Blog

  • ‘विश्व दृष्टि दिवस’ पर डॉ. रोहन बौरी ने इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

    ‘विश्व दृष्टि दिवस’ पर डॉ. रोहन बौरी ने इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

    जलन्धर: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के द्वारा संचालित ‘दिशा- एक पहल’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों को नेत्र रोग से संबंधित समस्याओं से जागरूक करने हेतु ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के प्रमुख, हमारे पूर्व छात्र डॉ. रोहन बौरी (एम.बी.बी.एस., एम.एस(आई), एफ.पी.आर. एस.फैको रिफ्रैक्टिव सर्जन) द्वारा ‘लव यूअर आइस’ थीम के अंतर्गत हाउ टू मेंटेन आई हेल्थ पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया‌, जिसमें  उन्होंने बच्चों से अपनी आँखों की देख-रेख करने पर ज़ोर दिया और इसके लिए उन्होंने उन्हें कई महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया।

    उन्हें  आँखों की आम समस्याओं से परिचित करवाया।  नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहन बौरी ने बच्चों से कहा कि बच्चों को सनग्लासेस अवश्य पहनने चाहिए ताकि वे अपने नेत्रों को यू वी रेज़ से बचा सके, क्योंकि सनग्लासेस पर एक पतली-सी परत होती है जो यू वी रेज़ से हमारे नेत्रों की संभाल करती है। आजकल बच्चे डिजिटल वर्ल्ड पर ज़्यादा रहते हैं जिसके फलस्वरूप मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज़ आँखों को प्रभावित करती हैं।बच्चों को चाहिए कि वे अपनी  निद्रा पूरी लें जिससे वे हर समय तरोताजा रह सकें और दूसरे कामों को भी प्रसन्नता से कर सकें।  उन्होंने कहा कि यदि आँखों की रक्षा करनी है तो इसकी यथासंभव संभाल करनी होगी। अपनी आँखों को लालिमा और इंफेक्शन से बचाना है तो आँखों को आराम देना भी अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हेल्दी डाइट हेतु उन्हें अपने आहार में न्यूट्रिशियस  फूड अवश्य लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को दृष्टि बाधित होने से बचाने के लिए हर वर्ष अपनी आँखों की जाँच अवश्य करवानी चाहिए।

  • पंजाब: STF की टीम ने इस जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को किया गिरफ्तार

    पंजाब: STF की टीम ने इस जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज स्पेशल टास्क फोर्स ने सब जेल गोइंदवाल के डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया हैl आरोप है कि बलबीर सिंह अपने पद पर रहते हुए कुख्यात कैदियों और विचाराधीन कैदियों की बैरकों की तलाशी नहीं लेने देते थे। जब जेल के मुलाजिम आरोपियों के समान वह अन्य ठिकानों की तलाशी लेना चाहते हैं तो डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बलबीर सिंह उन्हें ऐसा करने से रोक देते थे। बता दें कि लगभग 15 दिन पहले गोइंदवाल जेल से मोबाइल बरामद किए गए थे।

    यह मोबाइल उन तस्करों के थे जो भारत पाक सीमा पर हत्यारों और नशे की खेप उठाने में सक्रिय थे। जांच एजेंसी ने आशंका जताई है कि सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में फरार गैंगस्टर टीनू के भी इस मामले के साथ तार जुड़ रहे हैं। दरअसल, कुख्यात गैंगस्टर टीनू भी कुछ देर सब जेल गोइंदवाल में रहकर गया था। इसके साथ ही मूसेवाला मर्डर केस में पकड़े गए गोपी और वरिंदर को भी इसी जेल में रखा गया था। डीएसपी बलबीर सिंह का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही हैl डीएसपी से पहले एसटीएफ इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

  • सस्‍ती होंगी दवाइयां! पीएम मोदी ने बताया मास्टर प्लान

    सस्‍ती होंगी दवाइयां! पीएम मोदी ने बताया मास्टर प्लान

    नई दिल्लीः कैसा हो अगर भारत के लोगों को सस्ती दवाएं मिलें और उसी काम से हजारों लोगों को रोजगार भी मिल जाए। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल के ऊना में मास्टर प्लान शेयर किया। उन्होंने आज हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखते हुए सरकार का प्लान बताया। यह पार्क लगभग 3 साल में बनकर तैयार होगा। बल्क ड्रग पार्क में दवाएं बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, जिसे कि API कहा जाता है, को तैयार किया जाएगा।

    अभी दवाओं की आपूर्ति हेतु कच्चे माल की जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर भारत 

