Blog

  • सीएम मान का ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘पंजाब खेल मेला’ 

    सीएम मान का ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘पंजाब खेल मेला’ 

    चंडीगढ़: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं आज सीएम मान ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें प्रदेश में होने वाले पंजाब खेल मेले के बारे में चर्चा की गई। सूबे में जल्द पंजाब खेल मेले का आयोजित किया जाएगा।

    दरअसल, इस संबंध में सीएम मान ने विभाग के अधिकारियों को आदेश भी दे दिए हैं। खेल विभाग की इस मीटिंग में मंत्री मीत हेयर भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में खेल मेला बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। हमारी सरकार हर गांव खेलों को पहुंचाएगी और गांवों से अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इस संबंध में तैयारियों को लेकर भी खेल विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी पंजाब खेल मेला का आयोजन करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि इसमें अंडर 14 से 60 वर्ष से कम आयु के तीन लाख के करीब खिलाड़ी 30 खेलों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक राज्य स्तर तक चलने वाला यह खेल मेला 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगा, जो दो से तीन महीने तक चलेगा। इससे पहले केवल तीन श्रेणियों की जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थीं और अब पहली बार छह श्रेणियों के ब्लॉक स्तर से प्रतियोगिताएं होंगी।

  • लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    जालंधर/अनिल वर्मा: जालन्धऱ तहसील में पिछले कई सालों से सफाई के नाम पर लाखों रुपये बरबाद किया जा रहा है जिसके बावजूद तहसील में साफ सफाई का नामोनिशान नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा बुरे हालात सेवा केन्द्र तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर देखने को मिल रहे हैं जहां जगह जगह कूड़े के ढेर, घास, गंदगी बिखरी हुई है यहां लोग सबसे ज्यादा लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सेवा केन्द्र आते हैं मगर यहां पहुंच कर उन्हे इस बात का अहसास हो जाता है कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कितनी सजग है।

    मिली जानकारी अनुसार तहसील में साफ सफाई का ठेका हासिल करने वाली एमपी एसोसिएट कम्पनी के पास पूरे जिले की तहसीलों सब तहसीलों की साफ सफाई का ठेका है जिसके लिए सरकार सालाना 50 लाख रुपये खर्च कर रही है। जालन्धर तहसील में कम्पनी की ओर से 16 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें ज्यादातर महिलाएं है। तहसील में सिर्फ डीसी दफ्तर,एम.ए. ब्रांच,एस.डी.एम.-1,नाजर शाखा, आरटीए दफ्तर के बाहर ही सफाई कर्मचारियों का ध्यान हैं इसके अलावा पूरी तहसील में कूड़ा गंदगी के ढेर लगे हैं। 

    एमपी एसोसिएट के सुपरवाईजर का कहना है कि सेवा केन्द्र के बाहर पार्किंग एरिया तथा पार्कों की सफाई का काम ठेके में शामिल नहीं है इसलिए नहीं किया जाता वहीं जिला नाजर नरेश कौल ने कहा कि ठेके में पूरी तहसील में सफाई करना शामिल है इसमें पार्किंग एरिया तथा सेवा केन्द्र के बाहर का हिस्से की भी सफाई करना जरूरी है अगर ठेकेदार काम नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

    पार्किंग एरिया में कई सालों से टूटी सड़कें, हालात खराब

    गेट नंबर 3 की पार्किंग में सड़कें लगभग पूरी तरह से टूट चुकी हैं जहां बरसाती दिनों में पानी खड़ा रहता है। वाहनों की पार्किंग के लिए यहां सबसे बुरे हालात सेवा केन्द्र के बाहर हैं जहां फुटपाथों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पार्क के अंदर कर्मचारियों के वाहन खड़े हैं। देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई सरकारी अस्पताल हो जहां मरीज तो रोज आ रहे हैं मगर डाक्टर गायब हैं।

  • मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण 16 अगस्त से 11 सितंबर तक

    मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण 16 अगस्त से 11 सितंबर तक

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, हटाने व शुद्धियां करवाने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों 16 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 में चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के दौरान 1 अक्तूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी मतदाता अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वर्ष में चार अहर्ता तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 अगस्त और 1 अक्तूबर अधिसूचित की गई है। 

    राघव शर्मा ने बताया कि वोटर हैल्पलाईन ऐप या एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से नाम दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आॅफलाईन मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त अभिहित अधिकारियों के पास फाॅर्म नं.6 (आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व फोटो) सहित जमा करवा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतू प्रत्येक मतदान केंद्र में 27 व 28 अगस्त तथा 3 व 4 सितंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

  • ऊना ब्लाॅक में लोगों को पेयजल स्कीमों बारे किया जागरूक

    ऊना ब्लाॅक में लोगों को पेयजल स्कीमों बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जलगुणवत्ता तथा निगरानी कार्यक्रम व जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जल शक्ति विभाग ऊना द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग ऊना मंडल 1 के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया।

