Blog

  • Ice Cream में शराब मिलाकर बेचने वाले 2 लोग गिरफ्तार

    Ice Cream में शराब मिलाकर बेचने वाले 2 लोग गिरफ्तार

    हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया मंच के जरिए मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने आइसक्रीम की फैक्ट्री में छापेमारी की।

    सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचना अपराध है।

    इससे पहले भी आइसक्रीम कोन में एक इंसान की उंगली मिली थी। जिसकी जांच करने पर पता चला था कि अंगुली का वह हिस्सा पुणे के इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्टरी के कर्मचारी का था।

  • Vinesh Phogat और Bajrang Punia को लेकर BJP नेता ने दिया बड़ा  बयान

    Vinesh Phogat और Bajrang Punia को लेकर BJP नेता ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाकों को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। चुनावों से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसको लेकर बीजीपी नेता और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है।

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘लगभग दो साल पहले, इन खिलाड़ियों ने एक साजिश शुरू की थी। जिस दिन यह सब शुरू हुआ, मैंने कहा था कि यह एक राजनीतिक साजिश थी। इसमें कांग्रेस शामिल थी, दीपेंद्र हुड्डा और भूपिंदर हुड्डा भी शामिल थे। पूरी पटकथा लिखी गई, यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है। अब लगभग दो साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस इस नाटक में शामिल थी।

    बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बीजेपी सच्चाई का पता लगा रही थी। अगर बीजेपी उनके विरोध में होती तो मेरे ऊपर एफआईआर नहीं लिखी जाती। अगर एफआईआर लिखी भी जाती तो चार्जशीट नहीं लगी होती। क्योंकि जिस केस और दिन की वो बात कर रही हैं, उस दिन मैं वहां था ही नहीं। फिर भी मेरे ऊपर चार्जशीट लगी है।

  • आज का राशिफल, 7 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 7 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खासरहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको ख़ुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से `लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।
  • Visa Scam Ludhiana: Globalway Immigration Services के Travel Agent Amit और Vinu Malhotra गिरफ्तार

    Visa Scam Ludhiana: Globalway Immigration Services के Travel Agent Amit और Vinu Malhotra गिरफ्तार

    विदेश भेजने की आड़ में करते थे ठगी, 1 crore से अधिक cash बरामद

    लुधियाना: Visa Scam Ludhiana, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल और जॉइंट कमिश्नर जसकरणजीत सिंह तेजा के निर्देशों पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लुधियाना में दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा, पुत्र सुरिंदर मल्होत्रा, और वीनू मल्होत्रा, पुत्री सुरिंदर मल्होत्रा, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लुधियाना के फेस-1 दुगरी स्थित मकान नंबर 2997 के निवासी हैं।

    एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मोहाली की पुलिस कॉम्प्लेक्स फेस-8 निवासी रवनीत कौर, पत्नी हरिंदरजीत सिंह, ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि ट्रैवल एजेंट अमित मल्होत्रा और वीनू मल्होत्रा ने यूके भेजने के बहाने उनसे 8 लाख रुपये ठग लिए थे। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़े: Jalandhar News: Canadian Immigration Consultant के मालिक पर हुई FIR दर्ज जांच के दौरान पता चला कि ये ट्रैवल एजेंट लोगों को वीजा लगाने का आश्वासन देकर फीस बाद में लेने की बात करते थे। इसके बाद, वे दस्तावेज़ों में त्रुटियाँ दिखाकर फाइल को रिजेक्ट होने का डर पैदा करते थे और इस तरीके से लाखों रुपये ठग लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,07,86,700 नकद बरामद किए हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • NIA के विरोध में किसान यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    NIA के विरोध में किसान यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    मोगा। पंजाब भर के किसानों के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय (NIA) द्वारा की जा रही छापेमारी के विरोध में कीर्ति किसान यूनियन की अगुवाई में अलग-अलग किसान यूनियन के आगुओ ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसके बाद कहा कि देश की प्रवर्तन निदेशालय (NIA) जो की एक प्राइवेट जांच एजेंसी है। इसको समाप्त किया जाए।

