Blog

  • वाह रे पुलिसः SI ने बंदूक में ऐसी जगह डाली गोली, DIG साहब रोक नहीं पाए हंसी, देखें वीडियो

    वाह रे पुलिसः SI ने बंदूक में ऐसी जगह डाली गोली, DIG साहब रोक नहीं पाए हंसी, देखें वीडियो

    संतकबीरः सोशल मीडिया पर एक SI (सब इंस्पेक्टर) का वीडियो चर्चा में है। मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर खलीलाबाद कोतवाली का है। जहां DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) निरीक्षण करने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से हथियार चलवाकर देखे। ऐसे में जब एक SI ने बंदूक चलाने की प्रक्रिया के दौरान गोली बंदूक की नली से डाली और फायर करने लगा, तो डीआईजी साहब सहित अन्य पुलिसकर्मी हंसने लगे।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद कुछ यूजर्स को यूपी पुलिस की ‘ठांय… ठांय…’ याद आ गई। पुलिसकर्मियों की यह स्थिति देख डीआईजी पुलिसकर्मियों को कड़ा प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों का कौशल देखने के लिए सभी से सर्विस हथियार ऑपरेट करके दिखाने को कहा।

    इस दौरान पिस्टल, टीयर गन आदि हथियारों को ऑपरेट कराया गया, जो कभी भी पुलिसकर्मियों को उपयोग करना पड़ सकता था। लेकिन भैया, बंदूक चलाने के दौरान एक एसआई को यह भी पता नहीं था कि उसमें गोली कहां से डाली जाती है। उसने फुल कॉन्फिडेंस से डीआईजी के सामने बंदूक की नली में गोली डाली और फायर करने लगा तो डीआईजी सहित दूसरे पुलिसकर्मी दंग रह गए और हंसने लगे।

  • 31 दिसंबर से पहले पूरा करें यह काम, वर्ना होगा 10,000/- का जुर्माना !

    31 दिसंबर से पहले पूरा करें यह काम, वर्ना होगा 10,000/- का जुर्माना !

    नई दिल्ली: ऐसे करदाता जो किसी कारणवश 31 जुलाई 2022 तक अपना ITR फाइल नहीं कर पाए थे, सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है। वे 31 दिसंबर 2022 तक अपना ITR भर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अब 5000 रुपये की लेट फी भरनी होगी. अगर अब भी वे आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो अगले साल ये फी डबल यानी 10,000 रुपये हो जाएगी. ध्यान रहे कि इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जिनके आईटीआर के लिए ऑडिट जरूरी है. इसमें ऐसे लोगों को भी कुछ राहत है जिनकी कुल आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। डॉक्टर सुरेश सुराना का कहना है कि जिनकी कुल आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है उनके लिए लेट फी भी केवल 1000 रुपये तक ही सीमित रहेगी। गौरतलब है कि देर से आईटीआर भरने पर केवल लेट फीस ही नहीं भरनी होती है टैक्स पर ब्याज भी देना पड़ता है। ये ब्याज हर महीने के हिसाब से लगाया जाता है। आईटी एक्ट के अनुसार, टैक्स की रकम पर 1 फीसदी तक ब्याज लगाया जा सकता है।

    आईटीआर नहीं भरने पर क्या होगा?

    सुरेश सुराना बताते हैं कि अगर आयकरदाता ने समय रहते आईटीआर फाइल नहीं किया तो इनकम टैक्स विभाग को अधिकार है कि अनरिपोर्टेड इनकम के 50 फीसदी के बराबर टैक्सपेयर पर फाइन लगा दिया जाएगा । अगर विभाग को ऐसा लगता है कि आईटीआर जानबूझ कर नहीं भरा गया है तो डिफॉल्टर को 6 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है। अगर टैक्स चोरी की रकम 25 लाख रुपये से कम है तो जेल 3 महीने से लेकर 2 साल के भीतर की होगी।

    पैन-आधार लिंक कराना ज़रूरी

    बता दें कि आपको आईटीआर भरने के लिए पैन और आधार कार्ड लिंक करवाना जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं कराया है तो आप आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे। आधार से पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि भी बीत चुकी है, इसलिए अब अगर आप ये काम कराते हैं तो आपको इसके लिए भी 1000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आयकर रिटर्न भरने के साथ-साथ आधार से पैन को लिंक करने का काम भी पूरा कर सकते हैं।

  • जालंधरः पुलिस ने कॉन्प्लेक्स और बस स्टैंड पर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस ने कॉन्प्लेक्स और बस स्टैंड पर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में नव वर्ष के मद्देनजर आज पुलिस ने कमिश्नर कंपलेक्स, डीसी कॉन्प्लेक्स और बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डॉग स्क्वायड बम निरोधक दस्ता को साथ लेकर लोगों के सामान के साथ कॉन्प्लेक्स और दफ्तरों की चेकिंग की। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि नए साल को लेकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी दफ्तरों और बस स्टैंड की चेकिंग की गई। एसीपी ने कहा कि पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं कि चैकिंग दौरान अगर उन्हें कोई शकी व्यक्ति दिखाई देता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। 