    उन्होंने बताया कि 1 से 3 अगस्त के दौरान ब्लाॅक ऊना के तहत पूर्वी कला मंच जलग्रां के सौजन्य से ग्राम पंचायत अरनियाला लोअर, अरनियाला अप्पर, लालसिंगी, रामपुर, कुठार खुर्द, कुठार कलां, उदयपुर, सासन, लमलेहड़ा, झूड़ोवाल, टब्बा, चताड़ा, बहड़ाला, देहलां लोअर, बदौली, बडसाला, डठवाड़ा, धमांदरी, नारी, चलोला व नंगल सलांगड़ी में लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पेयजल तथा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    इसके अलावा एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण तथा सुरक्षित पेयजल एवं उसके सही भंडारण व कम लागत वाली जरूरत के अनुरूप जल व स्वच्छता संबंधी सही तकनीकों को बढ़ावा देना तथा पानी की गुणवत्ता की लगातार निगरानी व जांच के महत्व बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जल परीक्षण लेबोरेटरी एनएबीएल मान्यता प्राप्त है जिसमें न्यूनतम दरों मात्र 50 रूपये की अदायगी पर परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं ई-केवाईसी: डीसी

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं ई-केवाईसी: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं हुआ है वह जल्द से जल्द ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पीएम किसान पोर्टल या ऐप से स्वयं करें अथवा लोकमित्र केंद्र के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिना ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के लाभार्थी को किसान सम्मान निधि की अगली किश्त जारी नहीं जाएगी।

  • पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, प्रवीण शर्मा का निधन

    पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, प्रवीण शर्मा का निधन

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के क़द्दावर नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए प्रवीण शर्मा के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, सर्वप्रिय नेता प्रवीण शर्मा के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। 

    प्रवीण शर्मा हिमाचल में राजनीति के वो वटवृक्ष थे जिनके तले अनेक नेताओं को फलने फूलने का अवसर मिला। उनकी सौम्यता, वाकपटुता और अपनत्व का ऐसा असर था कि खुद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में “ मूँछों वाले प्रवीण जी” से सम्बोधित कर उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। 

    उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य था। उनका जाना मेरी और भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं की निजी क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति, उन्हें सम्बल और प्रवीण जी की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

    कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शोक व्यक्त किया है। जिला ऊना भाजपा ने प्रवीण शर्मा के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।

    कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर,वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, राम कुमार, सुमित शर्मा,बलबीर बग्गा, हरी ओम भनोट,मनहोर लाल शर्मा, राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास, हरपाल सिंह गिल, मास्टर तरशेम, सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, गुलविंदर गोलडी, कमल सैणी, जय देव,ओंकार कसना, सुरम सिंह, बशीर खान, प्रोमिला ठाकुर,राज कुमार धनोटिया, रमेश चौधरी, यश पाल राणा,शम्बू गोस्वामी,राम मूर्ती शर्मा,चरण जीत, विजय शर्मा, वरुण मेहन,करण वीर,रमेश भड़ोलीया,सागर दत्त भारद्वाज, अशोक धीमान, कुलदीप कुमार,गोलडी चौहान सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

  • पंजाबः एक्टिवा सवार मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौके पर ही मौत

    पंजाबः एक्टिवा सवार मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौके पर ही मौत

    नाभा : पंजाब में दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। जिसके तहत नाभा फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार मां-बेटी को टक्कर मारकर टायर के ऊपर चढ़ा दिया, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    मौके पर राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों ने कहा कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो आए दिन मौत को न्यौता दे रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

    आरोपी ट्रक चालक ने कहा कि मैं अपनी तरफ ट्रक चला रहा था, पता नहीं कैसे एक्टिवा चालक ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर ट्रक चालक के पास कोई लाइसेंस नहीं है। वह पिछले 7 साल से ट्रक ड्राइवर है।’ पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • दवाई बनाने वाली कंपनी से 1400 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

    दवाई बनाने वाली कंपनी से 1400 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

    महाराष्ट्रः मुंबई पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 1400 करोड़ रुपये की 700 किलोग्राम से ज्यादा मेफेड्रोन (ड्रग्स) जब्त किया गया। पुलिस ने छापे के दौरान 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया हैं।

    एंटी नारकोटिक्स सेल ने की रेड 

    छापा मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने मारा है। सेल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। उन्हें जानकारी मिली थी कि कंपनी में मेफेड्रोन नाम की प्रतिबंधित दवा का निर्माण किया जा रहा है। 

    नशीली दवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में सबसे बड़ा एक्शन 

    एनसी अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति को पालघर के नालासोपारा से अरेस्ट किया गया। क्राइम ब्रांच का दावा है कि पिछले कुछ दिनों में नशीली दवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में ये सबसे बड़ा एक्शन है। मेफेड्रोन को ‘म्याऊ म्याऊ’ या एमडी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक ड्रग है। यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ है।

    गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर की थी 9000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