    चूंकि, अभी भारत दवाओं की आपूर्ति हेतु कच्चे माल की जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर है, तो दवाएं महंगी होती हैं। यदि भारत अपनी जरूरत के लिए विदेशी कच्चे से माल से निर्भरता कम कर लेगा तो लागत में कमी आएगी। इसने बड़े स्तर पर कच्चा माल और दवाओं के निर्माण करने के लिए मैनपावर की जरूरत भी होगी। ये जरूरत इस पार्क के आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। सरकार का अनुमान है कि 1405 एकड़ में बनने वाले इस पार्क पर लगभग 1900 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 3 साल का समय लग सकता है। यहां पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ सकता है। एक बार काम शुरू होने के बाद लगभग 23,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    कैसे मिलेंगी सस्ती दवाएं?

    प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फार्मा इंडस्ट्री है। भारत में एक्विट फार्मा इन्ग्रेडिएंट्स (API) अथवा बल्क ड्रग्स का उत्पादन भी होता है, मगर ये उत्पादन भारत और निर्यात की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। इसलिए भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 35,249 करोड़ रुपये के कच्चे माल का निर्यात किया था। यह निर्यात विभिन्न देशों से होता है।

    भारत सरकार ने विदेशों पर इस निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से PLI जैसी महत्वपूर्ण स्कीम भी चलाई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, सरकार का 2024 तक विदेशों पर से 25 फीसदी तक निर्भरता कम करने का प्लान है। देखा गया है कि दवा निर्माण के लिए भारत चीन से लगभग 53 तरह के API का आयात करता है और जाहिर है, चीन अपनी शर्तों और कीमत पर भारत को कच्चा माल मुहैया कराता है। चीन से आयातित कच्चे माल से टीबी, कैंसर, स्टेरॉयड और विटामिन की दवाओं का भी निर्माण होता है।

    चीन से होता है बड़ा निर्यात

    CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि भारत चीन से अपनी जरूरत की 68 प्रतिशत API चीन से आयात करता है। माना जाता है कि भारत में इसे बनाना, आयात करने के मुकाबले महंगा पड़ता है। सरकार द्वारा समर्थित ऑर्गेनाइजेशन ट्रेड प्रमोशन काउंसिल का अनुमान है कि भारत चीन से लगभग 85 फीसदी तक API मंगाता है। दवा बनाने वाले बड़े देशों की सूची में अमेरिका का नाम भी शुमार है। अमेरिका चीन से लगभग 24 फीसदी कच्चा माल इम्पोर्ट करता है, और भारत से 19 फीसदी API मंगवाता है। यदि भारत में API बनाने का काम आगे बढ़ता है तो भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ निर्यात में भी अग्रणी बन सकता है।

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम, लाडोवाली रोड फाटकों के पास तोड़ी बिल्डिंग, हो सकती है इमारत सील

    जालंधरः एक्शन में नगर निगम, लाडोवाली रोड फाटकों के पास तोड़ी बिल्डिंग, हो सकती है इमारत सील

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की ओर से शहर में बनाई जा रही अवैध इमारतों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, शहर में बन रही अवैध इमारतों पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर निगम की कारगुजारी पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद अब निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम एक्शन में दिखाई दे रही है। आज लाडोवाली रोड पर निगम की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक बन रही नई बिल्डिंग में तोड़फोड़ की है। निगम की टीम ने इस इमारत पर वॉयलेशन का कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

    लाडोवाली रोड पर रेलवे फाटकों के पास एक बिल्डिंग में पास हुए नक्शे के अनुसार भवन निर्माण ना किए जाने पर कार्रवाई की है। जिस बिल्डिंग में नगर निगम की टीम ने मशीनें ले जाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है उसे पहले बिल्डिंग में वॉयलेशन को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। लाडोवाली में रेलवे फाटकों के पास किसी कामिनी नामक महिला के नाम पर नक्शा पास करवा कर कॉमर्शियल भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस बिल्डिंग के नक्शे में एक तो बेसमेंट बना दी गई जो कि नक्शे में कहीं पर भी पास नहीं थी। इसके अलावा बिल्डिंग में पार्किंग दिखाई गई थी। लेकिन पार्किंग वाले स्थान पर भी भवन बनाने वालों ने सीढियां बनाकर पार्किंग स्थल को कवर कर लिया। इसके अलावा भी बिल्डिंग में जो नक्शा पास हुआ था उसके अनुसार बिल्डिंग ना बनाकर उसमें कई नियमों की अनदेखी की गई।

