Blog

  • Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने CM Mann, 9 मंत्रियों और विधायकों की पेशी, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष

    Punjab News: आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने CM Mann, 9 मंत्रियों और विधायकों की पेशी, बेअदबी कानून पर रखेंगे अपना पक्ष

    अमृतसरः जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तलब किए गए जनप्रतिनिधियों की आज श्री अकाल तख्त पर पेशी होगी। आम आदमी पार्टी के 9 सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश होंगे। रविवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी विधायकों व मंत्रियों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

    रविवार को बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भगवंत मान कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से जारी प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। पार्टी के सभी मंत्री, विधायक तथा विधानसभा के स्पीकर, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किया गया है, सोमवार को विनम्र सिख के रूप में सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे तथा अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा उनकी नकल करने वाले व्यक्ति के फर्जी वीडियो से संबंधित समस्त विवरण भी श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेंगे। मान ने कहा कि उन्हें पेश होने के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

    पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पेश होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे।

    आम आदमी पार्टी के 30 सिख विधायकों में कुलवंत सिंह, जीवन सिंह संगोवाल, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, सर्बजीत कौर माणुके, दविंदरजीत सिंह लाडी, फौजा सिंह सरारी, नरिंदरपाल सवना, अमनदीप सिंह, जगदीप सिंह, गुरदित्त सिंह, अमोलक सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, जगरूप गिल, बलजिंदर कौर, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, अमरपाल सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर, जसविंदर सिंह, सरवण सिंह धुन्न, दलबीर सिंह टोंग, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजीत सिंह बिलासपुर, रणबीर सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, जगसीर सिंह माइसरखाना और मनजिंदर सिंह लालपुरा शामिल हैं।कांग्रेस के सात विधायक, शिरोमणि अकाली दल के दो विधायक और सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक राणा इंदरप्रताप सिंह भी श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

  • Punjab News: 8 माह पहले विदेश गए युवक की डूबने से मौत, दिसंबर में भाई की शादी

    Punjab News: 8 माह पहले विदेश गए युवक की डूबने से मौत, दिसंबर में भाई की शादी

    अमृतसरः अजनाला के युवक की स्लोवाकिया में पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि घर में खुशियों का माहौल था, क्योंकि इस साल 31 दिसंबर को गुरसेवक सिंह के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गुरसेवक सिंह 8 महीने पहले वर्क परमिट पर स्लोवाकिया गया था। भाई की मौत की सूचना मिलते ही बहन बेहोश हो गई, जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मां ने बताया कि शनिवार रात को ही बेटे से उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। गुरसेवक ने कहा था, “आज 12 घंटे की लंबी शिफ्ट की है। बहुत थक गया हूं, इसलिए कमरे पर खाना नहीं बनाऊंगा। बाहर खाना खाकर आराम से आपसे बात करूंगा।” मां को क्या पता था कि बेटे की यह आवाज वे आखिरी बार सुन रही हैं। थोड़ी ही देर बाद स्लोवाकिया से उसके पानी में डूबने की दुखद खबर आ गई।

    पिता सरताज सिंह ने रोते हुए बताया कि मेरा बेटे स्लोवाकिया में रोजी-रोटी कमाने गया था। उसके दोस्तों से खबर मिली की वो पानी में डूब गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। हमने कर्जा लिया हुआ है, जिसकी अभी एक ही किश्त गई है। पिता ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास से अपील की है कि गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए।

    परिजन चाहते हैं कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाए। फिलहाल गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के दुख में शामिल हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि गुरसेवक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में हरसंभव मदद की जाए, ताकि परिवार अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सके।

