Blog

  • पंजाब : अकाली दल का नेता गिरफ्तार! जाने मामला

    पंजाब : अकाली दल का नेता गिरफ्तार! जाने मामला

    जलालाबाद : शिअद नेता मलकीत सिंह हीरा पर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों को ठगने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उसके खिलाफ पहले मामले की सुनवाई के तीन दिन बाद आया है।

    फाजिल्का जिले के अमीर खास थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जलालाबाद अनुमंडल के स्वाववाला गांव के परमजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हीरा ने शिकायतकर्ता के बेटे राजन और भतीजे विपिन कुमार को विभाग में नौकरी दिलाने के लिए 14 लाख रुपये लिए थे।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद पुलिस ने हाल ही में अकाली नेता मलकीत सिंह हीरा को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  मलकीत हीरा ने बलुआना विधानसभा क्षेत्र की एक महिला से कांग्रेस के टिकट के बदले 30 लाख रुपये लिए थे। धोखाधड़ी के मामलों में मलकीत सिंह हीरा भी शामिल था। पुलिस द्वारा वांछित आज जब वह अपने रिश्तेदारी के गांव कनला के झोगे विवाह समारोह में आया तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

  • जालंधर के प्रभजोत सिंह ने इस मशहूर एयरलाइन में चमकाया भारत का नाम

    जालंधर के प्रभजोत सिंह ने इस मशहूर एयरलाइन में चमकाया भारत का नाम

    रोम:  इटली में भारतीय चाहे वे बच्चे हों या बड़े इटली में उच्च साहस और दृढ़ संकल्प के साथ इटली सहित अन्य देशों के अप्रवासियों के लिए निरंतर सफलता की मिसाल बन रहे हैं। भारतीय मूल का युवक प्रभजोत सिंह मुल्तानी (35) हाल ही में Wizz एयरलाइन में कप्तान नियुक्त किया गया है। दोआबा के जालंधर के रहने वाले प्रभजोत सिंह मुल्तानी 2003 में अपने परिवार के साथ इटली आए थे।

    प्रभजोत सिंह मुल्तानी अपने पिता गुरमेल सिंह और माता कुलवंत कौर के प्रोत्साहन से उन रास्तों के विद्वान बने जिन्होंने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रभजोत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है। उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने वर्ष 2011 से हवाई जहाज का पायलट बनने के लिए पढ़ाई शुरू की, जिसके लिए वे पहले अमेरिका, फिर इंग्लैंड और बाद में स्पेन पढ़ने गए और आज वे सफलता के विमान के यात्री बन गए।

  • जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सुशील रिंकू के हक में रैली करेंगे सीएम भगवंत मान

    जालंधर : लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सुशील रिंकू के हक में रैली करेंगे सीएम भगवंत मान

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और आप पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। वही आज सीएम भगवंत मान सुशील रिंकू के हक में करतारपुर की दाना मंडी में पहली रैली करने जा रहे है। रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। लोगों का आना भी शुरू हो गया है। भगवंत मान रैली स्थल पर करीब 3 बजे पहुंचेंगे।

    इससे पहले वह जालंधर कपूरथला की सीमा पर हाईवे पर पड़ती हवेली में रखे गए ज्ञान संवाद नामक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की निगाहें जालंधर लोकसभा उपचुनाव पर है। सभी दलों के लिए जहां यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है वहीं पर राजनीतिक दल इस चुनाव को अगले साल 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं।

    उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लोकसभा उपचुनाव में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। रैली के मद्देनजर आज लुधियाना-जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सफर करने वाले वालों को करतारपुर तक ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जालंधर के दकोहा फाटक के पास वैसे ही अंडरपास निर्माण को लेकर जाम की स्थिति रहती है। वहीं रामामंडी चौक पर भी लोगों को जाम से दोचार होना पड़ेगा।

  • पंजाब : झाड़ियों में लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाब : झाड़ियों में लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: रेलवे फाटक गांव झाबर में झाड़ियों में पड़ी हुई एक लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस ने लाश को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में मुर्दा घर में रखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारी गुरदासपुर इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली गुरदासपुर के गांव झावर में झाड़ियों में किसी अनजान व्यक्ति की लाश पड़ी है।

    उन्होंने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लाश की हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से लाश की पहचान होना मुश्किल है। जिसकी वजह से हमने 72 घंटे के लिए लाश की पहचान के लिए उसको सिविल अस्पताल गुरदासपुर में मुर्दाघर में रखा है।