    वहीं, किसानों ने कहा की एडवोकेट अजय सिंगला को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था उनको रिहा किया जाए। में कुछ लोगों को जांच के लिए बुलाया गया है वह रद्द की जाए। जिसके बाद कहा कि यदि यह एजेंसी बंद नहीं की गई तो किसान सड़कों पर आकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

  • एसपी बद्दी के दिशा-निर्देश में साहसिक बचाव अभियान हुआ पूरा, सुरक्षित बाहर निकाला युवक

    एसपी बद्दी के दिशा-निर्देश में साहसिक बचाव अभियान हुआ पूरा, सुरक्षित बाहर निकाला युवक

    बाल्द खड्ड के तेज बहाब में फस गया था युवक
    बद्दी /सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाल्द खड्ड में अचानक बढ़े पानी के बहाव में फंस गया है। बद्दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा और एनडीआरएफ व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। बद्दी पुलिस और अग्निशमन विभाग के संयुक्त प्रयासों से अजयवीर (40)  पुत्र राम नरेश, हाल निवासी श्रीराम हेल्थकेयर कंपनी, बरोटीवाला  को सुरक्षित बचा लिया गया। एसपी बद्दी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे बचाव अभियान की निडरता से निगरानी की। भारी बारिश के बावजूद उन्होंने टीम का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहित किया।
    इस साहसिक अभियान में बरोटीवाला पुलिस स्टेशन की टीम, जिसमें एसआई नीलम शर्मा, एएसआई नरेश, कांस्टेबल मनिंदर सिंह, कांस्टेबल परविंदर सिंह और एचएचसी हेमराज  ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन दल और जेसीबी ऑपरेटरों, राम कुमार और प्यारा लाल का भी इस अभियान में योगदान अहम रहा। एसपी बद्दी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बरोटीवाला पुलिस टीम, अग्निशमन दल और जेसीबी ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान  किया है।
  • शिक्षक दिवस पर कोट बेजा स्कूल में किया पूर्व शिक्षकों को सम्मानित

    शिक्षक दिवस पर कोट बेजा स्कूल में किया पूर्व शिक्षकों को सम्मानित

    शिक्षक दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
     
    बद्दी? सचिन बैंसल : कोट बेजा स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भूतपूर्व शिक्षको को स्कूल प्रबधन कमेटी द्वारा विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया । यह पहली मौका था जब किसी एसएमसी ने पूर्व में सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया तथा उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया । आयोजन कर्ता नरेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोट बेजा स्कूल से बढ़ाई करके बहुत से प्रबुध लोग अलग अलग क्षेत्रों में अपनी खास पहचान छोड़कर सेवा निवृत हो चुके हैं तथा बहुत से सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं में सेवायें दे रहे हैं जिनका इस इलाके के लिए विशेष योगदान रहा है । उन्हें शिक्षक दिवस में अपने ही स्कूल में सम्मानित करते हुए एसएमसी स्वयं को गौरवान्ति महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्कूल के पूर्व छात्रों को सम्मानित करने की आगे भी जारी रहेगी जिससे आने वाली पीढ़ी को नवाचार करने की प्रेरणा जगे । इन्हें दिया गया भूतपूर्व विशिष्ट शिक्षक सम्मान – अनंतराम वर्मा, रौनकी राम वर्मा, भगवान दास वर्मा, रूप राम वर्मा, भगत राम वर्मा, धनी राम वर्मा, हरि सिंह वर्मा, दिवान चंद वर्मा, बलदेव सिंह, बलदेव सिंह कंवर इन्हें नवाजा गया शिक्षक सम्मान से – अनिल कुमार वर्मा, सोहन सिंह वर्मा, गोविंद राम वर्मा, हेमंत शर्मा, बहादुर सिंह, माया दत शर्मा, रती राम वर्मा, पतराम रघुवंशी, नरोतम वर्मा, डा. ईश्वर शर्मा, सतीश कुमार धीमान ।
  • ऊना: रेलवे स्टेशन पर 12 घंटे टिकट आरक्षण की सुविधा शुरू

