Blog

  • होशियारपुर से दुखद खबरः करंट लगने से ASI की हुई मौत

    होशियारपुर से दुखद खबरः करंट लगने से ASI की हुई मौत

    होशियारपुरः दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी पूरे शबाब पर है। इसी दौरान होशियारपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां ठंड से बचने के लिए हीटर लगाकर ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि एएसआई पुलिस लाइन के गेट से ड्यूटी कर रहे थे, जिनकी करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

    पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान एएसआई ने परनम सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी नानक सिंह ने बताया कि एएसआई की आज सुबह पुलिस लाइन में ड्यूटी थी। हीटर से करंट लगने से आग लग गई और उसकी मौत हो गई।

  • पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज थाना गुरूहरसहाए, फिऱोज़पुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) गुरमेज सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एएसआई को गुरूहरसहाए की रहने वाली रानी की शिकायत पर 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।

    शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खि़लाफ़ थाना सदर में दर्ज पुलिस केस में उसे शामिल तफ्तीश करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है। उक्त मुलजिम उससे पहले ही 2000 रुपए पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और वह और पैसे की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता के साथ थाने गए एक साथी ने सबूत के तौर पर उक्त पुलिस कर्मचारी को रिश्वत की रकम देने के समय की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने दोषों की जांच की और दोषी को काबू करने के लिए जाल बिछाया। उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किस्त के तौर पर 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस सम्बन्धी उपरोक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः होटल में लड़की का ऑफर देने वाला दलाल गिरफ्तार, अब मांग रहा माफी, देखें वीडियो

    पंजाबः होटल में लड़की का ऑफर देने वाला दलाल गिरफ्तार, अब मांग रहा माफी, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नगरी में बीते दिन वीडियो ब्लॉग चलाने वाले उमर को गोल्डन टेंपल के पास एक दलाल ने होटल का कमरा लेने पर लड़की उपलब्ध करवाने का ऑफर देने वाले दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, हेरिटेज स्ट्रीट पर दा उमर घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान दलाल उसके पास जाकर होटल के कमरा लेने के लिए कहता है। जब वह होटल में कमरा लेने से मना करता है तो उसे दलाल लड़की का ऑफर देने की बात कहता है।

    जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती है। इस वीडियो को देख हरकत में आई पुलिस ने उक्त दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अब उक्त दलाल की एक और वीडियो सामने आई है जिसमें वह माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। वहीं होटल मालिकों का कहना है कि उसकी वजह से सभी होटलों पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। होटल मालिकों ने जो दलाल की वीडियो जारी की है, उसमें दलाल बोल रहा है कि माफ कर दो उससे नशे में गलती हो गई। वह नशे में गलती से लड़की का ऑफर दे बैठा। वीडियो बनाने वाले जब उस पर दबाव बनाते और कहते हैं कि वह होटल का नाम बताए। इस पर वह अमृतसर के एक होटल का नाम बताता है। साथ ही कहता है कि वह बहुत गरीब है। लोगों को होटल के कमरे बुक करवा कर उसका परिवार चलता है।

    गोल्डन टेंपल के आसपास होटलों में कमरों के साथ-साथ लड़कियां भी उपलब्ध करवाए जाने का निहंग सिंहों ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। निहंग सिंहों ने गोल्डन टेंपल के आसपास होटलों के मालिकों के जाकर चेतावनी दी है कि यदि उनके होटलों में गलत काम पाया गया तो वह उन्हें बख्शेंगे नहीं। खुद होटल मालिक वीडियो में बोल रहे हैं कि निहंग सिंह उन्हें बुरा-भला कह कर गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने भी इसका कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस कमिश्नर ने धंधा चलाने वाले होटल मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की हिदायतें जारी की हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की दलाली करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में गलत काम करता जो भी होटल आएगा उसे सील कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वैसे रूटीन में होटलों की चैकिंग भी की जाती है, लेकिन अब पूरी सख्ती अपनाई जाएगी। पकड़े गए गए दलाल से पूछताछ के बाद उस होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिसमें वह कमरे के साथ लड़की उपलब्ध करवाने की बात कह रहा था।