  • श्रद्धालुओं को लेकर माता वैष्णो देवी जा रही प्राइवेट बस पलटी

    श्रद्धालुओं को लेकर माता वैष्णो देवी जा रही प्राइवेट बस पलटी

    समालखा: नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार से दौड़ रही एक प्राइवेट बस समालखा के झट्टीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपी नंबर की यह बस यूपी-17-ए टी-8571 जम्मू के कटरा से दिल्ली जा रही थी। बस का टायर फटा या चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि जब बस ग्रील को तोड़कर दूसरी दिशा में जा कर  पलटी तो सामने से कोई वाहन नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 सवारियां भरी थी। जिनमें से करीब 15 से 20 सवारियों को चोटें आईं हैं। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों में से 7  का उपचार समालखा के सामान्य अस्पताल मे किया गया। जिसमें दिलीप (18), विष्णु (16), शोएब अहमद, सुनीता(53), अजय, शेख बाबू व मेरठ में तैनात जाट रेजिमेंट का जवान शशिपाल को उपचार के बाद छुट्टी दी गई। सवारियों मे 22 लोगों का समूह बैंगलोर का था, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन करके दिल्ली जा रहे थे।

    घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के अलावा समालखा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद क्रेन बुलाकर पलटी हुई बस को सीधा करवाकर जीटी रोड पर यातायात को सुचारू किया।

  • जालंधर-चडीगढ़ हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में 4 की मौत

    जालंधर-चडीगढ़ हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में 4 की मौत

    नवांशहर: चंडीगढ़ जालंधर के नेशनल हाईवे पर जाडला के पास स्थित गांव नाईमजारा के पास कार व मोटर साइकिल के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की ओर से कार व मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 38 सी निवासी रविंदर पाल सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर में माथा टेक कर वापिस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी क्रेटा कार (सीएच01बीएच-0220) की सामने से आ रहे मोटर साइकिल के साथ टक्कर हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल चालक उल्ट दिशा में जा रहा था तथा इसी के चलते टक्कर हुई तथा कार में सवार रविंदर पास सिंह व उनकी माता हरमहिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोटर साइकिल पर सवार दोनों प्रवासी मजदूरों की भी मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार रविंदर पाल सिंह की पत्नी इंद्रप्रीत कौर गंभीर रुप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मोटर साइकिल चालक की गल्ती लग रही है तथा बाकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल चालक प्रवासी मजदूर हैं तथा उनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि वे कहां के रहने वाले हैं।

  • ड्रग्स और अनचाहे संबंध बनाने के लिए होना पड़ता है मजबूर, एयर होस्टेस का खुलासा

    ड्रग्स और अनचाहे संबंध बनाने के लिए होना पड़ता है मजबूर, एयर होस्टेस का खुलासा

    हवाई जहाज में एयर होस्टेस कि जॉब एक गरिमा पूर्ण और शानदार जॉब मानी जाती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी महिला जो एयर होस्टेस रही है, उसने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जॉब के दौरान एयर होस्टेस के ऊपर क्या गुजरती है। उसे क्या-क्या करने के लिए दबाव डाला जाता है। यहां तक कि उसे ड्रग्स लेने पड़ते हैं। कई बार तो जबरदस्ती अनचाहे लोगों से संबंध बनाने पड़ते हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एयर होस्टेस महिला यूरोप की रहने वाली है और हाल ही में वॉइस नामक एक यूट्यूब चैनल पर इसने कई बातों का खुलासा किया है। इस महिला का मानना है कि बाहर से यह जॉब भले ही अच्छी दिखने वाली है लेकिन अंदर से बहुत ही चुनौतीपूर्ण नौकरी है। कई एयरलाइंस कंपनियां अपनी एयर होस्टेस को पतला दिखाने के लिए उन्हें ड्रग्स देती हैं।

    उसने यह भी दावा किया कि उसे मीटिंग में बताया जाता है कि वह हमेशा ही ग्लैमरस दिखें और ग्लैमरस दिखने के लिए जितने भी प्रयत्न किए जा सकते हैं, वह करें। इतना ही नहीं कई बार तो लग्जरी यात्रियों के सामने उन्हें परोस भी दिया जाता है। मना करने पर नौकरी से भी निकाल दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में इस फ्लाइट अटेंडेंट ने अपनी पहचान छिपाई है।

    एयर होस्टेस का यह भी मानना है कि हर समय किसी ना किसी की गलत निगाह रहती है। कभी कलीग्स तो कभी कोई यात्री, हर किसी को ऐसा लगता है कि फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ कुछ भी किया जाता है। उसने कहा कि यह कई बार काफी बुरा लगता है और उनको अपमानजनक महसूस होता है।

  • भक्ति व प्रभु सुमिरन से कभी भी भय नहीं होता, स्वास्थ्य और ज्ञान के बाद तीसरी विभूति है- स्वभाव: आचार्य तरुण डोगरा