    ऊना: रेलवे स्टेशन पर 12 घंटे टिकट आरक्षण की सुविधा शुरू

     ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को 12 घंटे टिकट आरक्षण की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड अंबाला की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टिकट आरक्षण किया जा सकेगा। इससे पहले ऊना रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण की सुविधा सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही उपलब्ध थी। लेकिन अब यात्रियों को अधिक समय तक टिकट आरक्षण की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को निजी स्तर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अतिरिक्त जेब खर्च से भी निजात मिलेगी। भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य सुमित शर्मा ने कहा कि यह सुविधा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यहां के रेल यात्रियों की यह मांग लंबे समय से थी।
  • पंडोगा :बैग छीनने का आरोपी हरोली पुलिस ने पकड़ा

    पंडोगा :बैग छीनने का आरोपी हरोली पुलिस ने पकड़ा

    कबाड़ी पंडोगा में महिला से बैग छीन कर फरार हो गया था 
     
    ऊना/सुशील पंडित : पिछले कल दोपहर के समय हरोली के पंडोगा में एक महिला से बाइक सवार युवक ने छीना झपटी करते हुए बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में महिला का मोबाइल सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान था।
    पुलिस चौकी पंडोगा के इंचार्ज गुरध्यान शर्मा तथा उनकी टीम ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी कि धर पकड़ के लिए टीम बनाई तथा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवीे खंगाले और आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर आरोपी की रिहाइश पर दविश दी और आज सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया । आरोपी के पास से सारा सामान बरामद हो चुका है । आरोपी की पहचान मुस्ताक(32) पुत्र मदन निवासी गोचर कानपुर खुई, तहo ओर थाना नूरपुर, जिला रुपनगर, पंजाब के रूप में हुई है।आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा तथा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।आरोपी कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता है और पिछले कल कबाड़ इक्कठा करने के बहाने बाइक पर  गांव पंडोगा आया और घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पंचायतों के साथ मिलकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें हरोली क्षेत्र में किसी भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को बिना परमिशन तथा बिना आई कार्ड क्षेत्र में किसी भी चीज को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
  • आईआईआईटी ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को, पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई होंगे मुख्य अतिथि

    आईआईआईटी ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को, पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई होंगे मुख्य अतिथि


    ऊना/ सुशील पंडित:
    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के निदेशक पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में वर्चुअली शामिल होंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस वर्ष 260 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 114 छात्र कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, 88 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, और 58 छात्र सूचना प्रौद्योगिकी से हैं। साथ ही, 2019 और 2020 बैच के 18 छात्रों को उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे।

    प्रोफेसर गौर ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा और डेटा विज्ञान पर नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा, पिछले वर्ष की 207 से बढ़ाकर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 294 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। महामारी के बावजूद, संस्थान ने शानदार प्लेसमेंट परिणाम हासिल किए, जिसमें सबसे उच्च पैकेज 32 लाख रुपये का रहा। संस्थान ने अपने कैम्पस को आधुनिक और टिकाऊ बनाने के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं के विकास तथा शून्य अपशिष्ट कैंपस और जल उपचार प्रणाली जैसे उपायों पर कार्य किया है।

    इसके अलावा, संस्थान ने पांच पेटेंट दायर किए हैं और 1 करोड़ रुपये की अनुसंधान परियोजना प्राप्त की है। संस्थान ने 8 सम्मेलनों और कार्यशालाओं के आयोजन के साथ ही, 2023-24 में प्रतिष्ठित जर्नल, सम्मेलनों और पुस्तक अध्याय में 44 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। प्रोफेसर गौर ने संस्थान की तेज वृद्धि और विकास की सराहना की और कहा, ‘हमारी उपलब्धियां हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं। हम इस प्रगति को बनाए रखने और शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा अनुसंधान नवाचार में और भी आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’