    बता देंकि इससे कुछ दिन पहले भी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस ने भारी फोर्स के साथ-साथ डॉग स्क्वाड को साथ लेकर अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जाकर लोगों के बैग, सामान को चेक किया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने दोपहिया वाहनों के पार्किंग स्थलों की भी अच्छे तरीके से चेकिंग की थी। 

    इस मामले में एडीजीपी राम सिंह ने कहा था कि पंजाब के हर जिले में लोगों क सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए और अराजक तत्वों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इसका नाम ऑपरेशन ईगल है। 

  • तनीषा के बाद 22 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार ने की खुदखुशी

    तनीषा के बाद 22 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार ने की खुदखुशी

    नई दिल्लीः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 22 वर्षीय लीना नागवंशी के निधन से आज सभी लोग बेहद ही दुखी हैं। लीना ने रायगढ़ में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन लीना की मौत फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। फिलहाल अभी तक लीना के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि 22 लीना नागवंशी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की एक जानी मानी सोशल मीडिया स्टार थीं। वो इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर लीना के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। फैंस उनकी अदाओं को काफी पसंद करते थे। लीना का अपना एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल भी था।

    बता दें कि सुसाइड से ठीक दो दिन पहले ही लीना ने अपना इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये वीडियो क्रिसमस थीम पर था। इस वीडियो में लीना ने थीम के अनुसार रेड कलर की शॉर्ट फ्रॉक पहनी थी। वहीं उनके सिर पर रेड कलर की क्रिसमस कैप नजर आ रही है। वीडियो में लीना एक नवजात के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक ट्रांसिशन वीडियो है, जिस में लीना पहले घर के नॉर्मल कपड़ों में एक टेडी बियर के साथ नजर आती हैं।

    फिर अचानक से ही उनकी ड्रेस तो चेंज होती है साथ ही टेडी बियर की जगह उनकी गोदी में एक नवजात बच्चा होता है। इस नवजात पर लीना खूब प्यार लुटाती दिखती हैं। बता दें कि लीना ने  इंस्टाग्राम पोस्ट पर बच्चे का नाम खुशिका बताया है, और वो रिश्ते में इसकी मौसी लगती थीं। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब इस पर कमेंट कर हर कोई उनसे एक ही सवाल कर रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

  • पंजाबः बिजली के टावर में हुआ धमाका, लोगों के बिजली मीटर समेत उपकरण जले

    पंजाबः बिजली के टावर में हुआ धमाका, लोगों के बिजली मीटर समेत उपकरण जले

    लुधियानाः शहर के ताजपुर रोड स्थित भामियां खुर्द में पड़ते वरदान एनक्लेव में बुधवार को 220 केवी टावर से निकल रही अर्थ वायर के शॉर्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस तारों से हुए जोरदार धमाके से लोगों के घरों के बिजली के मीटर सहित अन्य उपकरण जल गए।

    स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि एक घर के बाहर गड्‌ढा पड़ गया। इस मामले को लेकर इलाका निवासियों का कहना है कि पावरकॉम की बड़ी लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे इलाके में हो रहे हैं। धमाके की आवाज से पूरा इलाका अभी तक दहशत में है। उनका कहना है कि 2 दिन पहले भी लगातार 3 धमाके हुए थे, जिस कारण 4 से 5 लोगों के घरों में लगे उपकरण जल गए थे।

    लोगों ने इस समस्या की शिकायत पहले ही पावरकॉम को लिखवाई है, लेकिन पावरकॉम की ढीली कार्यशैली के कारण लोगों को आए दिन धमाकों का सामना करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों ने सरकार से मांग है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाए। वहीं इलाका निवासियों ने कहा कि सरकार को सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लेना चाहिए। धमाके की शिकायत के बाद मौके पर पावरकॉम के अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच की जा रही है कि किस वजह से बार-बार वायर शॉर्ट हो रही है।

  • बिग बॉस 16ः साजिद खान ने अर्चना से पूछा ये सवाल, महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से हुआ लाल

    बिग बॉस 16ः साजिद खान ने अर्चना से पूछा ये सवाल, महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से हुआ लाल

    मुबंई: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान पर कई बार आरोप लग चुके हैं। अर्चना गौतम हमेशा घर वालों को साजिद खान का चमचा बताती रहती हैं कि अर्चना और सादिज की लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। हालांकि पिछले कुछ समय से अर्चना ने साजिद खान से पंगा लेना बंद कर दिया है। अब बातों ही बातों में साजिद खान ने अर्चना गौतम और सौंदर्या से ऐसा पर्सनल सवाल पूछ लिया कि घर में महिला खिलाड़ियों का चेहरा शर्म से लाल हो गया।