  • जालंधरः घर के बाथरूम से नवजात बच्चे का भ्रूण बरामद, मचा हड़कंप

    जालंधरः घर के बाथरूम से नवजात बच्चे का भ्रूण बरामद, मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुणः महानगर के आबादपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर के बाथरूम से नवजात बच्चे का भ्रूण मिला है। घर में नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने से परिजनों में भी हड़कंप मच गया है। क्यों कि हैरान की बात यह है कि जिस घर के बाथरूम से इस नवजात बच्चे का भ्रूण मिला है उन्हें इस बात का पता ही नहीं है। दरअसल, इस मामले को लेकर उक्त घर के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम खुद हैरान है कि हमारे घर के बाथरूम में नवजात बच्चे का भ्रूण कौन रख गया है।

    इस मामले को लेकर थाना नंबर 6 की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वहीं थाना 6 के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करने लगे। लेकिन पुलिस ने भी घर से बरामद हुए भ्रूण को लेकर उनके परिजनों की बात को सच मानकर बिना कार्रवाई किए वहां से लौट गई। पुलिस का कहना है कि भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ वह किसी मागंलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुडकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है और किसी अच्छे पद की प्राप्ति के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उनकी वह  इच्छा भी पूरी हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपको आय के कुछ नवीन मार्ग प्राप्त होंगे। आपकी आय मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आज उसे भी अवश्य पूरा करें। आज अपनी धन संबंधित समस्याओं पर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समस्याओं का समाधान भी आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। संतान से प्रेम से बात करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है और आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी की बात माननी होगी, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति मे बाधा बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को छोड़ा, तो समस्या हो सकती है और माता जी को आज कोई मित्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है, लेकिन उसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी, लेकिन कुछ कानूनी मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी होगी। उन पर समय रहते ध्यान देना होगा। 

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए  आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं और यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको तरक्की तो मिलेगी, लेकिन लोग आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। धन प्राप्ति के भी मार्ग प्राप्त होंगे। आपके किसी पुराने लेन-देन को आपको समय रहते उतारना होगा, नहीं तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है, जिससे बाद आपको परेशानी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है।

    तुला राशिफल। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कोई कलह चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन नरम गरम रहने वाला है, लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लंबे लटक सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिससे उन्हें कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आप अपने मन में चल रही किसी भी बात को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है और कोई दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आपको आज संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी स्थिति मे पहले से सुधार होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। आपको आज किसी व्यक्ति से भी बड़ी बातें करने से बचना होगा, नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप परिवार में किसी कलह को लेकर परेशान रहेंगे और व्यवसाय में भी आपको किसी काम के लिए दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है, नहीं तो वह आपके उस काम को लटका सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आप किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से विचार विमर्श कर सकते हैं, जिससे आपके काम आसानी से बन जाएंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मकर राशिफल। आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उससे आज आपको सबक लेना होगा। व्यवसाय संबंधी आपको कुछ यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां सौंपेगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन आप किसी तरह का निवेश ना करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और आपका धन फंस सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके बाद वह कसी की कोई परवाह नहीं करेंगे और उनकी कुछ गलत बातों के लिए भी हां में हां मिला सकते हैं। माता पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं, तो वह हाथ आजमा सकते हैं। आपको आज अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपको आपको काफी भागदौड़ करनी होगी। खर्चा बढ़ने से आपका मन परेशान रहेगा और आप उन पर लगाम लगाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपकी वह कोशिश नाकामयाब रहेगी। आज किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय में कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है।