  • Punjab News: शराबियों का विरोध करना पड़ा भारी, दुकान में की तोड़फोड़, भट्टी से सिर पर किया हमला, लूटे 50 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: शराबियों का विरोध करना पड़ा भारी, दुकान में की तोड़फोड़, भट्टी से सिर पर किया हमला, लूटे 50 हजार, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु तेग बहादुर चौक के नजदीक 200 फुटा रोड पर गुंडागर्दी का मामला देखने को मिला। यहां किटी किचन नामक दुकान चलाने वाले भाई-बहन पर पड़ोस के एक दबंग अहाता मालिक ने गुंडों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने रेस्टोरेंट में ईंट-पत्थरों और कांच की बोतलों से जमकर तोड़फोड़ की। लोहे की भट्टी उठाकर दुकान मालिक के सिर पर दे मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा गल्ले में रखे 40 से 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। किटी किचन की को-ओनर रमनप्रीत कौर और उनके भाई ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के पास ही अरुण (उम्र करीब 65-70 वर्ष) नाम का व्यक्ति बिना लाइसेंस के खुले में लोगों को शराब पिलाने का काम करता है। यहां अक्सर लोग अपनी कारों में बैठकर सरेआम शराब पीते हैं।

    पीड़ितों के अनुसार शराब पीने आए कुछ हुड़दंगियों ने रमनप्रीत कौर के साथ छेड़छाड़ की थी। जब किटी किचन के मालिकों ने इसका कड़ा विरोध किया और उन्हें वहां शराब पीने से रोका, तो अरुण ने इसे अपनी बेइज्जती मान लिया। दबंग अरुण खुलेआम धमकी देता है कि पूरी मार्केट उसकी है और वह किसी को भी वहां काम नहीं करने देगा। इसी रंजिश के चलते 28 की रात अरुण ने गुंडों को किटी किचन पर हमला करने के लिए भेज दिया। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने आते ही रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर कांच की बोतलें और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं।

    रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर उन्होंने कुर्सियां, टेबल और सारा सामान तहस-नहस कर दिया। गुंडागर्दी इस कदर हावी थी कि उन्होंने खाना बनाने वाली लोहे की भारी-भरकम भट्टी उठाकर रेस्टोरेंट मालिक के सिर पर मार दी। इस जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। हमलावर इतने शातिर थे कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे को ईंट मारकर नीचे गिरा दिया, ताकि उनकी रिकॉर्डिंग न हो सके। इसके बावजूद, कैमरे के गिरने से पहले करीब 1 से 1.5 मिनट की फुटेज में उनकी सारी करतूत रिकॉर्ड हो गई है।

    पीड़ितों ने बताया कि हमलावर जाते-जाते काउंटर के गल्ले में रखे 40 से 50 हजार रुपये का कैश भी लूट कर ले गए। यह उनके पिछले तीन-चार दिनों की कमाई थी।इस घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अर्पित ने फोन पर पुष्टि की है कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया है और तोड़फोड़ की तस्वीरें भी ली हैं। घायल की MLR अस्पताल से प्राप्त कर ली गई है। चूंकि पीड़ित अभी गंभीर हालत में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके होश में आते ही बयान दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • सुस्त रही शेयर बाजार की रफ्तार, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में बंपर खरीदारी

    सुस्त रही शेयर बाजार की रफ्तार, मेटल और फार्मा स्टॉक्स में बंपर खरीदारी

    नई दिल्लीः साल 2026 की अब तक की सबसे लंबी साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने के बाद आज यानी सोमवार 29 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 0.8% बढ़ गईं, जिससे निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 77,200 पर कारोबार कर रहा है।

    वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। कच्चे तेल की महंगाई के दबाव के बीच अन्य एशियाई बाजारों में भी करीब 0.4% की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की फ्लैट शुरुआत के बावजूद फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है। शुरुआती ट्रेड में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स टॉप गेनर बने हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक के शेयर भी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

     

