Blog

  • पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ा झटका, दामों में हुई बढ़ौतरी, नए रेट जारी

    पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ा झटका, दामों में हुई बढ़ौतरी, नए रेट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में शराब के शौकीन लोगों को झटका लगने वाला है। पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति से अब देशी और अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ने वाले हैं। अब देशी शराब की बोतल पर 10 रुपए और अंग्रेजी शराब की बोतल पर 20 रुपए बढ़ाए गए है। सू्त्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीयर की बोतल पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि पंजाब में कई शराब ठेकेदारों ने तो यह बढ़ोतरी पहली ही लागू कर दी थी। मार्च में ही अंग्रेजी और देशी शराब की एक बोतल के रेट में 30 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। 

    शराब के बढ़े दामों पर बोले आबकारी मंत्री

    शराब के दाम बढ़ाने को लेकर वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि पंजाब में शराब के दाम दूसरे राज्यों के मुकाबले कम हैं। उनके मुताबिक पंजाब में नई आबकारी नीति से आमदनी में करीब 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। चीमा ने कहा कि पंजाब में शराब की तस्करी ठप हो गई है। बता दें कि पंजाब सरकार ने 7,989 करोड़ रुपए के रिजर्व प्राइस के मुकाबले राज्य में सभी ठेकों की नीलामी कर 8,007 करोड़ रुपए कमाए हैं। वर्ष 2023-24 के लिए आबकारी से 9,745 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।

    नीलामी प्रक्रिया पूरी

    पंजाब सरकार ने 171 ग्रुपों की नीलामी पूरी कर ली है, जिसमें से करीब 70 फीसदी ग्रुप का नवीनीकरण पुराने कारोबारियों को कर दिया गया है। नवीकृत समूहों में तीन स्लैब का निर्माण किया गया है। जहां शराब की बिक्री अधिक थी,  वहां समूह को 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, मध्यम बिक्री समूह को 12 प्रतिशत की वृद्धि और कम बिक्री वाले समूह को 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ नवीनीकृत किया गया है। वर्ष 2022-23 के दौरान आबकारी राजस्व का लक्ष्य 9600 करोड़ निर्धारित किया गया था और अब तक सरकार को 8900 करोड़ की आय प्राप्त हो चुकी है।

    सरकार की हुई 5,446 करोड़ रुपये की आय

    गौर हो कि पिछले साल जून 2022 में नौ महीने तक शराब के ठेकों की नीलामी हुई थी, तब सरकार को 5,446 करोड़ रुपये की आय हुई थी। आबकारी विभाग ने प्रत्येक लाइसेंसिंग इकाई को दो मॉडल शराब ठेके स्थापित करने के लिए भी कहा है। 

  • पंजाबः LPG गैस के दामों में कटौती, यात्रा करनी हुई महंगी, जानें 10 बड़े बदलाव

    पंजाबः LPG गैस के दामों में कटौती, यात्रा करनी हुई महंगी, जानें 10 बड़े बदलाव

    नई दिल्ली: एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष के साथ ही कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। एक ओर जहां अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत मिली है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई छूट नहीं दी गई है। सरकार ने टैक्स, यात्रा, गोल्ड समेत कई चीजों में परिवर्तन किया है। ऐसे में हर आम आदमी के मन में ये सवाल है कि उसकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है तो आइए बताते हैं आपको इन नियमों से कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ…

