Blog

  • Haryana News: जेलों में अपराध रोकने के लिए SIT गठित, देखें वीडियो

    Haryana News: जेलों में अपराध रोकने के लिए SIT गठित, देखें वीडियो

     DG Jail Alok Roy का आया बयान

    पंचकूलाः हरियाणा के डीजी जेल आलोक रॉय ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इस टीम में एसटीएफ (STF) और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल होंगे।

    डीजी रॉय ने स्पष्ट किया कि आदतन अपराधियों द्वारा जेल के अंदर से आपराधिक नेटवर्क चलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में अब किसी भी गैंगस्टर का नेटवर्क संचालित नहीं हो रहा और जेलों से बाहर फोन करने की घटनाओं पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जेलों में बरामद मोबाइल फोनों की जांच अब राज्य अपराध शाखा (State Crime Branch) द्वारा की जाएगी। पिछले 6 महीनों में विभिन्न जिलों से ऐसे 21 मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच अब यह शाखा करेगी।

    डीजी जेल ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। बीते 10 दिनों में की गई जांच के दौरान किसी भी आपत्तिजनक वस्तु या मोबाइल की बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जींद जेल के अंदर से फोन किए जाने की सूचना की भी जांच की गई, लेकिन जेल से कोई कॉल नहीं पाई गई। वहीं 27 कुख्यात गैंगस्टरों को एक ही जेल में स्थानांतरित किया गया है, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

    रोहतक में एक हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण कार्य जारी है, जो वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद और पंचकूला में भी नई जेलों का निर्माण किया जाएगा, जबकि रेवाड़ी जेल जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसी के साथ जेलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता जताते हुए डीजी रॉय ने कहा कि अब तक 20 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जेल विभाग द्वारा ही नशीले पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने आशंका जताई कि इनमें कुछ मामलों में जेल कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। कुछ मामलों में बीएसएफ तैनान होने के बावजूद ऐसे मामलों आ रहे है जो चिंताजनक है, लेकिन इन पर भी जल्द ही कोई एक्शन लेकर इस समस्या को भी दूर किया जाएगा।

  • Punjab News: बस में चढ़ने के दौरान हुए हादसे में महिला की मौत

    Punjab News: बस में चढ़ने के दौरान हुए हादसे में महिला की मौत

    कपूरथलाः जिले में आज सुबह सरकारी बस में चढ़ने के दौरान सवारी के साथ हादसा हो गया। दरअसल, डडविंडी रेलवे स्टेशन पर सरकारी बस पर चढ़ते समय पैर फिसलने से बुजुर्ग महिला की टांग टूट गई और उसे कई गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 75 वर्षीय कृष्णा कौर पत्नी स्वर्ण सिंह वासी सेक्चां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बस अड्डा डडविंडी से बस चढ़ने लगी थीं कि अचानक महिला का पैर फिसल गया। इसी कारण वह गिर गईं और उनकी टांग टूट गई तथा उन्हें और भी चोटें आईं।

    मौके पर सड़क पर मौजूद राहगीरों ने एसआई पाल सिंह चौकी इंचार्ज मोठावाला को सूचित किया तो उन्होंने तुरंत अपनी पुलिस टीम, एसआई पिंडर सिंह और हवलदार बख्शीश सिंह को मौके पर भेजा, जिन्होंने उन्हें सरकारी अस्पताल सल्तनतपुर लुधियाना में इलाज के लिए ले जाया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

  • Punjab News: एक्शन में सरकार, ब्लॉक खेतीबाड़ी का अफसर सस्पेंड

    Punjab News: एक्शन में सरकार, ब्लॉक खेतीबाड़ी का अफसर सस्पेंड

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुरु हरसहाए के जसविंदर सिंह ब्लाक कृषि अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। ब्लॉक कृषि अधिकारी को कृषि उपकरणों में की गई शिकायत के आधार पर सस्पेंड किया गया है।

    Read in english:

    Block Agriculture Officer Suspended Over Alleged Farm Equipment Scam

    बताया जा रहा है कि ब्लॉक गुरु हरसहाए के अंतर्गत कृषि उपकरणों में बड़ा घपला सामने आया है। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है, साथ ही इस कार्रवाई में कृषि विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी छापा पड़ सकता है जो जांच के अधीन हैं।

