Blog

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    रायपुरः भाजपा से कांग्रेस में आए बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने एकबार फिर सियासी पाला बदल लिया है। उन्होंने अब कांग्रेस का दामन छोड़ने का मन बनाया है। पिछले दिनों ही वो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साय ने 30 अप्रैल 2023 को भाजपा से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस ज्वाइन की थी। उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने के अगले दिन ही तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। भाजपा का दामन छोड़ने के बाद उन्होंने अपने एक बयान में पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वो अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे लोगों के साथ रहे हैं, लेकिन अटल आडवाणी के दौर की को जो भाजपा थी, अब पार्टी का वह रूप नहीं रह गया है। नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होते ही CSIDC का अध्यक्ष बनाया गया था।

  • ऊनाः पुलिस ने 150 चालान काटे

    ऊनाः पुलिस ने 150 चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को अलग अलग मामलों में कुल 150 चालान काटे हैं। इसमें यातायात के नियम तोड़ने वाले 141, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले चार और अवैध खनन करने वाले 5 लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों से मौके पर ही जुर्माना वसूलकर चालान का निपटारा कर दिया गया।
  • अब इस जगह कोरोना नए वैरियंट JN-1 से 3 लोग संक्रमित

    जयपुर: दुनिया के कई देशों और भारत के दूसरे राज्यों में एक बार फिर डरा रहे कोरोना वायरस ने राजस्थान में भी एंट्री कर ली है। राज्य के जैसलमेर में दो लोगों के कोरोना वायरस के नए वैरियंट JN-1 से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि देश की सरकार राज्याें के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दो युवकों को अपने शरीर में सर्दी-खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने जब इनकी कोरोना संक्रमण जांच की तो बुधवार को यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मेडिकल टीम ने दोनों को इनके घर में ही आइसोलेट कर दिया है। साथ ही दूसरे ऐहतियात बरते जा रहे हैं।

    कोविड-19 के सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। गोवा, केरल और महाराष्ट्र में नए कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। जबकि गोवा में अब तक इस सब वैरिएंट के अकेले 19 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता चला है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही सब वैरिएंट JN.1 पिछले कुछ हफ्तों में सबसे तेजी से फैलने वाले वायरस में से एक बन गया है। देश भर में कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    पॉल ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक नए वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हालाँकि, वीके पॉल ने राज्यों को कोविड की तैयारी बढ़ाने, परीक्षण बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बीच, केंद्र ने देश भर में कोविड के मामले बढ़ने के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने को कहा है। सलाह में राज्यों को नियमित आधार पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तेज फैलने वाली सांस की बीमारी के मामलों की निगरानी करने और उनकी रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

  • चिंतपूर्णीः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ पर्चा

    चिंतपूर्णीः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले के खिलाफ पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने मंगलवार को सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी थाने के कर्मी जब रूटीन गश्त पर थे तब राजस्थान के एक व्यक्ति ने अपनी रेहड़ी को सड़क के बीचो बीच लगा रखा था। उससे वाहनों और पैदल चलने वालों को आने जाने में बाधा उत्पन हो रही थी। जिस रेहड़ी वाले के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उसका नाम राकेश कुमार पुत्र मनोहर, निवासी धनी प्रेमासागर धनवाली, तहसील दयाल की नंगल, जिला नीम का थाना, राजस्थान बताया जा रहा है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਮੁੜ ਮਿਲਾਏ ਦੋ ਪਰਿਵਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਾਆਣਾ: ਗੁਰੂ ਦੀਆਂ ਲਾਡਲੀਆਂ ਫੌਜਾਂ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਸਿਰਫ ਬੁਰਿਆਈ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੜਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਜਾਣਦੀਆਂ, ਬਲਕਿ ਬੁਰਿਆਈ ਦਾ ਅੰਤ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲਾਉਣਾ ਵੀ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਦਰਅਸਲ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਵੱਲੋਂ ਛੁਡਾਈ ਗਈ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦੇ ਸੋਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮਿਲਾ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੁੱਟ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਾ ਕੇ ਲੜਕੀ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿੰਘਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਉਥੋਂ ਛੁਡਾ ਕੇ ਮਾਂ ਪਿਓ ਕੋਲ ਸਪੁਰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਦੋਵੇਂ ਪਰਿਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਆਪਸੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਲੜਕਾ ਲੜਕੀ ਮੁੜ ਤੋਂ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲੜਕੇ ਲੜਕੇ ਨੇ ਵੀ ਤੋਂ ਨਵੀਂ ਜਿੰਦਗੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਅਹਿਦ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः प्रधानगी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में गोहत पोखर गांव में गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी तू-तू-मैं-मैं हुई। इस संबंधी जानकारी दे हुए पहले और मौजूदा अध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया है कि गांव के मौजूदा सरपंच ने उन्हें 3साल के लिए श्री गुरुद्वारा साहिब की अध्यक्षता सौंपी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल डेढ़ साल ही अध्यक्षता को लेकर हुए है। उन्होंने कहा कि वह सारा व्यवसाय ठीक तरीके से कर रहे हैं और बहुत अच्छे तरीके से उनके द्वारा काम को मैनेज किया जा रहा है। गांव के समुदाय को कोई समस्या नहीं है। अध्यक्ष ने आरोप लगाए है कि गांव का सरपंच और कुछ लोग गुरुद्वारे की गोलक से पैसा खाना चाहते हैं, इसलिए वह उन्हें ऐसा नहीं करने देता। जिसके कारण वह उसे पद से हटाना चाहते हैं। इसी के चलते आज यहां फिर से अध्यक्ष पद के लिए मीटिंग बुलाई गई थी। अध्यक्ष का आरोप है कि सरपंच ने अपने साथियों के साथ बाहर से लोगों को बुलाकर उन पर रौब बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके गांव के लोगों ने ऐसा होने नहीं दिया। 