  • आज का राशिफल, 29 जून 2026

    आज का राशिफल, 29 जून 2026

    आज मूल नक्षत्र की ऊर्जा हर राशि में एक बुनियादी और जरूरी मोड़ लेकर आएगी। जो काम सबसे जरूरी हो और सबसे ज्यादा टला हो, उसे आज हाथ लगाएं। आज जो भी काम शुरू होगा, वो टिकाऊ होगा। कल की गांडांत की थकान के बाद आज एक ताजी शुरुआत है। गुरू पुष्यामृत योग के चलते शुभ कार्य और खरीदारी करना आज फलदायी रहेगा। जल्दबाजी से बचें, एक वक्त में एक काम करने पर फोकस करें। मेष और वृषभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, वहीं सिंह राशि के जातक मानसिक शांति पाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि : भाग्य का आज साथ मिलेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मामले में बेहद खास है। चंद्रदेव आज धनु राशि में मूल नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं। कल की रात की उथल-पुथल के बाद आज एक नई और ताजा शुरुआत का एहसास होगा। मूल नक्षत्र जड़ों की तरफ लौटने का नक्षत्र है, यानी जो बात सबसे जरूरी है आज उसी पर ध्यान जाएगा। घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं जिससे घर में एक दिव्य गर्माहट बनी हुई है। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में एक मजबूत और जमीन से जुड़े रहने की कोशिश जारी रखते हैं। हालांकि, मूल नक्षत्र में कुछ अनिश्चितता भी होती है, इसलिए भाग्य के मामले में जल्दी के बजाय एक वक्त में एक कदम उठाएं।

    वृषभ राशि : करियर में बदलाव आने के संकेत। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन छुपी ताकतों और परिवर्तन का है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में हैं। मूल नक्षत्र की ऊर्जा की वजह से आज कोई पुरानी और बुनियादी बात सामने आ सकती है। बातचीत में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है जिससे आज की बातचीत में एक भावनात्मक गहराई है जो असर करती है। लग्नेश शुक्रदेव करियर वाले घर में हैं जिससे करियर में एक गहरी और बदलाव के साथ की जाने वाली मेहनत जारी है। मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि आज मूल नक्षत्र की ऊर्जा में थोड़ा भावनात्मक भारीपन हो सकता है, जल्दबाजी से बचें।

    मिथुन राशि : पुरानी अनकही बात आ सकती है सामने। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी और पैसों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं, जिससे रिश्तों में आज एक ऐसा बुनियादी और जरूरी मोड़ आ सकता है। कोई पुरानी बात जो अनकही रही हो, वो आज सामने आ सकती है। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे परिवार की वित्तीय बातों में एक दिव्य साथ है। सूर्यदेव लग्न पर आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो आपके व्यक्तित्व में बदलाव की ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि मूल नक्षत्र की वजह से रिश्तों की बुनियाद पर कोई बहस न करें, आज बस पार्टनर की बात सुनें।

    कर्क राशि : काम के साथ सेहत पर भी दें ध्यान। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और दैनिक काम के मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। लग्नेश चंद्रदेव मूल नक्षत्र में सेहत और रोजमर्रा वाले घर में हैं। आज सेहत की बुनियादी देखभाल करना सबसे जरूरी है। कोई पुरानी तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं। लग्न पर बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं जिससे व्यक्तित्व में एक असाधारण गहराई और आकर्षण लोगों को आकर्षित करेगा।। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में टिकाऊ कमाई की कोशिश जारी रखने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, मूल नक्षत्र की वजह से भावनाएं थोड़ी गहरी हो सकती हैं, संयम रखें।

    सिंह राशि : लव लाइफ में सोच-समझकर लें फैसले। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और प्रेम के मामले में बेहद गहरा है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बनाएंगे या करेंगे उसमें एक ऐसी बुनियादी गहराई होगी जो सतह पर नहीं होती। आज अपने बेसिक्स को जांचे। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं तो मन को एक गहरी शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में हैं। योगकारक मंगलदेव करियर में बैठकर आपको अधिकार के साथ काम करने की आजादी दे रहे हैं। हालांकि, प्रेम में आज जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम मत उठाएं, आज जड़ें मजबूत करने का दिन है।