  • कुछ मिनटों में ही साफ होगी जंग लगी लोहे की कड़ाही, अपनाएं ये तरीका

    कुछ मिनटों में ही साफ होगी जंग लगी लोहे की कड़ाही, अपनाएं ये तरीका

    लाइफस्टाइलः लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल भारत में आम बात है। कई लोग इसमें बनी सब्जियां और पकवान बेहद स्वाद से खाते हैं। वहीं लोहे की कड़ाही में बना खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन इस्तेमाल करने के बाद काली और जिद्दी जंग लगी कड़ाही को साफ करना मुश्किल होता है, जिससे बहुत ही ज्यादा मेहनत लगती है। लंबे समय तक गंदगी और जंग लगी रह जाए तो घंटों रगड़ने तक की जरूरत पड़ती है। अब इसको साफ करने का आसान तरीका का आ गया है जिससे एक मिनट में लोहे की कड़ाही साफ हो जाएगी। इसके लिए सबसे जरूरी है एक टुकड़ा फिटकरी। यही वह जादूई चीज है जो आपकी कड़ाही को बिल्कुल नए जैसा बना देगी। इसी के साथ पानी, डिटर्जेंट पाउडर, एक स्टील स्क्रबर या जूना तथा डिशवॉश लिक्विड की भी जरूरत होगी। सबसे पहले आप कड़ाही को गैस पर रख दें और उसमें एक कप पानी डाल दें। जब तक पानी गर्म हो रहा है, आप फिटकरी के टुकड़े को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इस तरह आपको एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिल जाएगा। जब कड़ाही में पानी गर्म हो जाए तो इस पाउडर को डाल दीजिए। फिटकरी डालने के बाद आपको एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर भी डालना है और अब कुछ मिनट तक झाग बनने तक पकने दीजिए। फिटकरी और डिटर्जेंट का झाग बनने के दौरान आप चम्मच की मदद से घोल को किनारे पर भी लगाते जाएं ताकि कड़ाही का हर एक हिस्सा जल्दी साफ हो जाए। अब गैस बंद करने के बाद कड़ाही को हल्का ठंडा कर लीजिए, फिटकरी और फिटर्जेंट के पानी को अलग बाउल में निकाल लें। एक स्क्रबर लेकर कड़ाही को थोड़ा घिस लीजिए, इस दौरान फिटकरी वाले पानी का इस्तेमाल करते जाएं। अच्छी तरह से क्लीन करने के बाद कड़ाही को सूखे कपड़े से पोंछ लें। आखिरी में जंग से बचाने के लिए सरसों का तेल लगा दें।

    ये है इसके पीछे की साइंस

    दरअसल आप फिटकरी को गर्म पानी में डालते हैं यह पानी में घुल जाती है और हल्का एसिडिक घोल बनाती है। ये घोल जंग और कालेपन पर काम करता है। फिटकरी का एसिडिक घोल लोहे पर लगी जंग की ऊपरी परत को ढीला कर देता है। इसके अलावा तेल, मसाले और खाने के बचे टुकड़े से जमी गंदगी और कालेपन को भी ढीला करता है। तभी, फिटकरी के मदद से कड़ाही फटाफट साफ हो जाती है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए इंटरनेट से ली गई जानकारी के आधार पर हैं। इसकी सत्यता और सटीकता की जिम्मेदारी हमारा चेनल नहीं लेता है।
  • Jalandhar News: 20 वर्षीय लापता युवक का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 वर्षीय लापता युवक का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर की रेलवे कॉलोनी में लोगों में दहशत फैल गई, जब वहां कुछ मजदूर घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने घटना स्थल पर शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और मृतक के परिवार को दी। लोगों का कहना हैकि घटना स्थल पर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मृतक की पहचान 20 वर्षीय बादल सोनी निवासी करोल बाग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में बरामद हुए शव में केवल हड्डियां ही शेष रह गई थी। परिवार ने बादल की पहचान उसके कड़े, शर्ट और बूट से की। मृतक बादल के चाचा मनोज सोनी और भाई राहुल ने बताया कि वह फगवाड़ा गेट स्थित एक शॉप में काम करता है। वह 29 जुलाई को रोज की तरह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वह देर शाम तक वह घर नहीं आया।

