Blog

  • Delhi के बुराड़ी कांड की तरह फिर दिल दहलाने वाला मामला आया सामने…एक ही परिवर के…

    Delhi के बुराड़ी कांड की तरह फिर दिल दहलाने वाला मामला आया सामने…एक ही परिवर के…

    ग्वालियर। नई दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह एक और मामला सामने आया है। इस खबर ने एक बार फिर से दिल दहला दिया है। जहां मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये हत्या है या फिर आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है और कई टीमें इन मौतों का राज तलाशने में लगा दी गई हैं।

    घटनाक्रम सोंडवा थाना क्षेत्र के रावडी गांव का है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के शव घर में फंदे पर झूलते मिले हैं। गांव में मातम सा छा गया है। कोई इसे सामूहिक आत्महत्या मान रहा है तो कोई हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहा। उधर, मृतकों के परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदारों ने पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    मृतकों की ये हुई पहचान
    मृतकों की पहचान राकेश डोडवा (27) पिता जागर सिंह, पत्नी ललिता (25), उनकी बेटी लक्ष्मी (9), बेटा प्रकाश (7) और अक्षय (5) के रूप में हुई है।

  • खड़ोलः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

    खड़ोलः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की करमाली पंचायत के खड़ोल गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार दावा कर रहा है कि 38 वर्षीय राजनी बाला पत्नी सोहन सिंह ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि रजनी देवी ने सोमवार सुबह सभी के लिए खाना बनाया और थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार उसे बंगाणा के सरकारी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रजनी का पति प्राइवेट नौकरी करता है। रजनी तीन बच्चों की मां भी थी। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम में विसरा जांच से ही पता चल पाएगा कि रजनी ने आखिर ऐसा कौन सा पदार्थ निगल लिया था जिसने उसके प्राण ही ले लिए।

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 149 वाहनों का चालान

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 149 वाहनों का चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान का सिलसिला जारी है। सोमवार को पुलिस को पुलिस ने जो चालान किए उससे पुलिस को 38900 रूपए जुर्माना प्राप्त हुआ है। ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने कुल 154 चालान किए। जिसमें ट्रैफिक के 149, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर दो व्यक्तियों और अवैध खनन में लिप्त 3 ट्रैक्टरों के चालान किए गए। ट्रैक्टर वालों ने पांच हजार रूपए प्रति वाहन की दर से कुल 15000 रूपए के चालान भरे।
  • मैहतपुरः जमीनी विवाद पर चार लोगों पर क्रॉस केस

    मैहतपुरः जमीनी विवाद पर चार लोगों पर क्रॉस केस

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर से सटे रायपुर सहोड़ा गांव में रविवार को हुए झगड़े में दो पक्षों के चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच के रहने वाले राजिंदर पुत्र प्रागराज ने अपने भाई बलविंदर कुमार और अभिषेक सहोड़ के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की थी। राजिंदर का आरोप है कि जिस समय वह पशुओं के बाड़े में काम कर रहा था तब बलविंदर और अभिषेक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जबकि बलविंदर कुमार पुत्र प्रागराज ने आरोप लगाया है कि राजिंदर और प्रशांत ने जमीनी विवाद के चलते उसका रास्ता रोक, गाली गलौच के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • उप आयुक्त राज्य कर व आबकारी कार्यालय ऊना में मनाया गया 7वां जीएसटी दिवस

    उप आयुक्त राज्य कर व आबकारी कार्यालय ऊना में मनाया गया 7वां जीएसटी दिवस

    ऊनासुशील पंडित: उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में सोमवार को सातवां जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान जीएसटी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा में विभिन्न हितधारकों, व्यापारिक/ओद्यौगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निपटारा किया। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने दी।
    बैठक के दौरान उपस्थित सभी हितधारकों से अनुरोध किया गया कि वे जीएसटी के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक बनाएं तथा करदाताओं को समय पर जीएसटी रिटर्न भरने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके अलावा हितधारकों ने विभागीय जीएसटी जागरूकता प्रयासों की सराहना भी की।
  • अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई तक करें ऑनलाईन आवेदन

    अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई तक करें ऑनलाईन आवेदन

    ऊनासुशील पंडित : एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर एवीजी रैड्डी, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई से 28 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईट https://agnipathvayu.cdac.in     जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी, 2008 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रूपये रहेगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के ऑनलाईन परीक्षा 18 अक्तूबर, 2024 से आयोजित होगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की बेवसाईट पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • Jalandhar: BJP को लगा झटका, मंडल अध्यक्ष साथियों सहित AAP party में हुआ शामिल

    Jalandhar: BJP को लगा झटका, मंडल अध्यक्ष साथियों सहित AAP party में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट में उप चुनाव को लकेर सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इसी कड़ी के तहत जालंधर वेस्ट में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा मंडल नंबर 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वेस्ट हलके में आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। इसी के साथ आप पार्टी उप चुनाव से पहले मजबूत होती दिखाई दे रही है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गौरव जोशी ने बताया कि अब वह अपने इलाके में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेगें और जालंधर वेस्ट के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी वोटों से जिताने के लिए काम करेगें। गौरव जोशी ने कहा कि वह पिछले 15 साल से भाजपा में एक्टिव रहे, लेकिन अब भाजपा में कार्यकर्ता की अनदेखी के कारण उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया। इस अवसर पर चन्दन भगत और पूरन भारती उपस्थित रहे।

  • Punjab : 84.17 लाख की ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : 84.17 लाख की ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिला पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियारों व ड्रग मनी तस्करी करने वाले रैकेट के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रैकेट को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढीलो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए बताया कि आतंकवाद संदर्भ रिकॉर्ड का पता लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चार किलो 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। वहीं, अब पुलिस ने उनके पास से 84 लाख 17 हजार रुपये हवाला+ड्रग मनी भी बरामद की है।

    इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि खेता राम नई दिल्ली के फतेहपुरी के रहने वाले हैं, जो फिलहाल राजस्थान के अंगारिया गांव में कारोबार करता है। यह हवाला के जरिए पाकिस्तान में हेरोइन और हथियारों की तस्करी करता था। जिसके बाद पुलिस ने अब उनके पास से 84 लाख 17 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

    वहीं, दो पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस, एक पैसे गिनने की मशीन और आठ गाड़ियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। फिलहाल उनका मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Lovely Sweets News: लवली स्वीटस जालंधर की मिठाई के ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के लगे आरोप, Live Video

    Lovely Sweets News: लवली स्वीटस जालंधर की मिठाई के ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के लगे आरोप, Live Video

