Blog

  • जालंधरः भोगपुर में सरेआम युवकों ने तेजधार हथियारों से किया युवक का कत्ल

    जालंधरः भोगपुर में सरेआम युवकों ने तेजधार हथियारों से किया युवक का कत्ल

    जालंधर/वरुणः भोगपुर में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। भोगपुर के युवक मनजीत सिंह उर्फ ​​जीता डॉन पुत्र विशाखा सिंह निवासी वार्ड नं. 11. होशियारपुर जिले के बुलोवाल थाना क्षेत्र के भोगपुर के निकट कालूबहार गांव में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार गांव के सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मंजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस बीच, मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जौहल अस्पताल भोगपुर ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना भोगपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

  • पंजाबः जेल में बंद Municipal Improvement Trust के पूर्व चेयरमैन बस्सी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    पंजाबः जेल में बंद Municipal Improvement Trust के पूर्व चेयरमैन बस्सी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    अमृतसरः जेल में बंद नगर सुधार ट्रस्ट पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बस्सी को 6 जुलाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वे वह पुलिस रिमांड पर थे और जेल में बंद थे। देर रात बस्सी की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल में लाया गया। यहां उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जाए अथवा जेल भेजा जाए। 

    जांच में खुलासाः पूर्व चेयरमैन ने करोड़ों के प्लाट को लाखों में बेचा

    1.40 करोड़ के प्लाट को सिर्फ 2.82 लाख में बेचा विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से की गई जांच में सामने आया है कि रंजीत एवेन्यू स्थित 204-डी नंबर प्लाट को 1410 रुपये प्रति गज के हिसाब से बेच दिया गया। जबकि इसका असली रेट 70 हजार रुपये प्रति गज था। इस रेट से यह 1.40 करोड़ रुपये का यह प्लाट बनता था, जोकि 1410 रुपये के हिसाब से इस प्लाट को 2.82 लाख रुपये में बेच दिया गया। इसका अदालत में केस भी चल रहा था, लेकिन नियमों को नजरअंदाज करके पूर्व चेयरमैन बस्सी ने इस प्लाट को अलाट कर दिया। हालांकि नियमों के मुताबिक अदालत में मामला होने के कारण यह प्लाट किसी को भी नहीं दिया जा सकता था।

    बस्सी पर प्लाट किसी और के नाम करवाने के लगे थे आरोप 

    गौरतलब है कि दिनेश बस्सी पर आरोप है कि उन्होंने रंजीत एवेन्यू में एक प्लाट किसी और के नाम किया था। रंजीत एवेन्यू में प्लाट नंबर 204 डी को उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किसी और के नाम करवा दिया था। इतना ही नहीं उसकी फाईल भी गायब कर दी थी। नगर सुधार ट्रस्ट दफ्तर के चेयरमैन हरप्रीत सिंह सूदन ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को की। इसके पश्चात विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से यह मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, सैर करने निकले कारोबारी को क्रेन चालक ने कुचला, देखें वीडियो 

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, सैर करने निकले कारोबारी को क्रेन चालक ने कुचला, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिलें में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिलें में सुबह सैर करने निकले प्लास्टिक कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हादसे में देखा जा सकता है कि कैसे क्रेन चालक ने कारोबारी को चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही कारोबारी की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सुबह जैसे ही मृतक रणजीत हेल्थ क्लब के पास पहुंचा को एक तेज रफ्तार से क्रेन ड्राइव करता चालक आया। क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और उसने कारोबारी को चपेट में ले लिया। मरने वाले की पहचान इंद्र कुमार निवासी जनता कालोनी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मरने वाले इंद्र कुमार के चचेरे भाई ने बताया कि वह भी सुबह सैर करने निकला था। जैसे ही वे दोनों रणजीत हेल्थ क्लब से कुछ दूरी पर था तो उसने देखा कि एक क्रेन चालक तेज रफ्तार से आया और उसके भाई इंद्र कुमार को चपेट में ले लिया।

    उन्होंने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने से पहले ही मौके पर इंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया। मौके पर थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी क्रेन चालक फरार हो गया। थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने इंद्र कुमार के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्द पकड़ जाएगा।

  • सरकारी इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर Vigilance की रेड, करोड़ों का कैश और ज्वैलरी बरामद