    साजिद खान ने कहा कि एक समय ऐसा था जब लड़कियों को हेयरी चेस्ट पसंद था अभी भी शायद पसंद है… इसके बाद निमृत कहती है कि हां थोड़ा बहुत…एकदम क्लीन पसंद नहीं है। इसके बाद साजिद सौंदर्या से पूछते हैं कि तुम्हें मर्दों में हेयरी चेस्ट पसंद है या क्लीन शेव। सौंदर्या का चेहरा ये सुनकर शर्म से लाल हो जाता है। हालांकि वो ऐसे दिखाती हैं जैसे उन्हें इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ा। इसके बाद साजिद अर्चना गौतम से पूछते हैं। अर्चना तुम्हें मर्दों में छाती के बाल पसंद हैं या बिना बालों वाली छाती। साजिद का ऐसा सवाल सुनकर अर्चना शर्माते हुए कहती है रोएं वाला….इसके बाद सभी खूब हसंते हैं।

    दरअसल, घर में काफी शांत माहौल में बातें हो रहीं थी। अर्चना गौतम रसोई में घर वालों के लिए पुए बना रही हैं। इस बीच बिग बॉस अर्चना से पूछते हैं अर्चना क्या बना रही हो। अर्चना कहती हैं बिग बॉस पुए बना रही हूं। बिग बॉस पूछते हैं किसके लिए। अर्चना कहती हैं आप तो खाते नहीं है बिग बॉस तो घर वालों के लिए ही बना रही हूं। इस पर बिग बॉस कहते हैं मेरी इतनी हिम्मत नहीं कि मैं तुम्हारे हाथ का बना कुछ खाऊं। बिग बॉस की ऐसी बातें सुनते ही अर्चना जोर से हंसने लगती हैं।

  • इस राज्य की सरकार ने नए साल को लेकर उठाया बड़ा कदम

    इस राज्य की सरकार ने नए साल को लेकर उठाया बड़ा कदम

    शिमला: क्रिसमस के बाद अब पर्यटन नगरी मनाली नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है। मगर नए वर्ष के जश्न पर पर्यटकों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को हजारों पर्यटक मनाली पहुंचे, मगर उनका स्वागत यहां पर लंबे ट्रैफिक जाम ने किया। अटल टनल घूमने गए पर्यटकों को वापिस मनाली पहुंचने में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

    सोलांग वैली से मनाली तक भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। लगभग 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसे में यहां आने वाले खासे परेशान नजर आ रहे हैं। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशकत करनी पड़ रही है। मंगलवार दिन में कई सैलानियों को रांगड़ी के समीप ही 2 से 3 घंटे से ज्यादा वक़्त तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। गौरतलब है कि केवल मंगलवार के दिन में पर्यटक लगभग 2000 वाहनों में मनाली पहुंचे हैं तथा अब आने वाले दिनों में फिर से सैलानियों का आंकड़ा बढ़ेगा तथा सैलानियों समेत मनाली पुलिस को ट्रैफिक जाम की परेशानी को सुलझाना एक बड़ी चनौती होगी।

    आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी रेस्तरां, ढाबे, चाय के स्टॉल एवं भोजनालय आदि 2 जनवरी, 2023 की रात तक मालिकों की इच्छा के मुताबिक 24X7 खुले रहेंगे। इस सिलसिले में फैसला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के विधायक हरीश जनार्थ, मनाली के MLA भुवनेश्वर गौड़ एवं कसौली के MLA विनोद सुल्तानपुरी के आग्रह एवं सुझाव पर आज यहां लिया।

  • PM नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन पटेल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    PM नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन पटेल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें रूटिन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के मुख्य प्रधान सचिव के कैलासनाथन अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं। 

  • जालंधरः MODI RESORT के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर पर FIR दर्ज

    जालंधरः MODI RESORT के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर पर FIR दर्ज

    जालंधर : महानगर के मोदी रिसोर्ट में पार्टी के दौरान अवैध रूप हुक्का परोसने के मामले में रिसोर्ट के मैनेजर और पार्टी ऑर्गेनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कैंट की पुलिस ने की है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई चेन सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त रिजॉर्ट में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है, जिसका न तो कोई लाइसेंस लिया गया और न ही परमिशन है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मोदी रिसोर्ट में बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। इसे लेकर आरोपी कालिया कॉलोनी के रहने वाले आरोपी पवन गोयल और अभय महेंद्र निवासी महेंद्र मोहल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 4, 21 (तंबाकू एक्ट) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इन आरोपियों को जमानत दे दी गई है।  

  • नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन

    नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के लिए नाबार्ड द्वारा तैयार संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन ए.डी. सी. डॉ. अमित शर्मा द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय बचत भवन मे किया गया । संभाव्यता युक्त ऋण योजना मे गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 5 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है। भारत सरकार की लीड बैंक स्कीम के तहत नाबार्ड की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना हेतु रू 2217 करोड कि संभाव्यता युक्त ऋण योजना को तैयार किया गया है। इस दौरान नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार, लीड बैंक मैनेजर जी सी भट्टी, आर बी आई एल डी ओ शुभम दिवेदी, उधोग विभाग से जोनल निदेशक अंशुल धीमान व विभिन्न बैंकों व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।