    बता दें कि इसी तरह की कार्रवाई डीआरआई की टीम ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 20 सितंबर 2021 को किया था। यहां से 9000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी। एजेंसी के अधिकारियों ने वहां से 2,988.22 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। ड्रग्स की इस खेप का कनेक्शवन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से था। दरअसल, पकड़ी गई नशे की खेप विजयवाड़ा की आशी ट्रेडिंग कंपनी के आयात किए गए पैकेज के अंदर छिपी हुई थी। यह कंपनी अफगानिस्तान से टैल्क पत्थरों को आयात करने का दावा करती है और उन्हें ईरान के अब्बास पोर्ट से गुजरात की मुंद्रा पोर्ट भेजती है।

    विजयवाड़ा की कंपनी पर आरोप है कि वह कंधार में हसन हुसैन लिमिटेड से आयातित ‘टैल्कम पाउडर’ के नाम पर हेरोइन की तस्करी कर रही थी। जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसे डीआरआई द्वारा बरामद की गई ड्रग की सबसे बड़ी खेप बताया गया था, जिसकी कीमत 9,000 करोड़ रुपये थी।

  • Miss Universe हरनाज कौर संधू के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह किया केस दायर, देखें वीडियो

    Miss Universe हरनाज कौर संधू के खिलाफ एक्ट्रेस उपासना सिंह किया केस दायर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया है। उपासना सिंह अपने वकील के साथ कोर्ट में पहुंची हुई थी। उपासना ने कहा है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी जिसमें पहले हरनाज कौर ने हामी भरी थी मगर अब उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास हरनाज कौर संधू के खिलाफ सबूत भी हैं। जिला अदालत में हरनाज कौर के खिलाफ सिविल सूट दायर किया गया है। उपासना के मुताबिक कोर्ट द्वारा उन्हें समन किया जाएगा। 

    इस वजह उपासना सिंह ने किया केस दायर 

    दायर केस के मुताबिक वर्ष 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीता था। उस दौरान उसने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट किया था। इस स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं और वह इसकी प्रोड्यूसर हैं। उपासना के मुताबिक उन्होंने ‘बाई जी कुटणगें’ नाम से पंजाबी फिल्म बनानी थी। इसमें उन्होंने हरनाज को लीड रोल देना था। एग्रीमेंट के तहत आर्टिस्ट को फिल्म की प्रोमोशनल एक्टिविटी के लिए उपलब्ध रहना था। इसमें फिजिकली और वर्चुअली मौजूद रहना शामिल था। हालांकि हरनाज ने भी व्यवसायिक और कांट्रेक्चुअल वादा तोड़ दिया। उसने खुद को कास्ट और क्रू से अलग कर लिया। 

    मिस यूनिवर्स बनने के बाद खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई: उपासना

    उपासना ने कहा है कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद उपासना सिंह खुद को बड़ी स्टार समझने लग गई है। उसने उनके फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। उपासना सिंह ने इस फिल्म के माध्यम से अपने बेटे को लांच करना था। फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज को संपर्क करने की कोशिश की मगर सब फेल रही। बता दें कि हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स-2021 बनी थी।

    इसके बाद उन्होंने एक भी मेल या टेक्सट का जवाब नहीं दिया। फिल्म को इसके डिस्ट्रिब्यूटर का नुकसान हुआ। इस फिल्म की रीलिज तारीख भी टालनी पड़ी। 27 मई, 2022 से फिल्म की रीलिज 19 अगस्त के लिए टल गई। फिल्म को काफी वितिय नुकसान हुआ। वहीं फिल्म की कास्ट और क्रू को भी मीडिया आदि के सामने फिल्म की देरी के चलते सवालों के जवाब झेलने पड़े और गलत इमेज बनी। इसके चलते मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ हुए नुकसान का क्लेम केस दायर किया गया है।

  • जालंधर: तहसील के 3 नंबर गेट पर एजेंटों ने डाला डेरा, सड़क जाम…

    जालंधर: तहसील के 3 नंबर गेट पर एजेंटों ने डाला डेरा, सड़क जाम…

    1 दिन पहले तहसीलदार-1 रमेश कुमार द्वारा एजेंटों को दी चेतावनी हुई बेअसर


    जालंधर (अनिल वर्मा)। बीते दिन तहसीलदार जालंधर -1 रमेश कुमार द्वारा गेट नंबर 4 के अंदर बैठे प्राइवेट एजेंटों को भगा कर उनका सामान जब्त कर लिया गया था।

    जिसके बाद आज एजेंटों द्वारा तहसील के गेट नंबर 4 को छोड़ अब तीन नंबर गेट पर अपना डेरा लगाया है। यह गेट सुविधा सेंटर के पास है तथा ज्यादातर लोग सुविधा सेंटर में काम करवाने के लिए इन एजेंटों से फार्म भरवाने तथा सेवा केंद्रों से जल्दी काम करवाने के लिए संपर्क करते हैं। जिससे आम जनता को शिफारशी काम के बदले लूटा जाता है। तहसील सूत्रों के अनुसार यह एजैंट कई बार आपस में ग्राहक का काम करवाने के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं तथा गाली गलौज तक करते हैं जिससे तहसील का माहौल खराब हो रहा है। उधर तहसीलदार जालंधर वन रमेश कुमार ने तहसील में काम कर रहे सभी एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत तहसील से एजेंटगिरी के बदले जनता को लूटना बंद किया जाए नहीं तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।