Blog

  • पंजाब : सैलून में हुई गुंडागर्दी, देखे वीडियो  

    पठानकोट : सुजानपुर में लड़ाई झगडे का मामला सामने आया है। जहा दो पक्षों में हुई आपसी भिड़ंत के दौरान एक पक्ष के नौजवान ने सैलून को अंदर से कुंडी लगा ली।  इस दौरान दूसरे पक्ष के नौजवान ने सलून के शीशे तोड़ कर उससे मारपीट की।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    सैलून के चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सामान लेने बाजार गया था। घटना की जानकारी उसको सैलून पर काम करने वाले लड़के ने दी। दुकानदार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है, ताकि ऐसी घटनाओ पर रोक लग सके।

  • पंजाबः छप्पड़ में गिरी Cruze गाड़ी, 4 घायल, देखें वीडियो

    गाड़ी में सांप निकलने से मचा हड़कंप

    जालंधर (ENS): फगवाड़ा के नजदीक बंगा ज़ी.टी रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई , जब एक गाड़ी छप्पड़ में जा गिरी। गाड़ी में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे। बेहराम पुलिस ने कड़ी मशक्त से लोगो को छप्पड़ से बाहर निकाला।

    जानाकरी देते हुए थाना प्रभारी राधा कृष्ण ने बताया कि बंगा जी.टी रोड पर क्रूज़ गाड़ी नं pb10 cn 6767 के चालक इंदरजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई। उस समय गाड़ी में इंदरजीत की बेटी हरप्रीत, बेटा गुरबक्श और मासी परषोतम कौर सवार थी। चालक ने गाड़ी को बाई ओर मोड़ दिया , जो सीधा छप्पड़ में जा गिरी। 

    इंदरजीत और उसकी मासी छप्पड़ में डुब गए थे। जिन्हे कड़ी मशक्त से बहार निकाला गया। इस घटना में बच्चो को भी चोटे आई , जबकि इंदरजीत और मासी सीरियस बताए जा रहे है। जिन्हे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि जब लोगो की मदद से गाड़ी को छप्पड़ से बाहर निकाला गया , तो गाड़ी के इर्द- गिर्द सांपो की मौजूदगी भी पाई गई।  .

  • जालंधरः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 6 अधिकारियों को किया बर्खास्त

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रहे हैं। वही मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया है।

    जिन 6 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें एक अपनी डयूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था, जबकि 5 कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कैनेडा व आस्ट्रेलिया गए थे और अपनी छुट्टी का समय खत्म होने के बाद निर्धारित समय पर वापस आने में असफल रहे।

    पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला विभाग द्वारा पूरी जांच करने के बाद लिया गया है। इन 6 अधिकारियों को प्रोटोकोल की उल्लंघना करने और पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करने में दोषी पाए जाने पर उक्त एक्शन लिया गया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर 163 चालान काटे

    नियमों की अवहेलना करने पर 163 चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 163 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 01 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपए वसूल किए गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 02 व्यक्तियों का चालान करके जुर्माने के रूप में 200/- रूपए वसूल किए गए। इसी कड़ी में अवैध माइनिंग करने पर 01 ट्रैक्टर का चालान करके जुर्माने के रूप में 5,000/- रूपए वसूल किए गए I
  • ट्रैक्टर की चपेट में आया मोटरसाइकिल दो की मौत

    ट्रैक्टर की चपेट में आया मोटरसाइकिल दो की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते राम नगर नकडोह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या (HP19E-5946) जिस पर 02 व्यक्ति सवार थे, अम्ब से दौलतपुर की ओर जा रहे थे ।
    अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या (HP19D-6050) दौलतपुर की ओर से आया और उसके चालक ने गलत दिशा में पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते समय लापरवाही से उस मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई है Iपुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा ट्रैक्टर चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है I इस संबंध में ट्रैक्टर चालक रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार. निवासी राम नगर, तहसील घनारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • शराब व नशीले पदार्थ सहित 5 गिरफ्तार