    • आम बजट 2023 को पेश करते हुए हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्स रिजीम से संबंधित घोषणा की थी। इसमें साल लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट भी शामिल है। ये नियम आज से लागू हो जाएगा और टैक्स का लाभ आम जनता को मिलेगा। 
    • बजट के दौरान ये घोषणा की गई थी कि 1 अप्रैल से ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड में कनवर्ट पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ेगा। 
    • आज से सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दामों के बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 2028 रुपये हो गए हैं। 
    • 1 अप्रैल से हाई प्रीमियम वाले इंश्योरेंस से होने वाली कमाई पर भी टैक्स का ऐलान किया गया है। ऐसे में अगर आपके इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसकी कमाई पर टैक्स लगेगा। हालांकि, अभी तक यह भी टैक्स मुफ्त होता था। 
    • आज से देश में लग्जरी गाड़ियाँ खरीदने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कारों के नए नियमों के अपडेट होने के साथ ही ऑटो कंपनियां ग्राहकों के लिए दाम बढ़ा सकती हैं। 
    • आज से गहनों की बिक्री से संबंधित नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग गई है। अब हॉलमार्क एचयूआईडी 6 अंक वाले होंगे। हालांकि, पुराने गहनें बेचे जा सकते हैं। 
    • 1 अप्रैल से दवाओं की कीमतों में खासी बढ़ोतरी होगी। दर्द की दवा, एंटीबायोटिक और कार्डियक की दवाएं महंगी हो रही है। इनकी कीमतों में 12 से 15 फीसदी तक कीमतें बढ़ेंगी। 
    • एक अप्रैल से आपकों यात्रा करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के दौरान टोल टैक्स अधिक देने होगा क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 
    • गौरतलब है कि अप्रैल में 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक ऑनलाइन रह कर काम करेंगे। 
    • सदन में बजट पेशी के दौरान वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागारिक सेविंग स्कीम में निवेश कैप को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख करने की घोषणा की थी। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए सिंगल अकाउंट होल्डर की लिमिट भी 9 लाख कर दी गई थी।  
  • पंजाबः CM मान की बेटी को धमकियां मिलने को लेकर अकाल तख्त जत्थेदार ने जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    पंजाबः CM मान की बेटी को धमकियां मिलने को लेकर अकाल तख्त जत्थेदार ने जताई आपत्ति, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थकों द्वारा दो दिन पहले सीएम भगवंत मान की अमेरिका में रह रही बेटी को फोन कर भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर धमकाया गया था। सीएम मान की बेटी को दी गई धमकी पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म हमें यह नहीं सिखाता। जत्थेदार ने कहा कि इस मामले में सीएम मान के बच्चों का क्या कसूर है। वैसे भी बच्चों को गंदी भाषा इस्तेमाल कर बोलना गलत है।

    इससे सिखों की छवि खराब हो रही है। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि राह जाती किसी लड़की को गलत बोलना यह कतई हमारे धर्म में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हम कहते हैं कि हमारे नौजवान बेकसूर हैं तो फिर सीएम के बच्चों का भी क्या कसूर है। वह भी बेकसूर हैं। जत्थेदार ने अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री की बेटी को फोन पर गंदी भाषा का इस्तेमाल कर धमकाने की कड़ी निंदा की है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बच्चों को निशाने पर लेकर गालियां निकालना उन्हें धमकाना पूरी तरह से बेवकूफी है। उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट करना सबका अधिकार है और प्रोटेस्ट के कई तरीके हैं पर यह सरासर गलत है। जत्थेदार ने कहा कि विदेशों में भारतीय दूतावासों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह भी गलत हैं। यह सारी कार्रवाइयां हमारे अक्स को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। विरोधियों को हमारी छवि खराब करने का मौका मिल रहा है। इससे लोगों के बीच एक गलत मैसेज जा रहा है और हमें इससे बचना चाहिए।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले राजा वड़िंग ने खासमखास को पद से हटाया 

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले राजा वड़िंग ने खासमखास को पद से हटाया 

    सिद्धू को रिसीव करने नहीं जाएंगे राजा वड़िंग! 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज रोडरेज मामले में सजा पूरी करने के बाद पटियाला जेल से रिहा हो रहे हैं। सिद्धू के बाहर आने की सूचना के बाद बीते दिन से ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें रिसीव करने से साफ मना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सिद्धू के करीबी नवतेज सुल्तानविंड को न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान के पद से हटा दिया।

    राजा वड़िंग के एक्शन से साफ हो गया है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को अपने साथ लेकर चलने के मूड में नहीं हैं। दूसरी तरफ 2022 विधानसभा चुनावों के बाद दो धड़ों के बीच की तकरार और बढ़ सकती है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई की खबर फैलने के साथ ही मोहिंदर सिंह केपी और और लाल सिंह पटियाला जेल पहुंचे। दोनों ने तकरीबन आधा घंटा नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। नवजोत सिंह के बीते साल 19 मई को जेल जाने के बाद से ही सिद्धू धड़ा शांत बैठा हुआ था, लेकिन सिद्धू के बाहर आने के साथ ही एक्टिव भी होगा और यह प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए मुश्किलें भी खड़ी करेगा।