    • पीड़ित ने कहा कि उसने Lovely Sweets Jalandhar से 100 डिब्बे 25 हजार 300 रुपए के लिए थे
    • व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगी हैं
    • रिश्तेदारों ने फोन करके डिब्बों में फंगस लगने की शिकायत दी
    जालंधर, ENS: नकोदर चौंक के पास स्थित Lovely Sweets Jalandhar को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसने घर में जागरण के लिए 100 डिब्बे लिए थे। इस दौरान व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि ज्यादातर डिब्बों में फंगस लगने के आरोप लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विजय कुमार 29 जून को जागरण के दौरान 100 डिब्बे लिए थे। पीड़ित ने कहा कि वह रिश्तेदारों को डिब्बे बांट दिए थे। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि अब रिश्तेदारों ने वीडियो बनाकर दिखाई कि आधे से ज्यादा डिब्बों में फंगस निकलने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि कई रिश्तेदारों ने कहा कि जो डिब्बे उन्हें दिए गए उसमें फगंस लगी हुई है। पीड़ित से जब पूछा गया कि उन्होंने डिब्बों की जांच क्यों नहीं की, तो इस बात का जवाब देते हुए विजय ने कहा कि डिब्बे सीलबंद उन्हें दिए गए थे। जिसके चलते वह डिब्बों को चैक नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि 29 जून को उन्होंने रिश्तेदारों में डिब्बे बांट दिए थे। जिसके बाद 30 जून को उनके रिश्तेदारों ने फोन करके डिब्बों में फंगस लगने की शिकायत दी। उन्होंन कहा कि हालांकि कुछ लोग शर्म के कारण उन्हें फोन भी नहीं कर रहे है। यह भी पढ़े: पंजाब : इस इलाके में दिनदहाड़े युवक का हुआ मर्डर, देखे वीडियो पीड़ित ने कहा कि उसने 100 डिब्बे 25 हजार 300 रुपए के लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले को लेकर जब लवली स्वीट्स के कर्मियों से बात की तो वह आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने कहा कि अब वह उनके साथ समझौता करने के लिए तैयार हो गए है। जिसके बाद अब उनके भाई के साथ दुकान के अंदर बात चल रही है। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि जो भी दुकान पर चीज खरीदने के लिए आएं वह अच्छी तरह से मामले की जांच कर लें। पीड़ित ने समझौता होने के बाद घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी। यह भी पढ़े: Jalandhar: Road Show के दौरान CM Mann ने किया भाजपाइयों को चैलेंज, Angural के Challenge को दी चुनौती! देखे वीडियो
  • Jalandhar: चुनाव से पहले सरकार ने कई प्रोजेक्ट करवाए पूरे, Pawan Tinu ने Congress और BJP पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar: चुनाव से पहले सरकार ने कई प्रोजेक्ट करवाए पूरे, Pawan Tinu ने Congress और BJP पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले चुनाव को लेकर पवन टीनू ने मीडिया से बात करते हुए हलके के मुद्दों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल के विधायक रहते कई मुद्दे पेडिंग रह गए। वहीं उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिदंर कौर को लेकर कहा कि वह 23 वार्डों में उन्होंने पार्षदों के साथ मुलाकात भी नहीं की। उन्होंने कहा कि 5 सालों में साढ़े चार साल उनका दफ्तर भी बंद रहा। टीनू ने कहा कि जब मीटिंग होती थी तभी सुरिंदर कौर दफ्तर जाते थे। जिसके चलते काम काफी पेडिंग पड़ गया।

    पवन टीनू ने कहा कि शीतल अंगुराल के जाने के बाद काफी पेडिंग काम आप सरकार ने करवाए है। वहीं कॉड ऑफ कंडक्ट लगने से पहले नए सीवरेज के प्रोजेक्ट पास करवा लिए गए है, वहीं सड़कों के प्रोजेक्ट भी पास करवा लिए गए है। वहीं नए ट्यूबवैल के साथ नए पार्क बनाए जाएंगे। नौजवानों के लिए वेस्ट हलके में नए जिम बनवाए जाएंगे। वहीं ट्रैफिक की समस्या को सुलझाया जाएंगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में धांधली और लोगों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के 193 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर कहा कि कांग्रेस के समय में यह मिलीभुगत के साथ घोटाला हुआ है। वहीं केंद्र सरकार बार-बार चिट्ठी लिखने का ड्राम करती रही।

    उन्होंने कहा कि पिछले उप चुनाव में भाजपा के नेता आए और चिट्ठी लिखकर चलें गए। वहीं उन्होंने कहा कि अब भी कुछ समय पहले भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर आए और अपने आप को ही चिट्ठी पोस्ट करके चले गए। टीनू ने कहा कि अब सुनील जाखड़ भी स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर मुद्दा उठा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर घोटाला हुआ है तो वह जांच उसकी करवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार है और उनका फंड है, वह इस मामले में जांच करवाए। टीनू ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते जालंधर अन्य जिलों से पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान खुद जालंधर में आए है। ऐसे में अब वह जालंधर के मुद्दों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जो काम पिछली सरकारों ने नहीं किया वह काम आप पार्टी करके दिखाएंगी। वहीं टीनू ने नशे के मुद्दों को लेकर कहा कि सभी को पता है कि कौन लोग है जो नशे का व्यापार करते थे। इन लोगों की गाड़ियों में बैठकर नशेड़ी नशा बेचते थे।