    शराब व नशीले पदार्थ सहित 5 गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजमों ने 205 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव नंगल कलां में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कूटी को जांच के लिए रोका I
    जिस की तलाशी लेने पर चालक के पास से 205 ग्राम चरस बरामद की गई I 
    आरोपी युवक की पहचान अनिल शर्मा निवासी वार्ड न04, मेन बाज़ार टाहलीवाल के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व 181, 196 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।


    इसी तरह पुलिस थाना हरोली के मुलाजमों ने 4.52 ग्राम चिट्टे सहित दो हमीरपुर निवासी युवकों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस गश्त करते हुए ऊना-होशियारपुर मार्ग पर स्थित बनखंडी में मौजूद थे शक के आधार पर एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया जिसमें दो युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 4.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गयाI आरोपी युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपी युवकों की पहचान अंकुश शर्मा पुत्र स्व. सरवन शर्मा, निवासी पट्टा, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर तथा अजय शर्मा पुत्र हंसराज, निवासी हारवां, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


    इसी तरह पुलिस चौकी शहर ऊना के मुलाजमों ने एक व्यक्ति से 21.96 ग्राम चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान इंदिरा स्टेडियम के पास मौजूद थी। शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 21.96 ग्राम चरस बरामद की गई I इस सन्दर्भ में आरोपी कृष्ण गोपाल सैनी निवासी वार्ड न. 4, विकासनगर ऊना के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी तरह पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 21 बोतल शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वंगाणा पुलिस गश्त करते हुए गांव सराय मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश कुमार गाँव धुन्धला, तहसील बंगाणा की दुकान की तलाशी लेने पर वहाँ से 14 बोतल अंग्रेज़ी शराब तथा 09 बोतल शराब देसी बरामद की गईI इस सन्दर्भ में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • इस टीवी एक्ट्रेस के साथ सेट पर हुआ बड़ा हादसा

    मुंबई :  टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबर है कि टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ सेट पर एक भयानक घटना घटी है। उनके बालों में आग लग गई है। जिसका लाइव वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस पर फैन्स भी हैरानी जता रहे हैं। साथ ही महिमा चौधरी समेत कई सेलेब्स ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है।  छवि मित्तल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

    वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में छवि ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया,जिसे देख सबके होश उड़ गए। दरअसल छवि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अभिनेत्री खड़ी हैं और अचानक से उनके बालों में आग-सी लगती नजर आई। हालांकि वहां मौजूद शख्स ने वक्त रहते इसे बुझा दिया और तुरंत ही एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया कि मेरे बाल तो नहीं जले? इस पर पीछे से किसी ने जवाब दिया कि ‘जले’ , इसके बाद एक्ट्रेस अपने बालों को चेक करती हुई नजर आती हैं।

  • CM मनोहर लाल की कसम को अभय चौटाला ने बताया नौटंकी, देखें वीडियो

    हरियाणाः विधानसभा की मीडिया गैलरी में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मनोहर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान अभय चौटाला ने CM मनोहर लाल के गीता पर हाथ रखकर कसम खाने को नौटंकी बताया, साथ ही जहरीली शराब और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कल विधानसभा में एक बड़ी नौटंकी हुई। सीएम को गीता पर हाथ रखकर कसम खानी पड़ी की पर्ची और खर्ची के मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। सीएम को ऐसा करने की जरूरत नही है, उनके पास जांच एजेंसी है। वो कड़ी जांच करवा सकते हैं, ताकि दूसरा भी कोई करप्शन ना करे।

