरा के मुताबिक 12 नबंबर, 2022 को विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ। 1 + 2 = 3 अंक जो गुरु का अंक है। गुरु ग्रह ब्राह्मण का कारक है। 2022 में चुनाव 2+0+2+2=6 अंक जो शुक्र का अंक है। जहां गुरु देवताओं के गुरु माने जाते हैं, वहीं शुक्र देत्यों के गुरु माने जाते हैं और शुक्र भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। अगर कुछ ठान लेते हैं, तो पूरी ताकत लगा लेते हैं। 1977 में जब शांता कुमार चौथे मुख्यमंत्री बने थे, उस वक्त भी ऐसा ही योग बना था। पंडित डोगरा की गणना कहती है कि 1+9+7+7=24=2+4=6 अंक शुक्र का अंक है। हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार ब्राह्मण मुख्यमंत्री बने थे। 2+0+2+2=6 अंक में भी ऐसा ही योग बन रहा है और हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण मुख्यमंत्री हो सकता है। 1990 में शांता कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।1990 के बाद 32 वर्ष बाद 33वें वर्ष में 3+3=6 अंक शुक्र के अंक में इस प्रकार का योग पुनः बन रहा है।वहीं ज्योतिषीय गणना के हिसाब से मीन राशि के स्वामी गुरु जो आज कल वक्री चले हुए हैं, 24 नवंबर, 2022 की सुबह 4: 27 बजे पर मार्गी हो रहे हैं। 2 + 4 = 6 अंक जो पुनः शुक्र का अंक है। गुरु का स्वराशि में मार्गी होना ‘हंस पंच महापुरुष योग’ का निर्माण कर रहा है, जो उच्च राजयोग बना रहा है। यह समृद्धि की प्राप्ति करवाएगा। ये समय भाग्यशाली होगा। उधर, 16 नवंबर, 2022 को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश होना व उसी पर मीन राशि में बैठे गुरु की नवम दृष्टि ब्राह्मण के लिए उच्च पद पर आसीन होने का योग बना रहा हैं। ऐसा ही योग वैदिक ज्योतिष के हिसाब से 1990 में भी बना था। इसलिए पुनः शांता कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। 32 वर्ष बाद अब तीसरी बार ब्राह्मण का योग बन रहा है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है। -

एयर इंडिया को बड़ा झटका! 100 दिनों में लौटाने होंगे 11 करोड़ से अधिक रुपए, जाने मामला
नई दिल्लीः अमेरिकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रम में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुए के लिए एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर (11.38 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।
क्या कहते हैं अमेरिका के नियम?
अमेरिकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौटाने का निर्देश दिया गया है। एयर इंडिया को भी 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि कहा कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोध पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभासी है। अमेरिकी सरकार ने यह नियम बना रखा है कि उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे।
एक विभागीय जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिन में लौटाने होंगे। बता दें कि रिफंउे में देरी के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा अमेरिकी सरकार ने फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयर मेक्सिको, ईआईएआई और एविएंका एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है।
-

फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ाः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों के मामले सामने आने शुरू हो गए है। वहीं आज गोराया जीटी रोड गांव जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार और अन्य कार की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायलों की पहचान ममता, रेनू बाला काजल, शिवानी और रमेश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत जालंधर से लुधियाना जा रहा था कि जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार ने अचानक बीच सड़क में ब्रेक लगा दी। जिससे उनकी कार की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में परिवार के 5 लोग घायल हो गए है। सभी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
-

बठिंडाः सरेआम चल रहा नशा, देखें कैसे नशे का सेवन कर रही युवतियां, वीडियो वायरल
बठिंडाः पंजाब भर में आज नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन दूसरी ओर बठिंडा के सुरखपीर रोड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में आप देख सकते है कि कैसे युवतियां सरेआम नशे का सेवन कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी जिले में सरेआम नशा बेचने का पोस्टर भी वायरल हुआ था। जिले में सरेआम बिक रहे नशे को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे। लेकिन आज फिर युवतियों का नशे के सेवन का वीडियो वायरल हुआ है।
-

पंजाब : कार और ट्राले की भीष्ण टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत
पटियालाः समाना के समीप गांव मुरादपुरा में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इतना इतना भयानक था कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर कितनी जोरदार थी, इसका अंदाजा कार की तस्वीर से लगाया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पटियाला से गांव मुरादपुरा की ओर से आ रही स्विफ्ट वाहन नंबर पीबी-डीए 9546 जिसमें गांव मुरादपुरा निवासी जसपाल सिंह (24) चन्नी राम (20) सवार थे। बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में कार सवार तीन अन्य साथियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक का पोस्टमॉर्टम समाना के सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर गांव के सरपंच ने बताया कि ये सभी युवक पटियाला से गांव मुरादपुरा आ रहे थे। इसी दौरान बेकाबू हुई इनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्राली से जा टकराई।
-