    कन्या राशि : घर और लाभ के मामले में दिन रहेगा महत्वपूर्ण। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर और लाभ दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं जिससे घर में कोई ऐसी बुनियादी और जरूरी बात सामने आ सकती है जो पहले नजरअंदाज होती रही। उसे आज शांति से सुनें और समझें। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे लाभ के मामले में आज एक दिव्य साथ है। लग्नेश बुधदेव भी लाभ वाले घर में हैं। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता दे रहे हैं। हालांकि, घर में कोई पुरानी बात उठे तो उसे आज बहस की जगह समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।

    तुला राशि : नई खरीदारी करने के लिए रहेगा शुभ। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और बातचीत दोनों के मामले में बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं। आज करियर में जो भी काम करेंगे उसमें एक गहराई और टिकाऊपन होगा। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बात करेंगे वो एक बुनियादी और दिल की गहराई से आएगी। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं। गुरू पुष्यामृत योग से आज कुछ नई खरीदारी करने के लिए अच्छा समय है। हालांकि, मूल नक्षत्र की ऊर्जा की वजह से बातचीत में थोड़ा तीखापन आ सकता है। लिहाजा, थोड़ा संभालकर बोलें, वर्ना बात बिगड़ सकती है।

    वृश्चिक राशि : धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में पैसों वाले घर में हैं, जिससे धन के मामले में आज कोई बुनियादी और जरूरी बात सामने आ सकती है। जो वित्तीय मामला लंबे समय से टला हो वो आज शांति से सुलझाएं। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में तीनों एक साथ हैं जिससे किस्मत आज प्रैक्टिकल रूप से मदद कर रही है। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में जोशीली ऊर्जा दे रहे हैं। गुरू पुष्यामृत योग की वजह से धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि, मूल नक्षत्र की ऊर्जा की वजह से पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें।

    धनु राशि : आज की मेहनत का मिलेगा शुभ फल। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन एक बिल्कुल नई शुरुआत का है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में सीधे आपकी राशि पर हैं। कल की गांडांत की उथल-पुथल के बाद आज एक ऐसी ताजी हवा है, जो नए रास्ते दिखाती है। आज जो भी शुरू करेंगे, वो बेहद टिकाऊ होगा और लंबे समय तक लाभ देने वाला साबित होगा। यदि कोई बड़ा काम करना चाहते हैं, तो उसकी नींव आज रखें। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं, जिससे पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है। मंगलदेव सेहत वाले घर में बैठकर बीमारी से बचाव कर रहे हैं और कर्ज को निपटाने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, मूल नक्षत्र में जल्दबाजी से बचें, आज जो भी कदम उठाएं वो सोच-समझकर उठाएं।

    मकर राशि : खुद के साथ बिताएं कुछ समय। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और साझेदारी दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं तो एक ऐसी बुनियादी और जरूरी सोच सामने आएगी, जो आगे काम आएगी। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में तीनों साथ हैं, जिससे रिश्तों में आज गहरी और टिकाऊ ऊर्जा है। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। हालांकि, मूल नक्षत्र में एकांत में अत्यधिक नकारात्मक सोच से बचें, कुछ देर प्रकृति में बाहर निकलकर घूमें, शांति मिलेगी।

    कुंभ राशि : करियर के मामले में दिन रहेगा शुभ। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और करियर दोनों के मामले में बेहद अनुकूल है। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं जिससे आज नेटवर्किंग में ऐसा बुनियादी और टिकाऊ मौका आ सकता है, जो आगे बड़े नतीजे देगा। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में हैं जिससे पुरानी तकलीफ हो तो आज उसके लिए कदम उठाएं। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है। राहुदेव लग्न पर हैं, जिससे आज एक खास करिश्मा आपके व्यक्तित्व में दिखेगा। हालांकि, मूल नक्षत्र में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर करें।