    भक्ति व प्रभु सुमिरन से कभी भी भय नहीं होता, स्वास्थ्य और ज्ञान के बाद तीसरी विभूति है- स्वभाव: आचार्य तरुण डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना, उपमंडल स्थित ग्राम पंचायत झंबर में चल रहे श्री राम कथा महायज्ञ के पांचवें दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा जी ने अपने मुखारविंद से अलौकिक प्रवचनों की अमृत बर्षा करते हुए कहा कि श्री राम चरित्र मानस पर आधारित हम जो कुछ चाहते हैं, उसके लिए हमें कठिन मेहनत करनी होगी, बिना संघर्ष के हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। हमें मजबूत और दृढ संकल्पित होना होगा, अगर कोई हमें रोकने या भटकाने की कोशिश करता है, तो हमें खुद पर विश्वास होना चाहिये कि हम जो भी कर रहे हैं वो सही है। हम जो चाहते हैं, उसे हासिल करने के लिए जो कुछ करते हैं उस पर पूरा विश्वास करना होगा, क्योंकि भगवान श्री राम ने भी दृढ़ निश्चय और संकल्प के साथ रावण पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हम सभी एक टीचर हैं, हम जो कुछ कर रहे हैं और सीख रहे हैं अगर उस पर पूरा ध्यान लगाएगें, सकारात्मक भावना अपनाएंगे, रिस्क लेने से ना डरेंगे, तो भगवान द्वारा रचित चमत्कार हमारे दरवाजे पर दस्तक जरूर देगा। उन्होने कहा कि हमें अपने अंदर एक ऐसी जगह तलाशनी है, जहाँ भगवान श्री राम की अपार कृपा से खुशियां और आनंद ही आनंद हो। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य और ज्ञान के बाद तीसरी विभूति है- स्वभाव। इन तीनों को ही मिलाकर पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। अपने सब कार्यो में व्यवस्था, नियमितता, सुंदरता, मनोयोग तथा जिम्मेदारी का रहना स्वभाव का प्रथम अंग है। दूसरा अंग है- दूसरों के साथ नम्रता, मधुरता, सज्जनता, उदारता एवं सहृदयता का व्यवहार करना, और तीसरा अंग जब यथोचित रुप से विकसित होते हैं तो उसे स्वस्थ स्वभाव कहा जाता है। यह तीनों बातें भी मन की स्थिति पर ही निर्भर करती हैं और ऐसा श्रीराम चरित्र मानस में लिखा गया है। 

    कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा जी ने कहा कि मन एक देवता है। इसे ही शास्त्रों में प्रजापति कहा गया है। वहीं, वेदांत में भी बतया गया है कि हर व्यक्ति की एक स्वतंत्र दुनिया है और वह उसके मन के द्वारा सृजन की हुई है। मनुष्य की मान्यता, भावना, निष्ठा, रुचि एवं आकांक्षा के अनुरुप ही उसे सारा विश्व दिखाई पड़ता है। उन्होने कहा कि अगर यह दृष्टिकोण बदल जाए तो मनुष्य का जीवन भी उसी आधार पर परिवर्तित हो जाता है। इस मन देवता की सेवा, पूजा का एक ही प्रकार है, मन को समझा-बुझाकर उसे सन्मार्ग पर लाया जाए। उन्होने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को भागवत गीता का ज्ञान देते हुए कहा गया है कि यदि यह सेवा कर ली जाए तो सामान्य व्यक्ति भी महापुरुष बन सकता है। उसके वरदान का चमत्कार प्रत्यक्ष रूप से देख सकता है, और इस तथ्य की सुनिश्चितता में रत्तीभर भी संदेह की गुंजायश के लिए स्थान नहीं है कि जो हम सोचते हैं सो करते हैं और जो करते हैं सो भुगतते हैं मन ही हमारा मार्गदर्शक है, वह जिधर ले चलता है, शरीर उधर ही जाता है। उन्होने कहा कि यह मार्गदशक यदि कुमार्गगामी है तो विपत्तियों और वेदनाओं के जंजाल में फँसा देगा और यदि सुमार्ग पर चल रहा है तो शांति और समृद्धि के सत्परिणाम उपलब्ध होना सुनिश्चित है। ऐसे अपने इस भाग्य विधाता की ही सेवा हम क्यों न करें? इस मार्गदर्शन को ही क्यों न पूजें? 