पंजाबः DGP Gaurav Yadav सहित राज्य भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें तस्वीरें
चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया है। लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर मंदीप संधू ने कार्यभार संभालते हुए पहले ही दिन डीजीपी गौरव यादव के साथ बड़ा एक्शन लेते हुए चैकिंग की है। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पीरू बांदा कॉलोनी और घोड़ा कॉलोनी में नशे के खिलाफ बड़ी रेड की जा रही है। चैकिंग दौरान पुलिस ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों के घरों में भी चेकिंग की। वहीं संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।

डीएसपी सरबजीत राय के नेतृत्व में आज सुबह भारी संख्या में पुलिस बल किंगरा चौ वाला गांव पहुंचा और पूरे गांव को घेर लिया गया। इस दौरान थाना भोगपुर के पचरंगा थाना अंतर्गत गांव किंगरा चौ वाला में आदमपुर सब डिवीजन के आदमपुर, भोगपुर व पतारा थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई। डीएसपी द्वारा जारी सूचना के अनुसार भोगपुर थाने के गांव किंगरा चौ वाला में आज इस गांव में की गई छापेमारी में पंजाब पुलिस के 100 कर्मचारी शामिल है। इस छापेमारी में उनके अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल थे। पुलिस के पास 13 नशा तस्करों की सूची थी, जिनके घरों की आज तलाशी ली जा रही है। इस सर्च ऑपरेशन में कई लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान एसएसपी जालंधर दिहाती भी जल्द ही गांव किंगरा पहुंच रहे हैं और उन्होंने जिन लोगों को राउंडअप किया है, उनसे खुद पूछताछ की जाएगी।

जंडियाला गुरु में नशे की बिक्री को लेकर मोहल्ला शेखपुरा, मानोवाला खूह, मोहल्ला पटेल नगर, तरनतारन बाईपास, नई आबादी, श्मशानघाट, ज्योतिसर मोहल्ला, साबुन वाली गली समेत ऐसे इलाके है, जहां बड़े स्तर पर नशे की बिक्री होती है। इन जगहों पर पुलिस ने कई बार छापेमारी भी की, लेकिन अब तक कोई बड़ा नशा तस्कर हाथ नही आया है। आज भी सुबह 11 बजे आईजी राकेश कुमार अग्रवाल और एसएसपी देहाती स्वपन शर्मा की अगुवाई में मोहल्ला शेखपुरा, वार्ड नंबर 1 समेत सर्च ऑपरेशन किया। जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को राउंड अप किया है। जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। आईजी राकेश अग्रवाल ने बताया कि जो नशा करने वालों में जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं उनको नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा कर उनका इलाज किया जाएगा।

वहीं फिरोजपुर में अलग-अलग जगह और सलम बस्तियों में संदिग्ध घरों की चेकिंग की जा रही है। भारी तादात में पंजाब पुलिस के अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल है। नशे और हथियारों को तस्करी व कारोबार पर रोक लगाने लिए संदिग्ध घरों और मोटरसाइकिल की चेकिंग की जा रही है।

वहीं मोहाली पुलिस ने 4 स्थानों पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें मोहाली की एक हाउसिंग सोसाइटी समेत, गांव सोहाना, जीरकपुर के पभात और डेराबस्सी के मुबारकपुर में ‘कंजेस्टिड’ एरिया में सर्च की गई।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई संदिग्धों को राउंड अप किया गया। वहीं पुलिस को डेराबस्सी के मुबारकपुर और जीरकपुर के पभात में कुछ ड्रग्स भी चेकिंग के दौरान पकड़ी है। भारी पुलिस बल और कमांडो सर्च के दौरान नजर आए।

इस दौरान पुलिस ने घरों में पीजी रह रहे युवकों और युवतियों को लेकर उनकी वैरिफिकेशन के बारे में मकान मालिकों से भी सवाल किए। लगभग 80 प्रतिशत किराएदार बिना वैरिफिकेशन के घरों में रह रहे थे। मोहाली जिले के नए एसएसपी संदीप गर्ग भी इस चेकिंग अभियान में शामिल हुए।
-