    मीन राशि : करियर में नई नींव रखने का समय। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और प्रेम दोनों के मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। लग्नेश चंद्रदेव मूल नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जिससे करियर में आज एक ऐसी बुनियादी और जरूरी दिशा मिलेगी, जो आगे लंबे समय तक टिकेगी। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। प्रेम में आज एक गहरी और टिकाऊ ऊर्जा है। जो रचनात्मक काम आज हाथ में लेंगे, उसमें ऐसी बुनियादी गहराई होगी, जो दूसरों को छू जाएगी। गुरू पुष्यामृत योग के कारण आज नई खरीदारी करने में लाभ मिलेगा। हालांकि, मूल नक्षत्र में करियर के मामले में जल्दबाजी करने से बचें, आज जड़ मजबूत करने का दिन है।

  • 10वीं मंजिल से गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत, मां को ढूंढ़ते वक्त हुआ हादसा

    10वीं मंजिल से गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत, मां को ढूंढ़ते वक्त हुआ हादसा

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन इलाके में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां को तलाशते हुए बालकनी तक पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।

    रात को हुई घटना
    जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। बच्ची अपने परिवार के साथ आशा किरण अपार्टमेंट में रहती थी। यह 14 मंजिला रिहायशी इमारत है, जिसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा बनाया गया है।

    जल्दी सो गई थी बच्ची
    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची शाम को जल्दी सो गई थी। कुछ समय बाद वह जाग गई। उस दौरान उसके माता-पिता घर के अन्य कामों में व्यस्त थे। जब बच्ची ने अपनी मां को आसपास नहीं देखा तो वह उन्हें ढूंढ़ते हुए बालकनी तक पहुंच गई।

    बालकनी से नीचे गिर गई
    बताया जा रहा है कि बच्ची बालकनी में जाकर नीचे देखने लगी। इसी दौरान वह रेलिंग पर झुक गई और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
    हादसे के तुरंत बाद परिवार और आसपास के लोगों ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

    पुलिस जांच में जुटी
    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
    इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। एक रिश्तेदार ने बताया कि बच्ची अभी-अभी नींद से उठी थी और अपनी मां को ढूंढ़ रही थी। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही पलों में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। परिवार का कहना है कि किसी भी माता-पिता को ऐसी दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े।

     

     

  • Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले के सरना स्थित फरीदानगर क्षेत्र में UBDC नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को नहर में तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट की मोर्चरी में रखवा दिया।

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

       
  • Punjab News: लुटेरों का आतंक, काम से घर लौट रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने घेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का आतंक, काम से घर लौट रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने घेरा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ताजा मामला शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन के उपकार नगर का है,  जहां देर रात तीन बदमाश एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, उनकी योजना उस समय नाकाम हो गई जब तीन लोगों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और वहां से भागकर अपनी जान बचा ली।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    काम से घर लौट रहे थे तीन कर्मचारी जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे तीन व्यक्ति अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। वे उपकार नगर स्थित ग्रैंड सिल्वर स्पून के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए वीडियो में रात 2:05 बजे का समय दिखाई दे रहा है। सड़क पूरी तरह सुनसान थी और तीनों कर्मचारी आराम से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बाइक सवारों ने रास्ता रोकने की कोशिश की वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक चला रहा युवक अचानक मोटरसाइकिल को पैदल जा रहे लोगों के ठीक सामने लाकर रोक देता है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास तेजधार हथियार भी थे। उनके हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वे किसी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। खतरा समझते ही दौड़कर बचाई जान बाइक सवार युवकों की हरकत देखकर तीनों कर्मचारियों को तुरंत खतरे का एहसास हो गया। उन्होंने बिना देर किए तुरंत दिशा बदल ली और सड़क के दूसरी ओर भाग गए। उनकी फुर्ती और सतर्कता के कारण बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो सके। प्लान फेल होते ही फरार हुए आरोपी जब बदमाशों ने देखा कि उनके निशाने पर मौजूद लोग भाग चुके हैं, तो उन्होंने उनका पीछा नहीं किया। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी बाइक मोड़कर मौके से फरार हो गए। इलाके के लोगों में बढ़ी दहशत सिविल लाइन और उपकार नगर जैसे इलाके शहर के सुरक्षित और पॉश क्षेत्रों में गिने जाते हैं। ऐसे इलाके में इस तरह की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि देर रात नौकरी से घर लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।  
  • Health Tips: लीची खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप

    Health Tips: लीची खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप

    Health Tips: गर्मियों के मौसम में कुछ फलों का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इनमें आम और लीची सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लीची अपने मीठे स्वाद और रसदार गूदे के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। मई और जून के महीने में लीची का सीजन होता है और इस दौरान बाजार में इसकी भरमार रहती है। हालांकि लीची खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए लीची खाने से पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों जान लेना जरूरी है। लीची खाने से पहले रखें यह बात ध्यान लीची की तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए इसे खाने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखना बेहतर माना जाता है। इससे इसकी गर्म तासीर का प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाता है। लीची खाने के फायदे
    1. शरीर को हाइड्रेट रखती है
    लीची में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर हाइड्रेट बना रहता है। यह गर्मी और लू के असर को कम करने में भी मदद कर सकती है।
    1. कब्ज से राहत दिलाती है
    लीची में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए लीची फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से पेट साफ रखने में मदद मिलती है।
    1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है
    लीची में विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
    1. त्वचा को बनाती है चमकदार
    लीची में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में लीची खाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है। साथ ही बढ़ती उम्र के असर को भी कम करने में मदद मिल सकती है। लीची खाने के नुकसान
    1. शुगर की मात्रा अधिक होती है
    लीची काफी मीठा फल है और इसमें प्राकृतिक शुगर अधिक मात्रा में होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए।
    1. वजन बढ़ सकता है
    यदि लीची का रोजाना जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
    1. गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक
    अधिक मात्रा में लीची खाने से कुछ लोगों में गठिया (आर्थराइटिस) का दर्द बढ़ सकता है। इसलिए ऐसे मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
    1. गले में खराश की समस्या
    ज्यादा लीची खाने से कुछ लोगों को गले में खराश या जलन महसूस हो सकती है। इसलिए एक बार में बहुत अधिक लीची खाने से बचना चाहिए।
    1. अस्थमा मरीजों को बरतनी चाहिए सावधानी
    अस्थमा से पीड़ित लोगों को लीची का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।    
  • France-Saudi Arabia में हेलिकॉप्टर व प्लेन क्रैश, 25 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    France-Saudi Arabia में हेलिकॉप्टर व प्लेन क्रैश, 25 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    France-Saudi Arabia News: फ्रांस के नैंसी शहर के पास स्थित टॉम्बलेन इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। स्काईडाइविंग के लिए लोगों को ले जा रहा एक छोटा सिविलियन विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई।
    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतकों में विमान का पायलट, 5 प्रशिक्षु (ट्रेनी) स्काईडाइवर और 5 प्रशिक्षक (ट्रेनर) शामिल हैं। रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में हुए इन दो बड़े हवाई हादसों में कुल 25 लोगों की जान चली गई। दोनों देशों की जांच एजेंसियां दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।   हादसे के बाद मची अफरा-तफरी विमान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान एक स्काईडाइविंग ग्रुप को लेकर उड़ान पर था। शुरुआती रिपोर्टों में विमान में विस्फोट होने की आशंका भी जताई गई थी। इसी कारण पुलिस ने साल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आसपास के इलाके को खाली करा दिया और लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी। गृह मंत्री पहुंचे घटनास्थल हादसे की गंभीरता को देखते हुए फ्रांस के गृह मंत्री भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत फ्रांस के हादसे के कुछ ही घंटों बाद सऊदी अरब में भी एक बड़ा हवाई हादसा सामने आया। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Aramco) का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर रस तनुरा इलाके में क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक थे सऊदी नागरिक ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 14 लोग सऊदी अरब के नागरिक थे और दुर्घटना में किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हादसे की वजह अभी साफ नहीं अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञ हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।