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया रामकथा का रसपान

    वहीं इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे एवं जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से पिछले लगातार 20 वर्षों से क्षेत्र का नेतृत्व कर चुके जुझारू नेता वीरेंद्र कंवर भी डुबकी लगाने पहुंचे और उन्होंने श्री रामकथा ज्ञान गंगा का रसपान करते हुए भगवान श्री राम से समग्र विश्व सुख-शांति के लिए कामना की।

  • हत्या मामले में वांछित आरोपी सोलन से काबू

    हत्या मामले में वांछित आरोपी सोलन से काबू

    आरोपी से एक देसी कट्टा व 05 जिंदा रौंद बरामद 

    ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर जयचंद में रजिन्दर कुमार (23) की हत्या कर उसकी लाश को हिमाचल बॉर्डर पर स्थित झाड़ियों में खून से लथपथ अवस्था में फेंका गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के नेतृत्व में युवक की हत्या होने की शंका हुई तो पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया, इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने विशाल सहोता (23) नामक युवक को सनवाल टोल वैरियर सोलन से गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रजिन्दर कुमार( 23) पुत्र स्व नसीब चंद निवासी गांव डल्लेवाल डाकखाना बीनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) की हत्या के मामले में  वांछित चल रहे आरोपी युवक विशाल सहोता (23) पुत्र स्व0 रमेश सहोता निवासी गांव सासन जिला ऊना को पुलिस द्वारा सोलन जिला के सनवाल टोल बैरियर के पास से बीती देर रात गिरफ्तार किया गया है | जबकि एक और आरोपी को पकड़ा जाना शेष है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत ने बताया की पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना हरोली पुलिस द्वारा दिन रात एक करके पंजाब व दिल्ली मे भी कई जगह रेड की जिसके परिणामस्वरूप आरोपी विशाल सहोता लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। परंतु इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है| थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व मे जो टीम पंजाब रवाना थी गुप्त सूचना के आधार पर  मुख्य आरक्षी महिंदर सिंह आरक्षी नीरज कुमार व आरक्षी बलजीत सिंह ने टोल प्लाज़ा पर नाका लगाया जो नाकाबंदी के दौरान आरोपी विशाल को पकड़ लिया| आरोपी विशाल सहोता की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा व 05 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं | पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना हरोली लाया गया है जिसे आज अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व दूसरे आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

  • डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

    डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब ऊना द्वारा पहला ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता लड़के तथा लड़कियों के लिए डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल उना के खेल परिसर में करवाया गया। जिसमें जिला के 7 स्कूलों के लगभग 50 रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब के अध्यक्ष तथा डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल उना के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में अंडर 9 लड़कियों की 300 मीटर रेस में अरमिशा अधबिका तथा प्रतिभा पहले  दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    लड़कों के अंडर 9 आयु वर्ग में कृषभ, वंश काफिला, रिहान पूरी तथा विभान ने पहला ,दूसरा ,तीसरा चौथा चौथा स्थान प्राप्त किया लड़कियों की अंडर 11 टीम 300 मीटर प्रतियोगिता में अनाया तथा अनुष्का ने पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    लड़कों के अंडर 11 टीम 500 मीटर प्रतियोगिता में वेदांत सोनी,वरदान कपिला आरभ तथा रियांश ने पहला दूसरा तीसरा तथा चौथा स्थान प्राप्त किया।

    लड़कियों की अंडर 14 300 मीटर तथा 500 मीटर प्रतियोगिता में आशिया तथा प्रिंसेस मेहरा पहले तथा दूसरे स्थान पर रही।

    लड़कों के अंडर-14, 300 मीटर में कुलदीप सिंह, गोविंद धीमान ,गुरतेज सिंह गिल तथा जशनदीप पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    लड़कियों की अंडर 11 500 मीटर में अनाया और अनुष्का ने पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

    लड़कों के अंडर 11 , 500 मीटर वर्ग में वेदांत सोनी, वरदान कपिला, आरभ तथा रियांश थापा पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे ।

    लड़कों की अंडर-14 ,500 मीटर वर्ग में कुलदीप सिंह, गोविंद धीमान ,अरमान तथा जशनदीप पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रही लड़कों के ही अंडर 17 वर्ग के 500 मीटर तथा 300 मीटर में निशांत, निशांत तथा प्रद्युम्न धीमान पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे ।

    लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग कि 300 मीटर प्रतियोगिता में पुष्कल अगम तथा माधव पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।

    लड़कों की अंडर 17 की कवार्ड की 500 मीटर प्रतियोगिता में मयंक ठाकुर पहले स्थान पर रहे लड़कियों की अंडर 9 ,500 मीटर में आरमिशा, शिवन्या आदभीका तथा प्रतिभा  पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रही लड़कों के अंडर

    900 मीटर वर्ग में कृष्भ, वंश कपिला, विभान तथा रिहान पहले दूसरे तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। 

    जतिन शर्मा तथा अरमिशा  को टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी होने पर पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिवम ऑर्थो केयर से डॉक्टर रितेश सोनी,सैनी स्वीट से जीत सिंह तथा एसओएस डायग्नोस्टिक सेंटर से आशुतोष लखन पाल ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति से महेंद्र सैनी तथा आशुतोष लखन पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रोलर स्केटिंग के प्रशिक्षक राजकुमार ने अथक प्रयास किए उन्होंने आए हुए सभी अभिभावकों बच्चों तथा सहयोगियों का धन्यवाद किया।