जालंधरः पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत
जालंधर/हर्ष कुमारः लंबा पिंड जडू सिंघा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम दरी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लंबा पिंड चौक की तरफ से एक व्यक्ति पैदल सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ ही दूरी पर लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया और ट्रक चालक कुलवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जाडेयाला गुरु अमृतसर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

जालंधरः पंजाब रोडवेज की बस, कार और बाइक की टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो
जालंधर/हर्ष कुमारः अमृतसर हाईवे के नजदीक लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर पर पंजाब रोडवेज की बस कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर जख्मी हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान गुरदीश कौर पत्नी मोहिंदर कौर निवासी श्री हरगोबिंद पुर याकूब निवासी डोरोली कलां आदमपुर व लियाकत अली पुत्र अलिदीन कठोआ के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पीसीआर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहनों को हाईवे से हटवाया और हाईवे पर लगा लंबा जाम खुलवाया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वह 108 एंबुलेंस पर तो फोन करते रहे लेकिन कोई भी है एंबुलेंस मौके पह नहीं पहुंची। इस दौरान मौके पर पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः ADGP सहित 400 पुलिस कर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो
एरिया को सील कर ली जा रही घरों की तालाशी
अमृतसरः जिल में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय की देखरेख में सर्च ऑपरेशन को शुरू किया गया है। इसी के साथ रूरल पुलिस की तरफ से चविंडा देवी एरिया में भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस सर्च ऑपरेशन में 400 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद है। 400 से अधिक पुलिस कर्मियो के साथ यह सर्च ऑपरेशन अन्नगढ़ एरिया से शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। ताकि सर्च के दौरान कोई इलाके से बाहर भाग ना सके।
एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय के निर्देशों पर अन्नगढ़ के विभिन्न गलियों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। लोगों के घरों की तलाशी ली जा रही है। पुरुष के साथ-साथ महिला पुलिस को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस ने अन्नगढ़ एरिया की सड़कों पर भी नाके लगा दिए हैं, ताकि हर आने-जाने वाले वाहन की भी तलाशी ली जा सके। यह नाके स्मार्ट नाके हैं, जिनमें लोगों की वाहनों की डिटेल की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा वाहनों में सर्च भी किया जा रहा है, ताकि कोई संदिग्ध वस्तु को पकड़ा जा सके।
फिलहाल इस सर्च को अन्नगढ़ से शुरू किया गया है, लेकिन यह सर्च जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी शुरू की जाएगी। इस दौरान शहर की सड़कों पर भी नाके लगा दिए गए हैं, ताकि कोई संदिग्ध सर्च ऑपरेशन की सूचना पाकर शहर से बाहर ना भाग सके। शाम तक पूरे सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट डीजीपी पंजाब व मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जानी है। अमृतसर शहरी के साथ-साथ रूरल पुलिस की तरफ से भी मजीठा के अंतर्गत आते चविंडा देवी एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक व्यक्ति से 2 ग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी जांच अभी चल रही है। शाम तक पूरी रिपोर्ट को सीनियर अधिकारियों तक भेजी जाएगी।
-

भारत औऱ न्यूजीलैंड मैच के दौरान अब ये 3 खिलार्डी पिलाएंगे पानी, नहीं खेल पाएंगे मैच
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इस दौरे पर कीवी टीम के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल और 3 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर हार्दिक पांड्या टी20 कप्तान होंगे. वहीं, शिखर धवन वनडे में भारत की कमान संभालेंगे। 3 बदकिस्मत खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. ये 3 खिलाड़ी पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ बेंच गर्म करते नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों पर।
1. दीपक हुड्डा
टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। टीम इंडिया में कई ऐसे धुरंधर हैं, जिनके होते हुए इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा। टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं, जो दीपक हुड्डा से भी बेहतर हैं। वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद स्पिन गेंदबाजी के अलावा विस्फोटक बल्लेबाजी में भी माहिर हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों पर दीपक हुड्डा को तवज्जो मिलना मुश्किल है।
2. युजवेंद्र चहल
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. इस गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भी एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जाएगी, जो इन दिनों बेहद घातक फॉर्म में चल रहे हैं और भारत की टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही टीमों में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव के जोड़ीदार होंगे। ऐसे में युजवेंद्र चहल को पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ बेंच गर्म करनी होगी और साथ खिलाड़ियों को पानी पिलाना होगा।
3. मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। इस दौरे पर टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, दीपक चाहर और कुलदीप सेन जैसे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर भारी पड़ेंगे। ऐसे में मोहम्मद सिराज पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर पानी पिलाते नजर आएंगे और उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर टीम इंडिया की पहली पसंद होंगे।