    देर रात के बाद उसका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने थाना रामा मंडी में लापता होने की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे दिन बादल अपने दो दोस्तों के साथ गया था। परिवार का आरोप है कि वह दोनों नशा करते हैं। बादल के चाचा ने आरोप लगाया है कि इसको नशा देकर मारा गया है। वहीं थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने कहा कि मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जाएगी।

     

  • Punjab News: Marriage Palace में लगी भयानक आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Marriage Palace में लगी भयानक आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोगाः आज तड़कसर मोगा के कस्बा कोटईसे खां में निजी मैरिज पैलेस में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह मैरिज पैलेस जो फिलहाल टेंट का गोदाम बताया जा रहा है, में सुबह 3:00 बजे के आसपास आग लगी। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दे दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के कस्बा कोटईसे खां के रिहायशी इलाके में एक मैरिज पैलेस बना हुआ है जो अब एक तरह से टेंट गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पर सुबह करीब 3ः00 बजे अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने जब घरों के बाहर आकर देखा तो चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। पड़ोसियों को अपने घरों की चिंता सताने लगी। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन टेंट का काफी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab के 27 डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab के 27 डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भर में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों का कहना हैकि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे है, लेकिन उन्हें आश्वासन देने के बाद मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। ऐसे में उन्होंने 27 डिपो बंद करने का ऐलान किया है। कॉट्रेक्ट यूनियन के ऐलान से राखी पर्व पर आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि हमारी मांगों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अब किलोमीटर बस टेंडर प्रणाली के तहत एक किलोमीटर बसों का टेंडर दोपहर 2 बजे खोला जा रहा है, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। अगर सरकार ने एक किलोमीटर टेंडर वाली बसों का टेंडर खोला तो बसें जाम कर दी जाएंगी और हड़ताल कर दी जाएगी, जिसके चलते 27 डिपो के कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर सरकार न टेंडर निकालने का कोई भी नोटिस नहीं दिया और मांगे मान ली तो हड़ताल रद्द कर दी जाएगी।

  • चलती बस पर पेड़ गिरने 5 लोगों की मौत, Rescue Operation जारी

    चलती बस पर पेड़ गिरने 5 लोगों की मौत, Rescue Operation जारी

    उत्तर प्रदेशः मूसलाधार बारिश के बीच यूपी के बाराबंकी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ गिरने की घटना के बाद रास्ते में लंबा जाम लग गया। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रूट क्लियर कराया।

    जानकारी के मुताबिक बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर हरख राजा बाजार के पास यह हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस गुजर रही थी, तभी उसपर पेड़ गिर गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए बस की खिड़की से कूदते नजर आए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीएमओ ने फिलहाल 5 मौतों की पुष्टि कर दी है।

    भीषण हादसे में चार महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हुई है। आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। फंसे लोगों को पेड़ काटकर बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। हादसे में चालक समेत 5 की जान चली गई। इनमें महिला टीचर भी शामिल हैं, जो ट्रेनिंग पर छुट्टी के बावजूद BO के आदेश पर स्कूल जा रही थीं।

  • ब्रिटेन से MBBS दोस्त की जगह मरीजों का इलाज करता PGI से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    ब्रिटेन से MBBS दोस्त की जगह मरीजों का इलाज करता PGI से फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक PGI में मरीजों का इलाज करते हुए एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया है। दरअसल, आरोपी विदेश से एमबीबीएस दोस्त की जगह मरीजों का इलाज कर रहा था। जिसे पीजीआई में छोटे ऑपरेशन थिएटर (माइनर ओटी) में पट्टी करते गिरफ्तार किया है। सोनीपत का रहने वाला उक्त फर्जी डॉक्टर 12वीं पास है। आरोपी के पास फर्जी पहचान पत्र भी था। वह विदेश से डॉक्टरी करके यहां इंटर्नशिप कर रहे रोहतक निवासी दोस्त की जगह ड्यूटी दे रहा था। पीजीआई प्रशासन ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा का साहद है। वह पीजीआई में इंटर्नशिप कर रहे रोहतक के गांव कंसाला निवासी दोस्त कृष्ण की जगह हड्डी रोग विभाग की माइनर ओटी में ड्यूटी दे रहा था। इसका भांडा निजामपुर माजरा से आए एक मरीज के कारण ही फूटा। हुआ यूं कि पीजीआई आए गांव के शख्स ने साहद को मरीजों की मरहम पट्टी करते देखा। उसने ओपीडी में बैठे सीनियर सीनियर डॉक्टर से जल्दी देख लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे गांव का यह लड़का भी यहां डॉक्टर है।