    सरकारी इंजीनियर संजय कुमार राय के ठिकानों पर Vigilance की रेड, करोड़ों का कैश और ज्वैलरी बरामद

    बिहारः राज्य में विजिलेंस टीम ने शनिवार को आय से अधिक मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर की गई है।

    बताया जा रहा है कि जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है। इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी। किशनगंज से करीब 3 करोड़ से अधिक कैश और ज्वैलरी बरामद हो चुके हैं। वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है।

    बता दें कि इससे पहले बिहार में सीबीआई और ईडी की छापेमारी हुई थी। जांच एजेंसियों ने बुधवार को बिहार से लेकर झारखंड तक कई जगह छापेमारी की है। नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी के चार नेताओं के ठिकानों पर ये छापेमारी की गई थी। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सीबीआई की टीम ने आरजेडी के कोषाध्यक्ष व एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के आवास पर छापेमारी की गई।

  • पंजाबः 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    संगरूरः आज के समय में मासूम बच्चियों का जीना और घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। हर जगह हैवान और दरिंदे इंतजार लगाकर बैठे हैं। अब ऐसा ही एक मामला संगरूर के खानुरी से सामने आया है। जहां 10 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की अपने घर के पास छप्पड़ा में गई थी।

    बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ 55 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। परिजन जब बच्ची की तलाश करने पहुंचे तो देखा कि उसके हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेशः यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे सेक्टर 96 के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिसकी वजह से इस एक्सप्रेस वे पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया। जिसका असर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक पर देखने को मिला। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग घंटो जाम में फंसे रहे। ये घटना शुक्रवार शाम की है। जब लोगों के दफ्तर से काम खत्म करके घर जाने का समय था, लेकिन इस गड्ढे की वजह से महामाया से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते में लंबा जाम लग गया। 

    एक्सप्रेस वे पर 12-15 फीट गहरा गड्ढा पड़ा

    बताया जा रहा है कि सेक्टर 96 के पास अंडरपास का काम चल रहा था, जिसके लिए पुशबैक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान एक्सप्रेस की सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर करीब 12-15 फीट लंबा गहरा गड्ढा हो गया। सड़क पर हुए गड्ढे की तस्वीरे बेहद हैरान करने वाली हैं गनीमत ये रही है कि इसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। सड़क पर हुए इस गड्ढे की वजह से यहां का यातायात थम गया। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी थी, जिसकी वजह से लोग घंटों इस जाम में फंसे रहे।

    घंटों जाम में फंसे रहे लोग

    परेशान लोगों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने गड्ढे के आसपास बैरिकेटिंग कर दो लेन को बंद कर दिया और फिर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवाया। वहीं दूसरी तरफ गड्ढे को भरवाने की लिए भी तेजी से काम किया गया। पुलिस ने निर्माणाधीन एजेंसियों के साथ मिलकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया। इस दौरान सड़क पर जेसीबी मशीने भी दौड़ती नजर आईं।

    आपको बता दें कि यहां से सेक्टर 93 ए का वो क्षेत्र भी बेहद पास है जहां 28 अगस्त को सुपरटेक के ट्विन टॉवरों को ध्वस्त किया जाना है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया को कर लिया गया है। ट्विन टॉवरों को गिराने के लिए 3700 किलो का विस्फोटक लगाया गया है। जिस वक्त इन टॉवरों को ध्वस्त किया जाएगा उस वक्त आसपास के पूरे इलाके को खाली करवा लिया जाएगा। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे को भी आधे घंटे के लिए बंद किया जाना है।

  • पंजाबः तस्करी के चलते नाकेबंदी के दौरान ट्रक से 13 पशु बरामद, चालक गिरफ्तार

    पंजाबः तस्करी के चलते नाकेबंदी के दौरान ट्रक से 13 पशु बरामद, चालक गिरफ्तार

    पठानकोटः जिलें से सटे जम्मू-कश्मीर की तरफ से पशुओं की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों से पशुओं को ट्रकों में लादकर जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। जिससे पुलिस प्रशासन सीमा क्षेत्र पर लगातार नजर रखे हुए है, जिसके अनुसार थाना तारागढ़ द्वारा लाडपलवां टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी गयी।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि पशुओं से भरे ट्रक को गलत नीयत से जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रास्ता जाम कर दिया और गुरदासपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को पीछे खड़ा कर भागने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में असफल रहा और पुलिस ने उसे खेतों से दबोच लिया। इसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो 13 लाचार जानवरों को बेरहमी से एक-दूसरे से बांधा हुआ था।