    इसकी चैकिंग जब बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर ने की तो उन्होंने वॉयलेशन को लेकर नोटिस जारी किया और अपने एमटीपी नीरज भट्टी को भी बताया। कामिनी नामक महिला जिसके नाम पर नक्शा पास है एमटीपी नीरज भट्टी ने उन्हें वॉयलेशन दूर करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन बिल्डिंग के मालिकों ने नोटिस को बड़े हल्के में लिया और वॉयलेशन के बावजूद और ज्यादा वॉयलेशन करते गए। जिस पर आज बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टरों व कर्मचारियों ने एमटीपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पार्किंग के स्थल पर बनाई जा रही सीढ़ियों को गिरा दिया। मालिकों को हिदायत भी दी है कि वह नक्शे के अनुसार काम करें अन्यथा भवन को सील भी किया जा सकता है।

  • इस मामले में भारत ने कनाडा सरकार को दी हिदायत, जाने मामला

    इस मामले में भारत ने कनाडा सरकार को दी हिदायत, जाने मामला

    नई दिल्लीः ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ 6 नवंबर को होने की खबरें हैं। जस्टिन ट्रूडो सरकार को सख्त संदेश देते हुए, भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस, सिख छात्रों को आतंक और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा वोट देने की अनुमति देकर धार्मिक आधार पर छात्र समुदाय का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कनाडा को 6 नवंबर को ओंटारियो में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन “सिख फॉर जस्टिस” द्वारा तथाकथित “खालिस्तान जनमत संग्रह” की निंदा करनी चाहिए।

    भारत ने कनाडा से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के खिलाफ आतंक और हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार से भारत ने तथाकथित जनमत संग्रह को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी कनाडाई सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल भारतीय लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने या हिंसा का आह्वान करने के लिए न किया जाए। कनाडा में खालिस्तानी जनमत संग्रह के संबंध में न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को, ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ओंटारियो में ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के कार्यकारी निदेशक को डिमार्शे दिया। इसमें कहा गया कि मिसिसॉगा में पॉल कॉफ़ी एरिना में 6 नवंबर तथाकथित जनमत संग्रह दूसरा गैरकानूनी अभ्यास होगा। भारत ने कहा, प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने एक और रेफरेंडम आयोजित कर रहा है। इस तरह का अभ्यास विगत 18 सितंबर को ब्रैम्पटन, ओंटारियो में भी हुआ था। भारत ने कनाडा को सूचित किया है कि भारत विरोधी गतिविधियों को हिंसक आतंकवादी संगठनों द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे लोग निर्दोष नागरिकों की हत्या की वकालत करते हैं।

    नई दिल्ली स्थित भारतीय उच्चायोग ने जस्टिन ट्रूडो सरकार को याद दिलाया है कि दोनों देश एक-दूसरे की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक गतिविधियों के लिए अपने क्षेत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं देने के लिए उच्चतम स्तर पर सहमत हुए थे। कनाडा सरकार ने पहले भारत को लिखित रूप में बताया था कि वह इस तरह के तथाकथित “जनमत संग्रह” को 16 सितंबर, 2022 को एक नोट वर्बल के माध्यम से मान्यता नहीं देती है। भारत ने कनाडा और अमेरिका से एसएफजे के आतंकवादी नेता जी एस पन्नू के खिलाफ कई बार सुरक्षा और राजनयिक चैनलों के माध्यम से कार्रवाई करने को भी कहा है। हालांकि, दोनों देशों ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए अभी तक कार्रवाई का रास्ता नहीं चुना है।

  • पंजाबः 2 महिला पुलिस कर्मियों ने युवती को जड़े थप्पड़, डीजीपी ने लिया एक्शन

    पंजाबः 2 महिला पुलिस कर्मियों ने युवती को जड़े थप्पड़, डीजीपी ने लिया एक्शन

    बटालाः पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा युवती को थप्पड़ मारे जा रहे है। वायरल वीडियो डीजीपी गौरव यादव तक पहुंच गया। जिसके बाद डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों महिला कर्मियों को ट्रांसफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवती आइलेट्स की परीक्षा देने के बाद दोस्त संग पार्क में जन्मदिन मना रही थी। इस बीच महिला पुलिस कर्मी आईं और उन्हें डांटने लगीं। यह देखकर लड़का भाग गया, लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने युवती को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

    वे दोनों पुलिसकर्मी बार-बार युवती को अपने परिवार से बातचीत करवाने की बात कर रही थीं और युवती को गंदगी फैलाने जैसे ताने मार रही थीं। दोनों ने युवती के मुंह पर कई थप्पड़ मारे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला कर्मियों ने युवती को छोड़ दिया था और मामला भी शांत हो गया, लेकिन यह वीडियो डीजीपी पंजाब गौरव यादव के पास पहुंच गया।