    अभय सिंह चौटाला ने मनोहर सरकार पर सदन में झूठे आंकड़े और झूठी सफाई देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी बिना तैयारी के आते हैं। अनिल विज के पास कई विभाग है, विज अपने बारे में बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन सोमवार को जहरीली शराब मामले में विज अपनी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते परेशान हो गए। अनिल विज ने कहा नशे के ओवरडोज के चलते 34 के मौत हुई हैं, लेकिन आज विधानसभा में मेरे गांव के बच्चे आये थे। उनसे पूछा जाए कितने लोगों की ओवरडोज से मौत हुई है। केवल चौटाला गांव में ही ओवरडोज से 100 लोगों की मौत हुई है। राज्य में शराब का बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। वहीं पुलिस शराब का ठेका नहीं मान रही है, वहीं आबकारी वहां ठेका मान रहा है।

    राजकुमार गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था, उस ठेके में राजकुमार के बेटे की हिस्सेदारी है। सदन में जवाब को दबाया जाता है, MLA को अपनी बात नहीं रखने दी जाती है. BJP सदन को अपने ऑफिस की तरह चलाने की कोशिश कर रही है। अभय चौटाला ने BJP और कांग्रेस को मिला हुआ बताया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल मामले में जब सदन ने HC से जांच करवाने का प्रस्ताव पास हो गया। तब हुड्डा को डर है कि उचाना विवाद की जांच होगी तो उन पर भी उंगली उठेगी। इसलिए मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है। अभय चौटाला ने कहा कि BJP-कांग्रेस को बेटियों की चिंता नहीं है। अगर सिटिंग जज जांच नही करें तो सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जाए। मैंने 10 कालिंग और 1 RESOULATUON दिया था, लेकिन 3 मंजूर हुए।

    सरकार स्कूलो में अध्यापकों की कमी, PPP में खामियों के सुधार के लिए रिश्वत देने पड़ती है। राज्य में बेरोजगारी का मामला पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिना पर्ची खर्ची के जॉब नही मिलती। पंचकूला में एक भर्ती में 1 पोस्ट पर सिफारिश से 24 भर्ती हुईं। पिछले खरीफ सीजन में खराब फसलों के लिए कालिंग लगाया था, लेकिन स्वीकार नही किए गए। CM और मंत्रियों के हेलीकॉप्टर यात्रा के खर्च की भी अधूरी जानकारी दी है, जबाव में कुछ सालों का हेलीकॉप्टर खर्च जीरो बताया है। सदन में MLA की कोठी में रेनोवेशन पर भी बेतहाशा खर्च हो रहा है, कई कोठियों पर 2 से 3 करोड़ खर्च हुआ है। BJP ऑफिस और JJP ऑफिस कोठी पर करोड़ो खर्च किया गया है, हमारी सरकार में ये पैसा वसूला जाएगा।

  • पंजाब : मार्किट कमेटी में 75KV का लगाया गया सोलर प्लांट, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में बिजली की बचत करने के लिए अब पंजाब सरकार के आदेशों पर पंजाब के सरकारी दफ्तरों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत आज मोगा के मार्किट बोर्ड दफ्तर में 75 केवी का सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इसके लगने से विभाग को हर साल 50 लाख की बचत होगी।

    इस बात की जानकारी एमएलए डाक्टर अमन दीप कौर अरोड़ा ने उद्घाटन करते समय दी। उन्होंने कहा की पंजाब के सभी दफ्तरों में ऐसे प्लांट लगाए जाएंगे। ताकि पंजाब में बिजली की किसी भी तरह से कोई कमी न रहे।

  • स्कूली बच्चों को ले जा रही टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग

    दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर भुझाई आग
    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित नंगल रोड़ पर रक्कड़ कॉलोनी में स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर स्कूली बच्चे रोज़ की तरह उपमंडल अम्व से रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल जा रहे थे। जैसे ही टेंपो ट्रैवलर दुर्गा कालोनी के पास पहुंचा तो गाड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।टेंपो ट्रैवलर के अगले दो टायरों से धुआं निकलने के बाद उठी आग की लपटों को देखकर टेंपो ट्रैवलर में बैठे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर ने बच्चों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।