    इस संबंध में चालक से पूछताछ की गई तो ट्रक चालक इस संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे सका, जिसके चलते तारागढ़ थाने की पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस संबंध में डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रक में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा था, जिसके बारे में उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी।

    जिसके बाद नाकाबंदी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से 13 जानवरों को छुड़ाया गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को हरियाणा के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बाइपास जीटी रोड पर एक ट्रक पर तस्करी कर लाए जा रहे 12 पशुओं को पुलिस ने छुड़ाया और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • सीएम मान का बड़ा फैसला: अब MBBS और BDS में बिना निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा राज्य कोटे का लाभ

    सीएम मान का बड़ा फैसला: अब MBBS और BDS में बिना निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा राज्य कोटे का लाभ

    चंडीगढ़ः पंजाब में अब राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए सरकार ने निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है। बिना निवास प्रमाण पत्र के नीट प्रवेश परीक्षा फार्म भरने वाले युवा राज्य कोटे का लाभ नहीं ले पाएंगे। सरकार ने यह फैसला मूल निवास पर होने वाले विवाद को लेकर लिया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई छात्र पंजाब से 11वीं और 12वीं कक्षा पास करने के आधार पर राज्य कोटे के तहत पंजाब के कॉलेजों में प्रवेश ले लेते हैं। 

    उम्मीदवार एक ही समय में दो राज्यों के निवास का नहीं ले सकता लाभ 

    इसके बाद वह राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के आवेदन करते हैं, जबकि नियम यह है कि कोई भी उम्मीदवार एक ही समय में दो राज्यों के निवास का लाभ नहीं ले सकता। इसको लेकर अब तक पंजाब में कई विवाद हो चुके हैं। 2021 में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) जिसे एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश का काम सौंपा गया था, ने जांच में पाया कि झूठी सूचना देकर एक से अधिक राज्यों में राज्य कोटे की सीटों का लाभ लेने के लिए सात मेडिकल छात्रों को बर्खास्त भी कर दिया था। 

    कुल 11 मेडिकल और 16 डेंटल कॉलेज 

    पंजाब में कुल 11 मेडिकल और 16 डेंटल कॉलेज हैं। इनमें क्रमश: 1650 एमबीबीएस और 1350 बीडीएस सीटें हैं। जिनमें से सरकारी कॉलेजों में 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटे के लिए आरक्षित हैं। राज्य कोटे के तहत 85 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। राज्य कोटे की सीटों के लिए बढ़ते विवादों को देखते हुए पंजाब सरकार ने अब नीट परीक्षा के प्रवेश फार्म में निवास प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया है। इससे विवाद भी कम होंगे और सीधे तौर पर पंजाब के युवाओं को एमबीबीएस और बीडीएस की राज्य कोटे की सीटों का सीधा लाभ मिल पाएगा।

    अगले सप्ताह तक आ सकते हैं परिणाम

    एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। डॉ. निर्मल, बीएफयूएचएस रजिस्ट्रार, आईएएस अधिकारी ने बताया कि नई पात्रता शर्त के अनुसार केवल उन उम्मीदवारों को राज्य कोटे का लाभ मिलेगा, जिन्होंने अपने नीट-यूजी फार्म में पंजाब का निवास प्रमाण पत्र लगाया है। 