    सीनियर डॉक्टर ने साहद को बुलवा लिया। नया दिखने पर साहद से नाम-पता और पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस पर आरोपी ने मोबाइल फोन में एप्रेन पहने अपना फोटो दिखाया। सीनियर डॉक्टर ने पास होने वाले मेडिकल कॉलेज आदि की जानकारी मांगी तो कोई जवाब नहीं दे सका। उसे पकड़कर बैठाने के बाद पीजीआई थाना पुलिस बुला ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12वीं पास के बाद पेशेंट केयर असिस्टेंट का डिप्लोमा किया है। वह पीजीआई में अपने गांव कंसाला निवासी दोस्त डॉ. कृष्ण की जगह ड्यूटी देने आया था।

    विदेश से एमबीबीएस करके आया डॉ. कृष्ण यहां इंटर्नशिप कर रहा है। आरोपी के पास पीजीआई का पहचान पत्र भी मिला है। इससे हैरान पीजीआई प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि साहद और डॉ. कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साहद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक दोस्ती में ड्यूटी करने की बात सामने आई है। आगे जांच से पता लगेगा कि यह खेल कब से चल रहा था।

     

  • Rakshabandhan पर भाइयों के लिए बनाएं Homemade साबूदाना बर्फी, ऐसे करें तैयार

    Rakshabandhan पर भाइयों के लिए बनाएं Homemade साबूदाना बर्फी, ऐसे करें तैयार

    लाइफस्टाइलः कल रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। भाई-बहनों के लिए यह दिन खास होता है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को तोहफे देने के साथ ही तरह-तरह की मिठाइयां भी खिलाते हैं। ऐसे में बाजार की मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है। ऐसे में बहनें अपने भाइयों के लिए होम-मेड मिठाइयां भी तैयर कर सकती है। अगर आप खुद अपने हाथों से अपने भाई के लिए मिठाई बनाएंगे तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। ऐसे में आप अपने भाई को खास और सेहतमंद साबूदाना बर्फी की मिठाई बनाकर सरप्राइज दें।

    साबूदाना बर्फी बनाने के लिए क्या चाहिए
    – कटोरी साबूदाना
    – छोटी चम्मच पिसी चीनी
    – बड़ी चम्मच दूध (नारियल/बादाम का दूध भी इस्तेमाल किया जा सकता है)
    – 1 छोटा चम्मच घी
    – 1 छोटा चम्मच सूखा नारियल
    – ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    – 1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
    – सजावट के लिए कटे हुए पिस्ते

    ऐसे तैयार करे साबूदाना बर्फी?
    – बर्फी बनाने के लिए सबसे साबूदाना को एक सूखी कड़ाही में ड्राई रोस्ट कर लें। इसे धीमी आंच पर तब तक चलाते रहें जब तक कि साबूदाना हल्का सुनहरा और फूला हुआ न हो जाए। जब ये भुन जाए तो इसे ठंडा होने रख दें।

    – जब साबूदाना ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर या ग्राइंडर की मदद से बारीक पीस लें।

    – अब एक बड़ा सा बाउल लें उसमें साबूदाना पाउडर को पिसी हुई चीनी, सूखे नारियल और इलायची पाउडर के साथ मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और सब कुछ मिलाकर एक आटे जैसा गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बनाएं।

    – साबूदाना बर्फी का पेस्ट तैयार है. एक प्लेट में घी लगाकर इस मिक्स को उस पर इवनली फैलाएं। इसे एक स्पैचुला या चम्मच से धीरे से फ्लैट करें।

    – इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए जमने के लिए छोड़ दें। फिर एक चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड शेप के टुकड़ों में काट लें। इसके ऊपर कटे हुए पिस्ते और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।