    गौरव यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों महिला पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू करवा रिपोर्ट मांग ली है। डीजीपी ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के साथ-साथ पुलिस को अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस में ऐसी बेरहमी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस फोर्स में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • जालंधरः निगम की कार्रवाई, परागपुर और रामामंडी इलाके में 5 कमर्शियल प्रॉपर्टी की सील

    जालंधरः निगम की कार्रवाई, परागपुर और रामामंडी इलाके में 5 कमर्शियल प्रॉपर्टी की सील

    जालंधर/वरुण: नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि को लेकर एक्शन के मोड में दिखाई दे रहा है। वहीं निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन की अगुवाई वाली टीम ने जीटी रोड पर परागपुर और रामामंडी इलाके में बकाया टैक्स को लेकर 5 कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया।

    सील करके निगम कमिश्नर के आदेश का नोटिस चिपका दिया गया है। कहा गया है कि बगैर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए सीलिंग से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महीप सरीन ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए लोग अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं। कार्रवाई करने वाली टीम में सुपरिंटैंडैंट राजीव रिशी, भूपिंदर सिंह और भूपिंदर सिंह बंडिंग शामिल थे।

  • दिन-दिहाड़े चली अंधाधुंध गोलियां, 4 जख्मी, इलाके में दहशत

    दिन-दिहाड़े चली अंधाधुंध गोलियां, 4 जख्मी, इलाके में दहशत

    बेतियाः बिहार में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी थाना इलाके के गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में वीरवार सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। फायरिंग में वार्ड सदस्य सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। गोली चलने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्टल सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
    अस्पताल में राजा बाबू पटेल ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से एक अपराधी आया। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। अपराधी ने उनको निशाना बना फायरिंग कर दी। गोली उनके गले में लग गई। इसे देख लोग उसे पकड़ने दौड़े तो अपराधी ने ग्रामीणों पर भी तीन फायरिंग की। जिससे अन्य लोगों को भी गोली लग गई। 

    ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी के भागने के बाद लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। तब वह सरेह में चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। लेकिन डर के मारे उसके करीब कोई नहीं जा रहा था। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। योगापट्टी पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उनके भाई विजय कुमार पटेल, ग्रामीण सुधन मांझी व रुस्तम मियां जख्मी हुए हैं। राजा बाबू पटेल को गले मे गोली लगी है।

  • पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी

    पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी

    शिमलाः प्रधानमंत्री ने आज देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नई वंदे भारत ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। 19 अक्टूबर से इस ट्रेन की शुरुआत आम लोगों के लिए हो जाएगीष पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।

    बता दें, हिमाचल प्रदेश में इस साल चुनाव भी होने हैं। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो-दो  मिनट ठहरेगी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को अहमदाबाद में वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा भी की थी।

    आधुनिक सुविधा से लैस इस ट्रेन के चलते अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी 8 घंटे से घटकर साढ़े पांच घंटे में तय की जा सकती है। बता दें, वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं। नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है। इसके तहत हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो जोड़े जाने से अधिक सुरक्षा मिलेगी।

  • पंजाबः इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर पर हुए RPG अटैक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

    पंजाबः इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर पर हुए RPG अटैक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

    मोहालीः पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर की बिल्डिंग पर हुए आरपीजी अटैक मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चला इस हमले में मुख्य आरोपी चरत सिंह को पकड़ा है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर सांझी की है।

    अब उसे जल्द पुलिस पंजाब लाकर रिमांड लेगी। इससे पहले हाल ही में पुलिस ने 9 मई की रात हुए इस हमले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। कुल 13 आरोपियों में से 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। अब आरोपी चरत सिंह के पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश किया जाएगा। मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा जा चुका है।

    आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307, 212, 216,120 बी, एक्सप्लोसिव और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस की चार्जशीट में घटना को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और गैंगस्टर ने रचा था। आईएसआई की पनाह पाए आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने हमले की जिम्मेदारी पिछले दिनों पकड़े गए नाबालिग और हरियाणा के गैंगस्टर दीपक सुरखपुर को सौंपी थी। इस हमले में पंजाब के गैंगस्टर लखविंदर सिंह लंडा ने भी सहयोग किया था। लंडा फिलहाल कनाडा में है, जबकि रिंदा पाकिस्तान में छिपा हुआ है।