  • सीएम मान का ‘विजन पंजाब’, कहा-इस मामले में बनेगा देश का पहला राज्य पंजाब

    सीएम मान का ‘विजन पंजाब’, कहा-इस मामले में बनेगा देश का पहला राज्य पंजाब

    चंडीगढ़ः मोहाली में एसोचैम के विजन पंजाब कार्यक्रम में पहुंचे मान ने कहा कि रेलवे की एक स्कीम है। जिसमें वह 3% पर लोन देते हैं। 350 करोड़ की एक फुल मालगाड़ी मिल जाती है। इंडस्ट्री वाले हमारे साथ मिलकर बात करें। हम 3 ट्रेन खरीद लेंगे। इनका नाम ‘पंजाब ऑन व्हील्स’ होगा। उसमें इंडस्ट्री वालों के अपने रैक होंगे। पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जिसके पास अपनी मालगाड़ियां होंगी। यहां से जाते हुए ट्रैक्टर ले जाएंगे। वापस आते हुए इंपोर्ट करने वालों का सामान ले आएंगे। जब कोयले की जरूरत होगी, कोयला लेकर आ जाएंगे।

    विजन पंजाब कार्यक्रम में CM भगवंत मान ने कहा कि कई इंडस्ट्री वाले एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करते हैं लेकिन हमारे पास पोर्ट (बदरगाह) नहीं है। सबसे नजदीक पोर्ट कांडला है। ढंडारी में ड्राईपोर्ट है। हम यहां समुद्र तो नहीं ला सकते। पोर्ट तक एक ट्रैक्टर ले जाने के लिए हमें 25 हजार किराया देना पड़ता है। मान ने कहा कि इससे पहले भी इन्वेस्ट पंजाब, प्रोग्रेसिव पंजाब जैसे कई फंक्शन हुए। सुंदर तस्वीरें मैंने भी देखी। अगर हमें खजूर के पेड़ भी दुबई से लाने पड़े तो यह कैसा इन्वेस्ट पंजाब है। MoU साइन हुए लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। मान ने कहा कि कथनी और करनी एक जैसी होनी चाहिए।

    मान ने कहा कि पहले सिंगल विंडो थी लेकिन हर अफसर की अलग-अलग विंडो थी। हमने सिंगल विंडो बनाई है। सीएलयू, पॉल्यूशन समेत सभी परमिशन एक ही जगह मिलेगी। इंडस्ट्रिलिस्ट्स अपने घर बैठे कंप्यूटर से प्रिंटआउट निकाल लें। बहुत देर हो चुकी है, अब हम परमिशन के चक्कर में समय बर्बाद नहीं कर सकते।

  • किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    किराए पर रहने आए कांग्रेस नेता ने बुजुर्ग महिला की कोठी पर किया कब्जा, बाप-बेटा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरसल, पार्टी के नेता आए दिन विवादों में घिरते जा रहे है। वहीं चंडीगढ़ से कांग्रेसी नेता का मामला सामने आया है। दरअसल, मूलरूप से चीन की महिला वर्तमान में भारत की नागरिकता ले चुकी 74 वर्षीय बुजुर्ग की चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में कोठी है। बुजुर्ग महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल को जबरदस्ती कब्जाने वाले पंजाब कांग्रेस नेता व पूर्व प्रवक्ता गुरविंदर सिंह बाली और उसके बेटे विश्वजीत सिंह बाली को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों बाप बेटा पंचकूला सेक्टर-7 स्थित घर से गिरफ्तार किए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों पर वर्दी उतरवाने का लगाया आरोप

    आरोपियों को जब पुलिस टीम गिफ्तार करने पहुंची थी तो दोनों ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। पुलिसकर्मी ने बाली पर वर्दी उतरवाने की धमकी देने व बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। बावजूद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। जिला अदालत में पेश करने के बाद दोनों बाप बेटे को 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

    किराए पर रहने आया था कांग्रेसी नेता बाली

    74 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला जेनिली की कोठी की दूसरी मंजिल तकरीबन चार साल पहले कांग्रेसी नेता गुरविंदर सिंह बाली किरायेदार के तौर पर रहने आया था। इसके बाद उसने बेटे के साथ साजिश कर कोठी पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद महिला ने चंडीगढ़ पुलिस में दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। 

    आरोपियों ने किए थे फर्जी दस्तावेज तैयार

    ईओडब्ल्यू की टीम की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसमें फर्जी स्टैम्प, फर्जी क्रास स्टैम्प, पेपर में गड़बड़ी सहित कई तरह की खामियां मिली हैं। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा के एसपी केतन बंसल के निर्देशानुसार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार समेत पुलिस टीम दोनों को पंचकूला स्थित उनके घर से  गिरफ्तार किया है।