    वहीं जब दूसरे पक्ष के व्यक्ति गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह और उनके भतीजे सोडी ने नवनियुक्त अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 साल के लिए अध्यक्ष पर उन्हें नियुक्त किया था। लेकिन अब वह अपने पद का दुरप्रयोंग कर रहा है। आरोप लगाए गए है कि उक्त अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कारण गांव के लोगों की ओर से उसके पास कई शिकायतें आई हैं। इसके बाद ही उन्होंने सर्वसम्मति से आज की बैठक बुलाई है। जिसमें हमने यह भी कहा है कि आप जिसे भी अध्यक्ष चुन लें। सोडी ने आरोप लगाए है कि अध्यक्ष जानबूझ कर लड़ाई को बढ़ावा दे रहे है, जिस करके ये पूरी घटना घटी गई है। उन्होंने कहा कि गांव का अधिकारी होने के नाते हमें लोगों की बात सुननी पड़ती है।

    दूसरी ओर तिबड़ पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे एएसआई पलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे की अध्यक्षता को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए है। पुलिस ने दोनों पार्टियों को शांत करवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें जो भी इस मामले को लेकर शिकायत देगा, उसके आधार पर वह आगे की कार्रवाई करेंगे। 

  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान : डॉ निखिल ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सैंसोवाल में किया गया जिसकी अध्यक्षता वेटरनरी अधिकारी हरोली डॉ निखिल ठाकुर ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत सैंसोवाल में अभिभावकों व ग्रामीणों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चे को बचा सकतें है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। 


    उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो  हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा। 


    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, दीपशिखा शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान नरदेव सिंह, समस्त पंचायत प्रतिनिधि चंचल शर्मा, केसरो देवी, ऊषा देवी, अंजु बाला, रेनू बाला, वेटरनरी फार्मा ऑफिसर सुमित कुमार दत्ता, आशा कार्यकर्ता सुमन देवी, सुषमा देवी, पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी, सुमन, सोनिया, मनजिंदर, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

  • पंजाबी गायक Singga पर पहले हुआ केस दर्ज, अब किया जा रहा ब्लैकमेल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक Singga को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज Singga ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिसमें Singga ने कहा कि वह 10 अगस्त को जिम से बाहर आ रहा था, इस दौरान Singga को उसके वकील का फोन आया और उसने बताया कि उसके खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज की गई। Singga ने बताया यह एफआईआर 295 ए गाने पर हुई है। पंजाबी गायक ने बताया कि उसी गाने पर उसके बाद अजनाला में एफआईआर दर्ज की गई।

    गायक ने कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। पंजाबी गायक ने बताया कि वह अब भी गुरुद्वारा साहिब के पास ही मौजूद है। गायक ने कहा कि अगर उन्होंने गलती की है तो उसे सजा बनती है। गायक ने कहा कि अगर यही पर्चे ब्लैकमेलिंग के लिए किए जाए तो दुनियां का क्या बनेगा। यह सवाल गायक ने वीडियो के जरिए लोगों से पूछा है। गायक ने कहा कि आज यहां पर यह हो रहा है कि 295 ए का पर्चा किसी पर दर्ज करवा दों और उसके बाद 10 लाख रुपए मांग लो। गायक ने बताया कि उससे 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है। गायक ने कहा कि उसके बाद उसे यह कहा जा रहा है कि हम धर्म के रास्ते पर लोगों को लेकर आ रहे है। गायक ने बताया कि उसके पास सारे सबूत मौजूद है।