  • 25 बोतलें शराब सहित एक गिरफ्तार

    25 बोतलें शराब सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार। थाना लोहिया की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 बोतलें नाजायज शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी मेहरूवाला, धर्मकोट जिला मोगा के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रंजीत सिंह को 25 बोतलें अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः इंडस्ट्री एरिया से गाड़ी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः इंडस्ट्री एरिया से गाड़ी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना 8 की पुलिस ने लूट की वारदात को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजू नेपाली पुत्र जंग बहादुर निवासी इंडस्ट्री एरिया, अक्षय पुत्र राजिंदर कुमार निवासी गुरु अमरदास नगर, ईशु पुत्र श्रीपाल निवासी स्वर्ण पार्क के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने गत दिवस संदीप कुमार पुत्र हेमनायारण निवासी फरीदकोट से गाड़ी नंबर पीबी 04 एई 2130 मार्का रेनोल्ट इंडस्ट्री एरिया के नजदीक सब्जी मंडी से लूटी थी। जिसकी शिकायत संदीप ने फोकल प्वाइंट चौंकी में दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौंकी प्रभारी नरिंदर मोहन ने आरोपियों को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

  • दड़ा सट्टा की पर्ची सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    दड़ा सट्टा की पर्ची सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    ऊना सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव सलोह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव घालुवाल से दड़ा सट्टा की पर्ची व 1175 रुपए सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान युवराज उर्फ विक्की (39) गांव सलोह तहसील व थाना हरोली के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः पनग्रेन इंस्पेक्टर 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः पनग्रेन इंस्पेक्टर 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान सोमवार को लुधियाना में तैनात पनग्रेन के इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता को 150000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह, करतार सिंह एंड सन्स राइस मील के मालिक की शिकायत पर उक्त आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने दर्ज शिकायत में बताया गया कि आरोपी पनग्रेन इंस्पेक्टर ने पिछले सीजन का धान आवंटित करने के बहाने उनसे एक लाख रुपये और पारस राइस मिल के मालिक महेश गोयल से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि चूंकि जिले में चार शेलर्स बकाएदार होने के कारण बंद हो गए थे और उन शेलर्स के धान आवंटन का हिस्सा उनकी राइस मिल और महेश गोयल सहित दस अन्य शेलर्स के बीच वितरित किया जाना था।

    प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में साबित हुए आरोपों में यह पाया गया कि पनग्रेन के उपरोक्त इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता और महेश गोयल से 1,50,000 रुपये की रिश्वत ली थी ताकि शेलरों को धान का आवंटन किया जा सके। इस संबंध में आरोपी इंस्पेक्टर कुणाल गुप्ता के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना में एफआईआर नं 16 दिनांक 26-12-2022 के दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जबरन वसूली सम्बन्धी एक मामले में भोली नाम की महिला को गिरफ़्तार किया है, जोकि एक साल से अधिक समय से फरार चली आ रही थी। बता दें कि उक्त महिला अपने साथियों, जो पुलिस कर्मचारियों की वर्दी पहन कर पैसे वसूल करते थे। वह उनके साथ मिलकर प्राईवेट व्यक्तियों को पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर उनसे पैसे लूटने में शामिल थी। यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने जांच के बाद शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी गांव माड़ी बुच्चियाँ जि़ला गुरदासपुर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में 31-08-2021 को आइपीसी की धारा 388, 389, 411, 179, 171, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संबंधी कानून की धारा 7 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।  

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि मुलजिम ज्योति निवासी सिद्धवां दोना जि़ला कपूरथला और उसका साथी गुरप्रीत सिंह निवासी हाथी ख़ाना जि़ला कपूरथला ने उसकी वीडियो बना ली और अपने आप को सहायक सब-इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल बताकर उसे पैसे देने के लिए धमका रहे थे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने अपनी महिला साथी भोली निवासी वस्सल चक्क, जि़ला गुरदासपुर के साथ मिलकर उसका आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड वापस करने के बदले 4 लाख रुपए की माँग की थी। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त दोषी पहले ही 5 हज़ार रुपए नकद और 30 हज़ार रुपए उसके क्रेडिट कार्ड के द्वारा निकलवा चुके हैं।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने शिकायतकर्ता से इस सम्बन्ध में 50,000 रुपए की माँग की थी और विजीलैंस ब्यूरो ने उस समय पर उक्त दो व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपरोक्त मुलजिम महिला पिछले एक साल से अधिक समय से ठिकाने बदलकर अपनी गिरफ़्तारी से बच रही थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर प्राईवेट व्यक्तियों से पैसे लूटते थे और दोषी महिला इसमें उनकी मदद करती थी।