    सूचना है कि बीते दिनों विधानसभा ऑपोजीशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने भी सिद्धू से बातचीत की है। रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पर एक्शन ले लिया है। अमृतसर ईस्ट में न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को फारग कर दिया है। जनरल सेक्रेटरी कैप्टन संदीप सिंह संधू की तरफ से भेजे लैटर में साफ लिखा है कि प्रधान राजा वड़िंग के निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है। नवतेज सुल्तानविंड पार्टी के आयोजित कार्यक्रमों में गैर-हाजिर रह रहे थे।

  • पंजाबः रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, हटाई गई Z+ सिक्योरिटी 

    पंजाबः रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, हटाई गई Z+ सिक्योरिटी 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर पटियाला जेल से रिहा होने वाले हैं। सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है। इस बीच सिद्धू की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता की Z+ सिक्योरिटी में कटौती करते हुए उसे Y सिक्योरिटी कर दी गई है। बता दें कि 20 मई 2022 सिद्धू को रोड रेज के एक मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई थी। ये सजा आज पूरी हो गई है, कुछ ही घंटों बाद वो जेल से बाहर आएंगे।

    किस ओर करवट लेगी पंजाब की राजनीति?

    नवजोत सिंह सिद्धू  को पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम माना जाता है। वो हमेशा सुर्खियों में रहे है। बीजेपी से रहते हुए भी सिद्धू हमेशा सुर्खियों में रहे और अब कांग्रेस में भी उनकी गिनती दिग्गज नेता के रुप में होती है। सिद्धू ने खुद को सियासी तौर पर काफी मजबूत बनाया है। बीजेपी से 3 बार लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस में उनकी दमदार एंट्री हुई। सिद्धू के आने की खुशी में उनके समर्थकों ने भव्य तैयारिया की है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जेल में जाकर सिद्धू से मुलाकात की। शमशेर सिंह दूलो, लाल सिंह, मोहिंदर केपी और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू से मिलने पटियाला जेल पहुंचे। वहींं आज सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद काली माता मंदिर और दुख निवारण गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंच सकते हैं।

    पत्नी ने सीएम मान और कैप्टन पर लगाए थे बड़े आरोप

    अभी कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने डेरा बस्सी में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीएम भगवंत मान पर बड़े आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उनके पति को बिना किसी गुनाह के फसाया गया है। जिसकी वजह से उन्हें जेल हुई है। नवजोत कौर ने कहा उनके पति को फसाने का पूरा मामला पॉलिटिकली मोटिवेटिड है। उन्होंने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धू की बेगुनाही के सबूत वाली पेन ड्राइव उन्हें दी गई थी, लेकिन सीएम की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

  • पंजाबः कुछ देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे Navjot Sidhu !

    पंजाबः कुछ देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे Navjot Sidhu !

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू कुछ ही देर में पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू की रिहाई की कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। नवजोत सिद्धू के स्वागत में पटियाला में जगह-जगह उनके स्वागत में होर्डिंग लगाए गए हैं। इस बीच पटियाला जेल के बाहर सिद्धू के समर्थक जुटे हैं। ढोल बजा रहे हैं। कांग्रेस नेता गौतम सेठ ने बताया कि केसी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं। सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद काली माता मंदिर जाएंगे। उसके बाद घर रवाना होंगे। इस दौरान पत्नी डॉ. नवजोत सिंह सिद्धू, बेटा करण सिद्धू और बेटी राबिया भी साथ रहेंगी।

    वहीं सिद्धू की रिहाई को लेकर सिद्धू परिवार के बेहद करीबी जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली ने कहा कि सिद्धू के स्वागत के लिए लड्डुओं का ऑर्डर कर दिया गया है। सिद्धू को जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए पटियाला के यादविंदरा एनक्लेव स्थित उनकी कोठी तक लाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह गेट लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। पूरी-छोले, कड़ाह, दूध का लंगर लगाया जाएगा, लड्डू बांटे जाएंगे। बाद में अपनी रिहाइश पर पहुंचकर सिद्धू मीडिया के साथ मुखातिब होंगे।

    छुट‌्टी न लेने की वजह से सिद्धू अपनी सजा से 48 दिन पहले रिहा हो रहे हैं। वैसे उनकी एक साल की सजा 19 मई को पूरी हो रही थी। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। उधर, रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सिद्धू के करीबी को न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को हटा दिया है।

  • पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ी राहत, दामों में हुई कटौती !

    पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ी राहत, दामों में हुई कटौती !

    जालंधर/वरुण: शराब के शौकिनों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहर में नए ठेकेदारों की कई ग्रुपों में एंट्री होने से शराब के ठेके टूट गए। जिसके चलते उपभोक्ताओं को उम्मीद से सस्ती शराब उपलब्ध होने की सूचना मिली है। ग्रुपों में मुख्य रुप से ज्योति चौक, रेलवे स्टेशन, माडल टाऊन, बस स्टैंड इत्यादि ग्रुपों में नए ठेकेदारों की एंट्री हुई है। हालांकि शराब के दामों की कटौती को लेकर सरकार की ओर से कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। लेकिन शहर के लंबा पिंड ग्रुप के अन्तर्गत आते ठेकों में शराब सस्ती होने के चलते उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी नजर आई।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुराने ठेकेदारों ने अपना स्टॉक क्लीयर करने के लिए दामों में गिरावट कर दी। इस क्रम में प्रति बोतल करीब 250 से 300 रुपए की कमी देखने को मिली। अंग्रेजी की जो बोतल 600 रुपए में बेची जाती है वही बोतल 300-350 रुपए के करीब बिकती नजर आई। वहीं टूटे ठेकों पर देसी शराब के दामों में 70 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। सूत्रों के अनुसार रेट कम होने की खबर लोगों तक तेजी से फैल गई, जिसके चलते सस्ती शराब बिकने वाले ठेकों पर भारी भीड़ पहुंची। कई ठेकों पर दाम कम होने के बाद 1 घंटे के भीतर ठेका खाली हो गया। 

  • जालंधरः दमोरिया पुल के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः दमोरिया पुल के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण/हर्षः महानगर में दिन चढ़ते ही रेलवे स्टेशन के नज़दीक दमोरिया पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खिड़की की ग्रिल से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। वहीं घटनास्थल के पास सो रहे व्यक्ति हसन ने बताया कि वह रात रात नशा ज्यादा करने की वजह से सो गए और मृतक शख्स रात ही वहां आया था।

    सुबह जब उठे तो उस अज्ञात व्यक्ति का शव शौचालय की ग्रिल से लटकता हुए देखा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र ना मिलने से शव की पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में ले सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।

  • जालंधरः रिटायर्ड DCP राजेंद्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

    जालंधरः रिटायर्ड DCP राजेंद्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासी समीकरण में लगातार बदलाव हो रहा है जालंधर से रिटायर्ड पुलिस अफसर राजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं राजेंद्र सिंह एसपी रैंक से रिटायर हुए हैं और जालंधर में बतौर डीसीपी भी रह चुके हैं। बता दें इससे पहले जालंधर की सियासत में डीसीपी रहे बलकार सिंह आम आदमी पार्टी की टिकट से करतारपुर से विधायक बन चुके हैं और अब इस बार राजेंद्र सिंह ने लोकसभा उपचुनाव से तुरंत पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है।

    भाजपा के केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें भाजपा ज्वाइन करवा दी है आशंका जताई जा रही है कि वह आने वाले दिनों में भाजपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। राजिंदरसिंह ने भाजपा ज्वाइन करते ही कहा मैं आप का हो गया पार्टी जो जिम्मेवारी लगाएगी उसे निभायेंगे।

  • पंजाब से बड़ी खबरः CM मान ने एक और Toll Plaza करवाया बंद, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः CM मान ने एक और Toll Plaza करवाया बंद, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्मा: सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक और टोल प्लाजा को बंद करवाया दिया है। सीएम मान ने आज कीरतपुर साहिब जाकर नक्कीया टोल प्लाजा को बंद करवाया है। लोगों को संबंधोति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले पहले 7 टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए है और यह नक्कीया टोल प्लाजा 8वां है। लोगों के इससे एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    गौर हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा था,” लोगों के पैसों की लूट बर्दाशत नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों के 1 दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे.. कंपनी द्वारा 582 दिन की अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी गई है… कंपनी ने कई बार एग्रीमेंट की उल्लंघना की है..बाकी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।