    गायक ने कहा कि उसके पास हर चीज का सबूत मौजूद है। गायक ने कहा कि पर्चे दर्ज करने के साइड इफेक्ट उस पर पड़े है। दरअसल, इस पर्चे दर्ज होने से Singga के पिता परेशान हो गए है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे गालियां भी निकाली। गायक ने कहा कि वह अपने पिता के लिए जान भी दे सकते है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे कहा कि वह पहले ही मर जाता तो अच्छा था। गायक ने कहा कि उसका किसी धर्म के साथ कोई लेना देना नहीं है, वह सभी धर्मों का सत्कार करता है। गायक ने उन लोगों को चेतावनी दी है कि अगर इस ब्लकैमेलिंग के कारण उसके पिता को कुछ हुआ तो वह उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगा।

    गायक ने कहा कि उसने उन ब्लैकमेलिंग करने वाले लोगों से कुछ नहीं लेना देना। वह अपना काम कर रहा और उक्त लोग अपना काम करें। गायक इस दौरान उक्त लोगों पर काफी भड़का। गायक ने कहाकि उसे पता है कि कई गायकों को ब्लैकमेल किया गया है। कुछ गायकों से पैसे लिए गए। गायक ने कहा कि शायद उन लोगों को लगता है कि मैं भी ऐसे ही शायद उन गायकों की तरह उन्हें पैसे दे दूंगा। इस दौरान झूठे पर्चे दर्ज किए जाने के मामले में सीएम भगवंत मान से अपील की है। ऐसे झूठे पर्चे दर्ज करने के मामले में वह उसे इंसाफ दिलवाए। गायक ने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की इंक्वायरी करवाई जाए।

  • ਪੰਜਾਬ: 5 ਜਮਾਤਾਂ ਪੜ੍ਹੇ ਬਾਪੂ ਨੇ ਸਭ ਨੂੰ ਪਾਇਆ ਚਕਰਾਂ ਚ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਾਆਣਾ: ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ 5 ਜਮਾਤਾਂ ਪੜ੍ਹਿਆ ਬਾਬੂ ਅੱਜਕਲ ਦੇ 12-12 ਪੜ੍ਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦੇ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਫੇਰ ਜਦੋਂ ਬਾਪੂ ਨੇ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਹਰ ਕੋਈ ਸੁਣਕੇ ਦੰਗ ਰਹਿ ਗਿਆ। ਬਾਪੂ ਜੀ ਸਵਾਲ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁੱਛਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਭ ਸੋਚਾਂ ਵਿੱਚ ਪੈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪੁੱਠੇ ਪਹਾੜਿਆਂ ਦੀ ਤਾਂ ਬਾਪੂ ਜੀ ਰੇਲ ਬਣਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਵੀਡਿਓ ਨੂੰ ਦੇਖਕੇ ਬਹੁਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤਾਂ ਮਿਲਦੀ ਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਬਾਪੂ ਜੀ ਵਡੇ ਵਡੇ ਪਾੜ੍ਹਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਚਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੀ ਬਾਪੂ ਜੀ ਦੇ ਵਿ੍ੱਚ ਕਈ ਹੁਨਰ ਵੀ ਹਨ। ਬਾਪੂ ਜੀ ਗਾਉਂਦੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੁਢਾਪੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਅੱਜ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਅੱਜਕਲ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਨੁਸਾਰ ਬਾਪੂ ਨੇ ਇੱਕ ਗੀਤ ਗਾਕੇ ਸਭ ਦਾ ਮਨੋਰੰਜਨ ਵੀ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः पुलिस की होटल और पीजी में दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला पुलिस प्रमुख बठिंडा हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ 1 और 2 ने आज ऐतिहासिक शहर तलवंडी साबो के कई होटलों में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान होटल के मालिकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा पीजी भी खंगाले गए और वहां रह रहे छात्रों की जानकारी भी जुटाई जाने की सूचना है। बता दें कि तलवंडी साबो नगर में दो विश्वविद्यालयों, एक विश्वविद्यालय कैंपस और कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ, यह शहर एक शिक्षा केंद्र बन गया है। जिसके कारण देश और विदेश से बड़ी संख्या में छात्र यहां पढ़ रहे हैं। जिस कारण छात्र घरों में ही बने पीजी आदि में रह रहे है।

    वहीं दूसरी ओर छात्रों से बड़े स्तर पर आमद को लेकर नगर में दिनों दिन होटल भी बढ़ रहे है। वहीं उक्त होटलों की वैधता की जांच करने की मांग पहले से ही उठती रही है, लेकिन अब नए जिला पुलिस प्रमुख के आने के बाद पहली बार होटलों पर सख्ती की जा रही है। इस दौरान सीआईए स्टाफ 1 के प्रभारी जसविंदर सिंह और 2 के प्रभारी करणदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कई होटलों में छापेमारी की। पता चला है कि कुछ होटलों का रिकॉर्ड भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माननीय एसएसपी के आदेश पर होटलों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। क्योंकि पुलिस को पता चला है कि होटल असामाजिक और कुछ जगहों पर अनैतिक गतिविधियां होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि सभी होटलों के रिकॉर्ड और उनकी वैधता की जांच की जाएगी और अगर कुछ भी गलत पाया गया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।